210205
चित्रकूट में निर्माणाधीन पुलिया के कारण लोड ट्रक नदी में पलटा, चालक और सवार सुरक्षित बाहर निकाले गए
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के मानिकपुर-इटवा डुडैला मार्ग पर बंभिया गांव के पास सरभंगा नाले में निर्माणाधीन पुलिया के कारण लोड ट्रक पलटकर नदी में गिर गया। डायवर्सन मार्ग धंसने से ट्रक नदी में गिरा जो केला से लोड था। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक और ट्रक में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रक में सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना से संबंधित जिम्मेदारों द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईटेंशन टावर से लटकते युवक की मौत, पुलिस जाँच शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:हाईटेंशन टावर से लटकता मिला युवक शव गमछा के सहारे फंदे पर युवक का शव मिलने से सनसनी ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना एक हाथ से दिव्यांग था युवक हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार का मामला ।0
0
Report
छात्राओं ने पुलिस थाना भ्रमण से साइबर सुरक्षा का अहम संदेश पाया
Churu, Rajasthan:बनारसी देवी राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का पुलिस थाना भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से जाना सादुलपुर – बनारसी देवी राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एक प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण के तहत स्थानीय पुलिस थाना परिसर का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग को 77 वा पुलिस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पुलिस के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। भ्रमण के दौरान थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया और कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की सूचना देने पर शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। छात्राओं को थाना परिसर का निरीक्षण करवाया गया, जिसमें कंप्यूटर रूम, एचएम ऑफिस और अधिकारियों के कार्यालय शामिल रहे। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से समझा और कई जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा मिनीक्षा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “पुलिस शहर में बहुत अच्छा कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करती है।” वही अध्यापिका स्वाति दर्जी और भतेरी देवी ने भी थाना भ्रमण को ज्ञानवर्धक और रोचक अनुभव बताते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास जताया। यह भ्रमण न केवल छात्राओं के लिए नई सीख लेकर आया, बल्कि उनके मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच और भरोसे को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ। ऐसे आयोजनों से समाज और पुलिस के बीच बेहतर संवाद और समझ विकसित होती है। बाइट : मीनाक्षी छात्रा बनारसी देवी राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजगढ़0
0
Report
अमित शाह: मुस्लिम महिलाओं आरक्षण पर धर्म का सवाल नहीं, जाति गणना पर केंद्र
Noida, Uttar Pradesh:धर्म के आधार पर मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण का सवाल ही पैदा नहीं होता है : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाति जनगणना में अभी घरों की गणना हो रही और घरों की कोई जाति नहीं होती है। सपा की चले तो वो घरों की भी जाति तय कर लें0
0
Report
Advertisement
अंबाला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने बैठकों की शुरुआत, गोयल ने जीत का मंत्र
Ambala, Haryana:अंबाला शहर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने आज से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है और बड़े नेता मैदान में उतर गए हैं। अंबाला शहर नगर निगम चुनाव प्रभारी रणबीर गंगवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। अंबाला में नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है और सत्ताधारी दल भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। आज से अंबाला शहर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जहाँ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए अंबाला शहर नगर निगम चुनाव प्रभारी रणबीर गंगवा विशेष रूप से अंबाला पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और जीत का मंत्र देना रहा। रणबीर गंगवा के नेतृत्व में शुरू हुई इन बैठकों ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा अंबाला नगर निगम चुनाव को हल्के में नहीं ले रही है। अब देखना यह होगा कि भाजपा की यह सक्रियता वोटर्स के बीच कितनी प्रभावी साबित होती है। वहीं गंगवा ने महिला आरक्षण बिल पर भी प्रतिकिर्या देते हुए महिलाओं को बधाई दी। रणबीर गंगवा - अंबाला चुनाव प्रभारी। वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री और स्थानीय कद्दावर नेता असीम गोयल भी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। असीम गोयल ने कहा भाजपा कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। जिस तरह से केंद्र और प्रदेश सरकार ने काम किया है, उसी के दम पर हम नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बतानी हैं और भाजपा को मजबूत बनाना है। वहीं असीम गोयल ने भाजपा के बड़े कुनबे पर बोलते हुए कहा भाजपा का कुनबा और बढ़ने वाला है। जिसे टिकट मिलेगी सभी उसके साथ चलेंगे भाजपा की यही नीति है। असीम गोयल ने कहा जो मौका परस्ती के लिए पार्टी के साथ जुड़ेगा उसका चेहरा चुनाव से पहले सामने आ जाएगा। वहीं महिला आरक्षण बिल के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा आज लोकतंत्र का बड़ा दिन है। देश की 50% आबादी को उनका हक मिलने जा रहा है। विपक्ष ने इसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन प्रधानमंत्री ने 33% आरक्षण महिला शक्ति को दे मजबूत करने का काम किया है। असीम गोयल - पूर्व मंत्री।0
0
Report
यूपी में कर्फ्यू नहीं दंगा नहीं: योगी आदित्यनाथ ने बाराबनी में सार्वजनिक रैली को संबोधित
Noida, Uttar Pradesh:BARABANI, PASCHIM BARDHAMAN (WEST BENGAL): UP CM YOGI ADITYANATH ADDRESSES PUBLIC RALLY आज यूपी में ना कर्फु ना दंगा है आज यूपी में सब चंगा है0
0
Report
झांसी में अवैध बीयर का बड़ा भंडाफोड़ 667 लीटर नाजायज शराब बरामद, दो आरोपी फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में अवैध बीयर का बड़ा भंडाफोड़ 667 लीटर नाजायज शराब बरामद, दो आरोपी फरार झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनावली कला गांव में छापा मारकर 667 लीटर नाजायज बीयर बरामद की। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की 51 पेटियां और 110 लूज कैन जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है इलाके में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है,0
0
Report
Advertisement
नारी शक्ति वंदन पदयात्रा: महिलाओं के लिए अधिनियम लागू होने पर मोदी को धन्यवाद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- आज कुरुक्षेत्र में नारी शक्ति वंदन के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं उपाध्यक्ष हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद सुमन सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ इस पद यात्रा में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भी मौजूद रही। यह पदयात्रा कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से प्रारम्भ हुई। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पैदल march भी किया। इस अधिनियम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला। सुमन सैनी ने ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तम पुरा भाग से इस पदयात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया और स्वयं सुमन सैनी ने भी इस पदयात्रा में शामिल होकर पैदल march किया। सुमन सैनी ने कहा नारी शक्ति वंदन के तहत हम सभी यहां पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की महिलाओं की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की इतनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।महिलाओं को लेकर एक स्पेशल सेशन उन्होंने रखा और नारी शक्ति अधिनियम को अब लागू करने जा रहे हैं। महिलाओं को चूल्हा चौका से निकालकर पंचायत तक लेकर जाने का और अब विधानसभा से लेकर संसद तक लेकर जाने का यह सफर है इसको लेकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला हर क्षेत्र के अंदर पुरुषों से आगे है और यह अधिकार जब महिलाओं के वोट में ज्यादा होता है तो यह अधिकार महिलाओं को मिलना भी चाहिए और यह अधिनियम अब लागू होने जा रहा है।महिलाओं के लिए यह खुशी की बात है। विपक्ष द्वारा इस अधिनियम का विरोध न करने के सवाल पर बोलते हुए सुमन सैनी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है विपक्ष को इसका स्वागत करना भी चाहिए और जो उनकी विपक्ष की भूमिका है उसे बखूबी निभाना भी चाहिए।0
0
Report
योगापट्टी में गेहूं फसल से दाने नहीं, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है गेहूं के फसल में दाना नहीं आने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है योगापट्टी प्रखंड के गोरा बेलवा गांव में दर्जनों किसानों को काफी नुकसान हुआ है किसानों का आरोप है गेहूं का बीज ब्लाक से ई किसान भवन से लाए थे अधिकारियों ने कहा था गेहूं का यह बीज पैदावार बढ़ाएगा गेहूं का दाना मोटा होगा किसानों पूंजी लगा खेत में गेहूं का बोआई किए लेकिन फसल में दाना नहीं आया है गेहूं के बाल काले हो गए है जिससे किसानों को लाखो का नुकसान हो गया है किसानों का आरोप है अधिकारियों द्वारा गलत गेहूं का बीज दिया गया लागत पूंजी भी नहीं निकला है किसान सरकार से मुवावजे की मांग कर रहे है नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे है किसानों ने खाद पानी लगा गेहूं का फसल तैयार किए और फसल में दाना ही नहीं आया है जिससे किसानों में मायूसी छा गई है किसान जितेंद्र पासवान मंजय कुमार दीनानाथ चौधरी ने सरकार से मुवावजे की मांग किए है।0
0
Report
रोहतास के मानपुर में दो मंदिरों से सोना-चांदी चोरी; आक्रोश फैल गया
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर रोहतास जिला से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के परसा गांव में स्थित दो मंदिरों में चोरों ने भीषण चोरी कर ली। चोरों ने काली मंदिर तथा हनुमान मंदिर में यह चोरी की घटना का अंजाम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि काली मंदिर से देवी के सोने का नेत्र तथा नथिया चुराया गया है। वही हनुमान मंदिर से भी सोने का नेत्र एवं अन्य सामान चोरी की गई है। साथ ही 25 किलो का पीतल का दो घंटा भी चोरी कर लिया गया। ग्रामीण लोगों के बीच इसको लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में पूरे गांव के लोगों ने मिलकर दोनों मंदिरों में देवी को सोने का आभूषण चढ़ाया था। लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। सूचना पर बिक्रमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बता दे कि इस इलाके में पहले भी मंदिरों में चोरी की घटना हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
टेंट पंडाल में करंट हादसा: आदिल खान की मौत, सासाराम में पुलिस जांच
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक टेंट पंडाल में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक आदिल खान सासाराम के शेरगंज मोहल्ले का रहने वाला था तथा वह टेंट हाउस में टेंट-शामियाना लगाने का काम करता था। इसी दौरान आज जब तकिया बाजार में एक टेंट के खंभा बास पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आदिल के शव को सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा तमाम कानूनी प्रक्रिया के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया एवं परिजन को सौंप दिया गया।0
0
Report
बोकारो में पेंटर मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी की हत्या की आशंका; शव मिला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक व्यक्ति का शव दुकान के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पेंटर मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही, पुलिस घटनास्थल से खून से सना एक लकड़ी बरामद किया, जांच में जुटी। गोमिया थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ की है, जहां किराए के मकान मे रहकर पेंटर का काम करने वाले मोइनुद्दीन उर्फ गंदौरी (58) का शव उसी मकान के पीछे हिस्से में पाया गया है। मृतक हजारीबाग जिले के दारू थानांतर्गत पिपचो गांव का रहने वाला था और वर्षों से गोमिया में पेंटिंग कार्य करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी माहौल है।0
0
Report
रुद्रप्रयाग में प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने पर CM पुष्कर धामी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने पर CM पुष्कर धामी शामिल0
0
Report
Advertisement
NIHARI से जुड़ी स्पष्ट खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
देवघर पुलिस की सम्मान योजना: बुजुर्गों के लिए सुरक्षा और संवेदनशीलता की मिसाल
Deoghar, Jharkhand:देवघर में पुलिस की एक पहल सामने आई है जो कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बन रही है। अक्सर पुलिस सख्ती के लिए जानी जाती है लेकिन देवघर की पुलिस अब बुजुर्गों के लिए सहारा बन रही है। “सम्मान” योजना के तहत पुलिस हर पखवाड़े बुजुर्गों के घर पहुंचती है, उनका हालचाल लेती है, उनकी सुरक्षा का जायजा लेती है और जरूरत पड़ने पर समस्याओं का समाधान भी कर रही है। अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए यह पहल अपनेपन का अहसास दे रही है। क्या है यह पूरी योजना, कैसे काम कर रही है, और क्यों बन रही है मिसाल, देखिए यह खास रिपोर्ट। वर्दी की सख्ती के पीछे छिपी संवेदनशीलता अब देवघर में एक नई पहचान बना रही है। यहां पुलिस अब सिर्फ कानून की रखवाली नहीं कर रही बल्कि बुजुर्गों की देखभाल भी कर रही है। देवघर पुलिस ने “सम्मान” योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 70 साल से अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्ग जो अकेले रहते हैं उन्हें चिन्हित कर इस योजना से जोड़ा जा रहा है। योजना के तहत हर बुजुर्ग को एक पुलिस अधिकारी से जोड़ा गया है जो हर 15 दिन में उनके घर जाकर उनसे मुलाकात करता है, उनका हालचाल लेता है और उनकी जरूरतों को समझता है। देवघर में पुलिस की यह पहल सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि जमीन पर इसका असर साफ दिख रहा है: अधिकारी न सिर्फ हालचाल पूछते हैं बल्कि घर की सुरक्षा का ऑडिट भी करते हैं—दरवाजों की मजबूती, आस-पड़ोस की स्थिति, घरेलू सहायकों और किरायेदारों का सत्यापन—हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि बुजुर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करें। अगर बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस उसे हल कराने की कोशिश करती है, चाहे वह टूटी नाली हो या कोई अन्य दिक्कत। पुलिस खुद आगे बढ़कर समाधान करवा रही है। अब तक इस योजना से 27 बुजुर्ग जुड़ चुके हैं और आने वाले दिनों में दायरा बढ़ाने का लक्ष्य है। इस योजना का उद्देश्य है बुजुर्गों के मन से डर और अकेलेपन को दूर करना और ihnen भरोसा दिलाना कि वे अकेले नहीं हैं; पुलिस हर वक्त उनके साथ है। देवघर पुलिस की यह पहल समाज के लिए एक संदेश है: अगर संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए, वर्दी सिर्फ कानून का नहीं बल्कि भरोसे का प्रतीक बन सकती है।0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 2027 की जनगणना के लिए डिजिटल स्व-गणना शुरू की
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनगणना 2027 के पहले चरण में स्व-गणना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खुद की स्व-गणना के साथ इसकी शुरुआत की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने डिजिटल तौर पर स्व-गणना के तहत अपना नाम दर्ज किया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, वित्तायुक्त एवं एसीएस सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और जनगणना निदेशक ललित जैन मौजूद। सुमिता मिश्रा ने जनगणना 2027 की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का कार्य चलेगा। 6 अप्रैल से जिलों में ट्रेनिंग चल रही है; पिछली जनगणना कोविड के चलते नहीं हो पाई। पहला डिजिटल सेंसेस होने जा रहा है। 16 अप्रैल से हर नागरिक को सुविधा होगी कि वह डिजिटल जनगणना करवा सकेंगे। 34 मास्टर ट्रेनर रखे गए हैं, 888 फील्ड ट्रेनर को ट्रेनिंग दे दी गई है, 8 करोड़ रुपये इसके लिए जिलों में रिलीज कर चुके हैं— सुमिता मिश्रा। सीएम नायब सिंह सैनी जनगणना को लेकर बोले: यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, विकसित हरियाणा और विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री ने कहा है हमारी जनगणना हमारा संकल्प है और इसमें हर नागरिक को सहयोग करना होगा। स्वतंत्रता के बाद 8वीं और हरियाणा गठन के बाद छठी जनगणना हो रही है। जनगणना मजबूत आधार है जिस पर देश और राज्य की योजनाएं बनती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा: हमारी जनगणना हमारा विकास। बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर योजनाओं के निर्माण का आधार जनगणना के आंकड़े हैं। सीएम ने कहा आंकड़े जब सटीक होंगे तब योजनाएं प्रभावी होंगी, विकास गति मजबूत होगी। स्व-गणना के नागरिकों को मोबाइल के जरिए ओटीपी से जानकारी पोर्टल पर भरनी होगी, जो सुरक्षित, सरल और गोपनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने खुद भी स्व-गणना के जरिए अपनी जानकारी भरी है। मैं हरियाणा के हर नागरिक से आग्रह करता हूँ स्व-गणना में अपनी जानकारी दर्ज करवाएं। जनगणना में नागरिकों की निजता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। 1 मई से 30 मई तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी लेंगे, इसलिए मेरा आग्रह है उन्हें सही और सटीक जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील किया है कि इस जनगणना को जन-अभियान बनाकर सफल बनाएं और राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में हिस्सा लें। जनगणना के साथ परिसीमन पर विपक्ष के सवालों पर बोले सीएम: परिसीमन की प्रक्रिया समय-समय पर होती है; सभी दलों से सहयोग की अपील। क्रिटिसिज्म की बजाय सहयोग जरूरी। किसी एक दल का नहीं, सभी दलों का सहयोग चाहिए। जनगणना के आंकड़े देते समय लोग सरकारी सुविधाएं कटने के डर से जानकारी सही नहीं देते—सीएम का जवाब: ऐसा नहीं है, जनगणना में केवल जानकारी ली जा रही है।0
0
Report
Advertisement
