232104
ट्रामा सेंटर के निर्माण में गड़बड़ी देख गुस्से से तमतमाए 'डिप्टी सीएम'
Chandauli, Uttar Pradesh:शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे। जहाँ उन्होंने महेवा में बन रहे ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया, निरिक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में व्यापक गड़बड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी को संस्था को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही धन की रिकवरी कराने का आदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में दबंगों ने रिटायर दरोगा के बेटे को पार्क में गोली मारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दबंगो ने रिटायर दरोगा के बेटे को गोली मारी पार्क में बुलाकर पहले लात-घूसे मारे पुराने विवाद में मारी गोली कानपुर के कल्याणपुर में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। कैंसर पीड़ित मां को देखने हैदराबाद से घर लौटे युवक को दबंगों ने पार्क में बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर मारपीट के बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने होली के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
जालौन में डी-फार्मा छात्र के लापता होने पर हड़कंप, जांच की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में डी-फार्मा छात्र के लापता होने से मचा हड़कंप, साथी छात्रों ने मानसिक प्रताड़ना और धमकी का लगाया आरोप जालौन के उरई स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के डी-फार्मा छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में छात्र के साथ परीक्षा देने गए अन्य छात्रों और उनके parिजनों ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि लापता छात्र के परिजन और कुछ अन्य लोग उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा धमकियां दे रहे हैं。 जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के सुमेरपुर निवासी अभय कुमार उरई के एक कॉलेज में अध्ययनरत है। वह 13 जून को अपने साथियों के साथ किराये की गाड़ी से मैनपुरी डी-फार्मा की परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र वापस लौट रहे थे। आरोप है कि औरैया रोड पर अभय कुमार अपनी इच्छा से वाहन से उतर गया, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और उसका कोई पता नहीं चल सका。 परिजनों के अनुसार, अभय के मोबाइल फोन से पैसे की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। वहीं, अभय के साथ गए छात्रों का कहना है कि उन्हें फोन रिकॉर्डिंग और धमकियों के माध्यम से लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
जालौन में शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक बिक्री, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शराब ठेके पर एमआरपी रेट से अधिक बेची जा रही शराब, शराब की दुकान पर बैठा सेल्समैन एमआरपी रेट से अधिक रुपए में बेच रहा शराब, एमआरपी रेट से अधिक शराब बेंचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग पर उठे सवाल, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा छौना गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
पंचकूला पुलिस ने मलोट के पांच शातिर डकैती के साजिशकर्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा
Panchkula, Haryana:पंचकूला जिला पंचकूला में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पंचकूला पुलिस की कालका थाना टीम ने मुस्तैदी दिखाते भारी हथियारों से लैस पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, खतरनाक लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के मलोट (मुक्तसर साहिब) के रहने वाले हैं और वहां एक गैंगवार में फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे थे। एसीपी कालका आशीष कुमार के अनुसार, 17 जून 2026 को कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रेस्ट हाउस और गौशाला के नजदीक एक सुनसान जगह पर होंडा सिटी कार में कुछ लड़के हथियारों के साथ बैठे हैं और वे कालका क्षेत्र में लूटपाट या डकैती की बड़ी योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार के पास खड़े तीन लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मौके से कुल पांच आरोपियों को दबोच लिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आरोपियों बबलू निवासी मलोट, पंजाब की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अन्य आरोपियों की पहचान ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है, जो सभी मलोट, जिला मुक्तसर, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस को इन आरोपियों के कब्जे से कई लोहे की रॉड और सुआ जैसे जानलेवा हथियार मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहां से फरार होने के बाद इनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके कारण ये कालका में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे बताया कि अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय की धारा 310(4) और आर्म्स एक्ट के तहत कालका थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी बबलू, रितिक और नवीश का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस किसी भी अपराधी या गैंग को जिले की शांति भंग करने की इजाजत नहीं देगी। हमारी टीम की सतर्कता से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई है। हथियारों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा。0
0
Report
गजरौला में हजरत भूरे शाह मियां की दरगाह पर अकीदतमंदों का लगा तांता
Gajraula, Uttar Pradesh:यह तस्वीरें हैं बृहस्पतिवार की शाम गजरौला में तिगरी मार्ग पर पक्का पुल के निकट स्थित हजरत भूरे शाह मियां की दरगाह की। आप देख सकते हैं कि यहां दूरदराज से अकीदतमंद आए हुए हैं और बाबा की दरगाह पर दुआएं कर चादरपोशी कर रहे हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद को बाबा अवश्य ही पूरा करते हैं।0
0
Report
तेज़ आंधी-बारिश से खड़ी केले की फसल बर्बाद, किसानों में राहत की आस
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-11 महीने की कड़ी मेहनत लाखों रुपये का निवेश और भविष्य के सुनहरे सपने, बाकी महज 15 मिनट चली तेज आंधी और बारिश ने सब कुछ कर दिया तबाह जी हां बड़वानी जिले के राजपुर क्षेत्र में केले की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई और फसल बर्बाद होते देख एक किसान की तबीयत भी बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा किसान अब सरकार से राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं राजपुर तहसील के ग्राम खड़की में रहने वाले दो किसान भाइयों ने इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद में अपने खेतों में केले की फसल लगाई थी और फसल भी करीब 9 एकड़ क्षेत्र में लगाई थी और खड़ी फसल बाजार में बेचने के लिए लगभग तैयार थी किसानों को उम्मीद थी कि इस बार अच्छे दाम मिलेंगे और उन पर चढ़ा कर्ज भी उतर जाएगा, लेकिन अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और फसल को जमीन पर गिरा हुआ देखकर किसान अंबाराम सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई परिजनों ने उन्हें तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है अंबाराम का कहना है कि उन्होंने खेती के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था और पूरी उम्मीद इसी फसल पर टिकी हुई थी लेकिन वो खत्म हो गए और अब फसल नष्ट होने के बाद उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है अंबाराम के चचेरे भाई गंगाराम की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई उनका कहना है कि इस बार केले के दाम अच्छे मिल रहे थे और बाजार में मांग भी बनी हुई थी लेकिन प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है गंगाराम ने बताया कि पिछले सीजन में भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था और इस बार की फसल से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन नही मिल पाई अब उनका कहना है कि केवल केले की फसल ही नहीं बल्कि क्षेत्र में सब्जी उत्पादकों को भी भारी नुकसान हुआ है उनके अनुसार कई खेतों में लौकी, खीरा, करेले और गिलकी की फसलें प्रभावित हुई हैं लाखों रुपये का नुकसान होने के बावजूद अब तक कोई राजस्व या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सर्वे के लिए नहीं पहुच पाए बाकी अब मांग है के प्रशासन जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है सारः ही कहा कि यदि अगर समय पर सहायता नहीं मिली तो कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा साथ ही आर्थिक संकट और गहरा सकता है अब प्रभावित किसान प्रशासन और सरकार को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं कि उन्हें जल्द राहत मिले और उनकी आर्थिक परेशानी कुछ कम हो सके0
0
Report
Advertisement
पंचकूला साइबर क्राइम: दो साल पुराने हाई-वैल्यू ठगी के मुख्य आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस द्वारा लंबित साइबर अपराध मामलों में तेजी लाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। हाल ही में आयोजित साइबर क्राइम समीक्षा बैठक में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह द्वारा सभी जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पुराने और लंबित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना टीम ने करीब दो वर्ष पुराने एक हाई-वैल्यू साइबर ठगी मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए मुख्य आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार यह मामला 01 जुलाई 2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 419 व 420 के तहत दर्ज किया गया था। पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता पंचकूला ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन बिजनेस और निवेश के नाम पर करीब 30 लाख 52 हजार 990 रुपये की ठगी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल 2024 में उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक महिला प्रोफाइल द्वारा संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष ने स्वयं को सिंगापुर स्थित फैशन डिजाइनिंग और ऑनलाइन स्टोर संचालन से जुड़ा बताया तथा शिकायतकर्ता को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेलर बनकर कमाई करने का प्रस्ताव दिया। विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया गया और शुरुआत में कम राशि जमा करवाकर भुगतान लौटाया गया जिससे विश्वास बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग चरणों में शिकायतकर्ता से लाखों रुपये ऑनलाइन वॉलेट और कथित बिजनेस रिचार्ज के नाम पर जमा करवाए गए। आरोपी पक्ष लगातार डॉलर में लाभ दिखाता रहा और बाद में कथित मुनाफा निकालने के लिए अतिरिक्त टैक्स जमा कराने की मांग की गई। जब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ तब उसे पता चला कि उसके साथ बड़े स्तर पर साइबर ठगी हो चुकी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड, संबंधित संस्थानों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आवश्यक जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक बैंक खाता सामने आया जो देहरादून स्थित एक कंसल्टेंसी के नाम पर संचालित पाया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहित मार्क उर्फ मोन्टू निवासी देहरादून को 17 जून 2026 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए खुलासे के आधार पर अब अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस साइबर अपराध के मामलों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और पुराने मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि चाहे मामला कितना भी पुराना क्यों न हो, साइबर अपराध में शामिल आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मंदसौर में पुलिस ने दो तस्करों से MDMA और डोडा चुरा जब्त किया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों से 400 ग्राम सिंथेटिक मादक पदार्थ एमडीएम और 10 किलो 500 ग्राम डोडा चुरा ज़ब्त किया गया है दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की यह खेप कहाँ से लाए थे और कहाँ पर खपाने वाले थे साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और यह व्यवसाय कब से कर रहे हैं0
0
Report
पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार गश्त शुरू, अपराध नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षित करने की दिशा
Panchkula, Haryana:पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नया और अनूठा प्रयोग शुरू किया है। पारंपरिक वाहन आधारित गश्त और पैदल पेट्रोलिंग के साथ अब पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार पुलिस गश्त की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है बल्कि उन क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाना भी है जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते। इसी क्रम में आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में घोड़ों के माध्यम से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में मौजूद सार्वजनिक स्थानों, गलियों, खुले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस नई व्यवस्था को स्थानीय लोगों द्वारा भी उत्सुकता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ देखा गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह कदम केवल एक वैकल्पिक गश्त प्रणाली नहीं बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक व्यवहारिक मॉडल है। उन्होंने कहा कि घुड़सवार पेट्रोलिंग अपराध नियंत्रण और चौकसी को मजबूत करने में सहायक हो सकती है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे कहा कि इस पहल से ईंधन की खपत में कमी लाने में भी मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घुड़सवार पुलिस की उपस्थिति से क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ती है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है और इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर विचार किया जाएगा ताकि पुलिसिंग को और अधिक सक्षम, पर्यावरण अनुकूल तथा जनसहभागिता आधारित बनाया जा सके। पंचकूला पुलिस का यह कदम आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ पारंपरिक संसाधनों के उपयोग का एक उदाहरण माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है。0
0
Report
Advertisement
पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने आया भारतीय समुदाय
Noida, Uttar Pradesh:पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए भारतीय समुदाय0
0
Report
जीत के बाद परिमल नाथवानी व बैजनाथ राम ने जताया आभार, झारखंड विकास का संकल्प
Ranchi, Jharkhand:जीत के बाद परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम ने जताया आभार, झारखंड के विकास का लिया संकल्प0
0
Report
सावली में तेज बारिश से मौसम बदला, किसानों को मिली राहत
Vadodara, Gujarat:વડોદરા / સાવલી બ્રેકિંગ સાવલી પાંથકમાં મેઘરાજાની ધમાકેદાર ен્ટ્રી ભારે પવન સાથે વરસાદી માહોલ જામ્યો વીજળીના કડાકા-ભડાકા સાથે વરસ્યો વરસાદ સાવલી, ગોઠડા, ટુંડાવ, કરચિયા, રસુલપુર, વाकાનેર સહિતના ગામોમાં સારો વરસાદ વરસાદના પગલે વાતાવરણમાં ઠંડક પ્રસરી ગરમી અને ઉકળાટથી લોકોને મળી રાહત ખેડૂતોમાં ખુશીનો માહોલ, ખેતી કાર્યોને મળશે વેગ વરસાદથી ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં જનજીવન થયું ખુશનુમા0
0
Report
Advertisement
पेरिस में भारतीय समुदाय ने बदला नजरिया: मोदी की डायस्पोरा से मुलाकात पर ग्राउंड रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:पेरिस में भारतीय समुदाय ने बदला नजरिया: मोदी की डायस्पोरा से मुलाकात पर ग्राउंड रिपोर्ट0
0
Report
रामपुर पटवाई में नाले में बोरी से युवक की मौत, 48 घंटे में खुलासा
Rampur, Uttar Pradesh:नाले में मिली लाश का 48 घंटे में खुलासा,फार्म मालिक निकला कातिल, शराब पिलाकर की हत्या, बोरी में भरकर नाले में फेंका शव, पटवाई पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो हत्यारोपी गिरफ्तार, एंकर:रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में नाले में बोरी में मिली युवक की लाश का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है,पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसी सुअर पालन फार्म के मालिक और उसके साथी ने की थी,आखिर क्यों की गई यह हत्या और कैसे आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाया, V/O:रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के नयागांव में नाले से बोरी में बंद मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है,पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसके ही मालिक ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी,हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर कार से ले जाया गया और नाले में फेंक दिया गया ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके,पुलिस के मुताबिक मृतक एक सुअर पालन फार्म पर काम करता था,फार्म मालिक शेरू वाल्मीकि का किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया था,विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई, इसके बाद शेरू ने युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली,योजना के तहत फार्म मालिक रात में शराब लेकर आया,उसने अपने साथी वाजिद के साथ मिलकर युवक को शराब पिलाई,जब युवक नशे की हालत में हो गया तो दोनों ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी,गंभीर चोटों के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई,हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को बोरी में भरा और कार से लेकर पटवाई थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित नाले में फेंक आए,सोमवार को जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर बोरी से बाहर निकले पैरों पर पड़ी,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,पुलिस की तफ्तीश और साक्ष्यों के आधार पर महज 48 घंटे में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया,पुलिस ने फार्म मालिक शेरू वाल्मीकि और उसके साथी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है,दोनों आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं,हालांकि मृतक की अभी तक औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है,पुलिस का कहना है कि युवक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और कई वर्षों से क्षेत्र में रहकर मजदूरी कर रहा था,स्थानीय लोग उसे पहाड़ी नाम से जानते थे, पुलिस अब उसके परिजनों और स्थायी पते की जानकारी जुटाने में लगी हुई है0
0
Report
हमीरपुर के जलशक्ति मंत्री बोले राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप मिथ्या
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर पहुंचे जलशक्ति राज्यमंत्री ने कथित तौर पर चंदा चोरी के आरोप पर दिया बड़ा बयान। बोले ये राममंदिर दर्शन करने तो जाते नहीं ये आरोप मिथ्या है। हमीरपुर जिले पहुंचे जलशक्ति राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विपक्ष द्वारा कथित तौर पर राम मंदिर में चंदा चोरी करने के आरोप के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये राममंदिर तो दर्शन करने जाते नहीं है, यह मिथ्या आरोप है।दरअसल प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महिला महाविभाग में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती पर कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला में मौजूद किसानों से प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती की तकनीक अपनाने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी किसान भाइयों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सदर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीडीओ समेत कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। रामकेश निषाद (जलशक्ति राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री)0
0
Report
Advertisement
