232103
चकिया में पुष्टा आहार में भ्रष्टाचार, अप्रैल से नहीं मिला पोषण आहार
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया क्षेत्र के भरुहिया ग्राम सभा में पुष्टा आहार में व्यापक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां सरकार द्वारा बच्चों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण आहार में घोटाला किया जा रहा है। गांव की महिलाओं का कहना है कि अप्रैल के बाद से उन्हें पोषण आहार नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीपीओ चकिया ने जांच की बात की है और कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सागर के मोतीनगर में लकड़ी टाल में भीषण आग, दमकलें काबू पाने में सफल
Sagar, Madhya Pradesh:भीषण आग, लकड़ी का टॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान.. एक लकड़ी के टाल में भीषण आग ने कोहराम मचाया। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित रवि कोरी के लकड़ी टाल में बीती रात लोगों ने धुआं निकलते देखा तो टाल मालिक को खबर की गई। मालिक ने हालात देखे तो कुछ कर पाते उसके पहले ही आग ने लकड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और आग तेजी से फैल गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस और दमकल की गाड़ियां यहां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई, नगर निगम की दमकल के साथ सेना के फायर ब्रिगेड भी यहां पहुंचे और करीब 15 गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था जिसका अंदेशा लगाकर लोग डरे हुए थे क्योंकि इस टाल से लगे और भी लकड़ी टाल है तो कई बड़ी दुकानें भी इससे लगी हुई है और आग फैलती तो बड़ा नुकसान सामने आता। फिलहाल देर रात आग पर काबू पा लिया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 56.18 लाख श्रद्धालु
Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन चारधाम यात्रा ने इस वर्ष 56.18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्रद्धालुओं की यह ऐतिहासिक संख्या केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति उनके बढ़ते विश्वास का जीवंत प्रमाण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन सहित हर स्तर पर व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां की गई है।0
0
Report
घाघरा के बुरहु गांव में चैता उरांव ने घर में फांसी लगाई
Gumla, Jharkhand:*घाघरा में व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या* *बुरहु गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा* गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के बुरहु गांव में चैता उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेले सोने चला गया था。 सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर चैता उरांव को अल्बेस्टर पाइप से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका पाया गया。 सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में रात ओलावृष्टि से मौसम बदला, किसानों की फसलों पर खतरे की आशंका
Panchkula, Haryana:पंचकूला। पंचकूला जिले में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और इसके बाद तेज बारिश के साथ कई इलाकों में बड़े-बड़े ओले गिरे। अचानक बदले मौसम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। देर रात शुरू हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कुछ समय के लिए मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और आसमान में घने बादलों के बीच तेज बारिश होती रही। ओले गिरने से सड़कों और खुले स्थानों पर सफेद चादर जैसी स्थिति नजर आई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए ओलावृष्टि चिंता का कारण बन सकती है। खेतों में खड़ी फसलों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। सुबह मौसम साफ होने के बाद ही ओलावृष्टि से हुए संभावित नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। जिले में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने देर रात बदले मौसम और ओलावृष्टि के दृश्य कैमरों में भी कैद किए।0
0
Report
बिहार के भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों की गोलीबारी, हालत गंभीर
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है,आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं ने पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां प्रॉपर्टी डीलर को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी कमल यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू कुमार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। परिजनों ने घायल राजू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है। बताय गया है कि केस उठाने को लेकर राजू कुमार को पिछले कई दिनों से धमकी दी जा रही थी। इसी बीच कल देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़े राजू कुमार पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गजराजगंज ओपी इंचार्ज सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात के बाद चौकीपुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
अंता के उप जिला अस्पताल में तीन महीने से दवा-किट की कमी, मरीज मजबूर
Baran, Rajasthan:अंता में तीन महीने से अस्पताल में दवाओं का टोटा, पट्टी-कॉटन तक अस्पताल में मौजूद नहीं, मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने पर होना पड़ रहा मजबूर बारां जिले के अंता में उप चिकित्सालय के हालात दयनीय बने हुए हे यहां अस्पताल में लंबे समय से दवाइयां सहित चिकित्सा सामग्री के टोटे के चलते मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा हे हालात यह हे कि कॉटन ,केनुला सहित पट्टियां तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं हे । बता दे कि उप जिला अस्पताल में पिछले करीब तीन महीने से उल्टी के इंजेक्शन, एनएस आई वी फ्लूड,एंटीबॉटिक दवाइयाँ,आई वी सेट,पट्टी, कॉटन सहित प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) तक उपलब्ध नहीं हे । ऐसे में कई बार चिकित्सा सामग्री के अभाव में मरीज ओर नर्सिंग कर्मचारियों के बीच झगड़े की नौबत खड़ी हो जाती हे । अस्पताल में दवाइयों सहित चिकित्सा सामग्री की कमी को लेकर एसडीओ हवाई सिंह यादव द्वारा भी अस्पताल का निरीक्षण किया गया साथ ही चिकित्सा प्रभारी को शीघ्र दवाइयों की आपूर्ति करने को लेकर निर्देशित किया गया ।मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने के बावजूद दवाइयां और जरूरी सामग्री बाहर से खरीदने के कारण उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
महिला पार्षदों की जगह पति-ससुर पहुंचे निगम बैठक, क्या प्रतिनिधित्व सच?
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।\nDEEPAK\nसीट महिला की...बैठक में ‘प्रतिनिधि’ पति-ससुर!\nमहिलाएं चुनाव जीतीं, निगम की बैठक में परिजन पहुंचे।\nमहिला पार्षदों की कुर्सी पर ‘परिवार की राजनीति’ का नजारा।\nविद्याधर नगर जोन की समीक्षा बैठक में सामने आया मामला।\nमेयर सुनील कोठारी ने पार्षदों-अधिकारियों को बुलाया था बैठक में।\nतीन महिला पार्षदों के मामले में परिजनों की बैठक में मौजूदगी।\nवार्ड-8 की निर्दलीय पार्षद मंजू शर्मा की जगह पति दिनेश कांवट पहुंचे।\nवार्ड-18 की कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा की जगह ससुर अरविंद कूलवाल शामिल।\nवार्ड-7 की कांग्रेस पार्षद पूनम तिवाड़ी खुद पहुंचीं, साथ में पति प्रदीप तिवाड़ी भी बैठे।\nसफाई, सीवर, स्ट्रीट लाइट, राजस्व और दीपावली तैयारियों पर हुई चर्चा।\nबैठक में पार्षद पतियों-ससुर की मौजूदगी पर नहीं हुई रोक-टोक।\nसवाल-जनता ने पार्षद चुना या पार्षद का ‘प्रतिनिधि’?\nमहिला सशक्तिकरण कागज पर, बैठक में ‘पार्षद पति’ का पावर?\nआरक्षण से मिली कुर्सी, फैसलों की मेज तक महिलाओं की भागीदारी कब?0
0
Report
मेरठ: बेगमपुल के होटल लिब्रा में सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टॉयलेट में मिला हवलदार
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में मंगलवार शाम एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंबाला (हरियाणा) निवासी 36 वर्षीय पलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की रुड़की यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात थे। पलविंदर का शव होटल के बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हवलदार पलविंदर सिंह अपने दो साथी सैन्यकर्मियों—नायब सौरभ और यशवीर सिंह—के साथ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में चाय पीने के लिए रुके थे। तीनों ने पहली मंजिल पर बैठकर टेबल ली। इसी बीच पलविंदर टॉयलेट चले गए। जब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आए, तो उनके साथियों ने जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने और दरवाजा न खुलने पर साथियों ने शोर मचाया, जिससे होटल स्टाफ एकत्र हो गया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो पलविंदर अंदर फर्श पर अचेत पड़े मिले। साथियों ने पुलिस को बताया कि पलविंदर को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते 30 सितंबर को मेरठ कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम ही उन्हें छुट्टी मिली थी और वे रुड़की वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस और चौकी इंचार्ज सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मिलिट्री पुलिस को भी तुरंत सूचित किया गया। सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट प्रतीत हो रही है। मिलिट्री पुलिस और सदर बाजार थाना पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में शव के पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। परिजन को सूचित कर दिया गया है। सैन्यकर्मी ऑन-ड्यूटी अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए आगे की सभी वैधानिक व सैन्य प्रक्रियाएं सेना द्वारा पूरी की जा रही हैं। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।" सैन्य पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में ले लिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया है, जहाँ से पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों और सैन्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ मिशन के लिए हरियाणा कांग्रेस का चार दिन का बड़ा दौरा
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा | 7–10 अक्टूबर 2026 आगामी चार दिनों में हरियाणा में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता संवाद एवं लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मेरी सहभागिता रहेगी。 7 অক্টোবর — चंडीगढ़ : • पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद • HPCC OBC विभाग एवं राज्य SIR समिति की बैठकों में सहभागिता • INDIA Alliance के नेताओं के साथ बैठक एवं प्रेस वार्ता • प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात 8 अक्टूबर — पंचकूला, अंबाला एवं चंडीगढ़ : • ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में सहभागिता • पंचकूला एवं अंबाला में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं INDIA Alliance के साथियों के साथ लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद करना • चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद • ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है。 9 अक्टूबर — चंडीगढ़ : • मंडल कमेटियों के गठन एवं AICC Connect Centre की समीक्षा • प्रदेश सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक • Congress Seva Dal की प्रदेश एवं जिला टीम के साथ बैठक • Block Congress Sammelans की समीक्षा • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ब्लॉक-स्तरीय मार्च एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा 10 अक्टूबर — दिल्ली एवं पलवल : • AICC कार्यालय, इंदिरा भवन में संगठनात्मक समीक्षा बैठक • पलवल जिले के हथीन विधानसभा क्षेत्र में उटावड़ ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में सहभागिता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और लोकतंत्र, संविधान एवं जनता के मताधिकार की रक्षा के संघर्ष को और मजबूती देना — इन्हीं संकल्पों के साथ यह दौरा समर्पित रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हिंगोली के वसमत में पेट्रोल पंप अधिकारी की हत्या: परिवार का विवाद उजागर
Hingoli, Maharashtra:slug-hng-murderhng अँकर -हिंगोलीच्या वसमत तालुक्यातील चोंढी येथे पेट्रोल पंप सील करून ताब्यात घेण्यासाठी आलेल्या इंडियन ऑइलच्या विक्री भागातील व्यवस्थापकाची पोटात खंजीरणे वार करून हत्या केल्याची घटना घडली आहे.. पेट्रोल पंप चालकाच्या कुटुंबीयांकडून व्यवस्थापकाच्या शरीरावर खंजीरणे अनेक वेळा वार करण्यात आले यामध्ये इंडियन ऑइलच्या विक्री व्यवस्थापकाचा जागीच मृत्यू झाला आहे महेश शेळके च मृत व्यवस्थापकाचा नाव असून पोटात खंजीरणे सपासप वार केल्यानंतर या व्यवस्थापकाच्या जागीच मृत्यू झाला आहे दरम्यान पेट्रोल पंप चालकाच्या कुटुंबीयांनी ही हत्या केली असून हत्या करून आरोपी मोटरसायकलवर निघून जाताना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाले आहेत... याप्रकरणी कुरुंदा पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून प्रकरणाची सखोल चौकशी सुरू आहे हिंगोलीत पेट्रोल पंप व्यवस्थापक आणि पेट्रोल पंप चालकाच्या कुटुंबियांचा वाद जीवावर उठला आहे0
0
Report
RAF स्थापना दिवस पर वीर जवानों को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:विषम परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में समर्पित Rapid Action Force के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं。 राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में RAF के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है。 जय हिंद।0
0
Report
25 वर्ष की राष्ट्रसेवा पर मोदी को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:यogi आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का Head Of The Government के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है। प्रधानमंत्री जी का जीवन देश वासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई। #25YearsOfSeva0
0
Report
Advertisement
इटारसी के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम जिले के इटारसी के औद्योगिक क्षेत्र में देर रात बारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से करीब 10 फीट ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए 12 से ज्यादा दमकलों को मौके पर बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 3 घंटे तक लगातार मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की गई। गोदाम संचालक के मुताबिक, गोदाम में 2 लाख से ज्यादा बारदाने रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। संचालक ने आगजनी में करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। गोदाम में आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
बरेली में राहुल गांधी हिरासत के विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के लिए जाते समय रोककर हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में बरेली शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और अनशन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय उसके सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखना चाहते थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता, तब तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।0
0
Report
फिरोजाबाद में पति ने पत्नी और प्रेमी पर गोली चलाकर दहशत फैला दी; अस्पताल में भर्ती
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में शहर के अति व्यस्ततम कोटला चुंगी चौराहे पर देर रात एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ दुकान में बैठा देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में प्रेमी के सीने में और पत्नी के हाथ, कमर व पसली पर गोलियां लगीं. दोनों को ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया. आरोपी पति को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया. मामला उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहा स्थित शिवा इंटरनेट सर्विस के मालिक जितेंद्र उर्फ सनी ऋषभ तेलंग की पत्नी शिप्रा तेलंग से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रात शिप्रा अपने प्रेमी सनी की दुकान पर पहुंची. यहां दोनों बैठ कर बात कर रहे थे. इसकी भनक लगते ही ऋषभ तेलंग गुस्से में दुकान पर जा पहुंचा. पत्नी को प्रेमी संग बैठा देख आपा खो बैठा और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंद फायरिंग शुरू कर दी. जिससे सनी के सीने में और शिप्रा के हाथ, कमर व पसली पर गोलियां लगीं. वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही रिवॉल्वर छोड़कर भाग रहा था तभी पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है. इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है.0
0
Report
Advertisement
