पुलिस टीम द्वारा 2 अवैध असलहा, 2 कारतूस व 1 बोलेरो वाहन के साथ 2 शातिर अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली जिले में धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की टीम ने रात की चेकिंग के दौरान कमालपुर खडान नहर के रास्ते एक चार पहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके दो अभियुक्तों, अजीत यादव और प्रशांत राय, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध असलहे और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में AAP नेताओं-कार्यकर्ताओं ने तिरंगा अभियान के विज़ुअल्स का प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI AAP LEADERS AND WORKERS HOLD TIRANGA CAMPAIGN/ VISUALSराजीव रंजन ने Abhijeet Deepke लिस्ट और ट्रicolor इवेंट्स के ड्रेस कोड नीति जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI RAJEEV RANJAN (ADDITIONAL CP, DELHI POLICE PRO) ON ABHIJEET DEEPKE’S LIST/ CODE OF CONDUCT FOR TRICOLOUR EVENTS/ SOCIAL MEDIA MONITORINGअनुपम राजन ने महाकाल मंदिर की रात्रिकालीन शयन आरती में दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के रात्रिकालीन शयन आरती एवं प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन किए。 इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने अनुपम राजन का स्वागत एवं सत्कार किया.दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक एडवायरी जारी—जानें मार्ग बदलेगें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TRAFFIC ADVISORY AHEAD OF TIRANGA PROTESTखबर अभी उपलब्ध नहीं: स्रोत पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर में गरबा सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे गरबा कार्यक्रमों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। गरबा स्थलों के आसपास भी विशेष पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी। आयोजकों से गरबा स्थलों पर वॉलिंटियर्स तैनात करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि प्रवेश के दौरान पहचान को लेकर कोई संदेह होने पर नियमानुसार पहचान का सत्यापन किया जाए। किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि गरबा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और लोग सुरक्षित माहौल में अपनी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर सकें।रायसेन के सियरमऊ में शराब दुकान हटाने लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, सड़कों पर जाम
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं, वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी धरना देकर विरोध जताया। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बनी कि सड़क पर जाम लग गया और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। आखिरकार पुलिस को कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा। वहीं, महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। पूरा मामला सियरमऊ में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग से जुड़ा है। दुकान के विरोध में महिलाएं और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान को हटाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। यह मामला पहले भी प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में जनजातीय बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। छात्राओं द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब महिलाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। वहीं, महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अब बड़ा सवाल यह है कि जब महिलाएं लगातार शराब दुकान हटाने की मांग उठा रही हैं और छात्रावास की छात्राएं भी इस मुद्दे को प्रशासन के सामने रख चुकी हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाएंगेऔरैया: एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए औरैया जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गई है जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया की औरैया जनपद में सभी तैयारियां पूरी हो गई ...पुष्पक एक्सप्रेस में चार यात्रियों पर हमले के आरोपी की हिरासत में मौत, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला समेत चार यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी नेपाली युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट की हवालात में रखा गया। देर रात युवक ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को आरपीएफ कमांडेंट ने किसी कर्मचारी पर कार्रवाई की बात से इनकार करते हुए जांच जारी होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पुष्पक एक्सप्रेस में सफर कर रहा नेपाली युवक कथित तौर पर नशे में यात्रियों से गाली-गलौज और अश्लील हरकतें कर रहा था। यात्रियों ने विरोध किया तो उसने ब्लेड जैसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत चार यात्री घायल हो गए। ट्रेन में अचानक हुए हमले से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देकर मदद मांगी। रात 10:20 बजे उन्नाव स्टेशन पर हिरासत में लिया- शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात करीब 10:20 बजे ट्रेन के उन्नाव स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पुत्र कउदे और पता नेपाल के डॉग जिले के बिजोली टिकरी थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। हवालात में खुद को किया घायल, हैलट में मौत- देर रात अनिल ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ स्टाफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान उसका भतीजा भी साथ था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आरपीएफ की हवालात में आरोपी के पास नुकीली वस्तु कैसे पहुंची और निगरानी के बावजूद उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कैसे कर लिया। हालांकि, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। अधिकारियों ने कहा- जांच जारी- आरपीएफ कमांडेंट लखनऊ देवेश शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अभी किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, सीओ जीआरपी लखनऊ हृकेश यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।नोएडा: 50-50 मुकदमों में वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: 50-50 मुकदमों में वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली आरोपी सलमान पर 49 मुकदमे पहले से है दर्ज आरोपी तनवीर पहले से 45 मुकदमे है दर्ज 2 लाख 19 हजार रुपए कैश,दो पिस्टल कारतूस बरामदग नोएडा NCR में 100 से अधिक घटनाएँ कर चुके आरोपी सेक्टर 39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट
बाईट : अभय कुमार मिश्र ( एडीसीपी , नोएडा )
महराजगंज: परतावल में मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर स्थित रामपुर मोड़ पर मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान धनगड़ा निवासी दुखरन सिंह की पुत्री द्वारा संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों के खुलने से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सौंदर्य प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने मां भगवती से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, कौशल मिश्रा, रवि मिश्रा, मंजेश शुक्ला, दुर्गा दत्त यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।चंदौली: चलाया जन जागरुकता अभियान, गंगा को साफ रखने के लिए दिलाई कसम
Khuchama, Uttar Pradesh:जलीय जन्तुओ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य ह़ै चहनिया (चंदौली) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे शुक्रवार क़ो बलुआ मे नमामि गंगे के तहत वन विभाग चहनिया द्वारा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी ।इस दौरान वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के छात्रों के द्वारा गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी विद्यालय से बाजार होते हुए गंगा तट पर पहुंचकर पर गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि डाल्फ़िन व मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और गर्म खून वाले होते हैं लेकिन डाल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है । वे सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं। और इंसानों से अलग कई शारीरिक, संवेदी क्षमताएं रखती हैं, जबकि मनुष्य जमीन पर रहते हैं और जटिल भाषा ,संस्कृति विकसित कर चुके हैं। दोनों के बीच समानताएं (बुद्धि, भावनाएं) और अंतर (पर्यावास, शारीरिक संरचना) हैं । डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं। वहीं संचालन कर रहे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने लोगों को गंगा स्वच्छ की शपथ भी दिलाया ।इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव विश्वनाथ, विजय लाल, तेजबली पांडेय राजेश साहनी,जुगनू पासवान, एवं मुहम्मद शकील आदि लोग उपस्थित रहे।औरैया अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लाख अनुमानित कीमत के कोकीन और मादक पदार्थ जप्त
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने 20 लख रुपए अनुमानित कीमत की कुकिंग वी एमडीएम टैबलेट्स और मीठा फेटामाइन पाउडर समेत एक अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार , पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत जहां से भेजा गया जेल । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औरैया कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कोकीन व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में फफूद रोड नहर पर खड़ा है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा , पकड़े गए अंतर राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुनीत प्रताप को कोकीन और MDMA टैबलेट्स और मेथमफेटामैन पाउडर जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम पुनीत प्रताप सिंह है जोकि औरैया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है , इसके पास से कोकीन (लगभग 44.55ग्राम ) ,MDMA टैबलेट्स (4.32 ग्राम ) और मेथामफेटामैन ( 2.92 ग्राम ) बरामद हुई , तस्कर यह मॉल गाजियाबाद से लाता था और उसे नशे के आदि लोगों को बेचता था ।
बाइट - आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया
