Back
चंदौली में सड़क दुर्घटना, घायल युवक की मौत; जांच के आदेश जारी
SJSantosh Jaiswal
Nov 07, 2025 05:47:25
Chandauli, Uttar Pradesh
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर में गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल बीस वर्षीय युवक सड़क पर छटपटा रहा था। घायलावस्था में इलाज के लिए डीडीयू नगर स्थित पीपी सेंटर लाया गया, जहां तत्काल इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। एसपी ने दुल्हीपुर पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मारुति नगर निवासी संजय यादव पुत्र करन बाइक से एम्बीशन स्कूल से घर लौट रहा था। दुल्हीपुर स्थित गोदाम के पास ऑटो की टक्कर से वह दीवाइडर पर गिरा; सर में गंभीर चोट आई। लोग तमाशबीन बने रहे। आशीष चौहान नामक युवक ने घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना पर 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संवेदनहीन पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल न ले जाकर ऑटो रोकते रहे। लगभग आधे घंटे बाद घायल को डीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय लाया गया। यहाँ भी घायल को गाड़ी से उतारकर अस्पताल के भीतर ले जाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। आशीष ने स्ट्रेचर लाने को कहा, पर अस्पतालकर्मियों ने उसे भगा दिया। यातायात पुलिस के हस्तक्षेप के बाद घायल को इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी वाहन होने के बावजूद भी प्राथमिक उपचार में देरी के कारण मौत हो गई। एसपी आदित्य लांघे ने मामले की जांच के आदेश दिए।
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 07:57:16Noida, Uttar Pradesh:US Embassy
Chanakyapuri, New Delhi
0
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 07, 2025 07:57:090
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 07:56:510
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:56:450
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowNov 07, 2025 07:56:260
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 07, 2025 07:56:190
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 07, 2025 07:56:010
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 07, 2025 07:55:510
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 07, 2025 07:55:270
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 07, 2025 07:55:170
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 07, 2025 07:55:000
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:54:360
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:54:170
Report
MDMritunjay Das
FollowNov 07, 2025 07:53:450
Report