232104
चंदौली में पशु तस्करी में दो गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जयमोहनी पोस्ता के पास से एक पिकअप वाहन में लादे गए 7 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। इस संबंध में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में निवासी भभुआ, बिहार और दूसरा निवासी सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली कांग्रेस सांसद बिमोल अकोजैम वसंत कुंज थाने से छोड़े गए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CONGRESS MP BIMOL AKOIJAM LEAVES FROM VASANT KUNJ POLICE STATION0
0
Report
जबरदस्त लहर ने एक पूरे क्रूज़ जहाज को पलट दिया
Noida, Uttar Pradesh:MONSTER Wave Flips an Entire Cruise Ship0
0
Report
ईकोटेक-3 में दोस्त की हत्या: गला घोंटकर शव फेंका गया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके में दोस्त पवन शर्मा की हत्या कर दी गई। आरोपी ललित ने गला घोंटकर उसे मार डाला और शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया। बुधवार रात्रि में पवन और ललित रात में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर ललित ने पवन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इनके बीच पहले भी डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पवन की मौत होने के बाद ललित ने उसके शव को ले जाकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में फेंक दिया। पवन के भाई की शिकायत पर उसकी गुमशुदा होने की ईकोटेक 3 पुलिस ने शिकायत लिखी और शक के आधार पर ललित से पूछताछ की, पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर उसकी बताई जगह से लखनावली गांव में शव मिला। पोस्टमॉर्टम कराया गया, हत्या के कारणों की जांच जारी है। ईकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,शराब पीने के दौरान ही लोगों के बीच विवाद हुआ था, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मां के अनुसार बेटा नहीं सो रहा था, पिता ने वीडियो बनवाया
Noida, Uttar Pradesh:The mother complained that her son was not sleeping well, so the father filmed a video to find out why.0
0
Report
मैनीटोबा दक्षिण-पश्चिम में बिजली लाइनें जमीं, कंपनी ने नियंत्रित शॉर्ट सर्किट से बर्फ गिराई
Noida, Uttar Pradesh:When power lines ice up — like they did in southwestern Manitoba this week — the power company creates a controlled short circuit, the line heats up, and the ice falls off0
0
Report
हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन गाड़ियों की ECM चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्वाट टीम और थाना हाफिजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ियों की ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) चोरी करने वाले कथित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के कथित सरगना राशिद उर्फ मच्छी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 ईसीएम, अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेजा कार बरामद की गई है। दिल्ली-एनसीआर में खड़ी गाड़ियों को बनाते थे निशाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। आरोपी कथित तौर पर वाहनों के लॉक तोड़कर उनमें लगी कीमती ईसीएम चोरी कर लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे। ईसीएम वाहन के इंजन को नियंत्रित करने वाला महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। राशिद उर्फ मच्छी पुत्र युसुफ, निवासी ग्राम नहाल, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद। पुलिस के मुताबिक, वह गिरोह का सरगना है। अरशद पुत्र असगर, निवासी ग्राम पसोंडा, थाना टीला मोड़, जनपद गाजियाबाद। फराज पुत्र मुस्ताक, निवासी ग्राम पोड़ा, थाना टीला मोड़, जनपद गाजियाबाद। अमन पुत्र इंतजार, निवासी ग्राम पसोंडा, थाना टीला मोड़, जनपद गाजियाबाद। उस्मान पुत्र असलम, निवासी ग्राम पसोंडा, थाना टीला मोड़, जनपद गाजियाबाद। करीब छह दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में करीब छह दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल करने के साथ ही यह भी पता लगा रही है कि वे वाहन चोरी की कितनी अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। स्वाट टीम और थाना हाफिजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बरामद ईसीएम और अन्य सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं से जुड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
NORINCO ने Fuxi रोबोट पेश किया; सुरक्षा-निगरानी और दंगा नियंत्रण के संभावित उपयोग
Noida, Uttar Pradesh:China’s defence giant NORINCO has unveiled its Fuxi humanoid robot, designed for security and surveillance roles, including potential riot control applications.0
0
Report
इंजीनियर मोजू झाओ ने DRAGON नामक उड़ने योग्य रोबोट विकसित किया; उड़ान के पल देखें
Noida, Uttar Pradesh:Engineer Moju Zhao has developed a transformative aerial robot called DRAGON, Watch its mid flight skills here0
0
Report
झाबुआ में गांजा खेती पकड़: 9.42 करोड़ के पौधे जब्त, तीन प्रकरण
Dhar, Madhya Pradesh:झाबुआ में गांजा खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9.42 करोड़ के 15,609 पौधे जब्त कलमोड़ा गांव में कपास की फसल के बीच पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में हो रही थी अवैध खेती, तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई झाबुआ। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमोड़ा में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के कुल 15,609 पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम बताया गया है। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 9 करोड़ 42 लाख 1 हजार 430 रुपए आंकी गई है। मामले में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कलमोड़ा में पहाड़ी, तलहटी और दुर्गम क्षेत्रों में कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर चौकी पारा और कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के पौधे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। तीन प्रकरणों में करोड़ों रुपए के पौधे जब्त पहला मामला: अपराध क्रमांक 980/2026 के तहत पुलिस ने 6,011 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 47 क्विंटल 32 किलो 370 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 4 करोड़ 49 लाख 57 हजार 515 रुपए बताई गई है। इस मामले में वेलसिंह पिता मोहरिया डामोर, निवासी ग्राम कलमोड़ा, के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, खेती वन क्षेत्र की लगभग 1.086 हेक्टेयर भूमि पर की जा रही थी। दूसरा मामला: अपराध क्रमांक 982/2026 में 5,308 गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनका कुल वजन 34 क्विंटल 89 किलो 57 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 915 रुपए बताई गई है। इस मामले में भमरसिंह पिता मोहरिया डामोर, निवासी ग्राम कलमोड़ा, के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। तीसरा मामला: अपराध क्रमांक 983/2026 के तहत 4,290 गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनका कुल वजन 16 क्विंटल 94 किलो 500 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख 93 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में बापु पिता मोहरिया डामोर, निवासी ग्राम कलमोड़ा, के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीद-बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन तथा इंदौर जोन ग्रामीण के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग और इंदौर रेंज ग्रामीण के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
ऑटोमैटिक रोबोट से कपड़े धोना: घर में नई क्रांति
Noida, Uttar Pradesh:Autonomous robot doing the laundry0
0
Report
उधम सिंह नगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों के मुआवजे के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की मांग
Bahara Boj, Uttarakhand:बाजपुर और गदरपुर विकासखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि, आंधी और तूफान से किसानों की फसलों को पहुंचे व्यापक नुकसान के बाद अब मुआवजे और राहत की मांग ने जोर पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी बाजपुर कार्यालय के बाहर धरना कर दिया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रभावित किसानों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और विशेष आर्थिक पैकेज की पुरजोर मांग की है. पिछले दिनों आई ओला वृष्टि ने बाजपुर और गदरपुर के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान, गन्ना और उड़द की फसलें तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह जमीन पर बिछ गईं। फसलों के अलावा तेज आंधी की वजह से जगह-जगह पॉपुलर के पेड़ उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर गए। कई ग्रामीणों के पक्के-कच्चे मकानों, गौशालाओं और टीन शेड की छतें उड़ने से संपत्ति और मवेशियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा के बाद से पूरे क्षेत्र के किसान गहरे आर्थिक संकट और निराशा में हैं। वहीं आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि साल भर की कड़ी मेहनत के बाद किसान अपनी फसल समेटने की तैयारी में थे, लेकिन कुदरत के कहर ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा, फसलें नष्ट होने से क्षेत्र का किसान पूरी तरह टूट चुका है। यदि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उचित मुआवजा नहीं दिया, तो काश्तकारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। बाइट:- नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस यशपाल आर्य0
0
Report
आपसी कलह के चलते रिश्तेदारों के घर के बाहर लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी
Moga, Punjab:ਆਪਸੀ ਕਲੇਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦੇ ਘਰ ਬਾਹਰ ਫਾਇਰਿੰਗ! ਲਾਇਸੰਸੀ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਨਾਲ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, CCTV ਫੁਟੇਜ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ! ਮੋਗਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਧ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਆਪਸੀ ਕਲੇਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਆਪਣੀ ਲਾਇਸੰਸੀ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਨਾਲ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ. ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
विजय शर्मा का हमला: कांग्रेस को नक्सलवाद पर बोलने का हक नहीं
Dantewada, Chhattisgarh:नक्सलवाद पर कांग्रेस को बोलने का हक नहीं, पुनर्वास नीति 2023 में लाई गई थी: - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा पाई और सरकार के अंतिम वर्ष 2023 में पुनर्वास नीति लेकर आई। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने इससे पहले नक्सलवाद के खात्मे के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद के मुद्दे पर सवाल नहीं उठा सकती। उनके मुताबिक, पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कुछ सामान्य मामलों में लोगों को राहत दी गई, लेकिन नक्सल मामलों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर होगी कार्रवाई विजय शर्मा ने बताया कि सरकार विभिन्न प्रकरणों का विश्लेषण कर रही है। ऐसे मामलों को प्राथमिकता देने की तैयारी है, जिनमें जनहानि नहीं हुई है और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धाराएं नहीं लगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों को अलग किया गया है और उन पर पहले कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद को लेकर किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी। बाइट - विजय शर्मा।0
0
Report
नैला-जांजगीर दुर्गोत्सव: माता दुर्गा आरती व गरबा में श्रद्धा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-नैला श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय बेटी के साथ पहुंचीं नैला-जांजगीर दुर्गा पंडाल,, मां दुर्गा की आरती कर की पूजा-अर्चना, भजन गायन में भी हुईं शामिल,, भव्य दुर्गोत्सव और धार्मिक आयोजन की हर वर्ष प्रशंसा करती हैं कौशल्या sाय,, नैला-जांजगीर में मंत्रोच्चार और पूजा की शुद्धता मुझे हर वर्ष खींच लाती है,, कहा नैला-जांजगीर आती रही हूं और आगे भी आती रहूंगी,, माता रानी की कृपा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों पर बनी रहे, की कामना,, गरबा की आड़ में अश्लीलता पर जताई चिंता,सनातन परंपराओं के निर्वहन की अपील,, साड़ी, लहंगा और पारंपरिक वस्त्र पहनकर गरबा करने का दिया संदेश,, नवरात्रि को बताया उपासना, साधना और आस्था का पावन पर्व,, बोलीं— हमारी धार्मिक धरोहर और परंपराओं को बचाए रखना हर सनातनी का धर्म और कर्तव्य है,,0
0
Report
पुसनार में योजनाओं के लाभ पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसनार में सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें महतारी वंदन योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, कई घरों में अब तक बिजली भी नहीं पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि पुसनार नियद नेल्लानार योजना के शुरुआती गांवों में शामिल था, जहां एक साल पहले ग्रामीणों के दस्तावेज तैयार कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई थी। आखिर इसके बाद भी ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित क्यों हैं?0
0
Report
Advertisement
