Chandauli - गांधी पार्क में धरने का 38वां दिन: जन अधिकार पार्टी ने बढ़ाया समर्थन
Chakia, Uttar Pradesh:चकिया चन्दौली नगर में टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ गांधी पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 38 वें दिन जन संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंच कर जन अधिकार पार्टी ने अपना समर्थन दिया और ऐलान किया कि जब तक मामला हल नहीं होता है. तब तक हम समिति के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहेंगे. बता दें कि नगर के लोगों की इस लड़ाई का बीते दिनों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी,भाकपा माले और शनिवार को आज जन अधिकार पार्टी अपना समर्थन दे चुकी है. वहीं धरनास्थल पर शनिवार को 38 दिन बाद नगर पंचायत के ईओ संतोष कुमार चौधरी ने पहुंचकर बताया कि आप की मांग को शासन को भेंजा जा चुका है, शासन से माफ होता है तो इसे हम समाप्त कर देंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
