232104
गिरोह बनाकर दे रहे थे घटनाओं को अंजाम, चकिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्यवाही
Chandauli, Uttar Pradesh:चकिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 05 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। बताया जाता है की अभियुक्तों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी जैसे अपराध करते हैं। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार में कांवड़ से पहले सीवरेज-रोड काम तेज, 15 जून तक पूरे करने के निर्देश
Haridwar, Uttarakhand:देवभूमि हरिद्वार में कावड़ मेले शुरू होने से पहले एक महीना बचा है और मुख्य हरिद्वार में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण के कार्यों की सुगम कावड़ यात्रा को प्रभावित कर सकती है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहले भी चिंता जताई थी. आज देर रात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाने और यातायात सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए. जिलाधिकारी अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने के लिए देर रात मौके पर पहुंचे. उन्होंने ठेकेदार और कार्यदाई संस्था को याद दिलाया कि सभी काम 15 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएँ. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ब्रह्मपुरी में खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए. साथ ही सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री तुरंत हटाने और किसी भी तरह के अतिक्रमण को भी समाप्त कराने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चार धाम यात्रा चरम पर है और जुलाई के अंत में कांवड़ मेले शुरू होने की तैयारी है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन व व्यवस्थित यातायात के लिए ये कार्य समय पर पूरे होना आवश्यक हैं.0
0
Report
हापुड़ में मेरठ तिराहे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव, अब समझौता
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मेरठ तिराहा पर एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई. आरोप है कि मेरठ तिराहा क्षेत्र में चाऊमीन का ठेला लगाने वाले एक युवक ने दूसरे समुदाय पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक महापुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने घुटनों के बल बैठकर, कान पकड़कर और हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोग जय भीम के नारे लगाती हुई भी दिखाई दे रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया. समय रहते आपसी सहमति और समझौते के बाद विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिसमें अब समझौता हो चुका है. पुलिस वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. यदि जांच के आधार पर कोई नया तथ्य सामने आता है, तो आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे toll कर्मचारी हड़ताल: आठ सूत्री मांगों से राजस्व नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मचारी हड़ताल पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर नहीं देना पड़ रहा है टोल सरकार को राजस्व की हानि0
0
Report
Advertisement
बुरहानपुर लोहार मंडी में रस्सी गोदाम में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर 31/05/2026 ब्रेकिंग लोहार मंडी क्षेत्र में रस्सी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक बुरहानपुर जिले के लोहार मंडी क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजे एक रस्सी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ رہی थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग का तांडव देखने के लिए भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई ।0
0
Report
उन्नाव में BED परीक्षा दो पालियों में आयोजित, AI कैमरा से नकल रोकथाम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में शुरू हुई BED की परीक्षा。 आज दो पालियों में होगी BED की परीक्षा。 पहली पाली में सुबह 9:00 से शुरू हुई परीक्षा。 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक होगी पहली पाली की परीक्षा。 दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी परीक्षा。 1526 अभ्यर्थी देंगे BED की परीक्षा。 उन्नाव में चार सेंट्रो पर चल रही है BED की परीक्षा。 नकल रोकने के लिए परीक्षा में किए गए हैं पुख्ता इंतजाम。 नकल रोकने क़े लिए पहली बार परीक्षा में प्रयोग किया जा रहे हैं AI बेस्ड कैमरा。0
0
Report
लखनऊ: विकास नगर में छेड़छाड़-हत्या के आरोपित सनी यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के लड़की से छेड़छाड़ और उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी सनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। सनी ने पुलिस पर भी गोली चलाई थी जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग की और उसके पैर में गोली लगी और और उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया वाक थ्रू विकासनगर स्पॉट से जहां एनकाउंटर हुआ है0
0
Report
Advertisement
पूर्व IAS अध्यक्ष किशोर सिन्हा पर नोवा अस्पताल में बंधक बनाने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:IAS संघ के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार सिन्हा को बंधक बनाने का संगीन आरोप लगाया है...पूर्व IAS किशोर कुमार सिन्हा स्टेट विजलेंस कमीशन & ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष रहे है, रेवेन्यू बोर्ड के मेंबर प्रमुख सचिव राजस्व जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं...इलाज के लिए नोवा हॉस्पिटल में भर्ती हुए...लेकिन उन्हें वख्त से डिस्चार्ज नही किया गया...किसी तरह वह वहाँ छुपकर भागने की कोशिश की...तो डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों ने पुनः हॉस्पिटल में जबरन पकड़कर भर्ती कर दिया...पुलिस को 112 पर कॉल कर मदद मांगी...तब उन्हें आज़ादी मिली...वही पुलिस ने भी मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है...थाना गोमतीनगर का मामला0
0
Report
बारिश से खुले गेहूं के नुकसान पर एफसीआई टीम ने तखतगढ़ में जाँच शुरू की
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर,पाली जी मीडिया की खबर का असर, बारिश में भीगे गेहूं की जांच करने तखतगढ़ पहुंची एफसीआई टीम सुमेरपुर, सांडेराव और तखतगढ़ क्षेत्र में बारिश से एफसीआई के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों पर खुले में रखा गेहूं भीगने की खबर जी मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की खबर प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एफसीआई अजमेर मंडल प्रबंधक राकेश कुमार के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। एफसीआई प्रबंधक (गुणवत्ता) कालूराम मीना, प्रबंधक रींकूजी खटूमरा एवं गोविंद राम गोसाईवाल की टीम तखतगढ़ पहुंची और समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बारिश से प्रभावित गेहूं के कट्टों से बूम्बी के माध्यम से नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण किया तथा मौके की स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग के डाक बंगले परिसर में संचालित अस्थायी खरीद केंद्र पर समय पर उठाव नहीं होने से बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा था, जो बारिश में भीग गया। जांच टीम ने कर्मचारियों से जानकारी लेकर नुकसान का आकलन किया। अब रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
शिवपुरी में आवारा कुत्ते के हमले से 65 घायल, एक बच्ची के होंठ बंटे
Shivpuri, Madhya Pradesh:ढाई साल की बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने चबाया:होंठ दो हिस्सों में बंटा, बच्चे के सिर की खाल उधड़ी, दिनभर में 65 लोगों पर किया हमला शिवपुरी में एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया। घर के बाहर खेल रही बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने अपने जबड़ों में जकड़ लिया। हमले में उसका होंठ दो हिस्सों में बंट गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया。 कुत्ते के हमले में एक अन्य बच्चे के सिर की खाल तक उधड़ गई। उसे 28 टांके लगाने पड़े। वहीं कमलागंज निवासी नितेश जाटव पर हुए हमले में उन्हें 22 टांके लगाने पड़े。 दरअसल, शनिवार को एक ही आवारा कुत्ते ने पूरे शिवपुरी शहर में आतंक मचा दिया। सुबह से शाम तक उसने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत 65 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कई घंटे की तलाश के बाद नगर पालिका की टीम ने शाम करीब 7 बजे कुत्ते को पकड़ लिया। सबसे गंभीर हमला महल के पीछे लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड पर हुआ। बचाव के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे महल क्षेत्र में रहने वाली 8 वर्षीय वंशिका भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गई。 इसके अलावा विजयपुरम निवासी बलराम सिंह रावत, पंचर दुकान संचालक आजाद खान और नगर पालिका कर्मचारी अशोक खरे की पत्नी को भी कुत्ते ने काट लिया। बलराम सिंह रावत ने बताया कि कुत्ता दौड़ते हुए आया, पहले एक कार से टकराया और फिर उन पर हमला कर भाग गया。 ठंडी सड़क स्थित फ्रूट मंडी में फल व्यापारी रहीश राइन अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कुत्ता वहां पहुंचा और उनके हाथ में काट लिया। पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुत्ता अचानक व्यापारी पर हमला करता दिखाई दे रहा है。 हनुमान चौराहा, एमएम हॉस्पिटल, नवाब साहब रोड, खुड़ा बस्ती, कस्टम गेट, गांधी पार्क, फ्रूट मंडी और लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड समेत शहर के कई इलाकों में कुत्ते के हमले की सूचना मिली। लगातार हमलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि सुबह से शाम तक 65 लोग कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों का उपचार किया गया। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन और अन्य जरूरी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं。 नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ ने बताया कि हमलावर कुत्ते को पकड़ने के लिए कई टीमें पूरे शहर में सर्च अभियान चला रही थीं। देर शाम करीब 7 बजे कुत्ते को पकड़ लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली बाईट - सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव0
0
Report
Advertisement
विश्व तंबाकू निषेध दिवस: रांची यूनिवर्सिटी में जागरूकता रैली और दुकानों पर रोक
Ranchi, Jharkhand:विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज देश भर में मनाया जा रहा है। तंबाकू और निकोटीन के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना इस दिन का उद्येश्य है। इस वर्ष की थीम "निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें" रखी गई है। राजधानी रांची में भी इसको लेकर रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों के द्वारा आज जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। लोगों को तंबाकू का सेवन बंद करना चाहिए ताकि उनका जीवन सुरक्षित रहे। वही इस जागरूकता रैली में nss के छात्र भी शामिल हुए । छात्रों ने राज्य सरकार से मांग की है कि शैक्षणिक संस्थान यानी कॉलेज और विश्वविद्यालय के बाहर से तंबाकू और सिगरेट के दुकान हटाए जाने चाहिए।0
0
Report
झारखंड के बीएड सीटों के लिए 45 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर संचालित बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-2028 में नामांकन को लेकर आज परीक्षा की जा रही है ।झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक ली जाएगी. सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। रांची जिला मुख्यालय में 30 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में लगभग 45000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा जिला मुख्यालयों में 94 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड ओएमआर शीट पर ली जा रही। प्रवेश परीक्षा का प्रश्न बहुवैकल्पिक और कुल 100 अंकों के हैं. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा. मेधा सूची का निर्माण संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा. सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर संचालित 136 कॉलेजों में बीएड़ पाठयक्रम के विभिन्न विषयों में लगभग 13,600 सीट स्वीकृत है. शैक्षणिक सत्र 2026-2028 के तहत उक्त स्वीकृत सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा.0
0
Report
हरिद्वार: प्रेमनगर फ्लाईओवर पर विवाद के बाद महिला ने छलाँग, हालत गंभीर
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के प्रेमनगर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा। दिल्ली निवासी महिला ने पति से विवाद के बाद फ्लाईओवर से लगाई छलांग。 घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया。 प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हाथ और कूल्हे में फ्रैक्चर बताया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया。 घटना के पहले महिला का फ्लाईओवर पर चढ़ने और कूदने का वीडियो सामने आया है। वीडियो एक चश्मदीद ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 पुलिस ने अस्पताल में महिला की पहचान और परिवारिक विवाद की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जाँच में बताया गया कि महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था।0
0
Report
Advertisement
मानसून शुरू न होने बावजूद उत्तराखंड में बारिश से झरना उफान, चारधाम यात्री फँसे
Noida, Uttar Pradesh:भले ही उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, मगर बीते दो दिनों में हुई बरसात ने जिंदगी को ब्रेक लगा दिया है। विकासनगर के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे से एक ऐसी ही खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसने सभी हो हिलाकर रख दिया है। दरअसल शनिवार दोपहर हुई कुछ देर की मूसलाधार बरसात ने नदी नालों को उफान पर ला दिया। जिसके चलते दिल्ली यमुनोत्री चारधाम यात्रा मार्ग पर जुड्डो और लखवाड़ के बीच पड़ने वाले एक झरने ने भारी बरसात के चलते रोद्र रुप ले लिया। जिससे इस मार्ग पर निकले लोगों के वाहनों के पहिए जाम हो गये। खासकर चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को भी झरने के रौद्र रूप ने डरा दिया। जिस वजह से उनके वाहन भी जहां के तहां खड़े हो गए। गनीमत यह रही कि कोई वाहन बीच सड़क पर रौद्र रूप दिखा रहे झरने की चपेट में नहीं आया। वहीं घंटों के इंतजार के बाद झरने का रौद्र रूप शांत होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को आगे रवाना किया गया और यातायात सुचारू हो पाया।0
0
Report
स sukma के शादी समारोह में आइसक्रीम में छिपकली, विक्रेताओं के खिलाफ आक्रोश
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान आइसक्रीम में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार समारोह में आंध्र प्रदेश से पहुंचे कुछ विक्रेता आइसक्रीम बेच रहे थे। इसी दौरान एक आइसक्रीम में छिपकली दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तत्काल आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि आइसक्रीम किसी स्थानीय दुकान से नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश से व्यापार करने चलित वाहनों में आने वाले व्यापारियों से मिली और बताया जा रहा है की आइसक्रीम आंध्र प्रदेश के किसी स्थानीय कंपनी की है। हालांकि जब लोगों ने व्यापारी से सवाल पूछा तो व्यापारी ने ग्रामीण आदिवासियों से बहला फुसला कर वह आइसक्रीम ले लिया और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें गांव से निकल जाने को कहा हालांकि ग्रामीणों ने तब तक इसका वीडियो बना लिया था इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।0
0
Report
वाराणसी-यूपी STF ने अवैध वसूली गैंग का पर्दाफाश, आरटीओ सिपाही समेत गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में और UP STF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह को दबोचा. UP STF की लखनऊ इकाई ने ओवरलोड ट्रकों से 3-3 हजार लेने वाले फर्जी आरटीओ गैंग का पर्दाफाश किया. वाराणसी निवासी आरटीओ में सिपाही विपिन कुमार यादव उर्फ पातू चौधरी, बलिया के आकाश चौधरी, प्रदीप गुप्ता उर्फ विक्की व राजा कुमार को गिरफ्तार किया. विपिन सपा सरकार में मंत्री रहे अंबिका चौधरी का चचेरा भाई है और आकाश उनका भतीजा. आरटीओ का सिपाही ही निकला महाठग, एंट्री फीस के नाम पर ट्रकों से वसूलता था लाखों रुपये. यूपी पुलिस ने आरटीओ सिपाही विपिन कुमार यादव समेत 4 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा. ओवरलोड ट्रकों को अवैध रूप से पास कराने के लिए बना रखा था पूरा सिंडিকেট. प्रति ट्रक 3 हजार की एंट्री फीस लेकर सरकार के राजस्व को लगा रहे थे करोड़ों का चूना. पुलिस ने मौके से एमजी ग्लैस्टर लग्जरी कार, 4 मोबाइल और 42 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए. वाराणसी के गोमती जोन के फूलपुर थाने में धारा 238, 308(2), 318(4) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज. आरटीओ सिपाही के गिरोह में 19 से ज्यादा गुर्गे शामिल, बुलबुल, सीबी सिंह' और 'मुनीम जी' जैसे कोडनेम से चलता था खेल. गिरोह की काली कमाई का हिस्सा परिवहन विभाग के बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचने का दावा.0
0
Report
Advertisement
