चंदौली के लौंदा गांव में भेड़िया देखने से दहशत, ग्रामीण रातभर जागते रहे
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के लौंदा गांव में रात के समय भेड़िया देखने से दहशत फैल गई। एक व्यक्ति ने घर के सामने तीन भेड़िया देखे जाने का दावा किया, जिसके बाद परिजन डंडा और लाठी लेकर भेड़िया के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान एक बच्ची दहशत के कारण बेहोश हो गई। शोर मचने पर ग्रामीण भी जाग गए और सुरक्षा के लिए बाहर निकल पड़े। गांव में भेड़िया के डर से लोग रातभर जगते रहे और बकरी की रस्सी भी टूट गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
