232103
चकिया में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, चालक पर मुकदमा दर्ज
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया क्षेत्र के लतिफशाह में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार पांच युवक मुगलराय से घूमने आए थे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने चालक की लापरवाही के कारण मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर AIIMS के वायरल वीडियो से नवजात सुरक्षा-इलाज पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर AIIMS से सामने आए एक वायरल वीडियो ने नवजात की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... पूरे मामले की सच्चाई मेडिकल रिकॉर्ड और जांच से ही सामने आएगी... फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि गंभीर हालत में पहुंचे हर नवजात को सुरक्षित और निर्धारित चिकित्सा व्यवस्था कैसे मिले0
0
Report
संविधान बचाओ पदयात्रा से मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी की सजा की मांग पर हंगामा
Madanpur, Bihar:सं संविधान बचाओ पदयात्रा के समापन के अवसर पर मधेपुरा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी की सजा होनी चाहिए।देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र एवं संविधान का चीर हरण किया है तथा देश के अरबों आम आवाम के साथ छल और धोखा किया है इसलिए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। देश के करोड़ों लोगों के साथ सरकार के इशारे विश्वसघात करना कतई माफी योग्य नहीं है ये कृत आतंकवाद वो नक्सलवाल से भी खतरनाक है।जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मधेपुरा में हम लोगों का यह कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ है, जब तक ज्ञानेश कुमार को फांसी नहीं हो जाती है तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा.पप्पू यादव ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में एक ऐसे नेता है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर रख दिए. राहुल गांधी इस देश को एक नई दिशा और दशा देने में आगे बढ़ रहे हैं,इसलिए हम सबों को राहुल गांधी के विचारों को अपनाना चाहिए और संघर्ष के लिए तैयार होना चाहिए.0
0
Report
पटना के चांदनी मार्केट में गोदाम में आग, तीन घंटे के बाद नियंत्रण
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित चांदनी मार्केट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मार्केट की तीसरी मंजिल पर बने एक इलेक्ट्रिक गोदाम में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लाइट, झूमर और अन्य इलेक्ट्रिक सामान जलने लगा। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए छोटी-बड़ी करीब 15 दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। संकरी और वन-वे सड़क होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कुछ परेशानी हुई। इसके बावजूद फायर टीम ने दो फायर लाइन से पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद फायर टीम ने कूलिंग ka काम भी शुरू किया, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। आग एक इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी थी, जहां लाइट और झूमर समेत कई सामान रखा हुआ था। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानी दुकानदारों ने मार्केट निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। दुकानदार के अनुसार, मार्केट निर्माण के समय केवल दो मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद तीसरी मंजिल और उससे ऊपर भी निर्माण किया गया है। ग्रिल, शटर और अन्य ज्वलनशील सामग्री से जगह को घेरने के कारण आग फैलने और राहत-बचाव कार्य में परेशानी का खतरा बना रहता है। दुकानदारों ने प्रशासन और नगर निगम से निर्माण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
34 आरडी पुल पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद 5 अक्तूबर से निर्माण शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में टिब्बी के डबली कलां 34 आरडी पुल निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की। सिंचाई विभाग के JEN जुमा रानी और ठेकेदार भारत त्यागी कंस्ट्रक्शन के साथ वार्ता में निर्माण को लेकर सहमति बनी। निर्णय के अनुसार 5 अक्टूबर से पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 10 अक्टूबर तक पैदल आवागमन बहाल करने तथा 31 अक्टूबर तक सभी वाहनों के लिए पुल खोलने का लक्ष्य तय किया गया। ग्रामीणों ने निर्माण अवधि में वैकल्पिक रास्ता, पेयजल और सुगम आवागमन की व्यवस्था की मांग रखी। ग्रामीणों ने तय समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
ANKUSH PANGHAL ने एशियन गेम्स 2026 में 80kg बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता
Noida, Uttar Pradesh:NAGOYA (JAPAN): ANKUSH PANGHAL (GOLD MEDALIST IN 80KG FINAL BOXING) ON WINS GOLD IN MEN'S 80KG BOXING AT ASIAN GAMES 20260
0
Report
झालावाड़ में वन विभाग टीम से मारपीट कर ट्रैक्टर मालिक व चालक गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों वन विभाग के गश्ती दल के साथ मारपीट मामले में आरोपी ट्रैक्टर मालिक और चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा और चालक सूरज को गिरफ्तार किया ,है जो वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। मामले में जानकारी देते हुए सदर थाना पुलिस ने बताया कि बीते दिनों 7 अप्रैल 2026 को वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान रलायती क्रेशर के समीप अवैध पत्थर खनन कर ले जाता हुआ ट्रैक्टर नजर आया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोककर पत्थर के रवन्ना के बारे में जानकारी मांगी, तो चालक ने उसके मालिक को फोन करके मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा और चालक ने वन विभाग टीम के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर को भगा ले गए। मामले में सहायक वनपाल रेंज झालावाड़ कृष्णपाल सिंह ने सदर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस को अब सफलता मिली और फरार चल रहे आरोपी बबलू बंजारा तथा सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा अवैध पत्थर खनन में प्रयुक्त की गई ट्रैक्टर व ट्राली को भी जब्त कर लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
AI से खुली पोल: गया पितृपक्ष मेले में 7 गिरफ्तार, 44 मोबाइल बरामद
Gaya, Bihar:CCTV की नजर से नहीं बच पाए चोर, AI ने खोली पूरी कुंडली, 7 गिरफ्तार, 44 मोबाइल बरामद गयाजी के पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की जेब पर हाथ साफ करने वाले मोबाइल चोर गिरोह पर गया पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। इस बार पुलिस की नजर सिर्फ CCTV फुटेज तक सीमित नहीं रही। बल्कि AI तकनीक की मदद से संदिग्धों के हुलिए, कपड़ों और मूवमेंट का विश्लेषण कर गिरोह तक पहुंच बनाई गई। कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 44 मोबाइल फोन, 24 हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पितृपक्ष मेले के दौरान पिछले छह-सात दिनों से लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें पुलिस के सामने आ रही थीं। इसके बाद गया पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मेला क्षेत्र में लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने AI तकनीक की सहायता से संदिग्धों के आने-जाने के रास्ते, कपड़े और गतिविधियों का विश्लेषण किया। इसी तकनीकी सुराग ने पुलिस को मोबाइल चोर गिरोह तक पहुंचने में मदद की। पुलिस की जांच में सबसे पहले धनबाद निवासी पप्पू दत्ता को पकड़ा गया। उसके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी असम के रहने वाले हैं और संगठित तरीके से मेला क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 44 मोबाइल फोन और 24 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा हथौड़ी, प्लास, चाकू समेत अन्य सामान भी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अब बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर और अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी की शिकायतों का मिलान कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद बरामद मोबाइलों की पहचान उनके वास्तविक मालिकों से कराई जाएगी। जो श्रद्धालु गया से अपने घर लौट चुके हैं, उन्हें मोबाइल कोरियर के जरिए वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।यानी जिस मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चोर मोबाइल गायब कर रहे थे, उसी मेले में पुलिस अब तकनीक के सहारे उनके मोबाइल वापस दिलाने की तैयारी में जुट गई है।पुलिस ने जिस मकान से आरोपियों को पकड़ा, उसके मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के अनुसार किरायेदारों का उचित सत्यापन नहीं कराने को लेकर मकान मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है। गया पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पारंपरिक पुलिसिंग के साथ अब CCTV और AI जैसी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मोबाइल चोरों के खिलाफ हुई यह कार्रवाई मेला क्षेत्र में सक्रिय दूसरे गिरोहों के लिए भी बड़ा संदेश मानी जा रही है。0
0
Report
60% मुस्लिम आबादी वाली नागांव सीट पर वोटर ही तय करेंगे विजेता
Guwahati, Assam:असम के सबसे बड़े मुस्लिम जन बहुल लोकसभा सीट है नौगांव लोकसभा सीट करीब 60% से भी ज्यादा मुस्लिम आबादी है नौगांव लोकसभा में और मुस्लिम ही फैसला करेंगे कौन जीतेगा नौगांव में लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने असम की नागांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय चुनाव समिति ने उनकी उम्मीदवारी को स्वीकृति दी। लोकसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना पिछले हफ़्ते जारी की गई थी। उम्मीदवार, 16 तारीख़ तक नामांकन दाखिल की। मतदान 6 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी。 खासतौर से एआईयूडीएफ के तरफ से मौलाना बदरुद्दीन अजमल चुनाव लड़ रहे हैं नौगांव लोकसभा सीट से वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शीभामानी बोरा चुनाव लड़ रहे हैं और एक मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस तमोली भी नौगांव लोकसभा सीट में चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि नौगांव लोकसभा सीट में 60% से भी ज्यादा मुस्लिम आबादी है देखा जाए तो 60% मुस्लिम वोटर फैसला करेंगे 9 तारीख को देखा जाए तो 6 तारीख को मतदान होगा और 9 तारीख को मतगणना इसलिए सभी की नजर इस मुस्लिम जान बहुल लोकसभा सीट में बनी हुई है इसमें आखिरी फैसला मुस्लिम वोटर ही करेंगे क्योंकि यहां पर 60% मुस्लिम वोटर है खास तौर से असम के मुख्यमंत्री भी ग्राउंड जीरो में जाकर चुनावी प्रसार कर रहे हैं देवासी शर्मा का वहीं मौलाना बदरुद्दीन अजमल ग्राउंड जीरो में खुद अपना चुनावी प्रसार में लगे हुए हैं देखा जाए तो कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई और कहीं नेता शिवमणि Bora के लिए भी चुनावी प्रसार कर रहे हैं देखा जाए तो यूनुस तमोली ने भी अपना चुनावी प्रसार कर रहे हैं देखा जाए तो इस लोकसभा सीट में मुसलमान ही फैसला करने वाले हैं चुनाव के उम्मीदवारों का0
0
Report
आजमगढ़: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस को भाजपा से लड़ने की सलाह दी
Noida, Uttar Pradesh:ये रात 9.30 बजे के पैकेज के लिये है । आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश): सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "मैं कांग्रेस को राय दूंगा कि वो भाजपा से लड़ ले, सपा से लड़ने की उनको आवश्यकता नहीं है."0
0
Report
Advertisement
Alwar me do sher: kya talmel bane ga siyasat me?
Alwar, Rajasthan:अलवर “इस जंगल में हम दो शेर...” TWO LOIN OF ALWAR अब अलवर में एक ही पार्टी के दो पावर सेंटर! वायरल वीडियो ने छेड़ी 2028 की सियासी चर्चा अलवर की सियासत में इन दिनों एक पुरानी तस्वीर और एक नया वीडियो... दोनों साथ-साथ चर्चा में हैं। पुरानी तस्वीर में लिखा था— “इस जंगल में हम दो शेर...” और अब सवाल यह है कि क्या अलवर की सियासी जमीन पर सचमुच दो शेर आमने-सामने खड़े नजर आने लगे हैं? एक तरफ हैं राजस्थान सरकार में मंत्री और अलवर विधायक संजय शर्मा, तो दूसरी तरफ पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, जिनकी पत्नी सुमनलता अग्रवाल हाल ही में अलवर नगर निगम की पहली महापौर बनी हैं। सुमनलता अग्रवाल ने 21 सितंबर को महापौर का चुनाव जीता और 25 सितम्बर 2026 को महापौर की कुर्सी संभाली यानी नगर निगम की कुर्सी पर अब सुमनलता अग्रवाल हैं... और उनके पीछे राजनीतिक रूप से सक्रिय उनके पति पूर्व सभापति अजय अग्रवाल हैं। वहीं शहर की विधानसभा राजनीति में संजय शर्मा पहले से ही एक स्थापित चेहरा हैं। जो राजस्थान सरकार में मंत्री भी है । आजकल दोनों में तालमेल की कमी नजर आ रही है । और इसी बीच 2 अक्टूबर को सामने आया एक वीडियो सियासी गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में मंत्री संजय शर्मा नगर निगम में गांधी जयंती कार्यक्रम में पहुंचते हैं। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं और इसके बाद वापस अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ जाते हैं। पीछे से अजय अग्रवाल आवाज लगाते हुए नजर आते हैं, लेकिन मंत्री जी उसे अनसुना कर के गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं। इन सवालों का जवाब आज देना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि अजय अग्रवाल का राजनीतिक सफर विवादों से अछूता नहीं रहा। कांग्रेस में रहते हुए भी उनका पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से विवाद सार्वजनिक हुआ था । भाजपा राज में उन्होंने निगम पर भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाते रहे , अब भाजपा में वापसी के बाद उनकी पत्नी का महापौर बनना उनके राजनीतिक प्रभाव की चर्चा को फिर से केंद्र में ले आया है। देखने की बात होगी आने वाले समय में दोनों नेताओं के बीच तालमेल कितना रहता है और राजनीतिक दूरी कम होगी या बढ़ेगी , यह अलवर की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। फिलहाल एक वायरल वीडियो है... कुछ सेकेंड का घटनाक्रम है... और उसके आधार पर चल रही कई तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन राजनीति में अक्सर शुरुआत इतनी ही छोटी होती है। पहले एक तस्वीर वायरल होती होती है...फिर एक वीडियो चर्चा में आता है... फिर समर्थक अपने-अपने अर्थ निकालते हैं...और देखते ही देखते सवाल पहुँच जाता है— “आखिर अगला नंबर किसका?” अलवर की राजनीति में अब सवाल यह नहीं कि जंगल में शेर कितने हैं...सवाल यह है कि एक ही जंगल में दो शेरों के बीच कितना तालमेल रहेगा और सियासी दहाड़ किस दिशा में जाएगी? और अगर जंगल में सचमुच दो शेर हैं...तो राजनीति की कहानी में सबसे दिलचस्प सवाल हमेशा यही रहता है— क्या दोनों एक साथ एक टेरिटरी में एक साथ रह पाएंगे या फिर शिकार एक-दूसरे की राजनीतिक जमीन का होगा? या तीसरे बड़े शेर को भी आना पड़ेगा...यह समय बताएगा0
0
Report
मां बेटी के साथ प्रधान की पुत्रियों ने की मारपीट,बाइक चढ़ाने की रैंप तोडी ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। ग्राम पंचायत सिमराऊ में प्रधान की बेटियों ने गरीब का बाइक चढ़ाने के लिए बनाया जा रहा रैंप तोड़ने का आरोप। पीड़िता ने डायल 112 नंबर पुलिस को फोन किया,पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई। पुलिस के सामने ही दोनों युवतियों ने फावड़े से बन रहे रैंप को तोड़ दिया। वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पीड़िता ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। निधि पत्नी दिनेश कुमार निवासी सिमराऊ ने बताया कि स्कूटी को घर में प्रवेश करने में समस्या होती थी। स्कूटी चढ़ाने के लिए सीमेंट बालू लाकर रैंप बना रहे थे,शुक्रवार सुबह के समय ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह तोमर की पुत्रियां ने सड़क पर बनाई जा रही छोटी सी रैंप को फावड़े से तोड़ दिया,गाली गलौज करते हुए माता व बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही जांच मे जुटी ।0
0
Report
गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प
Bahraich, Uttar Pradesh:नवाबगंज, बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा बसभरिया स्थित विद्यालय एवं पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने पहुंचकर पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों एवं बच्चों को जागरूक किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाना है। उन्होंने बच्चों से कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर और विद्यालय के आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरजनित एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से अपने विद्यालय तथा बसभरिया मजरे को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब गांव स्वच्छ और स्वस्थ होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए “स्वच्छ बसभरिया, स्वस्थ बसभरिया” का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में फर्जी पुलिस बनकर धन उगाही, 4 गिरफ्तार; 7 किलो गांजा बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. फर्जी पुलिस का कारनामा, पुलिस वर्दी पहनकर जेल भेजने का दिखा रहे थे डर, धन उगाही करने वाले दो पूर्व पुलिसकर्मी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 7 किलो गांजा के साथ अवैध तमंचा कारतूस व नीली बत्ती लगी गाड़ी हुई बरामद, बहराइच जिले के हरदी थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर धन उगाही करने वाले दो पूर्व पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 7 किलो गांजा और अवैध तमंचा बरामद हुआ है. गिरफ्तारी अभियुक्तों में एक पीएसी का ज़बरन रिटायर जवान और दूसरा यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही शामिल है. ये दोनों फर्जी पुलिस बनकर गांजा बेचने और तस्करी करने वालों को निशाना बनाते थे और उन्हें एनकाउंटर में जेल भेजने का डर दिखाकर वसूली करते थे. मामला हरदी थाना क्षेत्र के नसीरगंज चौराहे का है. बताया जा रहा है कि अभियुक्तों ने राजी चौराहा से दो गांजा तस्करों को तमंचे के बल पर गाड़ी में बिठा लिया था. पैसे की उगाही को लेकर बहस होने पर आसपास के लोगों ने हरदी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों और दोनों गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया है. दोनों आरोपियों की पहचान, समर बहादुर सिंह, व श्री प्रकाश द्विवेदी के रूप में हुई है, जिसमें समर बहादुर पीएसी का जबरन रिटायर है, जबकि श्री प्रकाश द्विवेदी यूपी पुलिस का बर्खास्त सिपाही है, जो गैंग बनाकर लोगों से अवैध वसूली का रैकेट चला रहा था, जिससे कब्जे से एक लाल नीली बत्ती लगी कार, पुलिस की वर्दी, व भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की गयी है, इसके साथ दो अन्य भी गिरफ्तार किए गए हैं, पुलिस जांच में जुटी है0
0
Report
40 साल बाद देश से लौटा फौजी कृष्ण कुमार का गांव में जोरदार स्वागत
Jalaun, Uttar Pradesh:40 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे फौजी कृष्ण कुमार, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत. कृष्ण कुमार पुत्र बुद्धू के गांव पहुंचे की खबर मिलते ही ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर जुट गए। उनके पहुंचते ही फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद डीजे और बैंड-बाजे की धुनों के बीच स्वागत यात्रा निकाली गई। ग्रामीण नाचते-गाते और देशभक्ति के नारों के साथ गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी ने कृष्ण कुमार को फूलमालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने चार दशकों तक देश की सेवा करने के लिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उनकी पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र राहुल और योगेश सहित परिजन, बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। लंबे समय बाद गांव के बेटे की वापसी से क्षेत्र में उत्साह रहा। ग्रामीणों ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के लिए आभार जताया।0
0
Report
फिरोजाबाद में गोदाम से 2 टन अवैध पटाखे बरामद, दीपावली से पहले बड़ी खेप
Firozabad, Uttar Pradesh:भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद. यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस को एक गोदाम में लाखों रुपए का अवैध पटाखा पकड़ा गया है; पुलिस ने एक टन से अधिक जप्त कर जांच शुरू कर दी है. आज एसओजी की सूचना पर गोदाम में रखें दो टन से अधिक पटाखे की बड़ी खेप बरामद की गई है. यह मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है, जहाँ एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडे की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शाम पांच बजे के करीब मोहल्ला धोबी गली में शिवम मल्होत्रा के गोदाम से 2 टन से अधिक पटाखा बरामद किया है. जिसे पुलिस की टीम ने एक मैक्स में भरकर फायर ब्रिगेड ऑफिस भेजवाया, जहां उसकी जाँच कर तौल कर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी. लेकिन बड़ी बात यह कि आखिर इतनी भारी मात्रा में अवैध पटाखा घनी आबादी के बीच बस्ती में कैसे रखा हुआ था.0
0
Report
Advertisement
