icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मनमाड के वागदर्डी डैम में 25 वर्षीय राहुल सोमासे की डूबकर मौत, UPSC तैयारी थी

Chandvad, Maharashtra:मनमाड शहराला पाणी पुरवठा करणाऱ्या वागदर्डी धरणात 25 वर्षीय विद्यार्थ्यांचा बुडून मृत्यू झाल्याची घटना समोर आली असून राहुल सोमासे असे या विद्यार्थ्यांचे नाव आहे. गरीब कुटुंबातील असलेल्या या तरुणाचे शासकीय अधिकारी होण्याचे स्वप्न होते त्यासाठी तो दिल्लीत जाऊन यूपीएससी परीक्षेची तयारी करीत होता. दसरा,साजरा करण्यासाठी हा तरुण सुट्टी घेऊन घरी आल्यानंतर त्याचे चुलते यांनी बैल आजारी असल्याने त्याला पाण्यात पोहण्यासाठी घेऊन जाण्याकरिता सांगितल्या नंतर आपल्या चुलत भावासोबत राहुल वागदर्डी धरणावर गेला. मात्र, पाण्याच्या खोलीचा अंदाज न आल्याने बैलाला पाण्यात पोहण्यासाठी नेत असताना राहुलचा पाण्यात बुडून मृत्यू झाला या घटनेमुळे चांदवड तालुक्यात शोककळा पसरली असून पोलिसांनी या प्रकरणी आकस्मित मृत्यूची नोंद केली आहे
0
0
Report

160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई: CWR में खामियां उजागर, जलदाय विभाग में हलचल

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर: 160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की जांच, CWR में मिली खामियां आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर में माननीयों के फ्लैट्स में होने वाली पेयजल सप्लाई की जी मीडिया ने सच्चाई दिखाई, जिसके बाद अब जल महकमे में हलचल तेज हो गई है. अधीक्षण अभियंता ने खामियों को लेकर उच्च अफसरों को रिपोर्ट दी है. अब माना जा रहा है कि मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है. अधीक्षण अभियंता पहुंचे जांच के लिए- एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है. 160 विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई से जुड़े मामले में जलदाय विभाग ने जांच कराई है. अधीक्षक अभियंता केशव श्रीवास्तव ने ज्योति नगर स्थित क्लियर वाटर रिजर्वायर (CWR) की मौजूदा स्थिति की जांच कर रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय राठौड़ को सौंप दी है. जांच में जलाशय में मिट्टी जमा होने और जालियां टूटी होने जैसी खामियां सामने आई हैं. जी मीडिया ने अपनी पड़ताल में जलाशय की बदहाल स्थिति उजागर की थी. मौके पर सीढ़ियां टूटी मिली थीं, जबकि जलाशय में मिट्टी जमा दिखाई दी थी. इसी CWR से 160 विधायकों के आवासीय फ्लैट्स और विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होने के कारण पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठे थे. जांच में ये भी सामने आया था कि क्लोरीन का टैंडर ही खत्म हो गया। खबर के बाद विभाग में हलचल- मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है. अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति की जांच की है. वहीं, खबर के बाद दूसरे CWR की स्थिति सुधारने के लिए भी इंजीनियर सक्रिय हुए हैं. इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब वीआईपी क्षेत्र के जलाशय में ऐसी खामियां मिली हैं, तो अन्य इलाकों में पेयजल भंडारण व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। बाइट- मयंकेश मीणा,एईएन,जलदाय विभाग (बाइट 2 सी में अटैच है।) पाँच महीने पहले सफाई, फिर कैसे जमा हुई मिट्टी? जी मीडिया की पड़ताल में जलाशय की सफाई से जुड़े रिकॉर्ड का मुद्दा भी सामने आया था. रिकॉर्ड में करीब पांच महीने पहले सफाई का उल्लेख था, इसके बावजूद जलाशय में मिट्टी जमा मिली. ऐसे में सफाई की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ठेकेदार के कामकाज की जांच जरूरी हो गई है. उस समय जलदाय विभाग के एईएन मयंकेश मीणा ने पानी के सैंपल लेने और टूटी जालियां लगवाने की बात कही थी. उन्होंने खामियां मिलने पर सुधार के लिए कहा था। बाइट- मयंकेश मीणा,एईएन,जलदाय विभाग (बाइट 2 सी में अटैच है।) पानी के सैंपल का इंतजार- अब अधीक्षक अभियंता की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी पर सवाल और अहम हो गए हैं. हालांकि, पानी की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष के लिए सैंपल जांच की रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार रहेगा. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से BJPR_MLA_FLAT_R स्लग से भेजी गई है। बाइट 2 सी में अटैच है.
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ - बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे से मोबाइल लूटा, विरोध पर की फायरिंग।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollowJust now
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना कपूरपुर क्षेत्र में दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक बच्चे से 3 बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली का छर्रा पैर में लगने से बच्चा घायल हुआ है। पीड़ित महिला रिंकी ने बताया उनका बेटा हर्षित दुकान पर तंबाकू की पुड़िय लेने गया था तभी रास्ते में लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बच्चे से मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। रिंकी ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पहले बच्चे से फोन छीनने की कोशिश की। फोन नहीं दिया तो मारपीट शुरू कर फायरिंग कर बदमाश फोन लूटकर फरार हो गए। वहीं फायरिंग में घायल बच्चे का उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हापुड़ में दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

देपालपुर के देवी माता मंदिर में कैलाश विजयवर्गीय, अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या संपन्न

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर में स्थित अति प्राचीन देवी माता मंदिर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या का आयोजन हुआ भजन संध्या में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पिछले 31 वर्षों से लगातार देवी माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन के साथ भजन संध्या करते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने मंदिर में दर्शन कर मंच से भजनों की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम 31 वे साल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। इंदौर के देपालपुर में अति प्राचीन देवी माता मंदिर में आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ओर गायक गजेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पिछले 31 वर्षों से देवी माता मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन करते आ रहे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए उन्होंने इस बार भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंच से भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर किया। वहीं, प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में माता की भक्ति और धार्मिक संगीत की गूंज सुनाई दी। देपालपुर में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हर बार यहां कार्यक्रम के पहले बारिश जरूर होती हे
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में पुलिस का बड़ा अभियान: 68 अपराधियों को चेतावनी, अपराध छोड़ें!

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव。 उन्नाव में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन。 68 अपराधियों को थाने बुलाकर दी चेतावनी。 एसएसपी जयप्रकाश सिंह निर्देश में चलाया गया अभियान अचलगंज थाने में अपराधियों को अपराध से दूर रहने का दिया अल्टीमेटम。 एसओ सुब्रत नारायण ने कहा अपराध किया तो पुलिस किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं लूट और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों को दी गई चेतावनी हाथों में तख्तियां लेकर अपराधियों ने अपराध न करने का लिया संकल्प अपराधियों ने कहा नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, अब कोई अपराध नहीं करेंगे पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दी हिदायत उन्नाव पुलिस का संदेश अपराध छोड़ दें, कानून का पालन करें, वरना होगी कार्रवाई।
0
0
Report

मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क पोर्टल से शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान संपर्क पोर्टल पर मुख्य सचिव का निरीक्षण। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास पहुंचे राजस्थान संपर्क पोर्टल। शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। वीडियो कॉल पर परिवादियों से सीधे रूबरू हुए सीएस शिकायतकर्ताओं से पूछा- समस्या का समाधान हुआ या नहीं? लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश। किसानों और दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर विशेष फोकस। किसानों को समय पर राहत पहुंचाने के निर्देश। कृषि सब्सिडी से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश। शिकायतों के औसत निस्तारण समय में कमी पर जताया संतोष। कहा-शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं। हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी। केवल निस्तारण नहीं, समस्याओं का समाधान हो सुनिश्चित। शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर मुख्य सचिव का फोकस। अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश। समयबद्ध समाधान और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता-सीएस। निरीक्षण के दौरान सहकारिता शासन सचिव डॉ. समित शर्मा भी रहे मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह का रोड शो: माता के आशीर्वाद के साथ समर्थकों का जलवा

Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज पटना स्नातक निर्वाचन में एमएलसी के जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में सबनीमा से लेकर मोकामा तक रोड शो किया। इस दौरान अनंत सिंह के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही उनके इंतजार में खड़े थे। NH 31 पर दर्जनों जेसीबी उनके स्वागत में पुष्प वर्षा के लिए खड़ी थी। अनंत सिंह का काफिला बाढ़ पहुँचते ही जेसीबी से उनपर फूल बरसाए गए। समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। नवरात्र का मेला होने के कारण सड़कों पर पहले से ही काफी संख्या में माता के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अनंत सिंह का काफिला सड़क के किनारे मां दुर्गा के सभी पंडालों पर रुका। अनंत सिंह ने पंडाल में जाकर माता का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। पंडाल संचालकों ने भी माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह के स्वागत में बाढ़ अनुमंडल में पंडारक, मोकामा और बाहापर में जगह जगह उनके sैकड़ों समर्थक खड़े देखे गए। NH 31 पर सड़क पर जेसीबी खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई और यातायात काफी देर तक थम गया। पंडारक में अनंत सिंह के काफिले को चेकिंग के लिए भी रोका गया, जहां उनके साथ चल रहे एक एक गाड़ियों को चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया गया। इस दौरान पंडारक में काफी देर तक ट्रैफिक थम गया।
0
0
Report

बलरामपुर हादसे: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर हादसा मे मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे ADM बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव में शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन ने सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला मेमोरियल चिकित्सालय, बलरामपुर में चल रहा है। रविवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित चिकित्सकों को बेहतर इलाज और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए घटना पर गहरा दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इसके अनुपालन में जिला प्रशासन जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द सहायता मिल सके। नवरात्रि पंडाल में वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा था गौरतलब है कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे चरनगहिया बेलहा गांव में दुर्गा मंदिर के बगल सड़क से नीचे लगे टेंट में कुछ लोग पर्दे पर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। हादसे में सात लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले मनोज सिंह (30), गणेश कुमार (40) और पातेश्वरी (36) के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रशासन ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
0
0
Report

कासगंज में डेढ़ माह के बच्चे की 2 लाख में खरीद-फरोख्त, मां समेत पांच गिरफ्तार

Kasganj, Uttar Pradesh:डेढ़ माह के मासूम की कथित तौर पर 2 लाख रुपये में खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मासूम सकुशल बरामद हुआ और खरीद-फरोख्त की रकम में से 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए. मामला जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के बनूपुर पुख्ता का है. शिकायतकर्ता अरविंद, जो फरिदाबाद में सोनपापड़ी बनाती कंपनी में काम करता है, ने बताया कि उसकी पत्नी ने दवा दिलाने के लिए बच्चे को कासगंज गई थीं. वहां बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला को बच्चा सौंपकर वह लघुशंका के लिए गईं, लौटने पर महिला बच्चे के साथ गायब हो गई. इसके बाद 1076 पर शिकायत की गई. inquiry के अनुसार पत्नी ने डॉक्टर अरुण कुमार के साथ मिलकर बच्चे को एक दंपति को 2 लाख में बेचा. पुलिस ने मां सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया और मासूम को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में बच्चे की मां, डॉक्टर अरुण कुमार पुत्र Ramvir, डॉक्टर की पत्नी, महिपाल पुत्र रामशिव और महिपाल की पत्नी शामिल हैं. पुलिस ने 80 हजार रुपये भी बरामद किए.
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में चुनाव आयोग की सफाई से विपक्ष खफा, शर्मा का बड़ा हमला

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: चुनाव आयोग की सफाई से विपक्ष को क्यों लग रही मिर्ची?" – विधायक श्रीकांत शर्मा का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला मथुरा:भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर (SIR) मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर बात की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार के डर से विपक्ष अब चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहा है। पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी एसआईआर के तहत नाम जुड़वाने की प्रक्रिया चल रही है, जो दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगी उन्होंने बताया कि जो वैध मतदाता किसी कारणवश छूट गए हैं, वे दस्तावेज जमा करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं इसके लिए मथुरा के सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। घुसपैठियों के नाम नहीं जुड़ेंगे-श्रीकांत शर्मा विपक्ष पर हमला बोलते हुए पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को यह स्पष्ट होना चाहिए कि इस सूची में किसी भी घुसपैठिए का नाम नहीं जुड़ेगा, क्योंकि चुनाव आयोग बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर गंदगी साफ कर रहा है राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों में हार को भांपते हुए वे अभी से चुनाव आयोग और ईवीएम पर दोष मढ़ना बंद करें, उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ें, बीजेपी की आलोचना करें और नेताओं को टारगेट करें, लेकिन संविधान की कॉपी हाथ में लेकर जनता को गुमराह न करें। श्रीकांत शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि यह देश बांग्लादेश नहीं बनेगा, और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जवाहर बाग की घटना का किया जिक्र सपा सरकार के पुराने कार्यकाल को याद दिलाते हुए उन्होंने जवाहर बाग की घटना का उल्लेख किया और कहा कि उस समय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल था तथा अपहरण का उद्योग चलता था,जवाहर ,बाग कब्जा मुक्त करते समय एसपी सिटी और एसओ की हत्या कर दी गई थी,उन्होंने कहा कि आज जनता सुकून और सम्मान की जिंदगी जी रही है, इसलिए विपक्ष गुमराह करना छोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने।
0
0
Report

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के रामनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Ramanagara, Karnataka:राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रामनगर में भव्य स्वागत, मालधन से छोई और कालाढूंगी तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत एंकर.- नैनीताल जिले के निवासी दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला,मालधन, रामनगर, छोई और कालाढूंगी समेत विभिन्न क्षेत्रों में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की. किसान आयोग के सदस्य संजय डोर्वी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, सत्यप्रकाश शर्मा, पृथ्वी सिंह रावत ,भगीरथ लाल चौधरी,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे. रामनगर पहुंचने पर मिले भव्य स्वागत से सांसद दिनेश आर्य भी अभिभूत नजर आए। बता दें कि नैनीताल जिले के रहने वाले दिनेश आर्य को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया है, सांसद बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मालधन से लेकर रामनगर, छोई और कालाढूंगी क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी. स्वागत कार्यक्रम में किसान आयोग के सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सत्यप्रकाश शर्मा, पृथ्वी सिंह रावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के आगमन को लेकर उत्साह जाहिर किया और उनके साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की. मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने अपने स्वागत और मिले प्रेम के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि रामनगर पहुंचने पर उन्हें जिस तरह से लोगों का स्नेह और सम्मान मिला है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं, उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी उल्लेख किया. राज्यसभा सांसद बनने के बाद दिनेश आर्य के रामनगर में हुए इस प्रथम स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया. विभिन्न क्षेत्रों में हुए स्वागत कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपना समर्थन और सम्मान जाहिर किया,अब क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि राज्यसभा में दिनेश आर्य की मौजूदगी से नैनीताल जिले और उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा. बाइट.- दिनेश आर्य, राज्यसभा सांसद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top