232104
UP में सांप के काटने के पीड़ित की झाड़फूंक के चक्कर में गई जान
Chandauli, Uttar Pradesh:चकिया कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर गांव में युवक को सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झाड़फूंक जैसी अंधविश्वासी प्रथाओं के खतरे को उजागर करती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह में कीटनाशक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई: 12 लाइसेंस निरस्त, 21 नोटिस
Damoh, Madhya Pradesh:कीटनाशक दुकानों पर बड़ी कार्यवाही अब 12 दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 21 दुकानों को नोटिस दिए गए.... दमोह में कीटनाशकों को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है और जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही है। लगातार सामने आई शिकायतों के बाद कलेक्टर ने मामलों को संज्ञान में लिया और एक साथ जिले भर में टीम बनाकर कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापे मारे गए और शिकायतों पर मुहर भी लगी। कृषि और राजस्व के अधिकारियों की टीम ने एक साथ एक समय पर 47 दुकानों पर जांच पड़ताल तो 33 दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई और कुछ घंटों बाद ही जब कलेक्टर को रिपोर्ट मिली तो उन्होंने 12 कीटनाशक दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए है जबकि 21 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए गए है। डीएम प्रताप नारायण के अनुसार इन दुकानों का सीधा संबंध आम किसानों से है और इनसे किसानों को नुकसान होगा तो सहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो के मुताबिक जहां दस्तावेज नहीं मिले वहीं कीटनाशक दवाइयां भी नकली पाई गई उन दुकानों को सील कर लायसेंस सस्पेंड किए गए है।0
0
Report
एटीएस ने शहरोज को गिरफ्तार किया, मुंबई में आतंककारियों के शृंखला का भंडाफोड़
Noida, Uttar Pradesh:आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के इशारे पर बलरामपुर का शहरोज मुंबई में आतंकी हमला करने की फिराक में था। अब उसे रिमांड पर लिया जा रहा है। इसके लिए उसने मुंबई में करीबियों को जोड़कर नेटवर्क बना लिया था। इन सभी का मकसद आईएसआई के इशारे पर हिंदूवादी नेताओं और संगठनों को निशाना बनाना था। इसके जरिये आईएसआई मुंबई में सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश बुन रहा था। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट जसवीर चौधरी ने उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने को कहा था, जहां हथियार और विस्फोटक ड्रोन के जरिये सीमार पार से आने थे। शहरोज हथियार और विस्फोटक लेकर वापस मुंबई जाने वाला था, जहां उसे जल्द टारगेट के बारे में बताने को कहा गया था। एटीएस उसके मोबाइल से मिले संपर्कों के जरिये नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसियों का मानना है कि शहरोज को फिलहाल नेटवर्क के ट्रायल (परीक्षण) चरण में रखा गया था। इस दौरान उसकी गतिविधियों, गोपनीयता बनाए रखने की क्षमता और निर्देशों के पालन का आकलन किया जा रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, यदि वह इस चरण में सफल रहता तो उसे भारत-नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में कथित तौर पर स्लीपर सेल खड़ा करने और स्थानीय युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती थी। इससे पहले ही एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस यह भी पता लगा रही है कि उसने किन-किन लोगों से संपर्क किया, किसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की और क्या किसी स्थानीय व्यक्ति को नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया गया था। एटीएस की जांच का सबसे अहम आधार शहरोज से बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण हैं। इनका फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, कॉल डिटेल, फोटो, वीडियो, दस्तावेज, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड तथा विदेशी नंबरों से संपर्क की कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं। एटीएस यह भी पता लगा रही है कि क्या उसे किसी विदेशी स्रोत से आर्थिक सहायता मिली थी। एजेंसियां पिछले कुछ वर्षों के दौरान उसके आवागमन का ब्यौरा भी खंगाल रही हैं। वह लंबे समय तक मुंबई में रहा, बीच-बीच में बलरामपुर आता-जाता रहा और हाल के महीनों में भी लगातार यात्रा कर रहा था0
0
Report
दान गड़बड़ी के बावजूद अयोध्या के राम मंदिर दर्शन में भक्तों की आस्था अटूट
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर दान गड़बड़ी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट है. रामलला के दर्शन के लिए भीड़ बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसद-नेता देर रात कपासहेड़ा थाने से छूटे, PM हाउस के पास प्रदर्शन जारी
New Delhi, Delhi:कॉग्रेस सांसद विधायक ओर वरिष्ठ नेता कापसहेडा थाने से देर रात को छोड़े गये है दोपहर मे PM हॉउस के पास सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे कॉग्रेस विधायक शाजिद खान महाराष्ट्र आये है दिल्ली मे प्रदर्शन करने लोकेशन.. कापसहेडा एंकर... दिल्ली मे CJP के छात्र प्रदर्शन जंतर मंत्र कर रहे है कॉग्रेस पार्टी संसद मे अन्दर कर रही है हंगामा. संसद से निकल कॉग्रेस पार्टी नेता PM हॉउस के पास सड़क पर धरने पर बैठे पुलिस डिटेन किये दिल्ली अलग अलग थाने मे रखे.साउथ वेस्ट दिल्ली मे कॉग्रेस सांसद विधायक ओर वरिष्ठ नेता कापसहेडा थाने से देर रात को छोड़े गये है दोपहर मे PM हॉउस के पास सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पीएम हाउस पर प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस डिटेन करके लेकर आई कहा कि जब तक संसद के अंदर उनके नेता राहुल गांधी बात नहीं रखेंगे उनको बोलने नहीं दिया जाएगा तब तक वह कॉग्रेस सांसद संसद नहीं चलने देंगे और आज जिस तरीके से पीएम हाउस पुलिस लेकर ठीक नहीं है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे ये मांग सरकार से कर रहे है बलवत वंखेड़े सांसद को पुलिस ने डिटेन किये थे देर रात को छोड दीये गये दिल्ली कापसहेडा थाने के बाद छूटने के बाद पहली बोले संसद मे हंगामा जारी रहेगा शिक्षा मंत्री भारत सरकार इस्तीफा दे.राहुल गाँधी लोकसभा विपक्ष नेता को प्रदर्शन का समर्थन देने दिल्ली पहुँचे दिल्ली पुलिस खान को डिटेन कर लिऐ देर रात को कापसहेडा थाने से छूटने के बाद पहली बार बोले राहुल गाँधी जल्दी देश सभालेंगे मोदी सरकार को देश की जनता पसंद नहीं पेपर लिक मामले मे प्रदर्शन जारी करते रहेंगे धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दे0
0
Report
तेज बारिश के बीच बिजली कर्मियों का साहस, लाइन दुरुस्त करने का रिकॉर्ड
Baran, Rajasthan:फर्ज के आगे फीकी पड़ी तेज बारिश छीपाबड़ौद में जान जोखिम में डालकर खंभे पर चढ़े बिजली कर्मचारी, वीडियो वायरल बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र में एक तरफ जहां भारी बारिश और मूसलाधार पानी के बीच आमजन अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र से बिजली विभाग के कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और जज्बे की एक मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली विभाग के कर्मचारी मूसलाधार बारिश और सुरक्षा के लिहाज से बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन जोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी, जिससे कई घर अंधेरे में डूब गए थे। ऐसे मौसम में हादसों का खतरा दोगुना हो जाता है, लेकिन बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों ने मौसम की परवाह किए बिना तुरंत मोर्चा संभाला। वायरल वीडियो में कर्मचारी पानी की तेज बौछारों के बीच पोल पर चढ़कर नंगे तारों और फॉल्ट को ठीक करते दिख रहे हैं। बारिश में जान जोखिम में डालकर लोगों के घरों की बिजली बहाल करने के इस काम की क्षेत्रवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां थोड़ी सी बारिश में लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते हैं, वहीं ये कर्मचारी अपनी सुरक्षा से ऊपर जनता की सुविधा को प्राथमिकता दे रहे हैं। विद्युत कर्मियों के इस समर्पण और तत्परता की अब हर तरफ सराहना हो रही है और यह वायरल वीडियो सरकारी कर्मचारियों के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा रहा है。0
0
Report
बारां में एडिशनल एसपी का संदेश: अतिक्रमण और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कड़ा एक्शन
Baran, Rajasthan:बारां में नए एडिशनल एसपी का एक्शन, अतिक्रमियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दी सख्त चेतावनी बारां जिले में नव नियुक्त एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ शहर में रूट मार्च कर मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। रूट मार्च के दौरान एडिशनल एसपी ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली ने छत पर बात कर रहे युवक की दर्दनाक मौत
Kota, Rajasthan:छत पर मोबाइल से बात कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, दर्दनाक मौत रानपुर के केबल नगर की घटना; सुधा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में कोहराम कोटा (रानपुर)। जिले के रानपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली ने एक युवा की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, केबल नगर निवासी 23 वर्षीय नीरज पुत्र देवी सिंह गुर्जर कल शाम अपने घर की छत पर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे नीरज पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद घबराए हुए परिजन उसे आनन-फानन में जगपुरा स्थित सुधा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है0
0
Report
सूरतगढ़ में समझौता वार्ता के दौरान धक्का से 71 वर्षीय लक्ष्मण सोनी की मौत
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में पारिवारिक विवाद सुलझाने को लेकर हुई एक समझौता वार्ता के दौरान धक्का-मुक्की में 71 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मण सोनी की मौत हो गई। नोखा निवासी सत्यनारायण सोनी ने सूरतगढ़ में सिटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी पुत्री रेखा सोनी को दो माह पहले ससुराल से निकाल दिया गया था। समझौते के लिए परिवार के सदस्य राधाकिशन सोनी के घर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। आरोप है कि राधाकिशन ने लक्ष्मण सोनी को धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की, जिससे वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें एपेक्स अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राधाकिशन, गौरीशंकर, शारदा देवी सहित चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
बरसात में श्मशान घाट की बदहाली से ग्रामीणों का आक्रोश, अंतिम संस्कार तरपाल पर
Kota, Rajasthan:तरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार: जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, श्मशान घाट की बदहाली उजागर रामगंजमंडी के अंतरालिया गांव की घटना; सुविधाओं के अभाव में बारिश के बीच हुआ दाह-संस्कार, प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश。 रामगंजमंडी。 क्षेत्र के अंतरालिया गांव में प्रशासनिक उदासीनता और व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रतनलाल गुर्जर की पत्नी रामचंदरी गुर्जर के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन दुख की घड़ी तब और भी कष्टदायक हो गई जब श्मशान घाट की बदहाली के कारण परिजनों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी。 श्मशान घाट पर टीनशेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण, बारिश के मौसम में गांव वालों को मजबूरन एक तरपाल तानकर मृतका का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस स्थिति ने ग्रामीणों के दुख को आक्रोश में बदल दिया है。 ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट की यह दुर्दशा नई नहीं है। पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान ठीक ऐसे ही हालात बने थे, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की। इस घोर अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब श्मशान घाट पर शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी शोक संतप्त परिवार को ऐसी शर्मनाक स्थिति से न गुजरना पड़े।0
0
Report
Advertisement
सपा-कांग्रेस धरने के दौरान अज्ञात युवक की पिटाई, पुलिस बचाव में लगे
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सपा कांग्रेस धरने पर मार पिटाई सपा और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार रात मुजफ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर भी सपा और कांग्रेस का संयुक्त धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। लेकिन इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुँचकर सपा और कांग्रेस के धरने का विरोध करने लगता है। जिसके बाद धरना दे रहे सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे है। जिसे देखकर ये व्यक्ति जब वहां से रफू चक्कर होने की कोशिश करता है तो सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता उसका पीछा कर उसे पकड़ लेते हैं। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओ ने इस व्यक्ति की जमकर पिटाई की। जिसपर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल कार्यकर्ताओ के chikgal से आरोपी व्यक्ति को छुड़ाकर उसे जहाँ अस्पताल में भर्ती कराया तो वही बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हुआ था जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दे कि इस दौरान की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कार्यकर्ता आरोपी के पीछे भाग कर उसे पकड़कर उसकी पुलिस के डंडे से ही पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बरहाल इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता वहां पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वहां पर पुलिस बल मौजूद था। सारी शांति व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के बीच यह धरना चल रहा था। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता है। और कुछ शब्द बोलते हैं। उन शब्दों से जो कार्यकर्ता है। जो प्रदर्शनकारी हैं। वह उत्तेजित हो जाते हैं। और पकड़ने की कोशिश करते हैं। मौके पर मौजूद पुलिस तुरन्त रिस्पॉन्ड करती है। और दोनों ही पक्षों को अलग अलग कर देती है। उस व्यक्ति को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया है इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था कायम रही। पूरे धरने के दौरान शांतिपूर्वक एक सड़क के किनारे यह धरना किया गया। और शांति पूर्ण तरीके से यह धरना खत्म भी किया जा चुका है।0
0
Report
दिल्ली के प्रभावित इलाकों में पानी के लिए जल बोर्ड ने हेल्पलाइन जारी की
Noida, Uttar Pradesh:संबंधित क्षेत्रों के निवासी कृपया अपनी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर अनुरोध करने पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रभावित क्षेत्र:- कैलाश नगर गांधीनगर सीडब्ल्यूजी गांव पटपड़गंज ओखला जाकिर नगर बाटला हाउस डेसू कॉलोनी सिद्धार्थ एन्क्लेव भारती नगर मीराबाई पॉलिटेक्निक रवीन्द्र नगर खान मार्केट काका नगर अलीगंज जोरबाग लोधी कॉलोनी फ्लैट्स निजामुद्दीन प्रगति विहार दक्षिणपुरी एसपीए हॉस्टल देवी अंबेडकरनगर जहाजपुर जैतपुर कालकाजी मोतीबाग सराय नगर लाजपत नगर भोगल एनडीएमसी सराय काले खां अपोलो हॉस्पिटल बदरपुर जैतपुर के एंड एल पॉकेट सरिता विहार जसोला मदनपुर खादर जीके साउथ निकटवर्ती क्षेत्र. छतरपुर श्रीनिवासपुरी अमर कॉलोनी मालवीय नगर जाकिर नगर के पास पार्क में ढलन अशोक पार्क के पास मुख्य सड़क लायंस अस्पताल खिजराबाद गांव0
0
Report
हल्द्वानी गौलापार में पानी की टंकी में दम घुटने से तीनों की मौत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां देर रात दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 55 वर्षीय महिला और उनके दो बेटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव निवासी सरस्वती देवी ने अपने घर में पानी की टंकी बनवाई थी। देर शाम उनका बड़ा बेटा टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर उतरा, लेकिन जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गया। बेटे को बचाने के लिए मां सरस्वती देवी टंकी में उतरीं, लेकिन वह भी बेहोश हो गईं। इसके बाद छोटे बेटे ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी टंकी के भीतर अचेत हो गया। तीनों की टंकी के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण तीनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने मोदी का पुतला दहन
Sikar, Rajasthan:सीकर नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन. शहर के कल्याण सर्किल पर फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला पूर्व सभापति जीवन खान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा कांग्रेस जिला महासचिव एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा रहे मौजूद. राहुल गांधी की हिरासत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध. सीकर में नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए विरोध के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के कल्याण सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कल्याण सर्किल पर धरने पर भी बैठे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि देश में नीट का पेपर लीक हुआ, कांग्रेस राहुल गांधी युवाओं की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं. हम देश के प्रधानमंत्री से यह अपील करते हैं कि वह शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगे लेकिन ऐसे शब्द बोलने के लिए प्रधानमंत्री कतई तैयार नहीं है. भारत भर में 89 पेपर लीक हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. पेपर लीक के कारण छात्रों के आत्महत्या कर रहे हैं. अभिभावक परेशान हैं. आज भी राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है. सीकर पुलिस से आह्वान है कि वह भी हमारे नेताओं और युवाओं के साथ खड़े हैं.0
0
Report
मनोज पांडे ने एकता के लिए भाजपा-रालोद गठबंधन को मजबूत बनाने का आह्वान किया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर देर शाम शहर के एक बैकेट हॉल में भाजपा व रालोद के संयुक्त तत्वावधान में 'सर्व समाज संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्य मंत्री कपिल देव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अतीत में भगवान श्रीराम, रामचरितमानस और सनातन पर सवाल उठाए, उनके मुख से आज श्रीराम का नाम लेना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि समाज ऐसे दोहरे आचरण को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे आंदोलन पर पुलिस के लाठी चार्ज पर बोलते हुए कह कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन के नाम पर एंबुलेंस रोकना, कानून-व्यवस्था बिगाड़ना, पुलिस या सरकारी संपत्ति पर पथराव करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। दिल्ली के अंदर आंदोलनकारी ने एक एंबुलेंस को रोक लिया जिसमें एक बाप अपनी बीमार बेटी को लेकर अस्पताल जा रहा था समय से हॉस्पिटल ना पहुंचने पर एक बेटी की दुखद मौत हो गई जो बेहद अफसोस जनक है। आंदोलनकारी पुलिस वालों पर पथराव कर रहे हैं सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस का कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम उठाने पड़ते हैं। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी की घटना पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के अपराध के लिए पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। मंच से संबोधित करते हुए मनोज पांडे ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को जातियों में बांटने की कोशिशों से सावधान रहना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से एकजुट होकर समाज और सनातन के हित में कार्य करने का आह्वान किया तथा मुजफ्फरनगर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा-रालोद गठबंधन को मजबूत समर्थन देने की अपील0
0
Report
सीकर में जगन्नाथ रथयात्रा: ISKCON के 60 वर्ष पूरे होने सहित भक्तिमय उत्साह
Sikar, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ISKCON) की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीकर शहर में भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच सीकर शहर के रामलीला मैदान से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की सुसज्जित रथयात्रा रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते फतेहपुरी गेट पहुंची। रथयात्रा के दौरान शहरवासियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग पर "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण, हरे राम" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत द्वार बनाए गए। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहां पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच करीब 500 किलो खाजा महाप्रसाद का वितरण किया गया। रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। ISKCON के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह रथयात्रा शहरवासियों के लिए आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का विशेष अवसर बनी।0
0
Report
Advertisement
