232104
सिकंदरपुर में धूमधाम से निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
Chandauli, Uttar Pradesh:चन्दौली/ चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बेहद धूमधाम से निकाला गया। इस अवसर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और हाथों में इस्लामी झंडे थामे हुए ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे लगाए। जुलूस की शुरुआत सिकंदरपुर से किया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौके पर तैनात रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीड़ित जन पंचायत में सपा ने टटोली कार्यकर्ताओं
Bbrasi, Uttar Pradesh:सकलडीहा अंतर्गत माँ दुर्गा मन्दिर प्रांगण, नई बाजार में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल 'PDA जन पंचायत' का सफल आयोजन किया गया। इस जन पंचायत में मुख्य रूप से राजभर समाज के साथ-साथ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा। कार्यक्रम की मुख्य बातें एवं बिंदु: मुख्य अतिथि: पूर्व एमएलसी (समाजवादी पार्टी) माननीय रामजतन राजभर जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि: प्रदेश सचिव माननीय लालता प्रसाद बयार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय नेतृत्व: सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सत्यनारायण राजभर जी के नेतृत्व एवं संयोजन में इस विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया। राजभर समाज की भागीदारी: इस पंचायत में राजभर समाज के प्रतिनिधियों (जिनमें केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल थे) ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। अन्य लोग अमित गुप्ता , नवीन जायसवाल , गुलाब , अनिल चौहान , शशिकांत भारती,कमलेश यादव ,नफीस अहमद0
0
Report
चंदन सिंह हत्याकांड में अंतिम नामजद आरोपी गिरफ्तार, सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद में चंदन सिंह (42) की हत्या के मामले में पुलिस ने अंतिम नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर गहमर पुलिस ने नरवा गंगा घाट से श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पूर्व पांच नामजद आरोपियों विकास सिंह निवासी रायसेनपुर, नरेंद्र यादव, बृजेश कुमार गुप्ता, किशन चौधरी उर्फ कृष्णा चौधरी तथा विश्व कुमार जायसवाल निवासी सायर गांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अंतिम आरोपी श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। विदित हो कि 23 अगस्त को सायर गांव निवासी चंदन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ सायर चट्टी स्थित शराब की दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चंदन सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भांजे पंकज सिंह की तहरीर पर गहमर थाने में धारा 3(5), 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने क्रमशः पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय निवासी गहमर संभल राय पट्टी, हाल पता सायर डेरा को भी गिरफ्तार कर लिया। गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि चंदन सिंह की मौत के मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दो दिनों से गायब 55 वर्षीय व्यक्ति का नहर में मिला शव, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के विकासखंड भदौरा गेट के सामने नहर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हैदर नाई (55) पुत्र अजीज नाई, निवासी सेवराई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हैदर नाई पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह भदौरा विकासखंड गेट के सामने नहर में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान हैदर नाई के रूप में की। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इस संबंध में थाना निरीक्षक गहमर नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर के मदरसे को धर्मांतरण के आरोपों के मद्देनजर बुल्डोजर से ढहाया गया
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के आरोपों से चर्चा में आया मदरसा अब पूरी तरह जमींदोज हो चुका है...6 दिन तक चले बुलडोजर एक्शन में करीब 1300 गज में बने मदरसे की इमारतों से लेकर मीनार तक को गिरा दिया गया.... मदरसे पर लगे धर्मांतरण के आरोप और उससे जुड़ा आपराधिक मामला अलग जांच का विषय है....फिलहाल 1300 गज में फैला ये मदरसा पूरी तरह जमींदोज हो चुका है।0
0
Report
कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली, 16 साल के प्रिंस घायल; आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घटना शनिवार रात को हुई, जब अचानक गोली चलने से प्रिंस उर्फ राजा के पेट में चोट लग गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि पिस्टल विकल सिंह के पास थी। घायल किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विकल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। कासना थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को कासना कस्बे में प्रिंस उर्फ राजा (16) पुत्र दिनेश निवासी ग्राम अटारी, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ को गोली लगी थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विकल सिंह पुत्र हरपाल सिंह के पास अपने भतीजे शिवा पुत्र सुखपाल की लाइसेंसी पिस्टल थी。 थाना प्रभारी के अनुसार, विकल सिंह चारपाई पर बैठे थे और उन्होंने जैसे ही पिस्टल बाहर निकाली, वह अचानक चल गई। गोली सामने घूम रहे प्रिंस उर्फ राजा के पेट में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।0
0
Report
रोहिणी खड़से ने अमृत महोत्सव में पारिवारिक कार्यक्रम के जरिए आशीर्वाद बटोरें
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मुक्ताईनगर रोहिणी खडसे बाईट्स रोहिणी खड़से ऑन अमृत महोत्सव. माझ्या वडिलांच्या अमृत महोत्सवाचा कार्यक्रम मोठ्या उत्साहात व हजारो लोकांच्या उपस्थित पार पडला. गेल्या अनेक वर्षापासून एकनाथ खडसे यांनी महाराष्ट्राच्या जनतेची सेवा केली आहे व महाराष्ट्राच्या जनतेसाठी लढून त्यांनी संघर्ष केला. नाथा भाऊंच्या वाढदिवसानिमित्त महाराष्ट्र घरातून लोक त्यांना भेटण्यासाठी व वाढदिवसाच्या शुभेच्छा देण्यासाठी आले. नाथा भाऊंवर महाराष्ट्राच्या जनतेचा असलेला प्रेम पाहून आम्ही भारावलो. रोहिणी खडसे ऑन जळगाव जिल्ह्यातील आमदारांनी कार्यक्रमाकडे पाठ फिरवली. मला एवढंच माहिती आहे की आज महाराष्ट्रातल्या कानाकोपऱ्यातून लोक उपस्थित आहेत त्यांचा प्रेम आणि त्यांनी दिलेले आशीर्वाद हे आमच्यासाठी खूप महत्त्वाचे आहे. महाराष्ट्रीय जनतेने आमच्या इथे येऊन आशीर्वाद देऊन गेली हे आमच्यासाठी खूप महत्त्वाचे आहे. रोहिणी खडसे ऑन बॅनरवर पक्षाचे चिन्ह टाळले. हा कुठलाही पक्षाचा कार्यक्रम नव्हता हा पक्ष विरहित कार्यक्रम होता. हा आमचा फक्त कौटुंबिक कार्यक्रम होता परिवार म्हणून हा कार्यक्रम साजरा व्हावा अशी आमची इच्छा होती. कुटुंब म्हणून आम्ही कार्यक्रम साजरा करत असताना ते पक्षाचं चिन्हाचा प्रश्न येत नाही. आलेले नेते हे कुटुंबातले प्रमुख आणि परिवारातले लोक म्हणून नाथाभाऊंना भेटायला आले होते. रोहिणी खडसे ऑन शेकापचे नेते जयंत पाटील मुक्ताईनगरच्या जनतेने रोहिणी खडसेंना विधानसभेत पाठवावं हीच खरी नाथाभाऊंना शुभेच्छा ठरेल वक्तव्य. जयंत पाटील हे माझ्या वडिलांसारखे आहेत त्यामुळे वडिलांनी लेकीचं हित बघावं त्यामुळे लेखी साठी त्यांच्या मनात चांगले विचार येणे हे सहाजिक आहे.0
0
Report
Advertisement
फल्गु नदी के रबर डैम में स्नान के दौरान युवक की मौत
Gaya, Bihar:फल्गु नदी के रबर डैम में दर्दनाक हादसा, स्नान करने पहुंचे युवक की डूबने से मौत गया जी के फल्गु नदी स्थित रबर डैम के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सीताकुंड की ओर स्नान करने पहुंचे एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी उमेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश प्रसाद यादव स्नान करने के लिए नदी में गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने नदी से उमेश प्रसाद यादव का शव बरामद कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। बाईट- मृतक के परिजन बाईट- मंटू कुमार, एसडीआरएफ0
0
Report
स्पेशल बुलेटिन के लिए जारी किया गया संदेश
Noida, Uttar Pradesh:ये स्पेशल बुलेटिन के लिये है0
0
Report
विरासत की जमीन पर लगे 4 सागौन के पेड़ काटे,भाई पर ही चोरी का आरोप, कोतवाली में तहरीर।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कलां में जमीनी विवाद और पेड़ चोरी का मामला सामने आया है पीड़ित रेहान खां पुत्र इवादत नूर खां निवासी ग्राम शेरपुर कलां ने कोतवाली पूरनपुर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रेहान खां ने बताया कि उनके पिता/दादा से विरासत में मिली भूमि ग्राम शेरपुर कलां में स्थित है। इस भूमि पर सागौन के 4 पेड़ खड़े हुए थे। आरोप है कि दिनांक 29.08.2026 को प्रातः उनके सहखातेदार इशारत नूर खां पुत्र शहादत नूर खां निवासी शेरपुर कलां ने बिना किसी सहमति के खेत में खड़े चारों सागौन के पेड़ों को चोरी-छुपे काट लिया और लकड़ी उठा कर ले गए।पीड़ित का कहना है कि इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जब इसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो आरोपी लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गया और धमकी देते हुए कहा कि "जो कर मिले कर लो"।पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र में अभिरक्षा से बलात्कार के आरोपी का फरार होना: आरक्षित अधिकारी निलंबित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाने में अभिरक्षा में रखा गया बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरोपी भरत लोधी को जो नाबालिग के साथ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का आरोपी है, उसे 28 तारीख की शाम को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को थाने पर अभिरक्षा में रखा गया था और सुबह न्यायालय में पेश किया जाना था। लेकिन पेशी से पहले ही वह थाने से निकलकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से भागने का एक और अपराध दर्ज किया है। वहीं लापरवाही को लेकर एसपी रजत सकलेचा द्वारा मौके पर रात्रि में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही निगरानी ड्यूटी में लगे नगर सेना के सैनिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
छतरपुर के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, इंजेक्शन से हत्या का आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मरीज के परिजन ने डॉक्टर ओज दोसाज पर गलत इंजेक्शन लगाकर अपने पति की जान लेने का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतिका की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और अस्पताल के बाहर हंगामे का वीडियो अब सामने आया है। मामला बिजावर रोड के एक निजी अस्पताल का बताया जा रहा है। मृतक की wife का कहना है कि उसके पति का ऑपरेशन तीन दिन पहले हुआ था और वे सिर्फ पट्टी बंधवाने के लिए अस्पताल आए थे। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने पट्टी के साथ एक इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगते ही 10 मिनट के अंदर उसके पति की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि उसने डॉक्टरों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मृतक मरीज की पत्नी बिलख-बिलख कर कह रही है - डॉक्टर इंजेक्शन लगा के मार डाला, तत्काल मार दिया। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है। वही सीएसपी का कहना मृतक का पीएम करवाकर रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी.0
0
Report
रायगढ़ में ट्रेलर से कुचलकर रिटायर्ड शिक्षक की मौत, चक्काजाम और प्रदर्शन
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग स्कूटी सवार दंपत्ति को ट्रेलर में लिया चपेट में, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत पत्नी के साथ रायगढ़ से लौट रहे था मृतक खूबचंद नायक पास के ही गांव कुसमुरा का रहने वाला था मृतक कोतरा रोड ओवर ब्रिज में ट्रेलर ने लिया चपेट में मांगो को लेकर ढाई घंटे से चक्काजाम कर बैठे लोग कहा रायगढ़ में लोगो की जान की कीमत नहीं दिन भर शहर में प्रवेश कर रही भारी वाहने उचित मुआवजा की कर रहे मांग सुबह ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हुई है हादसे के बाद लोगों में आक्रोश, सड़क पर बैठा जता रहे विरोध0
0
Report
Advertisement
अरुण साव ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण कर दिया
Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के पीजी कॉलेज के समीप छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया। वहीं कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी महासम्मेलन में सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा युवा पीढ़ी को देश और समाज के लिए समर्पण की प्रेरणा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर होना, प्रदेशवासियों के उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है।0
0
Report
400 किलोमीटर पैदल यात्रा कर मोहम्मद फहीम अजमेर शरीफ में अमन-चैन की दुआ मांगी
Ajmer, Rajasthan:आलमी अमन-चैन और सुकून के साथ मुल्क हिंदुस्तान में आपसी भाईचारा और खुशहाली की दुआ लेकर मोहम्मद फहीम दिल्ली से अजमेर शरीफ पहुंचे हैं। फहीम करीब 400 किलोमीटर का पैदल सफर मुकम्मल कर दिल्ली हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह से अजमेर शरीफ पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह शरीफ में अकीदत के फूल और चादर पेश कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली के साथ कौमी एकजहत की दुआ मांगी है। पैदल सफर के दौरान रोज़ 25 से 30 किलोमीटर चलकर फहीम अजमेर पहुंचने पर समाजी तंज़ीमो से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से खुशामदीद कहा। इस दौरान फहीम को फूलों का हार भी पहना कर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए फहीम ने पैदल सफर का खास मकसद भी बयान किया और बताया कि लगभग 400 किलोमीटर का उन्होंने ये सफर किसी ज़ाती माफ़ाद के लिए नहीं, बल्कि आलमी अमन, सुकून और हिंदुस्तान में खुशहाली के साथ प्यार मोहब्बत और इंसानियत के लिए किया है। उन्होंने पैदल सफर के दौरान लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम भी दिया है। इस दौरान उनके पैरों में छाले पड़ गए और बदले मौसम से बुखार जैसी दुश्वारी भी पेश आई, लेकिन लोगों के प्यार और सपोर्ट से चौदह दिनों में ही पैदल का सफर मुकम्मल कर लिया। उन्होंने कहा कि मुल्क में हिंदू, मुस्लिम समेत तमाम मजहब के लोग आपसी प्यार और भाईचारे के साथ मिल-julkar रहें और एक-दूसरे के सुख दुख में काम आए, यही उनके पैदल सफर का अहम मकसद है। फहीम ने कहा कि भारत की खूबसूरती इसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और विभिन्न मजहब के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और तालमेल में है। अजमेर दरगाह शरीफ पहुंच कर उन्होंने Hazrat Khwaja Garib Nawaz की बारगाह में मुल्क की कौमी एकजहत के साथ अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।0
0
Report
भिवंडी के अकलोली तीर्थ स्थल में गर्म पानी कुंड में डूबकर दो भाइयों की मौत
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील अकलोली येथे एक हृदयद्रावक घटना घडली आहे. गरम पाण्याच्या कुंडावर आंघोळीसाठी आलेल्या कुटुंबातील दोन सख्ख्या भावांचा तानसा नदीच्या पात्रात बुडून दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. तानसा नदीच्या पात्रात आंघोळ करून झाल्यावर ते सर्वजण कुंडाशेजारी असलेल्या तानसा नदीच्या पात्रात गेले. त्यावेळी त्यांच्या मुलांची पाण्यात थोडे आतमध्ये गेली असता तेथे खोल व वाहते पाणी असल्याचा अंदाज न आल्याने ते बुडू लागले. त्या वेळी आई बाजूला गेली होती, तर वडील रिक्षाची साफसफाई करत असल्याने त्यांच्या मुलांकडे लक्ष नव्हते. मुले दिसत नाहीत हे लक्षात येताच त्यांनी आरडाओरडा केला. स्थानिक तरुणांनी तात्काळ शोधमोहीम राबवली. सुमारे एक तासाच्या शोधानंतर दोन्ही मुले ज्या ठिकाणी आंघोळ करत होती, त्यापासून थोड्या अंतरावर आढळून आली. मात्र तोपर्यंत त्यांच्या नाकातोंडात पाणी गेल्याने त्यांचा मृत्यू झाला होता. मृतांमध्ये अरुण राम बच्चन चौहान, वय १३ वर्षे आणि आयुष राम बच्चन चौहान, वय १० वर्षे या दोन सख्ख्या भावांचा समावेश आहे. या घटनेने चौहान कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर कोसळला आहे. सदर प्रकरणी गणेशपुरी पोलीस अधिक तपास करीत आहेत. पावसाळ्यात नदीपात्रात खोल पाणी असल्याने पर्यटकांनी काळजी घ्यावी असे आवाहन स्थानिकांनी केले आहे.0
0
Report
Advertisement
