icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232104
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow25 Dec 2024, 09:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SECL सूरजपुर कार्यालय के ठेका मजदूर 15 मांगों पर उग्र प्रदर्शन, खदान बंदी की चेतावनी

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के विश्रामपुर स्थित एसईसीएल ऑफिस के मुख्य गेट पर ठेका मजदूरों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए जोरदार आंदोलन किया, यूनियन मजदूरों का आरोप है कि भारत सरकार और कोल मैनेजमेंट द्वारा ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र देने तथा हाई पावर कमेटी के तहत तय दर पर वेतन भुगतान करने का नियम है, लेकिन विश्रामपुर में इसे अमल में नहीं लाया जा रहा है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन द्वारा इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में काम बंद कर खदान बंदी की हड़ताल की जाएगी, मजदूरों की प्रमुख मांगों में वर्क्स कमेटी का गठन, हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन, हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान, वेतन पर्ची प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, खदान में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पीएफ व ईपीएफ कटौती का विवरण, काम बंद होने पर राशि की वापसी तथा कार्यस्थल पर चोट लगने पर उचित मुआवजा देना शामिल है, इसके अलावा सीएमडी द्वारा 1 मई को खनिक दिवस पर की गई घोषणा के तहत मजदूरों व उनके परिजनों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन और ठेकेदार के बीच चल रहे गोरखधंधे के कारण इन मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है और मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसके विरोध में यह आंदोलन जारी रहेगा,
0
0
Report

SP.मृगांक शेखर की कानून व्यवस्था को दबंग बार -बार दे रहे हैं खुला चुनौती,सुमेरपुर का वीडियो वायरल ..

RavindraRavindraFollow9m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का आतंक, थार में गाली-गलौज का वीडियो वायरल हमीरपुर के सुमेरपुर में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग की थार गाड़ी में सवार कुछ युवक तेज गाना बजाते हुए खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी मामले में एक पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सुमेरपुर नगर के वार्ड नंबर आठ का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक तेज म्यूजिक के साथ गाली-गलौज और दबंगई दिखा रहे हैं। पीड़ित प्रशांत शुक्ला का आरोप है कि गाड़ी में सवार राजू सिंह और जितेश शुक्ला नाम के युवकों ने उसके घर के बाहर आकर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दबंगों ने कहा बाहर निकल गोली मार दूंगा, गाड़ी चढ़ा दूंगा। फोन पर भी लगातार धमकाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि पूरा परिवार दहशत में है। उसके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। चार दिन से थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report

जमीन पर कब्जे की शिकायत न सुने जाने से आहत युवक ने कलेक्ट्रेट में आत्महत्या का प्रयास

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब माखी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सकुशल बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वह कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसके मुताबिक समस्या का समाधान नहीं हुआ। युवक का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से वह परेशान था। इसी से आहत होकर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या जैसा कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे काबू में लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की शिकायत और जमीन संबंधी विवाद की जांच कराने की बात कही है। मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0
0
Report
Advertisement

बागपत के तितरौदा में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, महिलाएं सहित 5 घायल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद आदिल और अकबर पक्ष तथा आबिद और रमजान पक्ष के बीच हुआ है। पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज, रुद्रपुर में धरना

Bahara Boj, Uttarakhand:धान खरीद शुरू न होने से किसान नाराज, धरना दिया गया। रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में किसानों ने गल्ला मंडी में धरना दिया। सरकार ने 1 अक्टूबर से जिले में धान खरीद शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का आरोप है कि जिले में 50 प्रतिशत धान कटकर बाजार में आ चुका है, पर सरकारी क्रय केंद्र चालू नहीं हुए। पोर्टल की समस्या या लेबर की कमी बताकर किसानों को टाला जा रहा है। मजबूरी में किसान अपने धान को निजी व्यापारियों को 1600-1700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेच रहा है, MSP के मुकाबले कम। किसानों ने सुनवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
0
0
Report

भीलवाड़ा नाकाबंदी: कार से 11 लाख की संदिग्ध राशि बरामद

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा नाकाबंदी के दौरान कार से 11 लाख की संदिग्ध राशि बरामद गंगापुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 11 लाख रुपए की संदिग्ध राशी बरामद की। थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रविवार को भीलवाड़ा राजमार्ग स्थित लाखोला चौराहे के निकट हथियार बंद जवानों की टीम नाकाबंदी कर रही थी इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक कार को रोककर देखा तो कार में चालक के साथ एक विदेशी नागरिक भी था। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार चालक शहादत अली पुत्र इकबाल खान निवासी झोटवाड़ा (जयपुर) के बैग में 10 लाख 94 हजार 500 रूपए की राशि मिली। चालक शहादत द्वारा इस राशि के बारे में संतुष्ट जवाब नहीं देने पर पुलिस ने चालक शहादत अली को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर बरामद राशि को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त की, कार को 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया वहीं विदेशी नागरिक के पास वैध पासपोर्ट और वीजा होने से उसे छोड़ दिया गया。
0
0
Report
Advertisement

फास्टैग विवाद में डेहरा शाहपुर टोल प्लाजा पर मारपीट, मुनीम की आंख घायल

Alwar, Rajasthan:अलवर के डेहरा शाहपुर टोल प्लाजा पर रविवार शाम फास्टैग से टोल शुल्क कटने को लेकर विवाद हो गया। टोल मुनीम भगत सिंह के अनुसार, एक वाहन का फास्टैग से टोल शुल्क कट गया था। वाहन सवारों को इसकी जानकारी देने के साथ ही राशि वापस करने की बात कही गई, लेकिन इसी दौरान बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद अकरम, इमरान, इंसाफ, मनकू, नब्बो और इरफान सहित कुछ लोग डंडे लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए और मुनीम भगत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में भगत सिंह की आंख पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टोल परिसर में मारपीट की घटना कैद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपी नादनहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

शहापुर साकुरली आदिवासी सोसाइटी घोटाला: 50 लाख के कर्ज और नकली हस्ताक्षर का आरोप

Thane, Maharashtra:शहापूर - साकुर्ली आदिवासी सोसायटीत घोटाळ्याचा आरोप..खोट्या सह्यांनी आदिवासींवर लाखोंचे कर्ज?..शहापूर तालुक्यातील साकुर्ली आदिवासी सहकारी सोसायटीमध्ये मोठा घोटाळा झाल्याचा आरोप समोर आला आहे. सोसायटीचे सदस्य मधुकर मुरेकर यांनी जिल्हा सहकारी निबंधकांकडे तक्रार दाखल केली आहे. आदिवासींच्या खोट्या सह्या घेऊन त्यांच्या नावावर 15 ते 20 लाखांचे कर्ज काढून ते हडप केल्याचा गंभीर आरोप आहे. तसेच सोसायटीच्या ठरावांमध्ये बनावट सह्या आणि 50 लाखांचा हिशोबात घोळ असल्याचा दावा आहे. वारंवार तक्रार करूनही कारवाई होत नसल्याने 21 ऑक्टोबरपासून शहापूर कार्यालयासमोर उपोषणाचा इशारा देण्यात आला आहे.
0
0
Report

गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग; वीएचपी-बजरंग दल का प्रदर्शन

Moradabad, Uttar Pradesh:गरबा मे गैर हिन्दुओ के हिन्दुओ की एंट्री बैन की मांग कों लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन, बजरंग दल और वीएचपी के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन, गरबा मे गैर हिन्दुओ की एंट्री बैन करने और हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने वालो पर कार्यवाही की करी मांग, ज्ञापन देते हुए बजरंग ने अधिकारी के सामने रखी अपनी गाइड लाइन बोले ये बजरंग दल की गाइड है गैर हिन्दुओ का गरबा मे बैन, जिलाधिकारी के माध्यम मुख्यमंत्री कों ज्ञापन भेज की मांग, प्रदर्शन के दौरान वीएचपी के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सीनियर नेता डॉ राजकमल गुप्ता बोले गरबा हमारा धार्मिक त्यौहार ना की मनोरंजन का, विधर्मी लोग हाथों मे कलावा बांधकर आकर हमारी बहन बेटियों से लव जिहाद की शरुआत करते है..... इसलिए गरबा मे किसी और का प्रवेश वर्जित हो। छत्तीसगढ़ के वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज के मुस्लिमो से मूर्ति पूजा कर कलावा टिका लगा मुस्लिम बहन बेटियों गरबा मे लेजाने के बयान का वीएचपी नेता ने किया स्वागत, मे उनका स्वागत करूंगा..... वो आये गणेश जी और दुर्गा जी की पूजा करें और हमारे धर्म मे विश्वास करें, वो सर्टिफिकेट लेकर आये की हमारी सनातन मे आस्था और विश्वास है.... इसलिए हम गरबा मे आ रहे, जिलाधिनके यहाँ से सर्टिफिकेट लाये जैसे धर्मपरिवर्तन करते हो मिलता है।
0
0
Report
Advertisement

चांदनी चौक में बेसमेंट के ऊपर 5 मंजिल अवैध निर्माण, प्रशासन पर सवाल

New Delhi, Delhi:चांदनी चौक के बाग दीवार में नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट सहित 6 मंजिल अवैध निर्माण जारी 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से कई छात्रों की मौत के बाद प्रशासन गहरी नींद से जाग और जर्जर और अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई शुरू अभी तक कार्यवाही की जा रही है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि एक तरफ जहां पर जर्जर इमारतों के साथ अवैध निर्माण पर हथौड़ा ओर सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है वहीं चांदनी चौक में खुले आम बेसमेंट और उसके बाद 5 मंजिला इमारत गाटर पर खड़ी की जा रही है लगता है शायद प्रशासन की नजर इस पर नहीं गई है चांदनी चौक में कोर्ट के आदेश है कि कोई भी यहां नया निर्माण कार्य नहीं होगा खाली रिपेयरिंग की इजाजत है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बेसमेंट के ऊपर पांच मंजिल और खड़ी कर दी गई है सत्य निकेतन की इमारत में भी बेसमेंट था यहां पर निगम के ऊपर कई सवाल खड़े होते हैं एक तरफ जहां पर निगम प्रशासन लगातार ऐसे अवैध निर्माण और जर्जर इमारत पर कार्रवाई कर रहा है वहीं पर खुलेआम भड़ले से अवैध निर्माण जारी है ऐसे में बड़ा सवाल फिर एक बार खड़ा होता है कि किस कदर निगम में भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचार की आड़ में इमारतें खड़ी करी जा रही है आखिर इनका कौन जिम्मेदार होगा जब कोई हादसा हो जाएगा अभी शायद प्रशासन को ना दिखाई दे रहा है ना सुनाई दे रहा है वही जब हम इस मामले को लेकर स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता से बात करी तो उन्होंने यह कहा कि जो अवैध निर्माण की जानकारी सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन लगता नहीं है कि इसकी जानकारी निगम पार्षद को पता ना हो फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या अब इस अवैध निर्माण पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई होगी या नहीं
0
0
Report

साहिबाबाद में दशहरे के पटाखे बनाने के दौरान धमाका, पाँच घायल, जांच जारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दशहरे के लिए बम और रावण के पुतले में इस्तेमाल होने वाले पटाखे तैयार किए जाने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की चपेट में आने से पाँच लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद एसीपी अमित सक्सेना और पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर धमाका हुआ वहां दशहरे के लिए बम और रावण के पुतले से संबंधित सामग्री तैयार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ और वहां किस प्रकार की सामग्री रखी गई थी इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौके पर पटाखे या विस्फोटक सामग्री रखने और तैयार करने की अनुमति थी या नहीं घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। बाइट// अमित सक्सेना एसीपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top