232104
चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से डंफर चालक घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली में सिंघीताली पुल के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने डंफर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डंफर चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और एनएचएआई टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू में 5 हजार के इनामी वांछित अपराधी मुकेश सिंह गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:5 हजार का ईनाम और टॉप 10 वांछित अपराधी गिरफ्तार: चूरू के रतननगर थाना पुलिस ने वृत्त स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल 5000 के ईनामी आरोपी उदयपुर निवासी मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार शराब तस्करी के 2023 प्रकरण में आरोपी की तलाश लंबे समय से थी। पुलिस मुख्यालय व चूरू एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान में फरार मुकेश सिंह पर 5 हजार का ईनाम घोषित था जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।0
0
Report
सीकर के नए एसपी संजीव नैन पदभार ग्रहण, कानून व्यवस्था के लिए सख्त कदम
Sikar, Rajasthan:सीकर एसपी संजीव नैन ने पद भार ग्रहण किया सीकर जिले के नए एसपी संजीव नैन ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। एसपी संजीव नैन ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकताओं को पूरा करने पर विशेष जोर रहेगा। फिलहाल पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर भी प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। नशे की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और अपराधों पर नियंत्रण करना भी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।0
0
Report
INS Agrani में नौसेना जवान प्रदीप मुखर्जी सूचना लीक के आरोप में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA: Andhra Pradesh Intelligence Department police arrested 31-year-old Indian Navy sailor Pradeep Mukherjee of West Bengal while he was attending a management development course at INS Agrani, a premier naval leadership training establishment at Red Fields in Coimbatore. Visakhapatnam Navy sailor arrested. Allegations that he leaked crucial information to Pakistan. The Andhra Pradesh Counterintelligence took Pradeep Mukherjee into custody at INS Agrani in Coimbatore. He is accused of sharing information related to naval bases, ship movements, and activities. Officials shifted the accused to Vijayawada on a transit warrant. As the matter concerns national security, there is keen interest in further Investigation.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा जंतर मंतर विरोध पर बोलते
Noida, Uttar Pradesh:DELHI NARENDAR MISHRA (ADVOCATE) ON JANTAR MANTAR PROTEST0
0
Report
बल्लभगढ़ में चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा घायल; CCTV से खुली सच्चाई
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में चाकूबाजी के बाद एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा गंभीर घायल; घटना का CCTV आया सामने फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर देर रात करीब 10 बजे विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया और इस दौरान चाकू चल गए। चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक और घायल दोनों के शाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन विवाद और झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब गतिविधियों पर सख्ती करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की investigation में जुटी है। हत्या की वजह, चाकूबाजी में शामिल लोगों और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है。0
0
Report
हिन्दू राव अस्पताल में अकाउंटेंट ऑफिस की छत गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बचे
New Delhi, Delhi:हिन्दू राव अस्पताल में एकाउंटेंट ऑफिस में छत का प्लास्टर गिरा बाल बाल बचे कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा अब पिंक सहेली कार्ड से
New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 अक्टूबर से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के जरिए ही मिलेगी। इसके साथ ही अब तक इस्तेमाल किए जा रहे पिंक पेपर टिकट को बंद कर दिया गया है। एलजी तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 19.5 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। हालाँकि, महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि जिन महिलाओं के पास अभी कार्ड नहीं है, वे इसे बनवा सकें और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकें।0
0
Report
बेलगहना में बाघ के आश्रम पहुंचने से दहशत, तलाशी शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बेलगहना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री सिद्ध बाबा आश्रम परिसर में बाघ के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाघ ने आश्रम में मौजूद एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल घायल गाय का उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद आश्रम परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गाय पर हमला करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया, लेकिन उसकी मौजूदा लोकेशन की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।आश्रम प्रबंधन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। शाम के बाद आश्रम परिसर और जंगल की तरफ अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और पालतू जानवरों व مवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है।ग्रामीणों से रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर समूह में बाहर निकलने की अपील की गई है। लोगों को अफवाहों से बचने के साथ सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने की सलाह दी गई है। वन विभाग कार्रवाई में जुट गया है। बाघ की तलाश, उसकी गतिविधियों पर निगरानी और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल इलाके में बाघ की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बना हुआ है।0
0
Report
उदयपुर में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, ड्राइवर हिरासत में
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, ट्रक की चपटे में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, घटना के बाद जमा हुए लोगो ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा ट्रक में तोड़फोड़ कर लगाई आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में, दमकल ने आग पर पाया काबू, शहर के सवीना थाना क्षेत्र के तीतरड़ी इलाके का मामला, पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
Advertisement
गरियाबंद में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों ने लाश बांस-बल्ली से पहुंचाई
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद में सिस्टम की बदहाली की तस्वीरें सामने आई हैं। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों के बीच मैनपुर क्षेत्र में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों को शव वाहन नहीं मिला, तो परिजनों ने बांस की बल्ली के सहारे शव को कंधे पर लादकर घर पहुंचाया। बेहराडीह निवासी कमार जनजाति के सुमेर सिंह पांच दिनों से घर से लापता थे; तलाश के बाद बरदुला के जंगल में पेड़ पर बुजुर्ग का शव लटका मिला। पीएम के बाद तीन घंटे तक शव वाहन व एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना नहीं मिलने पर मजबूर होकर शव को कंधों पर लादकर घर पहुंचाया गया। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108, 102 और शव वाहन की व्यवस्थाएं होती हैं, वहीं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ये सुविधा अभी भी नसीब नहीं हो रही है, जो सिस्टम और स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को उजागर करता है।0
0
Report
मिसरोद के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल Gen अल्फा उतरी सड़कों पर मिसरोद के शासकीय स्कूल के बच्चों का जमकर हल्लाबोल फिजिक्स टीचर के खिलाफ सड़कों पर छात्र तानाशाही नहीं चलेगी के लगाए नारे टीचर पर घर के काम करवाने के आरोप बच्चे बोले घर के काँच साफ करवाती है बबीता मैडम लोहे की रॉड से मारती है टीचर स्कूल का फर्नीचर उठवाया जाता है एग्जाम पेपर जांचने जाती हैं तो बच्चों से पैसे मांगती है टीचर फेल करनी की धमकी भी देती है टीचर0
0
Report
कैलाशपति मिश्र की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। यह बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।0
0
Report
Advertisement
युवा मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा में राजनीति तेज; राहुल गांधी का सत्याग्रह पोर्टल चर्चा में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा सरकार के युवा संवाद कार्यक्रम पर शुरू हुई सियासत पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का बयान जेन ज़ी जंतर मंतर पर उतरे, राहुल गांधी ने समर्थन किया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा जेन ज़ी चुनाव आयोग के भी खिलाफ हैं राहुल गांधी के कार्यक्रमों में युवा खुद आते हैं भाजपा को गाड़िया भरकर लाना पड़ता है अब भाजपा जागी है, गाड़ियों से भरकर युवाओं को लाया जाएगा राहुल गांधी के सत्याग्रह पोर्टल पर बोले ऐसा दुनिया भर में पहली बार हुआ है এক पोर्टल پر सारे आंदोलन की जानकारी होगी लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा कदम उठाया है इन मुद्दों को लोकसभा में पूरी ताकत से उठाएंगे युवाओं, किसानों, महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी ने सभी को एक साथ दिल्ली बुला लिया तो सरकार वहीं ठप्प हो जाएगी भाजपा के 2003 के पहले की कांग्रेस सरकार की हकीकत बताने के प्लान पर बोले पीसी शर्मा हम स्वागत करते हैं , भाजपा फिल्म दिखाए फिल्म में दिखाए हम कैसे पंचायती राज लेकर आए महिलाओं को पंचायत में 50 परसेंट आरक्षण दिया गुरु जी व्यवस्था लागू की, एक्सीलेंस स्कूल और कॉलेज बनाए बिजली के प्लांट्स कांग्रेस सरकार ने लगाए आज दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की बैठक पीसी शर्मा ने कहा कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनाव मोड में है कई बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, संगठन सृजन अभियान की समीक्षा होगी आगामी रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस शिक्षक भर्ती परिक्षा अभ्यर्थी वर्ग 1 , 2 और 3 को कांग्रेस का समर्थन वर्ग 2 और 3 के चल रहे धरने में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता होंगी शामिल डीपीआई पर मार्च निकालकर देंगी समर्थन दोपहर 12 बजे होगा प्रोटेस्ट वर्ग 1 और टीईटी के खिलाफ प्रोटेस्ट को भी कांग्रेस का समर्थन0
0
Report
चोरी के 14 मोबाइल और बाइक बरामद, दो गिरफ्तार – मुंगेर पुलिस
Munger, Bihar:चोरी के 14 मोबाइल व बाइक बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार मुंगेर : 5 अक्टूबर असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में दो घरो से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए 14 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।तारापुर डीएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मासूमगंज गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक घर से 14 मोबाइल फोन व दूसरे घर से मोटर साइकिल चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मासूमगंज गांव निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकॉल और मोबाइल बरामद किए गए।पुलिस ने रोशन कुमार की निशानदेही पर असरगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोरियन गांव में छापेमारी कर पप्पू यादव के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
सीतामढ़ी के 22 मॉडल स्कूलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से बदलाव
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की पहल धरातल पर दिखने लगी है। कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाले सरकारी स्कूल अब आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। जिले में तयार किए जा रहे 22 मॉडल स्कूल इस बदलाव की सबसे बड़ी तस्वीर देखने को मिल रही है। इन मॉडल स्कूलों में बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, प्ले ग्राउंड, आर्ट एंड कल्चर, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से स्कूलों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं सरकारी स्कूल में ही मिल सकें। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया खुद इस पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे समय-समय पर मॉडल स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि इन स्कूलों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।0
0
Report
Advertisement
