icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवर-भौजाई की जबरन शादी का वीडियो वायरल, दूल्हा नशे में बेसुध

Madanpur, Bihar:बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में मधुमक्खी हमला: 12 घायल, अस्पताल में स्थिति सामान्य

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सनकोटा क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई, जब खाना बना रहे यात्रियों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 7 घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। अमर सिंह लोधी अपने परिवार के साथ अशोकनगर से इंदौर जा रहे थे। रास्ते में भूख लगने पर वे सनकोटा के पास एक पेड़ के नीचे खाना बनाने के लिए रुक गए। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है। जैसे ही कंडे जलाने के लिए आग जलाई गई, उसका धुआं छत्ते तक पहुंचा और अचानक मधुमक्खियां भड़क उठीं। देखते ही देखते झुंड ने वहां मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया। घटना में अमर सिंह लोधी, धन कुंवर लोधी, लता लोधी, हार्दिक, विराट, हर्ष और कुणाल सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
0
0
Report

EOU ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में दो छापेमारी की, संपत्ति जब्त

Patna, Bihar:बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी की है। पहली कार्रवाई बेगूसराय के वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल कुमार के खिलाफ की गई, जिन पर वैध आय से करीब 60.27 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुजफ्फरपुर के जूनियर इंजीनियर नागेश कुमार को निशाने पर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने वैध आय से 78.03 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों मामलों में 29 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद 31 मार्च को पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई स्थानों पर कुल मिलाकर कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान नकदी, बैंक खातों, जमीन-जायदाद के कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। छापेमारी में लाखों रुपये नकद, बहुमंजिला मकान और अन्य अचल संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी संपत्ति अर्जित कर अवैध कमाई को छिपाने की कोशिश की।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर: महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित, जांच शुरू

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित जांच के आदेश जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट करते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। घटना सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास की बताई जा रही है, जहाँ पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला के साथ पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर मामला बिगड़ गया और पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला विरोध कर रही है और घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक सिपाही आक्रोशित हो जाता है और महिला के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की है। संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य बाइक रैली, 25वीं जयन्ती का उत्साह

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज एक भव्य और विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।रजत जयंती वर्ष यानी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर यह आयोजन और भी खास बन गया।आज शाम 5 बजे निकाली गई इस बाइक रैली का नेतृत्व सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ढोल-नगाड़ों और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के बीच यह बाइक रैली विलोबी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—श्री राम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक, संकटा देवी चौराहा और मेला मैदान—से होती हुई पुनः विलोबी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।आपको बता दें कि आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मुख्य आयोजन को लेकर यह रैली जनजागरूकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनी।
0
0
Report
Advertisement

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता, जैसलमेर से चोरी ट्रैक्टर बरामद

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow4m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां जैसलमेर राजस्थान से चोरी किए गए ट्रैक्टर के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी के ट्रैक्टर के साथ ग्राम बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा रोड पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा करने पर दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर में मजदूरी के दौरान अपने भाई के साथ मिलकर इस ट्रैक्टर को चोरी किया था। बरामद ट्रैक्टर महिन्द्रा 265 DI XP PLUS है, जो पहले से ही जैसलमेर कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप शामिल हैं, जो इटावा के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इटावा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

अमेठी: प्रेमिका से मिलने आए युवक परिजनों ने लाठी-डंडों से कसा पिटाई, वीडियो वायरल

Amethi, Uttar Pradesh:प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा, वीडियो वायरल प्रेमिका ने युवक के बचाव का किया प्रयास पुलिस ने कहा वीडियो की कराई जा रही है जांच अमेठी मे प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमिका प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ एक गांव का रहने वाला युवक मंगलवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बीच युवती के परिजन घर आ गए और युवक को पकड़ लिया। युवक माफी मांगते हुए मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। युवती प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की कोशिश करती रही। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसओ संजय सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। वीडियो कब का और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

जायदाद की हवस में बहन की हत्या: सगे भाइयों ने मौत दे दी

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर मोहल्ले से एक ऐसी ख़ौफ़नाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत, रिश्तों और भाई-बहन के पवित्र बंधन को तार-तार कर दिया है—जहां जायदाद की हवस, मकान के लालच और आपसी रंजिश ने इस कदर खून की शक्ल अख्तियार कर ली कि सगे भाइयों ने अपनी ही बहन को मौत की नींद सुला दिया, बताया जा रहा है कि मृतका रेशमा को उसके पिता द्वारा दिया गया मकान ही उसकी जान का दुश्मन बन गया, जिसको लेकर लंबे समय से भाइयों के साथ तनातनी, झगड़ा और अदावत चल रही थी, और यही अदावत आखिरकार क़त्ल में तब्दील हो गई—दिल दहला देने वाली इस वारदात में लोहे की रॉड से ऐसा बेरहम हमला किया गया कि बहन का जिस्म खून से सराबोर हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, खून से लथपथ शव जब कमरे में पड़ा मिला तो इलाके में सनसनी, खौफ और अफरा-तफरी मच गई—सूत्रों की मानें तो मृतका पहले भी अपनी जान को खतरा बता चुकी थी और भाइयों पर गंभीर आरोप लगा चुकी थी, लेकिन उसकी फरियाद और डर को नजरअंदाज कर दिया गया, जो आज उसकी मौत की वजह बन गया—वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, हर कोई इस बेरहम क़त्ल को लेकर सिहर उठा है और लोग इस बात से सहमे हुए हैं कि आखिर जायदाद की हवस इंसान को कितना दरिंदा बना सकती है—मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब इस सनसनीखेज क़त्ल की हर कड़ी को जोड़कर सच तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, पुलिस अधिकारियों ने का गठन कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तार कर जल्द खुलासा करने का दम भर रही है,,लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी यही खड़ा है कि आखिर कब तक जायदाद और लालच की आग में रिश्ते यूं ही जलते रहेंगे और कब तक अपने ही अपनों के खून के प्यासे बनते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादेमी पुरस्कार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मिला साहित्य अकादेमी पुरस्कार।राजस्थानी भाषा के कहानी संग्रह भरखमा के लिए सम्मान।देश का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान माना जाता है पुरस्कार।साहित्य अकादेमी द्वारा हर वर्ष 24 भाषाओं में दिया जाता है पुरस्कार।दिल्ली के रवींद्र भवन के कमानी सभागार में आयोजित हुआ समारोह।अकादेमी अध्यक्ष माधव कौशिक ने प्रदान किया सम्मान।पुरस्कार में एक लाख रुपए का चेक, स्मृति चिह्न और शॉल।मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी।अकादेमी सचिव पल्लवी प्रशांत होळकर ने किया स्वागत।समापन संबोधन दिया उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने।डॉ. सोनी को सम्मान मिलने पर राजस्थानी साहित्य जगत में खुशी की लहर।
0
0
Report

आगर मालवा में PACL बंधक से किसान परेशान, लाखों की जमीन बेचने में दिक्कत

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के ग्राम बरखेड़ा में PACL बंधक से परेशान किसान, लाखों की जमीन होने के बावजूद नहीं बेच पा रहे खेत. किसानों का आरोप है कि बिना किसी जानकारी और अनुमति के उनकी जमीन के खसरों में कंपनी का बंधक दर्ज है, जिसके कारण वे अपनी ही जमीन बेचने में असमर्थ हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आगर मालवा जिले के ग्राम बरखेड़ा में कई किसानों की जमीन पर PACL कंपनी का बंधक दर्ज होने से किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार सर्वे क्रमांक 1177,1178, सहित कई खसरों पर PACL का बंधक चढ़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रभावित किसानों में धापूबाई पत्नी नानूराम जाती बागरी, वहीं दूसरे किसान सर्वे नम्बर 1274,1969,1972/5,1974/1,1975/3,2029,2030 किसान महावीर जैन पारस जेन पिता देवीलाल आदि जेन सहित अन्य किसान शामिल हैं. किसानों का कहना है कि वर्ष 2016 से उनकी जमीन के खसरा बी-वन में PACL का बंधक दर्ज है, जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। इस कारण किसान अपनी जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं कर पा रहे हैं। जमीन की बाजार कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये प्रति बीघा है, लेकिन बंधक दर्ज होने से जमीन बिक नहीं रही। इसी तरह ग्राम चिकली गोयल के किसान रमेश चन्द्र पिता मागु जी ग्राम झिकडिया की भूमि के सर्वे नम्बर 359, वही दूसरा किसान बनेसिंह पिता मागु जी जाती बागरी ग्राम झिकडिया पर भी PACL का बंधक दर्ज है। सभी किसानों का कहना है कि उन्हें भी इस बंधक की जानकारी नहीं थी और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ. वहीं किसान नारायण पिता दीपा बंजारा आदि सर्वे 14(072)93(080)94(0.98)(0.42)122(0.63)133(1.50)141(0.60)209(0.14)210(0.42)211/2(0.18).212(0.44)226.(0.68) पर भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है। उनका कहना है कि परिवार के किसी सदस्य ने कंपनी से कोई लेन-देन नहीं किया, फिर भी जमीन पर बंधक चढ़ा हुआ है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय में कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्तमान में जमीन पर कंपनी का कोई कब्जा नहीं है और किसान खेती तो कर रहे हैं, लेकिन जमीन बेचने या नामांतरण कराने में दिक्कत आ रही है। हमें पता ही नहीं कि हमारी जमीन पर PACL का बंधक कैसे चढ़ गया। लाखों रुपये की जमीन है, लेकिन बेच नहीं पा रहे हैं। कई बार शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना किसानों की जानकारी के जमीन पर बंधक कैसे दर्ज हुआ और प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करेगा। फिलहाल ग्राम सभी ग्राम वासियो को किसान न्याय और समाधान की मांग कर रहे हैं। आगर कस्बा के जो गाव लिस्ट के हिसाब से सभी किसानों की जमीन पर PACL का बंधक आरहा है सर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top