232103
चकिया में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Chakia, Uttar Pradesh:सुबह 9 बजे चकिया के गांधीनगर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलो को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया और एक का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखपुरा में बीच सड़क पर बाइक जलकर राख, चालक ने भागकर बचाई जान
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ अचानक देखते-देखते एक बाइक बीच सड़क पर धधक उठी और धू-धू कर जल गया। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते आग के भयानक रूप को भांप लिया और बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेहूस मोड़ के पास हुआ जब एक युवक अपने पल्सर बाइक से मेहूस मोड़ से गुजर रहा था। इसी बीच बाइक के इंजन से धुआँ निकलने लगा देखते-देखते बीच सड़क पर ही आग की तेज लपटें से पूरी बाइक जलकर राख हो गया। पीड़ित बाइक सवार की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के गव्य गाँव निवासी विजली मिस्त्री विक्की कुमार के रूप में की गई।0
0
Report
चंडीगढ़ की सुखना झील में जलस्तर बढ़ा, फ्लड गेट खोलने का खतरा
Chandigarh, Chandigarh:पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़ की सुखना लेक का जलस्तर बढ़ गया है अगर यह जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचता है तो सुखना के फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं ताकि पानी झील से बाहर ओवर फ्लो न हो। कुछ दिन पहले जब सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया था तब फ्लड गेट खोले गए थे ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। सुखना लेक के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है प्रशासन की ओर से यहां पर कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं जो दिन और रात यानी 24 घंटे जलस्तर की निगरानी करते हैं।0
0
Report
पटना में 23 वर्षीय आशु लापता, सुसाइड नोट मिलने से परिवार और पुलिस चौंक गई
Patna, Bihar:एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी से 23 वर्षीय आशु रविवार शाम करीब 5 बजे से लापता है। आशु के कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने मामले की शिकायत बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। आशु के बड़े भाई रोहित ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही आशु ने हाजीपुर की माइक्रो फाइनेंस कंपनी सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी को लेकर वह तनाव में था और कुछ परेशानी की बात उसने भाई को बताई थी। हालांकि, समझाने के बाद उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। परिजनों के मुताबिक वे पिछले तीन महीने से मनेर के आजाद नगर स्थित अपने गांव में रह रहे थे। आशु से रोज फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी के बारे में कोई बड़ी बात नहीं बताई। सुसाइड नोट में आशु ने लिखा है कि एक अनजान नंबर पर मैसेज करने के बाद विवाद बढ़ गया था। उसने नोट में कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसके अलावा उसने अपनी प्रेमिका का जिक्र करते हुए परिवार से उसका ख्याल रखने की बात कही है। फिलहाल परिजन परेशान हैं और पुलिस मामले की जांच के साथ आशु की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में सहारनपुर के कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहारनपुर जराहे थे रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका तो वही पर धरने पर बैठ गए पुलिस ने सभी नेताओं गिरफ्तार कर लिया । सूचना : गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन , लखनऊ ले जाया गया ।0
0
Report
राजघाट घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ताओं की मौत, कुत्ते ने बचा ली जान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर बीते रविवार को अचानक हुए वज्रपात से गुंबद भरभराकर जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जहां उपचार के दौरान दो अधिवक्ताओं की दुःखद मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बीच एक ऐसी चमत्कारी घटना भी सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कहते हैं—जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। रापेतीय नगर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी और हादसे के चश्मदीद आलोक मिश्रा अपनी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजघाट पहुंचे थे। आलोक के मुताबिक, वह अन्य लोगों और अधिवक्ताओं के साथ गुंबद के नीचे बैठे हुए थे। तभी अचानक एक कुत्ता उनके पास आकर बैठ गया। कुत्ते की वजह से बदबू आने लगी तो आलोक उसे भगाने के लिए अपनी जगह से उठकर कुछ दूर चले गए। और इसके ठीक बाद जो हुआ, उसने आलोक की पूरी जिंदगी बदल दी। आसमान से बारिश के साथ अचानक बिजली गिरी और गुंबद भरभराकर नीचे आ गिरा। जिस जगह आलोक कुछ पल पहले बैठे थे, ठीक उसी जगह मलबा आ गिरा। इसी मलबे की चपेट में आने से अधिवक्ताओं की जान चली गई। वहीं, आलोक मिश्रा बाल-बाल बच गए। आलोक का कहना है कि अगर उस वक्त वह कुत्ता उनके पास नहीं आया होता और उन्हें अपनी जगह से उठने का मौका नहीं मिला होता, तो शायद वह भी इस हादसे का शिकार हो जाते। आलोक के मुताबिक— “जिस कुत्ते को भगाने के लिए उठा, उसी ने देवदूत बनकर मेरी जान बचा दी।” कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ कुछ सेकंड का फासला होता है। आलोक के साथ भी शायद वही कुछ सेकंड हुआ। इस घटना को देखकर बस यही कहा जा सकता है— “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय... बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होय।” वहीं, हादसे के बाद कार्रवाई भी शुरू हो गई है। राजघाट स्थित चबूतरा के गिरने से हुए हादसे के मामले में घाट पर घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए मृतक अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी अर्चना सिंह की तहरीर पर राजघाट थाने में घाट का निमार्ण कराने वाले ठेकेदार अनिता सिंह पत्नी अनूप कुमार सिंह, तत्पर तत्कालीन जेई, तत्पर तत्कालीन एई, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी को सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
भाजपा ने रुद्रपुर में सामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर धरना, कांग्रेस पर जातिगत राजनीति आरोप
Bahara Boj, Uttarakhand:भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक सौहार्द संकल्प के तहत रुद्रपुर के रमपूरा रामलीला मैदान में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। वॉइस 1–शुद्धिकरण मसले को लेकर कांग्रेस और भाजपा का एक दूसरे को घेरने का अभियान खत्म होते दिखाई नहीं दे रहा है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमपूरा रामलीला मैदान में धरना दिया। तमाम भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
मेरठ के शारदा रोड पर जर्जर मकान गिरा, मलबे से कार क्षतिग्रस्त
स्टोरी मेरठ : बारिश के बीच जर्जर खाली मकान भरभराकर गिरा , मलबे में दबी कार , कोई घायल नहीं मेरठ के शारदा रोड़ पर बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि बताया जा रहा है कि मकान जर्जर था इसमें कोई नहीं रह रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है, जिसे जर्जर होने के बाद खाली करा दिया गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान में किरायेदार के कब्जे के कारण भवन स्वामी मकान को खुद गिरवा नहीं पा रहा था।0
0
Report
जालौन में सट्टे के काले कारोबार का वीडियो वायरल, पुलिस को खुली चुनौती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खुलेआम फल-फूल रहा सट्टे का काला कारोबार, मियांगज में घर के बाहर खुलेआम सट्टे की पर्चियां काट रहे बाप-बेटे वीडियो आए सामने, श्याम और सौरभ अग्रवाल सुबह से लेकर रात तक चला रहे सट्टे का व्यापार, इस काले कारोबार में रोजाना लगाया जा रहा हजारों-लाखों का सट्टा, सट्टे की पर्चियां काट रहे बाप-बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सात महीने पूर्व भी सट्टे की पर्चियां काटते वीडियो हुआ था वायरल, कार्रवाई न होने से सट्टा माफियाओं के हौंसले बुलंद, पुलिस को खुली चुनौती देकर लगाया जा रहा सट्टा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मियांगज इलाके का मामला।0
0
Report
लखीसराय में गंगा-नदियों के जलस्तर से बाढ़ का संकट गहरा, ग्रामीण मदद की मांग
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। दियारा क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं और प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से उनका संपर्क लगभग टूट चुका है। प्रशासन की ओर से नाव और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। वहीं, खेतों में लगी फसल और पशुचारा पानी में डूब जाने से किसानों के सामने भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। मजबूरी में किसान पानी के बीच से होकर जान जोखिम में डालकर पशुचारा लाने को विवश हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि मंत्री और अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग से पहुंचे और निरीक्षण कर वापस लौट गए, लेकिन प्रभावित ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। ज्यादा जानकारी दें रहे हैं जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर।0
0
Report
Advertisement
सूरतगढ़ में एसीबी ने रिश्वत लेते विद्युत विभाग के कर्मचारी को दबोचा – 10,000 रिश्वत के आरोप
श्री गंगानगर के सूरतगढ़ से बड़ी खबर एसीबी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए विधुत विभाग के कर्मचारी को दबोचा श्री गंगानगर एसीबी की टीम ने की कार्यवाही सूरतगढ में विधुत विभाग के कार्यालय में टीम मौजूद 10000 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए कर्मचारी को किया ट्रेप0
0
Report
झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र यातायात, जल-सीवरेज और पार्किंग पर बड़ा दांव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र यातायात, रिंग रोड और जलभराव के स्थायी समाधान का संकल्प पेयजल और सीवरेज व्यवस्था सुधारने, सार्वजनिक शौचालय बनाने का वादा स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने का संकल्प गांधी चौक, मंडावा मोड़ सहित प्रमुख बाजारों में सुव्यवस्थित पार्किंग का वादा मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में रात्रिकालीन नियमित सफाई व्यवस्था पर जोर झुंझुनूं नगर परिषद झुंझुनूं के निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। निकाय चुनाव प्रभारी चेतन कुमावत और राकेश वर्मा ने शहर के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों और पार्टी के संकल्पों की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से जारी नगरीय विकास संकल्प पत्र के साथ झुंझुनूं शहर की स्थानीय आवश्यकताओं और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। पार्टी ने शहर की यातायात व्यवस्था, जलभराव, पेयजल, सीवरेज, पार्किंग और सफाई जैसी समस्याओं के समाधान का संकल्प जताया।घोषणा पत्र में शहर की मुख्य सड़कों रोड नंबर 1, 2 और 3 पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने तथा शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अलावा बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने का भी संकल्प लिया गया।भाजपा ने सीवरेज लाइन के बकाया कनेक्शन कार्य जल्द पूरा करवाने और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही है। सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण, खेल स्टेडियम को विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित करने तथा बिजली की लाइनों को भूमिगत करवाने का भी वादा किया गया है।शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए गांधी चौक, मंडावा मोड़ सहित प्रमुख स्थानों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई है। वहीं मुख्य बाजारों और कॉलोनियों में रात्रिकालीन नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प भी घोषणा पत्र में शामिल है。 बाइट : चेतन कुमावत ,निकाय चुनाव प्रभारी भाजपा0
0
Report
किरन मौर्या ने टी-10 क्रिकेट लीग पर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी साझा की
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਕਿਰਨ ਮੋਰਯ ਸਾਬਕਾ ਵਿਕਟ ਕੀਪਰ ਇੰਡੀਅਨ ਕ੍ਰਿਕਟ ਟੀਮ ਅਤੇ BCCI ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਲੈਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ T10 ਕ੍ਰਿਕਟ ਲੀਗ ਸਬੰਧੀ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰਸ ਕਰ ਕੀਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ।0
0
Report
Advertisement
बरेली में बारिश से दो मकान ढहे, बड़ा हादसा टला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बारिश ने पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार सुबह तड़के तेज बारिश के बीच शहर में दो जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। पहला हादसा सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास हुआ। यहां करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और दरगाह जाने वाला रास्ता बंद हो गया। दरगाह आला हजरत के पास गिरा मकान करीब 50 गज जमीन में बना था। मकान के नीचे सुरमे की दुकान थी, जबकि ऊपर लोग रहते थे। मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। इसी वजह से कुछ समय पहले इसे खाली करा दिया गया था। दुकान भी बंद थी। हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त बरेली में तेज बारिश हो रही थी। अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान खाली होने की वजह से अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
गर्भाशय ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, लापरवाही पर DM से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में महिला के गर्भाशाय का ऑपरेशन कराने के बाद उसकी हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति धर्मराज सिंह सेंगर ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर संबंधित डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही और गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि, माह जून 2026 में शिकायतकर्ता की पत्नी ज्योति सिंह को गर्भाशय बाहर निकलने की समस्या हुई थी। आरोप है कि कुंज हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. रूपाली राय सचान ने पहले दवा दी और बाद में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 27 जुलाई को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद टांकों में संक्रमण होने का आरोप है। पति का कहना है कि हालत बिगड़ने पर महिला को उरई और झांसी के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर कई बार ऑपरेशन किए गए। बाद में गैंगरीन की स्थिति बताकर लखनऊ रेफर किया गया। वर्तमान में ज्योति सिंह पीजीआई लखनऊ में वेंटिलेटर पर भर्ती बताई गई हैं। शिकायतकर्ता ने डॉक्टरों पर लापरवाही और संक्रमण की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में इलाज पर करीब दस लाख रुपये खर्च होने का भी उल्लेख है।0
0
Report
बदायूं में डंपर भिड़ंत: तीन की मौत, कई घायल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग टेंपो में डंपर ने मारी टक्कर तीन की मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएससी सहसवान पहुंचाया एक दर्जन से अधिक लोग घायल कुछ घायलों को बिल्सी सीएससी में कराया गया है भर्ती पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव के पास का है0
0
Report
Advertisement
