Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandauli232104

त्योहारी भीड़ के बीच डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ की सुरक्षा जागरूकता अपील

SJSantosh Jaiswal
Oct 19, 2025 11:21:03
Chandauli, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग:- चंदौली... - दीपावली और छठ त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में दिखने लगी यात्रियों क़ी भीड़ - यात्रियों क़ी भीड़ को देखते हुए डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी जंक्शन पर एलर्ट - यात्रियों क़ी प्लेटफॉर्म, स्टेशन, ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए अपील - यात्रियों से आरपीएफ जीआरपी की टीम लगातार कर रही अपील - आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ट्रेन के गेट पर न बैठने की यात्रियों से कर रहे हैं अपील - आरपीएफ ने लाउड हेलर के माध्यम से ट्रेन से सफर करने वाले लोगों से क़ी अपील - डीडीयू जंक्शन पर त्योहार को देखते हुए चलाया जा रहा संघिग अभियान.
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TSTripurari Sharan
Oct 19, 2025 13:47:52
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - RJD के महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के टिकट काटे जाने पर रितु जायसवाल ने बगावत के मूड में आ गई है। सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा क्षेत्र से स्मिता पूर्वे को टिकट दिए जाने के बाद अब ऋतु जायसवाल परिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इन्होंने कहा कि गद्दार व्यक्ति को टिकट दिया गया है जो पार्टी के लिए एमएलसी चुनाव से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ खड़ा था । पार्टी किसी भी जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दे देती मुझे मंजूर था लेकिन एक गद्दार को टिकट देना ये पार्टी की बड़ी भूल है इसलिए मैं अब निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी। आपसे बता दे कि स्मिता पूर्वे RJD के वरिष्ठ और लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता में से एक हैं इनके पुत्रवधु स्मिता पूर्वे को इस बार टिकट दे दिया गया है。
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 19, 2025 13:46:48
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हिंडोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5 किलो गांजा बरामद कर सरपंच पति गुड्डा गोकुलपुरा उर्फ धर्मराज राव को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नेशनल हाईवे पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति नाकाबंदी देखकर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर बाइक के ठेले में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।थाना अधिकारी सहदेव सिंह मीणा का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Oct 19, 2025 13:46:37
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: AIMIM President Barrister Asaduddin Owaisi has appealed to Union Minister for External Affairs S. Jaishankar to rescue Mohammed Ahmed, a Hyderabad native, and three other Indians who were allegedly duped by job agents and forcibly recruited into the Russian Army to fight in the Russia–Ukraine war. Mohammed Ahmed, a resident of Khairatabad, travelled to Russia in April 2025 after being promised a construction job by an agent based in Mumbai. However, upon arrival, he was allegedly taken to a remote training camp and forced to sign a one-year contract with the Russian military. In a video message shared with his family, Ahmed said that he and several other Indians were coerced into joining the army and threatened with death if they refused. Zee Media met Ahmed family and speaking to Zee Media Ahmed mother Requested to support them through Zee News today family met Owaisi, after meeting Ahmed’s family, urged the Ministry of External Affairs (MEA) and the Indian Embassy in Moscow to intervene on humanitarian grounds and secure their safe release. He emphasized that the victims were innocent civilians deceived by illegal recruitment agents. The Indian Embassy in Moscow has confirmed that it is in touch with Russian authorities and has requested early discharge and repatriation of the stranded Indians. According to official sources, over 120 Indians have been recruited into the Russian Army in recent months, many through fraudulent job offers, with the MEA confirming ongoing efforts to bring them home. The case highlights the urgent need for stricter regulation of overseas job agents and enhanced awareness among job seekers to prevent such exploitation. Mohammad Ahmad sent a video to Zee Media by requesting PM Modi to save him.
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 19, 2025 13:46:26
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कार सवार चोरों ने घर के बाहर से बकरा चोरी कर लिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता मो. रिजवान, निवासी विजय नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1:50 बजे एक इको वैन DL7CK-6778 उनके घर के बाहर आकर रुकी। वैन से दो युवक उतरे, जिनमें से एक दीवार फांदकर अंदर घुस गया और बकरा उठाकर गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उनकी एक बकरी चोरी हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इस बार भी उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। विजयनगर पुलिस को घटना की लिखित शिकायत भी पीड़ित द्वारा दी गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में शुरू की गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पशु चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिसे लोग दहशत में हैं। पुलिस से इलाके में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की गई है。
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Oct 19, 2025 13:46:13
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए अरवल जिले के दो विधानसभा क्षेत्र अरवल और कुर्था में चुनाव होने है। नामांकन की प्रक्रिया चल रही है भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी नामांकन स्थल पर उपस्थित रहे। इस दौरान अरवल से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार और कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार पप्पू वर्मा अपने समर्थक और प्रस्ताव के साथ नामांकन करने पहुंचे नामांकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में न कोई न्नीति है कोई नेता है दो दर्जन से अधिक सीटों पर महागठबंधन से समर्थित सभी पार्टी के उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 19, 2025 13:45:35
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ पुलिस ने पिछले दिनों हुए डकैती मामले का खुलासा कर दिया है, इस मामले में पांच लोगों की गिरफ़्तاری हुई है, जिनके पास से एक देशी पिस्टल दो जिन्दा गोली, सोने का ब्रेसलेट, स्कूटी और एक ऑटो भी जप्त हुआ है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि कुल 8 लोग डकैती की घटना को अंजाम दिया था, तीन लोग अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। डकैती के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन हुआ था, पुलिस ने करवाई करते हुए पहले पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है, बाकी तीन की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है, उन्होंने कहा कि तीनों की पहचान हो गई है, उनकी भी गिरफ़्तारी जल्द हो जाएगी।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 19, 2025 13:45:21
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में ग्रीन पटाखे की मांग इस वर्ष ज्यादा है। इस बार दुकानदार कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को प्रमुखता के साथ बेच रहे हैं। इन्होंने बताया कि इनके दुकान में ग्रीन पटाखे ज्यादा है। खास करके वैसे पटाखे जो बच्चों को ज्यादा भा रहे हैं इन्होंने कहा कि 50 रूपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के पटाखे बाजार में बिकRE रही हैं,इन पटाखों की मांग छठ तक रहेगी। इन पटाखों में मुख्य रूप से फुलझड़ी, चकरी,आनार, पेन्सिल लाइट, बटरफ्लाई, चिटपुट,रॉकेट, स्काई शाॅट, जिलजिल, रस्सी डोरी सहित कई तरह के पटाखे बेचे जा रहे है। ग्रीन पटाखे शिवा काशी मद्रास और बंगाल प्रदेश से मंगाए गए है जिसकी मांग ज्यादा है। लोहरदगा में पटाखो की बिक्री दीपावली में बढ़ जाती है। खरीदार भी दीपोत्सव का इंतजार करते है।
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Oct 19, 2025 13:44:53
Chinsurah, West Bengal:কানাইপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রাক্তন তৃনমূল প্রধান আচ্ছালাল যাদবের সঙ্গে সাক্ষাৎ অর্জুন সিং এর! ছাব্বিশের জল্পনা। আচ্ছালাল উত্তরপাড়া পুরসভার চেয়ারম্যান তৃনমূল নেতা দিলীপ যাদবের দাদা। আচ্ছালাল অর্জুন সাক্ষাৎ লোকসভা ভোটের আগেও হয়েছিল।তবে আচ্ছালাল সেসময় বিজেপিতে যাননি। অনেক দিন সক্রিয় রাজনীতি বিশেষ করে তৃনমূল থেকে দূরে রয়েছেন আচ্ছালাল। এবার ২৬ এর বিধানসভা নির্বাচন।তার আগে কোন্নগর উত্তরপাড়ায় কি সমিকরন বদলাতে পারে? আচ্ছালাল যাদব বলছেন তা সময়ই বলবে। শুক্রবার শ্রীরামপুরে সুকান্ত মজুমদারের সঙ্গে বিজেপির কর্মসূচীতে যোগ দিতে এসেছিলেন অর্জুন সিং।সেখান থেকে ফেরার সময় কানাইপুরের প্রাক্তন প্রধান তৃনমূল নেতা আচ্ছালাল যাদবের অফিসে যান ব্যারাকপুরের প্রাক্তন সাংসদ। কিছুদিন ধরেই কোন্নগর কানাইপুরে শাসক দলের অন্দরমহলে জল্পনা চলছে, কিছু প্রভাবশালী নেতা দলবদল করতে পারেন। এবার সেই জল্পনাই যেন আরও জোরালো হয়ে উঠল আচ্ছালালের সঙ্গে বিজেপি নেতার সাক্ষাৎ এ। তবে এখনই দলবদলের বিষয়ে কোনো কথা বলতে সাবধানী আচ্ছালাল। কানাইপুরের প্রাক্তন পঞ্চায়েত প্রধান উত্তরপাড়া শ্রীরামপুর পঞ্চায়েত সমিতির প্রাক্তন সহ সভাপতি আচ্ছালাল। অর্জুন স্বাক্ষাৎ প্রশ্নে আচ্ছালাল বলেন, এই মুহূর্তে আমি রাজনীতিতে নেই, অর্জুন সিং এর সাথে বহুদিনের পরিচয়। জেলাতেই কোথাও এসেছিলেন তাই আমার বাড়িতে এসে সৌজন্য সাক্ষাৎ করে গেছেন। তবে ভবিষ্যতে তিনি দলবদল করবেন কিনা সে বিষয়ে এখনই কিছু পরিষ্কার না করলেও তিনি বলেন সেটা সময় বলবে। তৃনমূল হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি অরিন্দম গুঁইন বলেন,কেন গেছে,কি বৃত্তান্ত সেটা আচ্ছালাল যাদব বলতে পারবেন।আমি জানিনা।উনি এখন দলের কোনো পদে নেই।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 19, 2025 13:44:40
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के बागनाडा से बूटाटी धाम तक पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इस दौरान मैराथन दौड़ के साथ ही हाफ मैराथन,दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में इस दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावको ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं मैराथन दौड़ का जगह जगह ग्रामीणों व शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं दौड़ पूर्ण होने के बाद नागौर एसपी मृदुल कच्छावा सहित सभी ने संत चतुरदास जी महाराज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया । नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नागौर में पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । इस दौरान युवाओं के साथ आमजन में भी काफी जोश देखने को मिला । युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिला धावको ने भी इस दौरान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं इस दौड़ से युवाओं को भी संदेश दिया गया कि आप नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें । इस प्रकार के आयोजन आगामी दिनों में और भी होते रहेंगे ।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 19, 2025 13:44:19
Bhilwara, Rajasthan:आसींत कस्बे में सक्रिय हैं बाइक चोर गिरोह, रविवार को पुनः दिनदहाड़े मुख्य बाजार से बाइक चोरी की घटना CCTV फुटेज में दिखा बाइक चोर आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के पास से रविवार दिन-दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों से आसींद क्षेत्र में चोर गिरोह के सक्रिय होने से कई दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आई है, रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद के सामने से दिनदहाड़े पुनः बाइक चोरी की घटना हुई कुछ समय पूर्व आसींद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यवाही भी की गई थी ब्रिट अतः बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है l दिनदहाड़े मुख्य बाजार के बीचो-बीच इस तरह के चोरी की घटनाओं से कस्बे में लोगों में दहशत का माहौल कायम है l शुक्रवार को हुई बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है जिसमें देखा जा सकता है चोरों के हौंसले कितने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े बाइक चोरी कर रहे हैं
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 19, 2025 13:44:10
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अभी तक हाथ से बनी लक्ष्मी के पूजन की परंपरा है। दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए हर कोई तैयारी कर रहा है। लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक चित्र (पाना) बिक रहे हैं। इधर जयपुर में हाथ से बनी लक्ष्मी के चित्र के पूजन की परंपरा सदैव से है। आधुनिक तकनीक के युग में भी जयपुर के कुछ उद्योगपति, प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग तथा कई परंपरागत परिवार ऐसे हैं जो हर वर्ष नए रूप में लक्ष्मी का कैनवास पर स्वर्णमंडित चित्र बनवाकर उससे पूजन करना पसंद करते हैं। ये लोग लक्ष्मी के शास्त्रों में वर्णित रूपों के आधार पर उसकी मान्यताओं के अनुसार चित्रित करवाते हैं। पिछले कई दिनों से लक्ष्मी के विभिन्न रूपों को चित्रित कर रहे जयपुर के जाने-माने चित्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता का कहना है कि लक्ष्मी के चित्र में ऊपर की तरफ दोनों तरफ लक्ष्मी का यंत्र व नीचे की ओर उल्लू भी चित्रित कर रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि उनके पिता बृजमोहन गुप्ता देवदास ने भी जयपुर के कई उद्योगपति व जौहरी लोगों के लिए वर्षों इस तरह के चित्र तैयार करते थे। अब वो यह परंपरा निभा रहे हैं। इनके अलावा भी शहर में अन्य चित्रकार भी हैं जिनसे लोग अपने मन पसंद का लक्ष्मी का चित्र बनवाकर हर साल पूजन कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top