icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं: कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर विवाद बढ़ा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर शिकायत मामला प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान ने नामांकन पर आपूर्ति का लिखित जवाब दिया भाई की नगर परिषद ठेकेदारी को लेकर शिकायत हुई थी अब्दुल्ला अपने वकील और खलील बुडाना साथ पहुंचे कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह को सौंपा गया लिखित जवाब कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और पूरी तरह निराधार बताया वकील बोले—भाई वर्षों से अलग रहता, परिवार में शामिल नहीं अलग जन आधार, राशन कार्ड समेत दस्तावेज जवाब में लगाए अब जांच रिपोर्ट के बाद नामांकन पर फैसला होगा नगर परिषद झुंझुनूं में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान के भाई द्वारा नगर परिषद में ठेकेदारी किए जाने की शिकायत और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग के बाद अब्दुल्ला अगवान ने रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस का लिखित जवाब पेश कर दिया है। अब्दुल्ला अगवान अपने अधिवक्ता मोहम्मद फारूक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह को नोटिस का लिखित जवाब सौंपा। कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और निराधार बताते हुए कहा कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान वर्षों से अलग रह रहे हैं और उनका अब्दुल्ला अगवान के साथ कोई साझा व्यापार या कारोबारी संबंध नहीं है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि शिकायतकर्ता विपुल कुमार की ओर से यह आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान की फर्म नगर परिषद में ठेके लेती है और दोनों संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। अधिवक्ता ने नगरपालिका से संबंधित कानून का हवाला देते हुए कहा कि परिवार की परिभाषा में पति-पत्नी, बच्चे और साथ रहने वाले माता-पिता शामिल होते हैं। उनके अनुसार भाई इस श्रेणी में शामिल नहीं है। फारूक ने दावा किया कि यूसुफ अगवान वर्षों से अब्दुल्ला अगवान से अलग रह रहे हैं। दोनों के अलग-अलग जन आधार कार्ड, राशन कार्ड और अलग पारिवारिक रिकॉर्ड हैं। उन्होंने इन दस्तावेजों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को जवाब के साथ प्रस्तुत करने की बात कही। अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने कहा कि लिखित जवाब के साथ इस मामले से संबंधित सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिपादित कानून और फैसलों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट है कि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच कोई साझा कारोबार नहीं है। उनके अनुसार शिकायत तथ्यहीन है और केवल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता ने शिकायत के पीछे राजनीतिक मंशा होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, इसलिए नामांकन निरस्त करवाकर सभापति पद के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह आरोप कांग्रेस पक्ष की ओर से लगाया गया है। इसका दूसरा पक्ष क्या है, यह प्रशासनिक निर्णय और संबंधित पक्ष के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिवक्ता फारूक ने यह भी तर्क दिया कि अब्दुल्ला अगवान इसी वर्ष पार्षद का चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं। उनकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ा था और उस समय नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोई ऐसी आपत्ति नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा कि यदि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच ऐसा कोई संबंध होता, जिससे नामांकन प्रभावित होता, तो पार्षद चुनाव के समय भी आपत्ति उठाई जा सकती थी। उस समय नामांकन सही पाया गया और अब्दुल्ला अगवान को निर्वाचित घोषित कर शपथ भी दिलाई गई। अब्दुल्ला अगवान की ओर से जवाब पेश किए जाने के बाद अब पूरे मामले में रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय पर नजर है। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी ने नगर परिषद आयुक्त से मामले की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट भी मंगाी थी। अब प्रत्याशी का स्पष्टीकरण और नगर परिषद से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर नामांकन पर नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। सभापति चुनाव को लेकर झुंझुनूं में इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।
0
0
Report

रामदेवरा मेले में राजस्थान पुलिस की जल सेवा से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Jaisalmer, Rajasthan:राजस्थान पुलिस ड्यूटी के साथ जल सेवा कर रही है. मंदिर के मुख्य द्वार के आगे जवानों ने सेवा की जिम्मेदारी संभाली, लाखों श्रद्धालुओं को पिला रहे पानी. बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में राजस्थान पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा भाव की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. बाबा रामदेवजी मंदिर के मुख्य द्वार के आगे पुलिस जवानों की ओर से जल सेवा की जा रही है. सुबह से शुरू हुई यह सेवा लगातार जारी है. भादवा मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं. लंबी कतारों और भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पुलिस के कई जवान स्वयं जल सेवा में जुटे हुए हैं. जवान ड्यूटी निभाने के साथ श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर उनकी सेवा कर रहे हैं. पुलिस जवानों की इस पहल से दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है. तेज गर्मी और लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है. बाबा रामदेव का भादवा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं. अन्य स्वयं से भी संस्थाओं की तरह पुलिस के जवान भी समय मिलने पर कतार में खड़े लोगों को पानी पिलाकर जन सेवा का कार्य कर रहे हैं जो एक अनुकरनीय सकारात्मक पहल है.
0
0
Report
Advertisement

कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा ऑपरेशन में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद

Kota, Rajasthan:कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। युवक की तलाशी में उसकी जींस की जेब से 32.5 सेंटीमीटर लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ। आरपीएफ की अपराध एवं खुफिया शाखा की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस के दूसरे सामान्य श्रेणी कोच के गेट के पास युवक यात्रियों के बीच संदिग्ध तरीके से घूमता और उनकी जेबों की ओर हाथ बढ़ाता नजर आया। आरपीएफ को देखते ही उसने कोच में छिपने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नीरज कुशवाहा, निवासी बारां के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेल मदद 139 पर दें।
0
0
Report

ईजैक कर्मचारियों के प्रदर्शन ने श्रीनगर में सरकार पर दबाव, डेली वेजर्स के नियमितीकरण की मांग तेज

Srinagar, Uttarakhand:ईजैक के कर्मचारियों ने श्रीनगर में प्रोटेस्ट किया और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने के लिए दबाव डालने की अपील की। उनकी मांगें डेली वेजर्स और नीड बेस कर्मचारियों को रेगुलर करने से जुड़ी हैं। ईजैक के प्रेसिडेंट सज्जाद पारे ने कहा कि यह बहुत बुरा है कि CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डेली वेजर्स को अपना प्रोटेस्ट करने दें। सज्जाद ने कहा कि CM का इस तरह का बयान बहुत घटिया है। उन्होंने उमर सरकार को वोट देकर सत्ता में आने के लिए चुना था और उन्होंने हम लोगों से वादा किया था कि डेली वेजर्स को रेगुलर किया जाएगा, लेकिन इस तरह के बयान कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी धरने में संत लाला दास महाराज पर आपराधिक इतिहास का मामला

Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी - धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य लाला दास महाराज की पुलिस ने निकाली आपराधिक हिस्ट्री, सीओ मुसाफिरखाना ने बताया की ऐसे संत के ऊपर रायबरेली जिले के भदोखर थाने में 15 मुकदमे है दर्ज, धरने पर बैठे संत समाज के लोगों ने कहां की देश के साथ साथ जिले में बहुत बड़े-बड़े राजनेताओं के ऊपर भी दर्जनों अपराधिक मुकदमे है दर्ज, अमेठी पुलिस की हिम्मत है तो ऐसे राजनेताओं का भी अपराधिक इतिहास जनता को दिखाए और खंगालें, हम लोगों पुलिस के इस दबाव से डरने वाले नहीं हैं, हमारे संत हैं लाला दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य के साथ साथ अयोध्या में राममंदिर उद्घाटन के दौरान निमंत्रण भी मिला था महाराज लाला दास को , पुलिस की हिम्मत है तो न्यायालय के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद भी जिले के राजनेताओं को नहीं पकड़ पा रही है, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र कंजास हनुमानगढ़ी मंदिर पर धरने पर बैठे हैं विश्व हिंदू परिषद व बीजेपी के नेता,
0
0
Report

मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम नेता ने दिल जोड़ने की सलाह दी

Bareilly, Uttar Pradesh:आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल हो जाने और आज उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि मोदी जी को आज मैं उनके जन्मदिन पर दिल की अथा गहराईयों के साथ मुबारकबाद पेश करता हूं। और हमें उनसे उम्मीद है कि भारत में रहने वाले 145 करोड़ की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भारत का नाम पूरी दुनिया में खूब रोशन हुआ, और साथ ही मुस्लिम देशों के लोगों से भी अच्छे रिश्ते कायम किए। यही वजह है जब मोदी जी मुस्लिम देशों में जाते हैं तो उनका जोरदार स्वागत होता है। मौलाना ने आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो को ये हिदायत दें की लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करें, तकि सभी समुदाय के लोगों का भरोसा कायम रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान का भारी उत्साह, 2500 से अधिक यूनिट रक्त दान

New Delhi, Delhi:सेव करके मोदी जी के जन्मदिन पर यह संकल्प लिया जाता है कि हम समझ में राष्ट्र में सबका साथ सबका विकास को प्रतिपादित करते हुए अच्छा काम करेंगे देश को आगे ले जाने के लिए अपना कॉन्ट्रिब्यूशन करेंगे आज 2500 से ज्यादा यूनिट ब्लड या डोनेट किया जाएगा ब्लू बनाया नहीं जा सकता इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोग आज ब्लड देने आ रहे हैं यह भी अपने आप में एक खुशी की बात है और मोदी जी ने जिस प्रकार 25 वर्षों तक लगातार सेवा करते हुए संवैधानिक पदों पर रहते हुए 140 करोड़ देशवासियों के सामाजिक को जगाया है देश को विश्व राष्ट्रों में सोमवार करने का काम किया है मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं उसके लिए पूरी दिल्ली सरकार और हमारा शिक्षा विभाग अलग-अलग स्कूल में सभी टॉपर के घर पर मोदी जी के आशीर्वाद का दिया जलेगा और दीर्घायु का आशीर्वाद मांगेंगे
0
0
Report

मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अभियान: 2500 यूनिट डोनर और 11 अस्पतालों में व्यवस्था

New Delhi, Delhi:प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है प्रधानमंत्री ने हमें सेवा भावना करने सिखाए और मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं और यह रक्तदान शिविर एक नोबल कॉज है जैसे उन्होंने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है वैसे ही करते हैं और हमें अपना मार्गदर्शन देते अंदाज़ है कि 2500 यूनिट से ज्यादा आज यहां पर ब्लड डोनेशन होगा और 11 हॉस्पिटल है हमारे वहां पर इसकी व्यवस्था रहेगी जिनको ब्लड की जरूरत पड़ेगी यह हमारे प्रधानमंत्री ने सिखाया कि कैसे सेवा भावना है यह सेवा भावना के लिए ब्लड है जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा अवेलेबल रहेगी जो लोग यहां पर ब्लड डोनेट कर रहे हैं मैं उनका धन्यवाद करता हूं की एक अच्छा कार्य वह कर रहे हैं हम कालाबाजारी नहीं होने देंगे जिनको ब्लड चाहिए जो जरूरतमंद है उसको अवेलेबल कराया जाएगा और किसी के परिवार में जरूरत है तो उनसे भी जरूर डोनेट करते हैं इस पखवाड़े के दौरान बहुत से कार्य दिल्ली सरकार करेगी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा पेड़ लगाए जाएंगे महीने भर में बहुत सारे कार्यक्रम किए जाएंगे ऑर्गन डोनेशन पर भी काम किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top