icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210205
Eshan KhanEshan KhanFollow29 Nov 2024, 01:31 pm

चित्रकूटः प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:

 उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री उपेंद्र चंद्र जोशी ने मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के साथ चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा लेना रहा. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की. महाप्रबंधक जोशी ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया. उन्होंने सफाई को और बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियाँ तेज, मोदी-योगी सत्ता?

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अवध प्रांत प्रभारी दिलीप पटेल अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में दिलीप पटेल ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव और राहुल गांधी की यात्राओं को लेकर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को यात्रा निकालने का अधिकार है, लेकिन इन यात्राओं का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि नौजवान, किसान, माताएं-बहनें, व्यापारी और बुद्धिजीवी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करता है और मोदी के मार्गदर्शन में योगी के नेतृत्व में भाजपा फिर सत्ता में आएगी।आरक्षण के मुद्दे पर दिलीप पटेल ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने इसे संवैधानिक व्यवस्था बताते हुए कहा कि सरकार बातचीत के जरिए इसका समाधान निकालेगी।वहीं अखिलेश यादव और राहुल गांधी की ‘दो लड़कों की जोड़ी’ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 2017 और 2022 में भी ऐसी जोड़ी कमाल नहीं कर पाई। जनता ‘मोदी-योगी की जोड़ी’ और विपक्ष की जोड़ी के बीच का अंतर समझ चुकी है और प्रदेश का भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है, यह जनता तय करेगी।
0
0
Report

पिलखुवा खुले नालों से नगरपालिका नाकामी उजागर, युवक की जान खतरे में

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पिलखुवा नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते एक युवक की जान पर बन आई. युवक पिलखुवा के मुख्य बाजार में अचानक सड़क किनारे बने गहरे और खुले नाले में गिर गया. यह पूरी दिल दहला देने वाली वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन खुले नाले पर कोई ढक्कन या चेतावनी बोर्ड न होने के कारण उसका पैर सीधे नाले में जा पड़ा और वह अंदर जा गिरा. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए फुर्ती दिखाई. लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उसे खींचकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी.​ यह हादसा साफ तौर पर पिलखुवा नगर पालिका प्रशासन की नाकामी की पोल खोलता है. व्यस्त बाजार में मौत बनकर खुले नालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. स्थानीय व्यापारियों और लोगों में पालिका के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोगों का सीधा सवाल है कि आखिर पालिका प्रशासन किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते इन खुले नालों को ढका नहीं गया, तो किसी दिन बड़ा जानलेवा हादसा तय है.
0
0
Report
Advertisement

इस्लामनगर में दबंग पड़ोसी ने पुलिस के सामने किया ईंट से हमला; वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में पुलिस की मौजूदगी में दबंग पड़ोसी ने शख्स पर किया ईंट से हमला , पुलिस की मौजूदगी में ईंट से हमले का LIVE वीडियो हुआ वायरल अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में पड़ोसी विवाद के दौरान एक शख्स पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ईंट से हमला करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उसके साथ मारपीट और विवाद करता है। बताया गया कि विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दबंग पड़ोसी ने पीड़ित पर ईंट से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

धांधली विरोधी प्रदर्शन के बाद धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन, इरफान अंसारी पर निशाना

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- जेपीएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में धनबाद में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला। भानु प्रताप शाही ने तंज कसते हुए कहा कि “इरफान जी को झारखंड का शिक्षा मंत्री बनाया जाए, ताकि शिक्षा विभाग में भी वे अच्छे कार्य कर सकें।” मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से माँग करते है की डॉ0 इरफान अंसारी को बनाये।वहीं, शिक्षा मंत्रियों के असमय निधन के सवाल पर उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वे दिवंगत नहीं होंगे, बहुत मोटी चमड़ी है इरफान अंसारी की。
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार ने बलिया की महिलाओं को बिना ब्याज एक लाख रुपये देने का ऐलान किया

Ballia, Uttar Pradesh:महिला वोटर को योगी का चुनावी गिफ्ट हैम्पर, बिना ब्याज 1 लाख रुपये देने के फैसले पर बलिया में समूह की महिलाओं ने जताई खुशी। आर्थिक मदद के लिए आजीविका मिशन के जरिए यह रकम महिलाओं तक पहुंचेगी। योगी सरकार के इस ऐलान से बलिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में खुशी की लहर है। समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पहले भी लोन लिया है लेकिन उन्हें ब्याज देना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि योगी सरकार के नए ऐलान से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी बिना ब्याज के वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकती हैं। वहीं योगी सरकार के इस ऐलान पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए गीत भी गाए।
0
0
Report

पीलीभीत: गणेश चौथ मेला आयोजक ने सिटी मजिस्ट्रेट पर अभद्र व्यवहार का आरोप, हंगामा

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य पर गणेश चौथ मेला के आयोजक प्रदीप तिवारी के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। आरोप है कि काफी दिन बीतने के बाद भी मेले की परमिशन नहीं मिलने पर जब उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से इस बाबत पूछा तो सिटी मजिस्ट्रेट ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि ज्यादा बोले तो अभी संभाल दूंगा। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने इस दौरान काफी हंगामा किया। आयोजक के साथ उनकी पत्नी पंकजा तिवारी भी मौके पर थी। पंकजा तिवारी भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री है व नगर पालिका में बीजेपी की नामित सभासद भी है। फिलहाल आयोजक का कहना है कि अब वह परमिशन नहीं लेंगे और अगर सिटी मजिस्ट्रेट रोक सके तो रोक कर दिखाएं। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। और उनका कहना है की परमिशन के लिए बात करते समय आयोजक ने परमिशन न मिलने पर धरना देने की बात कही थी.
0
0
Report

12 लाख के मुआवजे से 30 लाख की जमीन का सौदा!विंध्यएक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर किसानों का फूटा गुस्सा

SSSumant SinghFollow8m ago
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे की जद में आ रही किसानों की खेती की जमीन के मुआवजे को लेकर सेवराई तहसील क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है। 600 बीघे से अधिक कृषि भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच गुरुवार को सेवराई , गहमर, मनियां, बारा, गोड़सरा , बकसड़ा, मिश्रवलिया , आदि विभिन्न प्रभावित गांवों के किसान एकजुट होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर बाजार भाव के अनुरूप मुआवजा तय करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि यदि मौजूदा दरों पर जमीन का अधिग्रहण हुआ तो उन्हें अपनी जमीन का वास्तविक मूल्य नहीं मिल पाएगा और कई किसान जमीन जाने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे। किसानों का सबसे बड़ा सवाल सर्किल रेट और वास्तविक बाजार भाव के बीच भारी अंतर को लेकर है। किसानों के मुताबिक क्षेत्र में खेती की जमीन का बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये प्रति बीघा तक है, जबकि अलग-अलग गांवों में प्रस्तावित मुआवजा करीब 12 से 17 लाख रुपये प्रति बीघा बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जिस जमीन को बाजार में करीब 30 लाख रुपये प्रति बीघा का मूल्य मिल रहा है, उसके लिए इससे काफी कम मुआवजा तय करना उनके साथ न्याय नहीं होगा। एक जैसी जमीन, अलग-अलग मुआवजा क्यों? किसानों ने मुआवजा दरों में कथित असमानता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उचितपुर और अकबरपुर में करीब 17 लाख रुपये प्रति बीघा, जबकि दूसरे इलाकों में 12 से 13 लाख रुपये प्रति बीघा की दर बताई जा रही है। वहीं गहमर खास में करीब 17 लाख रुपये प्रति बीघा की दर निर्धारित किए जाने की बात कही गई है। किसानों ने सवाल उठाया कि यदि जमीन की प्रकृति और उपयोग समान है तो मुआवजे की दरों में इतना अंतर क्यों रखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि खेती की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका का आधार है। जमीन चली जाने के बाद मिलने वाले मुआवजे से उसी क्षेत्र में दूसरी कृषि भूमि खरीदना भी मुश्किल होगा। ऐसे में कम मुआवजा मिलने पर भविष्य में परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। चार मांगों पर अड़े किसान ज्ञापन में किसानों ने प्रभावित जमीन का मौके पर जाकर पारदर्शी सर्वे कराने, समान प्रकृति की जमीन के लिए एक समान और वास्तविक दर निर्धारित करने, सरकार की चार गुना मुआवजा नीति के अनुरूप किसानों को उनका हक देने तथा किसान प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी से मुलाकात का समय देने की मांग की है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास परियोजना के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत किसानों के हितों की अनदेखी करके नहीं चुकाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि जमीन का अधिग्रहण होने से पहले बाजार मूल्य और किसानों के हितों का निष्पक्ष आकलन जरूरी है। प्रशासन ने मांगी बाजार भाव की सूची मामले में एसडीएम गजराज सिंह यादव ने बताया कि किसानों से बाजार रेट से संबंधित सूची मांगी गई है। सूची का निरीक्षण करने के बाद वास्तविक स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के तेवर और ज्ञापन के बाद अब निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने डिमरापाल में 50 बिस्तरों का ट्रामा सेंटर उद्घाटन किया

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग के एकमात्र मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल डिमरापाल में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 50 बिस्तरों वाले ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है, 50 बिस्तरों की क्षमता वाले इस ट्रामा सेंटर में दो ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं, सेंटर में गंभीर दुर्घटना के मरीजों के उपचार के साथ-साथ तत्काल सर्जरी और आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, सर्वसुविधायुक्त यह सेंटर बस्तर संभाग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समर्पित किया गया है। बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

Bandipora में NHM कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल, CT सेक्शन बंद

NHM employees continue to protest on the second day in Bandipora, CT section locked patients suffer National Health Mission (NHM) employees continued their 72-hour strike and protest for the second consecutive day in Bandipora district on Thursday, disrupting healthcare services at several facilities. At the District Hospital Bandipora, the protest affected diagnostic services, with the CT scan section remaining locked during the strike. Patients who had arrived for scans and other investigations faced inconvenience and were forced to wait or return without availing the services. The NHM employees are protesting across Jammu and Kashmir seeking a comprehensive job policy, pay revision, job security and social security benefits, including EPF, ESI, insurance and retirement benefits. Patients and their attendants at the district hospital expressed concern over the disruption, saying that many people from remote areas had travelled to the facility for diagnostic tests and treatment. The ongoing agitation has also affected healthcare delivery in other parts of Jammu and Kashmir, with NHM employees saying they have been repeatedly seeking resolution of their long-pending demands. The 72-hour strike was launched on Wednesday after the employees’ Joint Coordination Committee said the Government had failed to provide a concrete response to their demands by the September 5 deadline. Meanwhile MLA Bandipora Nizam u din Bhat met with the protesters and assured them that he will raise the issue with the health minister and will also raise the issue in the next assembly session as well.
0
0
Report

गांव में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद के बाद सहमति, हिंदू रीति से किया गया

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के नवागांव Belrgaon में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की रीति और स्थान को लेकर कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मामला मृतका और उनके परिवार के धर्म परिवर्तन से जुड़ी अलग-अलग बातों के सामने आने के कारण संवेदनशील हो गया था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम नवागांव Belrgaon निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। गुरुवार को परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई और अंतिम संस्कार किस रीति-रिवाज से और गांव में किस स्थान पर किया जाए, इसे लेकर ग्रामीणों और परिवार के बीच मतभेद सामने आए। ग्रामीणों का कहना था मृतका साहू समाज से थीं, जबकि परिवार द्वारा करीब पांच वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाए जाने की बात कही जा रही थी। इसी वजह से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर गांव में चर्चा शुरू हो गई। वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों की बैठक बुलाई गई। बैठक में मृतका के परिवार ने गांव की परंपरा और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई। और परिजनों ने इस संबंध में अपनी सहमति लिखित रूप से भी दी। इसके बाद परिजनों की सहमति से मृतका का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा और कर्मा चालीसा का पाठ कर पूजा-पाठ भी कराया गया। वही सहमति बनने के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ और बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया
0
0
Report

केन-बेतवा मुआवजे मामले में पटवारी 47 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Panna, Madhya Pradesh:केन बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार पर मुहर लगी। 2015 में मृत आदिवासी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 80 हजार की रिश्वत मांगी; पहले 20 हजार लिए और आज 47 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार। राजस्व विभाग में हड़कम्प। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी को बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी; इससे पहले वह 20 हजार रुपये ले चुका था। 47 हजार रुपये लेते समय अस्पताल चौक पर गिरफ्तारी की गई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पन्ना के अस्पताल चौक पर पटवारी को 47 हजार रुपये लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की बाइक की डिग्गी से बरामद की गई। हालिया कार्रवाई के बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार पर मुहर लग गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली पन्ना में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top