232103
चन्दौलीः कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सैकड़ो की संख्या में किसान हुए शामिल
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया ब्लॉक में आज शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज और उर्वरक के बारे में जानकारी दिया गया. साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऋण किसान बीमा योजना, आपदाओं से नुकसान हुए फसल की सूचना देना आदि के संबंध में जानकारी दिया गया. कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आस-पास गांव के सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CISF के कुंडा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दीं
Jaipur, Rajasthan:80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह CISF में, अमर के कुंडा स्थित आठवीं आरक्षित वाहिनी में मनाया गया. वरिष्ठ कमांडेंट भगवता राम ढाका ने किया झंडारोहण. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से समारोह को मनमोह लिया. समारोह में CISF के अधिकारी और जवान मौजूद रहे.0
0
Report
झुंझुनूं की वीरांगनाओं के साथ तिरंगे के नीचे शहादत का गर्व
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 15 अगस्त पर शहीद परिवारों का देशभक्ति से भरा जज्बा झुंझुनूं की वीरांगना बोलीं—सेना हमारे लिए पहला घर, पोता भी जाएगा फौज में शहीद मुंशी सिंह की वीरांगना सुमन देवी ने कहा—पति की शहादत पर गर्व शहीद की बेटी गरिमा बोली—पिता को देखा नहीं, लेकिन उनकी शहादत पर गर्व 13 महीने की उम्र में पिता को खोया, आज भी शहीद की प्रतिमा में पिता का एहसास शहीद श्रीपाल सिंह के बेटे संग्राम सिंह का युवाओं को संदेश—फौज में भर्ती होकर करें देश सेवा शहीद परिवारों ने कहा—दर्द से बड़ा है देश के लिए बलिदान का गर्व शहीदों की प्रतिमाएं बनीं नई पीढ़ी के लिए देश सेवा की प्रेरणा 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ शहीदों की शहादत को नमन एंकर — शहीद की पत्नी होना सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि देश के प्रति एक जिम्मेदारी भी है। झुंझुनूं की धरती पर ऐसी वीरांगनाएं हैं। जिनके पति देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, लेकिन उनके परिवारों में आज भी मातम से ज्यादा शहादत का गर्व दिखाई देता है। आज तिरंगा जब आसमान में लहराता है, तो ढाणी बाढान की वीरांगना के लिए उसमें सिर्फ तीन रंग नहीं, बल्कि अपने पति की शहादत, परिवार का गौरव और देश की आन दिखाई देती है। यही वजह है कि सुमन देवी कहती हैं—बेटा फौज में गया, अब पोते को भी जाएगा। क्योंकि हमारे लिए सेना पहला घर है और देश सेवा सबसे बड़ा धर्म।शहीदों की प्रतिमाएं इन परिवारों के लिए सिर्फ स्मारक नहीं, बल्कि हर नई पीढ़ी को देश सेवा की प्रेरणा देने वाली पहचान बन चुकी हैं। देखिए ये रिपोर्ट— वीओ 01 : 15 अगस्त... वो दिन जब पूरा देश तिरंगे की शान में रंग जाता है, लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके लिए तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि उनके अपनों की शहादत की निशानी है। झुंझुनूं की ढाणी बाड़ा की वीरांगना सुमन देवी के पति शहीद मुंशी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी 15 अगस्त पर जब तिरंगा लहराता है, तो वीरांगना की आंखों में शहादत का दर्द और सीने में पति की कुर्बानी का गर्व एक साथ दिखाई देता है। सुमन देवी सेना को अपना पहला घर मानती हैं और अब बेटे के बाद पोते को भी सेना में भेजने का संकल्प लिए हुए हैं। श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान 1988 में शहीद हुए वीर जवान मुंशी सिंह की शहादत आज भी ढाणी बाड़ा की मिट्टी में जिंदा है। 15 अगस्त पर जब गांव में तिरंगा फहराया जाता है और शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाते हैं, तो पूरा गांव अपने वीर सपूत को नमन करता है।वीरांगना शहीद मुंशी सिंह की वीरांगना सुमन देवी बताती हैं की हमारे ढाणी बाड़ा गांव में पांच शहीद हुए हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर शहीदों का सम्मान करते हैं। मेरे पति ने देश के लिए जान दी, मुझे उनकी शहादत पर गर्व है। बेटे को भी फौज में भेजा, वह रिटायर हो गया है। अब पोते को भी फौज में भेजेंगे। हमारे लिए सेना पहला घर है और देश सेवा सबसे बड़ा धर्म।शहादत का दर्द आज भी है, लेकिन 15 अगस्त का तिरंगा इस दर्द को गर्व में बदल देता है। क्योंकि यह वही तिरंगा है, जिसकी आन-बान और शान के लिए इन वीरों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया— बाइट 01 : सुमन देवी, वीरांगना शहीद मुंशी सिंह (सिर पर ओढ़नी ओढ़े हुए) वीओ 02 : शहादत का दर्द वक्त के साथ कम हो सकता है, लेकिन देश के लिए कुर्बानी का गर्व कभी कम नहीं होता। शहीद परिवारों के लिए उनके अपनों की प्रतिमाएं आज भी उनके बीच होने का एहसास कराती हैं। किसी भी राष्ट्रीय पर्व या पारिवारिक आयोजन की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर नमन के साथ होती है। जयपहाड़ी के शहीद जगदीश सिंह की बेटी गरिमा ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को देखा तक नहीं था। जब पिता शहीद हुए, तब वह महज 13 महीने की थीं। पिता की याद तस्वीरों और परिवार की बातों से मिली, लेकिन उनके लिए यह गर्व की बात है कि उनके पिता ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। गरिमा बताती हैं की मैंने उनको देखा भी नहीं था, मैं 13 महीने की थी। उनके बारे में घर पर सुनती रही हूं। उनकी कमी परिवार में है, लेकिन गर्व भी है कि वे देश के लिए शहीद हुए। देश की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी जान दी, इस बात पर मुझे गर्व है। उनकी प्रतिमा लगी है, तो लगता है कि वे आज भी हमारे साथ हैं। बाइट 02 : गरिमा, शहीद जगदीश सिंह की बेटी (टी शर्ट पहने हुए) वीओ 03 : शहीद का परिवार सिर्फ अपने बलिदान की कहानी नहीं सुनाता, बल्कि युवाओं को देश सेवा का रास्ता भी दिखाता है। शहीद श्रीपाल सिंह टीटनवाड़ के बेटे संग्राम सिंह का कहना है कि पिता की शहादत पर गर्व है और युवा पीढ़ी को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करनी चाहिए। शहीद श्रीपाल सिंह के बेटे संग्राम सिंह कहते हैं की हमें अपने पापा पर बहुत गर्व है। सभी शहीदों पर गर्व है। युवा पीढ़ी से संदेश है कि ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके फौज में भर्ती हों और देश की सेवा करें। बाइट 03 : संग्राम सिंह, शहीद श्रीपाल सिंह के बेटे फाइनल वीओ : 15 अगस्त पर जब पूरा देश तिरंगे की शान में झूमता है, तब शहीद परिवारों के लिए यह तिरंगा उनके अपनो के शहादत की याद भी बन जाता है। किसी ने पति खोया, किसी ने पिता... लेकिन इन परिवारों ने दर्द को देशभक्ति की ताकत में बदल दिया। शहीदों की प्रतिमाएं आज भी नई पीढ़ी को यही संदेश दे रही हैं कि मातृभूमि की रक्षा से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं। झुंझुनूं की इन वीरांगनाओं और शहीद परिवारों का जज्बा बताता है—शहादत कभी खत्म नहीं होती, वह पीढ़ियों तक देश सेवा की प्रेरणा बनकर जिंदा रहती है। तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और देश सेवा का संकल्प... यही इन परिवारों की सबसे बड़ी विरासत है।0
0
Report
लखीसराय में मेदनी चौकी पुलिस ने 9 किलो गांजा सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में मेदनी चौकी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के 5 सदस्य को 9 किलो गांजा सहित एक बाइक, 6 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी गांजा तस्कर की पहचान खगड़िया जिला निवासी संटू पासवान, रोशन कुमार, लखीसराय जिला निवासी संजय कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार के रूप में की गई है। एसीडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गांजा की खरीद बिक्री की जानी है, इसकी सूचना मिली। इसी सूचना पर मेदनी चौकी थाना पुलिस ने हुसैना गांव में छापेमारी की। इस दौरान हुसैना गांव के पंचायत भवन के समीप दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से कुल 9 किलो गांजा बरामद हुआ। तीन बाइक सवार गांजा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के द्वारा पकड़ा गया। तीनों व्यक्ति गांजा लेने के लिए आए थे। गांजे की बड़ी खेप खगड़िया से लाई जा रही थी जो लखीसराय के विभिन्न जगहों पर भेजा जाता है। फिलहाल पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य सदस्यों के भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। बाइट - शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराया
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TAMIL NADU CHIEF MINISTER C. JOSEPH VIJAY HOISTS NATIONAL FLAG AT SECRETARIAT ON INDEPENDENCE DAY / VISUALS /ARUN RAJ (TN HEALTH MINISTER) S/B & REAX0
0
Report
कटिहार में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री प्रमोद कुमार ने ध्वजारोहण किया
Katihar, Bihar:बिहार सरकार मंत्री खान एवं भूतत्व तथा कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार सह जिला प्रभारी मंत्री, कटिहार डॉ० प्रमोद कुमार, कटिहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए शामिल प्रभारी मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी कटिहार जिला के सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह सहित डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी परिचय कुमार ने महेश्वरी एकेडमी के प्रांगण में झंडा को सलामी दिया बिहार सरकार की योजना के तहत भूमिहीन परिवार को पर्चा वितरण किया मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, आशुतोष द्विवेदी डीएम ने इस दौरान जीएसटी में योगदान देने वाले व्यापार समूह के व्यापारियों को भी सम्मानित किया एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरण किया 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कटिहार में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बिहार सरकार मंत्री खान एवं भूतत्व तथा कला संस्कृति विभाग, बिहार सरकार सह जिला प्रभारी मंत्री, कटिहार डॉ० प्रमोद कुमार, कटिहार में ध्वजारोहण में उपस्थित हुए । इस अवसर पर कटिहार जिला के सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह सहित डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी परिचय कुमार ने महेश्वरी एकेडमी के प्रांगण में झंडा को सलामी दिया । मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार ने समूह के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के दौरान पर्चा वितरण किया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की वहीं महेश्वरी एकेडमी के मैदान में प्रभारी मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार के पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। प्रभारी मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। किस अवसर पर उन्होंने ध्रुव कुंडू को भी याद किया जो कटihar जिला से भारत के सबसे कम उम्र के आजादी की लड़ाई में लड़ने वाले छात्र रहे । मौके पर मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार की योजना के तहत भूमिहीन परिवार को पर्चा वितरण किया । मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, आशुतोष द्विवेदी डीएम ने इस दौरान जीएसटी में योगदान देने वाले व्यापार समूह के व्यापारीयों को भी सम्मानित किया एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरण किया और इनके साथ ही मखाना जलेबी की उत्पादन का भी पर भी बात की । आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। -- मंच से संबोधन करते हुए बिहार सरकार के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार0
0
Report
रांची स्टेडियम में आज़ादी के जश्न के बीच छात्र तिरंगा यात्रा लेकर मांग उठाते
Ranchi, Jharkhand:आज पूरा देश आज़ादी का जश्न मना रहा है… देश के कोने-कोने में तिरंगा लहरा रहा है। लेकिन राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तस्वीर कुछ अलग है। यहां पिछले 22 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में छात्र इसी स्टेडियम में मौजूद हैं और कुछ ही देर में तिरंगा यात्रा निकालने वाले हैं। छात्रों का कहना है कि देश को आज़ादी तो 80 साल पहले मिल गई, लेकिन जिस व्यवस्था में युवाओं को अपने हक और रोजगार के लिए सड़क पर उतरना पड़े, वह उनके लिए कैसी आज़ादी है? इसी सवाल और अपनी मांगों को लेकर छात्र आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद के CM A. रेवन्थ रेड्डी ने गोलकोंडा किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत
Noida, Uttar Pradesh:Hyderabad, Telangana Chief Minister A. Revanth Reddy participates in Independence Day celebrations at Golconda Fort0
0
Report
रांची के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND) CHIEF MINISTER HEMANT SOREN HOIST NATIONAL FLAG AT STATE INDEPENDENCE DAY PROGRAMME / VISUALS0
0
Report
किशनगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व मतदान की शपथ
Kishanganj, Bihar:हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ किशनगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह आरपीटीसी ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की शपथ ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार पीटी प्रदर्शन के जरिए अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। गीत, नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा आरपीटीसी ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, सीओ सिटी आयुष वशिष्ठ, मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह, शहर थाना प्रभारी नरपत बाना, नायब तहसीलदार प्रशिक्षु कुलदीप सिंह, निवर्तमान सभापति दिनेश सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
करौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण और परेड के साथ मनाया गया
Karauli, Rajasthan:80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जिले करौली में ध्वजारोहण किया गया। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस जवान, आरएसी जवान, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड आदि ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। होमगार्ड, स्टूडेंट पुलिस, स्काउट गाइड द्वारा परेड आयोजित की गई। एडीएम, एसपी, एएसपी, डीएफओ शामिल जिला अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के संदेश का पाठ किया गया। स्कूल के छात्रों ने शारीरिक व्यायाम की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कार्मिक, समाजसेवी और छात्रों सहित 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वीरांगनाओं को शॉल व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बहुजन कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। जिला कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, एसपी कार्यालय, नगर परिषद में भी ध्वजारोहण हुआ। करौली मेडिकल कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय के निजी और सरकारी विद्यालयों में भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।0
0
Report
हिसार में स्वतंत्रता दिवस: शानदार परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व राष्ट्रभक्ति के अपार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्थानीय राजकीय कॉलेज के मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में गरिमामय उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और खुशियां मनाई गईं। ध्वजारोहण के बाद जब हरियाणा पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने सधे हुए कदमों और बुलंद हौसले के साथ शानदार परेड प्रस्तुत की, तो पूरा मैदान दर्शकों की भरपूर तालियों से गूंज उठा। इस परेड ने समारोह के आकर्षण में चार चांद लगा दिए। इसके उपरांत, विभिन्न स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की विविध संस्कृति और देशभक्ति के रंगों से समां बांध दिया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।0
0
Report
शाहजहांपुर में झंडा रोहण, खन्ना ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार बताए
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय पर झंडा रोहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि भविष्य के योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने वाली ताकि 2030 से पहले भारत आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा चुनौतियों को अवसर में बदला है। वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से दूर रहने की भी अपील की है। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अलावा सांसद अरुण सागर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना, वित्त मंत्री0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर ZRTI में पहली बार वंदेमातरम गाने पर COMG ने कर्मचारियों का किया सम्मान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । स्वतंत्रता दिवस पर रेल प्रशिक्षण संस्थान ZRTI में उत्तर रेलवे के COMG आशीष भाटिया ने ध्वजारोहण किया । स्वतंत्रता दिवस पर रेल प्रशिक्षण संस्थान में पहली बार गाया गया राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम । COMG आशीष भाटिया ने आगामी समारोह/कार्यक्रमों में रिकॉर्डेड राष्ट्रीय गीत न बजाकर रेलकर्मियों को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम कंठस्थ कर स्वय गान किये जाने के निर्देश जारी किये । COMG आशीष भाटिया ने सराहनीय कार्य के लिए संस्थान कर्मी और रेल प्रशिक्षु कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया0
0
Report
केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा, रामपुर बाजार क्षेत्र में सड़क-व्यापार चिंतित
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच, केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाज़ार के पास भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस संवेदनशील इलाके में ज़मीन धंसने की समस्या लंबे समय से चल रही थी, जो अब बाज़ार की ओर भी फैलने लगी है। ज़मीन धंसने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी प्रभावित हुआ है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का आरोप है कि हाईवे अधिकारियों ने इस जगह का निरीक्षण नहीं किया है।0
0
Report
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का रंगारंग प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला... सामाजिक संगठनों की पहल पर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच कई किलोमीटर तक तिरंगे की शान नजर आई। इस तिरंगा यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं, युवा और शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। लोग पूरे गर्व के साथ संदेश दे रहे थे कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान है। मुरैना की सड़कों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कदम-कदम पर लोगों का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा भारत के प्रति उनके सम्मान और प्रेम की कहानी बयां कर रहा था।0
0
Report
Advertisement
