232103
फिरोजपुर गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया क्षेत्र के फिरोजपुर में गांव के तालाब में आज सोमवार को मगरमच्छ दिखने से ह्ड़कंप मच गया। वही मगरमच्छ देखे जाने का वीडियो ग्रामीणों द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आपको बता दें की पूर्व में भी गांव में मगरमच्छ देखे जाने की घटना हो चुकी है, जिसको लेकर गांव में भय का माहौल व्याप्त है। वही ग्रामीणों ने बताया की वन विभाग को कई बार मगरमच्छ देखे जाने की सुचना दिया गया है। तो वही वन विभाग मगरमच्छ को पकड़ने में पूरी तरह से फेल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धरहरा बाजार में जवान पर हमला, खौलते तेल में धकेलकर पीठ जल गई
Munger, Bihar:सेना के जवान को पीटकर खौलते तेल में धकेला, पीठ बुरी तरह झुलसी धरहरा बाजार में शनिवार देर शाम सेना के एक जवान के साथ मारपीट कर उन्हें हलवाई की दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में जवान की पीठ बुरी तरह झुलस गई। जख्मी की पहचान कल्याणपुर निवासी मदन मोहन सिंह के पुत्र राज कुमार (40) के रूप में हुई है। वह मोहनपुर निवासी विजय राघव सिंह के दामाद हैं। जानकारी के अनुसार राज कुमार अपने परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए धरहरा बाजार आए थे। इसी दौरान धरहरा के एक परिचित व्यक्ति मिलने से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान धरहरा निवासी प्रिंस कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह के पुत्र मंगल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह के पुत्र शशि भूषण सिंह उर्फ फुचना और कैलाश सिंह के पुत्र चंचल सिंह वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर राज कुमार के साथ मारपीट की और उन्हें पास की हलवाई दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया। इससे उनकी पीठ बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद जख्मी जवान को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
गुमला में खरना के साथ छठ महापर्व की आराधना, 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू
Gumla, Jharkhand:खरना के पावन अवसर पर छठमय हुआ गुमला, गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे के निर्जला व्रत की तैयारी छठी मैया के गीतों से गूंज रहा पूरा शहर, आस्था, भक्ति और पवित्रता के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व गुमला। लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और कठिन तपस्या का चार दिवसीय महापर्व छठ अब अपने दूसरे दिन यानी खरना के पावन अवसर पर पहुंच गया है। खरना को लेकर पूरे गुमला में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर छठ घाटों तक छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं। व्रतियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी महापर्व की तैयारियों में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। खरना के अवसर पर छठ व्रतियां पूरी पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए गुड़ की खीर और रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद तैयार कर रही हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियां विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी तथा खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगेगी। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जो उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद संपन्न होगा। छठ महापर्व में खरना का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती पूरी निष्ठा, संयम और नियमों के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य भी व्रतियों की सेवा और पर्व की तैयारियों में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। आस्था और विश्वास के इस महापर्व ने पूरे गुमला को भक्तिमय रंग में रंग दिया है। चारों ओर छठी मैया के मधुर गीतों और सूर्य उपासना की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धा, समर्पण और लोक परंपरा का अद्भुत संगम छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित कर रहा है।0
0
Report
खर्णा प्रसाद के साथ छठ महापर्व, 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - खरना अनुष्ठान पर प्रसाद पाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। खरना के प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद सबसे पहले भगवान को भोग अर्पित किया गया और फिर प्रसाद वितरण किया गया। मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करते हैं। खरना के साथ ही छठ महापर्व का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया है। खूँटी में छठ महापर्व को लेकर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शनिवार को खरना अनुष्ठान के अवसर पर छठ व्रतियों के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। शाम को स्नान और पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खरना का प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनुष्ठान के साथ ही छठ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास में प्रवेश कर गए हैं। अब रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में छठ महापर्व की भक्तिमय धूम, खरना महाप्रसाद और जागरण
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व की भक्तिमय धूम, आज खरना पूजन है। व्रती आज खरना महाप्रसाद को ग्रहण करने के बाद 36 घण्टे तक निर्जला उपवास में रहेंगी। कांग्रेस नेता प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य विजेन्दर सिंह के आवास में भी छठ महापर्व मनाया जा रहा है। खरना पूजन के दिन लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हैं। वहीं छठ जागरण का भी आयोजन किया गया है। जागरण में পৌঁचे कलाकार छठ लोक गीत गाये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय आस्था मय हो गया। वहीं छठ कर रही व्रती ने बताया कि 23 साल से छठ कर रही है। घर के बड़े लोग छठ को करते थे, उस परम्परा को निभाते हुए बहुये छठ कर रही। इसके साथ उनके बच्चे इसे निभाएंगे। छठ पर्व की विधि विधान को बच्चे देखते हैं। छठ पर्व आस्था के साथ प्रकृति पूजा है। सभी के मंगलकामना का आशीर्वाद भगवान भास्कर माता छठी से मांगते हैं।0
0
Report
बिहार विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर छठ महापर्व परंपरा से मनाया गया
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के आवास पर हर साल की तरह इस बार भी पूरी रीती रिवाज के साथ छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को डॉ प्रेम कुमार की पत्नी लंबे समय से करती आ रही है इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल शमिल हुए। डॉ प्रेम कुमार की पत्नी ने बिहार वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना करते हुए छठ माता की आराधना की0
0
Report
रीवा के अस्पताल में महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां संजय गांधी अस्पताल से जुड़ी एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुरकर पर यौन उत्पीड़न और लगातार परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर का आरोप है कि संबंधित डॉक्टर उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे थे। जिसके कारण मेडिकल छात्र को लगातार सुसाइडल थॉट्स आया कर रहे थे .कभी अनचाहे कमेंट करना, कभी उनके पहनावे और शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करना, तो कभी चॉकलेट और गिफ्ट देकर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करना, ऐसे कई आरोप महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में लगाए हैं।0
0
Report
Advertisement
चोपन छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूधिया रोशनी से जगमगाया त्रिवेणी संगम
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के चोपन स्थित छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। खरना के साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूधिया रोशनी से जगमगाता त्रिवेणी संगम और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोपन का छठ घाट अपनी धार्मिक और भौगोलिक विशेषताओं के चलते पूरे सोनभद्र में अलग पहचान रखता है। यहां छठ पूजा की भव्यता केवल जनपद तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य उपासना के इस महापर्व में शामिल होने पहुंचते हैं। चार राज्यों से जुड़ी आस्था, चोपन घाट की बढ़ाती है रौनक सोनभद्र देश का ऐसा जनपद है जिसकी सीमाएं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों से मिलती हैं। इन राज्यों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग सोनभद्र में व्यापार, नौकरी और रोजगार के सिलसिले में निवास करते हैं। यही वजह है कि छठ महापर्व के दौरान इन राज्यों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की झलक चोपन घाट पर एक साथ देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी इस आयोजन को और भी खास बना देती है। सोन, रेणुका और बिजुल नदियों का संगम, धार्मिक महत्व को बनाता है खास चोपन छठ घाट की एक बड़ी विशेषता यहां सोन, रेणुका और बिजुल नदियों का संगम है। तीन नदियों के मिलन स्थल को त्रिवेणी संगम के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे स्थित यह घाट प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का अनूठा केंद्र है। छठ पर्व के दौरान यहां का दृश्य बेहद आकर्षक हो जाता है। दूधिया रोशनी से सजा घाट, व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चोपन नगर पंचायत की ओर से घाट पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे घाट को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। पेयजल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। 25 हजार श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा पर भी विशेष नजर छठ घाट पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। घाट और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि भीड़ के बीच किसी भी तरह की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने ग्राउंड जीरो पर परखी व्यवस्थाएं छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर घाट की तैयारियों, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और साफ-सफाई सहित विभिन्न इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर चोपन का छठ घाट इन दिनों आस्था, परंपरा और भव्यता का अद्भुत संगम बना हुआ है। खरना से शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ अब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और अगले दिन उदीयमान सूर्य की उपासना के लिए तैयार है।0
0
Report
महाबोधि एक्सप्रेस में गिरकर दो यात्री घायल: इटावा से मामला, शव नहीं
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में महाबोधि एक्सप्रेस चलती ट्रेन से गिरकर दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों यात्रियों की हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर किया गया। दोनों यात्री छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर दिल्ली से जा रहे थे। इटावा जनपद के इकदिल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे दो यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरपीएफ पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल विनोद आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और दिलीप बिहार राज्य का रहने वाला है। दोनों छठ का पर्व मनाने के लिए ट्रेन के द्वारा अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक चलती ट्रेन से गिरकर दोनों घायल हो गए। आरपीएफ पुलिस को सूचना दी गई कि घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। डॉक्टर सौरभ गुप्ता - ई.एम.ओ जिला अस्पताल इटावा0
0
Report
नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर गोलीबारी, हालत गंभीर
Naya Chak, Bihar:Bhagalpur breaking - नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पकड़वासा और कासिमपुर गांव के बीच शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वारदात, पूर्व मुखिया अजय सिंह को अपराधियों ने मारी चार गोलियां, गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से बेगूसराय रेफर, अजय सिंह एक ग्रामीण के घर से प्रसाद लेकर लौट रहे थे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ते में रोककर की फायरिंग, गोलीबारी के बाद भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहन सिंह और आशीष कुमार के रूप में हुई, 13 अक्टूबर को खोखा सिंह के बेटे ज्योतिष की भी गोली मारकर हुई थी हत्या, आपसी रंजिश में हमले की आशंका, पुलिस दोनों आरोपितों से कर रही पूछताछ。0
0
Report
Advertisement
U-19 Asia Cup: मनाल चौहान की जीत से नागला जुला में उत्सवी जश्न
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: ACC मेन्स U-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद भारत के U-19 क्रिकेटर मनाल चौहान के नागला जुला गांव में उनके घर पर जश्न मनाया गया। उनके चाचा कहते हैं, "यह बहुत खुशी की बात है। उसने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह बचपन से ही क्रिकेट के लिए डेडिकेटेड था और बहुत मेहनत करता था... आज उसने भारत को जिताने में मदद की है, और मेरे गांव और जिले में हर कोई बहुत खुश है।"0
0
Report
शिक्षक दिवस पर छाई 'बेसिक शिक्षा के हुनर' की चमक पेपर कटिंग और प्लास्टिक से शिक्षिका ने बनाई बच्चों
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जहाँ पूरे देश में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं पूर्वांचल के एक विद्यालय ने अपनी अनूठी पहल से सोशल मीडिया और आम जनमानस में खूब सुर्खियाँ बटोरीं। रामबन काझा कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए **पेपर कटिंग और प्लास्टिक** जैसी सामग्रियों से बेहद आकर्षक मॉडल ड्रेस तैयार किए। इस अनूठे प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अपनी कला और हुनर से किसी से पीछे नहीं हैं। *शिक्षिका संगीता यादव का रहा विशेष योगदान* इस पूरे कार्यक्रम और नवाचार के पीछे वहाँ की शिक्षिका **संगीता यादव** की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल बच्चियों को इन अनोखी पोशाकों की डिजाइनिंग में मार्गदर्शन दिया, बल्कि उनकी कल्पना को मूर्त रूप देते हुए उन सुंदर ड्रेसों को बच्चियों को पहनाकर एक नए रूप और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।शिक्षिका के इस प्रयास और बच्चों की मेहनत ने विद्यालय का मान बढ़ाया है और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।0
0
Report
ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट चयन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मड़ियांव इलाके के हिम सिटी की रहने वाली ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट सिलेक्शन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ईबा खान कहती हैं, "यह कामयाबी मेरे लिए बहुत, बहुत बड़ी बात है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन एक बहुत बड़ी ऑर्गनाइज़ेशन है, और वहां साइंटिस्ट के पद पर काम करना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। और मैंने अपने बड़े भाई से गाइडेंस ली। वह भी ISRO में साइंटिस्ट रहे हैं। और मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया, बहुत गाइडेंस दी, और हर पल पैसे और फाइनेंशियली मेरा साथ दिया..."0
0
Report
Advertisement
डीडवाना-कुचामन के उभरते स्केटर्स ने जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कमाल किया
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के होनहार स्केटर्स ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। RSFI यानी रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ड्रीम हाई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की जन्नत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए। वहीं चेष्टा चौधरी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। लेकिन प्रतियोगिता का सबसे खास आकर्षण रहीं महज साढ़े चार साल की श्रव्या पूनियां, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इतनी कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। अब इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन नन्हे और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि से डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।0
0
Report
गाजीपुर: ट्रैक्टर टक्कर से MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत
Gazipur, Uttar Pradesh:काल बना ट्रैक्टर! होनहार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा! सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में हुआ हादसा, बाइक सवार नवदीप को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी कर जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे नवदीप डॉक्टर बनकर लोगों की जिंदगी बचाने का था सपना, लेकिन सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी परिवार के इकलौते बेटे थे नवदीप, जवान बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी गाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक होनहार युवा डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। जिस बेटे को माता-पिता ने डॉक्टर बनाकर लोगों की जिंदगी बचाने का सपना देखा था, उसी बेटे की सड़क हादसे में असमय मौत हो गई। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में बाइक सवार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नवदीप की जान चली गई। नवदीप सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे। चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार रहे नवदीप के सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक सड़क हादसे ने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि नवदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल, एक होनहार डॉक्टर की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
गोरखपुर रेलवे स्टेशन और छठ घाटों पर रवि किशन ने सुरक्षा उपायों को तेज किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: छठ महापर्व पर सांसद रवि किशन का रेलवे स्टेशन और छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। एंकर: छठ महापर्व पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गोरखपुर सांसद रवि किशन एक्शन मोड में नजर आए। शनिवार को उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्री आश्रय स्थलों में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। वहीं अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद रवि किशन ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का भ्रमण किया। यात्री आश्रय स्थलों में ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान स्टेशन पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष गोरखपुर के विकास पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहा है, जबकि जनता विकास कार्यों को देख रही है। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद सांसद शहर के प्रमुख छठ घाटों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया。0
0
Report
Advertisement
