232104
नौगढ़ पुलिस ने तीन अवैध गांजा तस्करों को 10 किलो माल के साथ दबोचा
Chandauli, Uttar Pradesh:नौगढ़ पुलिस ने कौवाघाट पुल के पास चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से 10 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों से दो मोबाइल फोन और 370 रुपये भी जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल यादव (सोनभद्र), सुजीत कुमार पाल (चंदौली) और सुधीर कुमार यादव (सोनभद्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहादुरगढ़ में रात की गोलीबारी, बांडीया की हत्या से इलाके में दहशत
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की हत्या। नया गांव बीर बरकताबाद में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बरसाईं गोलियां। खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था नीरज। जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ा, लेकिन गोलियां लगने से मौके पर गिरा। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार। डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने मौके पर पहुंचकर संभाली जांच। मृतक पर हत्या और शराब तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी। पुलिस रंजिश, गैंगवार और अन्य सभी पहलुओ से कर रही है जांच। इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटीं।0
0
Report
गुरुग्राम सेक्टर 37 की सोसाइटी में बालकनी गिरने से बड़ा हादसा टला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम गुरुग्राम सेक्टर 37 की एक सोसाइटी में हादसा सेक्टर-37C की इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में हादसा सेक्टर-37C की इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी फेज-2 की टावर-E में बालकनी का हिस्सा अचानक गिरा। हादसे में बड़ा नुकसान टला, नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बचे। घटना के बाद सोसाइटी में मचा हड़कंप। बिल्डर की निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल।0
0
Report
बेरोजगार युवाओं से ठगी: करणी सेना के पूर्व भोपाल अध्यक्ष गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बेरोजगार युवाओं से ठगी, करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ्तार करणी सेना का पूर्व भोपाल जिला अध्यक्ष आशु कुमार गिरफ्तार बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की ठगी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगार युवाओं को बनाया निशाना 3 से 5 लख रुपए में बेचा नगर निगम का फर्जी नियुक्ति पत्र एक युवक नियुक्ति पत्र लेकर कमिश्नर कार्यालय जॉइनिंग के लिए पहुंचा जांच करने पर पाया गया नियुक्ति पत्र फर्जी था पुलिस से शिकायत की गई जिसके बाद आशू कुमार को गिरफ्तार किया गया पीड़ित पवन यादव की करणी सेना की बैठक में हुई थी आशू कुमार से मुलाकात आशू कुमार की संदिग्ध गतिविधियों के चलते संगठन ने कुछ समय पहले उसे पद से हटा दिया था मामले सामने आने के बाद कई और पीड़ित थाने पहुंचे करीब 30 से 40 लोगों के साथ ठगी की आशंका कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में आदिवासी क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से एक अच्छी और सकारात्मक खबर है, जहां जिला प्रशासन ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। किसानों को रासायनिक खाद के दुष्प्रभावों से बचने और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। जिले के चानन प्रखंड स्थित संग्रामपुर पंचायत में डीएम शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कछुआ, सतघरवा महाजनवा, चौरा राजपुर और संग्रामपुर गांवों में किसानों के बीच रासायनिक खाद के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया। साथ ही 'रासायनिक खाद्य मुक्त प्रखंड' अभियान की शुरुआत भी की गई। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के किसान पारंपरिक और प्राकृतिक खेती की ओर अधिक रुचि रखते हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी फसलों और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार ने सरल भाषा में जैविक खेती के फायदे बताए, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। वहीं कृषि विभाग पटना की टीम ने जैविक उत्पादों की जांच, मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता और जैविक खेती की वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाने की अपील की।0
0
Report
लातूर में हल्के भूकंप के झटके, चार जिलों में डर का माहौल
Latur, Maharashtra:लातूर जिल्ह्यात भूकंपाचे सौम्य धक्के... मध्यरात्री नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण... हिंगोली केंद्रबिंदू असलेल्या भूकंपाची तीव्रता 4.6 रिश्टर... लातूर शहर आणि निलंग्यातही धक्के जाणवले... सुदैवाने जीवित किंवा वित्तहानी नाही... अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचे प्रशासनाचे आवाहन... हिंगोली जिल्ह्यात केंद्रबिंदू असलेल्या भूकंपाचे धक्के नांदेड, परभणीसह लातूर जिल्ह्यातील लातूर शहर आणि निलंगा परिसरातही जाणवले आहेत.... सुदैवाने कुठेही जीवित किंवा वित्तहानी झालेली नसून प्रशासनाने नागरिकांना अफवांवर विश्वास न ठेवता सतर्क राहण्याचे आवाहन केले आहे....0
0
Report
वड़ज में तहसील कार्यालय स्थानांतरित करने के लिए खटाव संघर्ष समिति का अनिश्चित धरना
Satara, Maharashtra:सातारा -अप्पर जिल्हाधिकारी कार्यालय फलटणऐवजी मध्यवर्ती ठिकाण असलेल्या वडूज येथे स्थापन करावे, या मागणीसाठी खटाव तालुक्या जनसंघर्ष समितीच्या वतीने वडूज तहसील कार्यालयासमोर बेमुदत ठिय्या आंदोलन सुरू करण्यात आले आहे. या आंदोलनात खटाव तालुक्यातील नागरिकांनी मोठ्या संख्येने सहभागी होऊन शासनावर दबाव आणावा, असे आवाहन करण्यात आले आहे. तालुक्याच्या विकासासाठी आणि भावी पिढीच्या हितासाठी ही स्वाभिमानाची लढाई असल्याचे आंदोलनकर्त्यांनी म्हटले आहे.0
0
Report
Advertisement
रेासी में नया मील का पत्थर: भूमि हस्तांतरण पूरा, केन्द्रीय विद्यालय रीاسی जल्द शुरू होगा
Aram Pora, Ganderbal, Reasi Gets a New Landmark: Land Transfer Completed, Kendriya Vidyalaya Reasi to Commence Operations Soon. With land officially transferred and ₹1.20 crore allocated from the MLA's Constituency Development Fund for temporary infrastructure, Kendriya Vidyalaya Reasi is expected to start academic sessions from a makeshift campus within the next 15 days, marking a major boost for education in the district.0
0
Report
Amarnath Yatra security: High-level inspection by Anantnag police confirms uninterrupted facilities
Aram Pora, Ganderbal, In continuation of the intensive security oversight for the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra, SSP Anantnag, Shri Amod Ashok Nagpure-IPS, conducted a comprehensive visit to the Zojibal sector to review the security architecture, emergency preparedness, and overall management of the Yatra. During the visit, the SSP chaired a high-level review meeting with the Camp Director, senior police officers, and representatives of various civil departments. A detailed assessment of the prevailing security scenario, deployment patterns, inter-departmental coordination, emergency response mechanisms, and pilgrim facilitation measures was undertaken. Directions were issued to all stakeholders to maintain seamless coordination, ensure prompt response to any contingency, and uphold the highest standards of professionalism throughout the Yatra. The SSP also interacted with Shri Amarnath Ji Yatris, personally enquiring about their well-being and travel experience. He assured the pilgrims that Anantnag Police, in close coordination with all allied agencies, remains fully committed to providing a secure, peaceful, and hassle-free pilgrimage. The yatris expressed satisfaction with the arrangements and appreciated the dedicated efforts of the police and civil administration. As part of the visit, the SSP carried out a detailed inspection of the Mountain Rescue Teams (MRTs) and SDRF personnel deployed at Zojibal. He reviewed their operational preparedness, rescue equipment, medical support, and emergency response capabilities, directing the teams to remain in a constant state of readiness to effectively respond to any emergency and extend immediate assistance to pilgrims.0
0
Report
यूपी के गोपाल हरि ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 में व्यवस्थाओं की प्रशंसा
Aram Pora, Ganderbal, Gopal Hari from UP, on his first ShriAmarnathJiYatra2026, praised the excellent arrangements by the administration, including langar services, secure convoy movement, and seamless facilities for the holy darshan of Baba Barfani.0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के पहले तीर्थयात्री ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की तारीफ
Aram Pora, Ganderbal, A first-time pilgrim from West Bengal on ShriAmarnathJiYatra2026 appreciated the excellent langar, transportation, and overall arrangements. He urged all devotees to maintain cleanliness and help preserve the sanctity of the Yatra.0
0
Report
JK में AAY छात्रों के लिए सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में पूरी फीस माफी का ऐलान
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X Jammu and Kashmir Education Minister Sakeena Itoo Said "I am delighted to announce the implementation of a full fee waiver for AAY students studying in Classes 9th to 12th in Government Schools and Undergraduate students in Government Colleges across Jammu & Kashmir.\n\nThis landmark decision fulfills the commitment made by the Hon’ble Chief Minister, Jb Omar Abdullah Sb, and reflects his unwavering vision of ensuring that no child is deprived of education due to financial constraints.\n\nUnder his leadership, we remain firmly committed to making quality education accessible, affordable, and inclusive for every deserving student. This initiative is another significant step towards building an equitable and empowered Jammu & Kashmir.\n"0
0
Report
सीएम ने प्रमोशन पर सख्ती, 8 दिन में हुई पदोन्नति की जानकारी मांगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रमोशन पर मुख्यमंत्री सख्त कुछ विभागों के लचर रवैये के बाद सीएम ने मांगी जानकारी 8 दिन में हुई पदोन्नति की सीएम ने मांगी जानकारी सीएम के निर्देश पर GAD ने जानकारी अपलोड करने के दिए आदेश0
0
Report
Advertisement
भालू ने जंगल में खुखड़ी चुन रहे दो युवकों पर हमला, दोनों गंभीर घायल
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत अम्बवाटोली पंचायत के जरहा टोली गांव में जंगल में पुटटो (खुखड़ी) चुनने गए दो युवक पर भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कमलेश नगेसिया और प्रमोद केरकेट्टा है। दोनों का इलाज फिलहाल लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है। दरसअल गांव के पांच लोग जंगल में पुटटो (खुखड़ी) चुनने गए थे। सभी अलग-अलग स्थानों पर खुखड़ी चुन रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक भालू निकल आया और कमलेश नगेसिया पर हमला कर उसे झाड़ियों की ओर खींचने लगा। कमलेश की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे प्रमोद केरकेट्टा पर भी भालू ने हमला कर दिया। हमले में कमलेश नगेसिया के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रमोद केरकेट्टा के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म हुए हैं। घटना के बाद साथ गए ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायल प्रमोद केरकेट्टा ने बताया कि वे सभी जंगल में पुटटो चुन रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने कमलेश पर हमला कर दिया और उसे झाड़ियों में खींचने लगा। जब वह कमलेश को बचाने पहुंचे तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। परिजन धीरजू केरकेट्टा ने बताया कि पांच लोग जंगल गए थे। सभी अलग-अलग जगहों पर खुखड़ी चुन रहे थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने कमलेश पर हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में प्रमोद भी भालू के हमले का शिकार हो गए। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है。0
0
Report
जमशेदपुर के मानगो में राहुल बच्चा हत्या: शब्बे के खिलाफ हाफ-एनकाउंटर, गोली लगने से घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे बुधवार को शाम मानगो मुंशी मोहल्ला में हुए राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बे का गुरुवार तड़के पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। यह कार्रवाई मानगो थाना क्षेत्र स्थित स्मृति पार्क में हथियार बरामदगी के दौरान गई। पुलिस आरोपी को उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। स्मृति पार्क में शब्बे की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद हुईं। इसी दौरान आरोपी ने एक लोडेड पिस्तौल उठा ली और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काबू में लिया। इस दौरान मानगो थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो शब्बे के पैर में लगी। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी हो कि बुधवार शाम मानगो के मुंशी मोहल्ला के पास राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी शब्बे और उसके साथी बताए गए थे। घटना के बाद देर रात शब्बे ने अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। प्रेम प्रसंग में शब्बे ने राहुल की हत्या की। दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे, जिसको लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा रहा.0
0
Report
बेगूसराय में जर्जर बिजली तार गिरने से किसान की मौत, विभाग पर आरोप
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जर्जर बिजली तार गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जर्जर बिजली का तार टूटकर किसान के शरीर पर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि कई महीनों से जर्जर बिजली तार की शिकायत विभाग से की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते तार बदला जाता तो आज यह हादसा नहीं होता। घटना बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। मृतक किसान की पहचान गोपालपुर निवासी राम लखन महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राम लखन महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह खेत से घास लेकर घर लौटे थे। इसी दौरान घर के पास बिजली के पोल पर लगे बल्ब का स्विच ऑन करने गए। तभी पोल के पास मौजूद जर्जर बिजली का तार अचानक टूटकर उनके शरीर पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई महीनों से जर्जर तार को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन विभाग ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि यदि समय पर तार बदल दिया जाता तो आज राम लखन महतो की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे करती है, लेकिन गांवों में अब भी जर्जर तार और पुराने उपकरण लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। आए दिन करंट लगने की घटनाएं सामने आती हैं, फिर भी विभाग समय रहते सुधार कार्य नहीं करता। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
