प्रधानमंत्री आवास योजनाः लाभार्थीयों को खण्ड विकास अधिकारी ने प्रमाण पत्र का किया वितरण
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया विकास खण्ड में आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थीयों को खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बात कर आवास के साथ ही शौचालय, जल कल योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आदि की जानकारी लिया साथ ही पत्रों को उक्त योजनाओं का लाभ देने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। वही खण्ड विकास अधिकारी ने कहा की यह निशुल्क है। इसमें कोई पैसा मांगे तो बिल्कुल नहीं दें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
