icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
Amit Kumar ShawAmit Kumar ShawFollow2 Oct 2024, 11:19 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सागर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा 'जन चौपाल' (मोहल्ला मीटिंग) थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत घंसू मुंशी

Amet, Madhya Pradesh:सागर थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा 'जन चौपाल' (मोहल्ला मीटिंग) थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत घंसू मुंशी मस्जिद चौराहा में आमजन के साथ जन चौपाल (मोहल्ला मीटिंग) आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, चौकी प्रभारी शनिचरी नीरज जैन एवं हमराह स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य बिंदु: *हेल्पलाइन व संपर्क सूत्र:* उपस्थित नागरिकों को आपातकालीन सहायता नंबर (112, वूमेन हेल्पलाइन 1090 , साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि) और थाना/चौकी के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर साझा किए गए। *जन-संवाद व सहयोग:* मोहल्ले के संभ्रांत एवं जागरूक नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। *अवैध गतिविधियों पर रोकथाम:* क्षेत्र में अवैध नशाखोरी, अवैध शराब की बिक्री/भंडारण अथवा असामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा स्पष्ट किया गया कि ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *सीसीटीवी कैमरे*: मीटिंग में उपस्थित व्यवसायी एवं दुकानदारों को थाना प्रभारी महोदय द्वारा अपनी दुकान के सामने सड़क को कवर करने वाले उच्च गुणवत्ता एवं नाइटविजन क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। *शिकायतों का निराकरण:* स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।
0
0
Report

धोबहा में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश गिरफ्तारी की मांग तेज

Mumbai, Maharashtra:जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव में कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के पास हुई। हथियारबंद बदमाशों ने युवक के सिर में काफी करीब से गोली मारी है,जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में दहसत फैल गया।मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था और हाल ही में गांव लौटा था। हेमतपुर और मैनपुरा गांव एक-दूसरे से सटे हुए हैं।कल देर रात सोनू पैदल घूमने के लिए मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर की ओर गया था। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहसत व्याप्त है।इधर हत्या की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए शव को मौके से उठने नहीं दिया।वहीं घटना सूचना मिलने पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एस डी पी ओ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।हालांकि, बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मृतक का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से नहीं मिला है। मोबाइल मिलने के बाद हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं।घटना को ले साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि सोनू सिंह अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। उसके पिता मुन्ना सिंह की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां मीना देवी हैं। बेटे की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है।घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।
0
0
Report

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच तीखा बवाल, विपक्ष-आयोग पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है। कांग्रेस पार्टी ने एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग, सीईसी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एसआईआर की प्रकिया को लेकर घेरा, गड़बड़ी का आरोप लगाया, गैर बीजेपी वोटरों के डिलीशन का आरोप लगाया तो बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया । एसआईआर पर झारखंड में भी सियासी संग्राम छिड़ा है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने सीईसी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, वोट का अधिकार छीनने का प्रयास हो रहा है। बीजेपी और केंद्र सरकार निर्वाचन आयोग के हाथों छिनवा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कानून से ऊपर जाकर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग पर अप्रत्यक्ष रुप से बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया साथ एसआईआर की प्रकिया को बाद करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग किया बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस एसआईआर को लेकर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा , इसमें बीजेपी कहां है। ये मामला निर्वाचन आयोग का है, ये बीजेपी का कोई ब्रांच तो नहीं।जो आरोप लग रहा निर्वाचन आयोग और उनके चीफ पर है ,उनकी भूमिका पर है। बीजेपी को इसमें बोलने की क्या आवश्यकता। यदि आरोप बेबुनियाद हैं तो ज्ञानेश कुमार आकर बोलें सभी बातें गलत है ऐसा कोई मामला नहीं है।ऐसा 14 बार किसी कमिश्नर के द्वारा कोई आपत्ति नहीं किया गया है। बीजेपी जिस प्रकार एक्सपोज हुई है। उनके द्वारा बंगाल चुनाव में 40 हजार ईवीएम जलाए गए। बीजेपी को इसमें आना नहीं यदि बीजेपी इसमें आ रही तो बीजेपी इसमें संलिप्त है। इसी लिए बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा क्योंकि उनकी चोरी पकड़ी गई है। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, जिस प्रकार कांग्रेस का स्वभाव है, किस प्रकार का व्यवहार कर झारखंड और देश के लोगों को गुमराह करना। देश और राज्य की जनता इनको पहले से जानती है। 2014 सेब तक जब से सत्ता से हटे हैं जनता ने उनको नकारा है तब आज तक संवैधानिक ढांचा पर हमला उनका स्वभाव बन गया है।सर्वोच्च न्यायालय, कभी चुनाव आयोग पर ,जब इनको लगता है चुनाव हार गए तो संविधानिक संस्थाओं पर हमला करने का काम करते हैं। जब से बंगाल एवं अन्य राज्य में कांफ्रेंस चुनाव हारी है , बिलबिलाए हुए हैं। जनता ने आपको नकारा है। इनके स्वभाव को सभी जानते हैं। ये लोग झूठ बोलने वाले जनता को गुमराह और धोखा देने वाले लोग हैं। ये फिर से झूठ के बल पर देश में कांग्रेस का राज स्थापित करे पर देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है。 बाइट ...आदित्य साहू,प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

इंद्रावती ने रिकॉर्ड जलस्तर तोड़ा; बस्तर में खतरा बढ़ा, यातायात बहाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते इंद्रावती नदी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, बस्तर में इंद्रावती नदी के खतरे का स्तर 8.3 मीटर निर्धारित है, इससे पूर्व नदी में सर्वाधिक जलस्तर 9 जुलाई 1973 को 12.18 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि 27 सितंबर रविवार को इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़कर 12.39 मीटर के अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया, हालांकि अब इंद्रावती का रौद्र रूप शांत होता हुआ नजर आ रहा, बस्तर में सामान्य होते हालातों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में यातायात व्यवस्था बहाल हो चुकी है, हालांकि बस्तर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है दरअसल बस्तर के चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात सहित बस्तर के सभी जलप्रपात अपने उफान पर है, प्रशासन ने पर्यटकों से उचित दूरी जलप्रपातों से बनाए रखने की अपील की है।
0
0
Report

सड़क किनारे युवक का शव, हत्या की आशंका: परिवार ने दावा किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के जुझारनगर थाना क्षेत्र के टिकरी और मुड़हारा गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कमलेश राय के रूप में हुई है। शव के कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद डायल 112 और जुझारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और गले पर गहरा घाव मिला है, जिसके चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं पुलिस हादसा और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में नारकोटिक्स TI बनकर करोड़ों धोखाधड़ी, ठगी का मास्टरमाइंड सपना ठाकुर गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर करोड़ों की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने प्रॉपर्टी कारोबारी को पूर्व धोखाधड़ी के मामले में मदद का झांसा देकर नकदी, ज्वेलरी और मकान समेत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली. मामला मानक चौक थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट के अनुसार, 10 दिसम्बर 2025 को सपना ठाकुर नाम की महिला ने खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई बताकर फरियादी रुपेश चरपोट को उनके एक न्यायालय में लंबित एक मामले में मदद करने का भरोसा दिया. इसके बाद कथित तौर पर खर्च और कानूनी कार्रवाई के नाम पर रुपेश से बार-बार नकदी और ज्वेलरी ली गई. आरोप है कि नकली महिला नारकोटिक्स टीआई सपना ठाकुर ने फरियादी के साथ कई अलग-अलग परपंच रचे, फरियादी रुपेश को कर्जदार और दिवालिया साबित करने के नाम पर मकान भी नकली नारको टीआई सपना ने अपने नाम करवा लिया. शिकायत के मुताबिक 23 सितम्बर 2026 को महिला सपना ठाकुर ने आगे से फोन करने पर एनकाउंटर में मारने और MD ड्रग के मामले में फंसाने की धमकी तक दी. शिकायत के बाद रतलाम पुलिस ने सपना ठाकुर की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है. ASP राजेश पंнд्रो के मुताबिक, आरोपी महिला रतलाम के मोहल्ला मोहल्ला नगर की रहने वाली है. फिलहाल उसके पास से कोई बरामदगी या पुलिस यूनिफॉर्म जैसी सामग्री नहीं मिली है. पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगाएगी कि कहीं उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार तो नहीं बनाया.
0
0
Report

रीवा में जलभराव के बीच कलेक्टर का सख्त तेवर और तहसीलदार पर दबाव

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की समस्या सामने आने लगी है। बारिश के बाद रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी लगातार ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी दौरान कलेक्टर ग्रामीण क्षेत्र से लौटते वक्त एक गांव में रुके, जहां कुछ महिलाएं अपनी परेशानी लेकर उनके सामने पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि उनके घरों के आसपास बारिश का पानी जमा है और लंबे समय से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। अपनी समस्या बताते-बताते महिलाएं कलेक्टर के सामने भावुक होकर रोने लगीं। महिलाओं की परेशानी देखकर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित तहसीलदार को फोन लगाया और सख्त लहजे में नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा— “आजकल ज्यादा उड़ने लगे हो क्या...तुम्हारे नाम पर महिलाएं रो रही हैं, तुमको शर्म नहीं आती... आज तक तुम इनकी परेशानी देखने भी नहीं आए।” इसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को तत्काल मौके पर पहुंचने और महिलाओं की समस्या देखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सख्त अंदाज में कहा कि तत्काल मौके पर पहुंचो, इनकी परेशानी देखो... नहीं, अब मैं तुमको देखूंगा।” कलेक्टर के इस सख्त तेवर का वीडियो अब चर्चा में है। बारिश के बाद ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही पर कलेक्टर का यह रुख साफ तौर पर नजर आया।
0
0
Report

बाढ़ के कारण प्रसव के दौरान महिला की मौत, राहत कार्य बाधित

Bettiah, Bihar:बेतिया से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. गौनाहा के मुरली भैरहवा गांव में आई बाढ़ ने एक महिला मरीज की मौत हो गई है. गांव के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी, प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को खाट पर रख एंबुलेंस तक ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर पहुंचाया. एंबुलेंस नरकटियागंज पहुंचती तब तक महिला का एम्बुलेंस में प्रसव हो गया. अस्पताल पहुंचने पर भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका. बाढ़ की वजह से एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंचा और ग्रामीणों ने एक किमी दूर तक खाट से महिला को ले गए जिससे प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया. वही परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले अस्पताल के महिला डॉक्टरों ने बताया कि 6 दिन बाद बच्चा होगा जिससे हमलोग घर चले गए और एक दिन बाद ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गया. बाढ़ग्रस्त इलाके से आने में परेशानी हुई जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई.
0
0
Report
Advertisement

अमेठी: इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत से संजय गांधी अस्पताल में हंगामा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप। इलाज के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत कुछ देर बाद अस्पताल ने मौत की दी जानकारी। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया जमकर हंगामा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ संभाली स्थिति। लापरवाही के आरोपों की पुष्टि के साथ मामले की जांच में जुटी पुलिस。 मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के संजय गांधी अस्पताल का मामला।
0
0
Report
Advertisement

नई मंडी घड़साना में किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, बाजार बंद

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 19 वें दिन भी लगातार जारी है। आंदोलन के समर्थन में घड़साना का बाजार तीसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। किसानों के समर्थन में अब सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। सब्जी बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक सब्जी मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। बाजार बंद रहने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब किसानों और प्रशासन के बीच समाधान को लेकर सभी की नजरें आगामी कदम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top