232101
दिनदहाड़े लूटी चैन: घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Mughalsarai, Uttar Pradesh:अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में 55 वर्षीय महिला से चैन छिनैती की घटना ने हड़कंप मचा दिया। पूर्व प्रधान लाल बरत की पत्नी सुबह जब अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। तभी एक युवक ने पता पूछने के बहाने उनके गले से चैन खींच लिया और तेजी से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े लेकिन आरोपी भाग निकला। पूर्व प्रधान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना जुड़े तथ्य की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन के तीसरे सोमवार को शिवमय हुआ उन्नाव, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर में भगवान शिव की भक्ति की धूम रही। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह गंगा स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सावन के सोमवार को लेकर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रसिद्ध गोकुल बाबा मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में शिव भजनों और शिव तांडव स्त्रोत के पाठ से माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की। सावन के तीसरे सोमवार पर उन्नाव में सुबह से लेकर दोपहर तक आस्था का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास चहल-पहल बनी रही। हर ओर भगवा रंग और भोलेनाथ के जयकारों ने पूरे जिले को भक्तिमय बना दिया।0
0
Report
गंगाघाट में लूट का खुलासा: मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल, तीसरा गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। थाना गंगाघाट क्षेत्र में किन्नर के घर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। गंगाघाट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2.95 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और दो तमंचे समेत कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को वैशाली किन्नर की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम जांच में जुटी थी। रविवार रात करीब 9:25 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कनोड़िया पंप के आगे विकलांग स्कूल के गेट के अंदर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि वहां मौजूद दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। मौके से उनके तीसरे साथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शईम उर्फ सोएब, निवासी फतेहपुर, शफीक उर्फ जग्गा, निवासी फतेहपुर और अली रजा उर्फ राजा, निवासी बाबूपुरवा कानपुर नगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 6 अगस्त को गंगाघाट क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। लाखों की नकदी और जेवर बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 2,95,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो 315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं, जिनमें कंगन, चूड़ियां, झुमके, चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, पायल, ब्रेसलेट समेत अन्य जेवर शामिल हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शईम उर्फ सोएब के खिलाफ फतेहपुर और कानपुर नगर में आर्म्स एक्ट तथा लूट समेत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शफीक उर्फ जग्गा के खिलाफ फतेहपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, बरामदगी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गुंडा अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को गंगाघाट क्षेत्र में हुई लूट की घटना के अनावरण में अहम सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
भरूच के विजन प्रोडक्ट में भयावह आग, दमकलें नियंत्रण की कोशिश कर रहीं
Bharuch, Gujarat:भरूच की दहेज GIDC स्थित विजन प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में तड़के जोरदार ब्लास्ट के साथ भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज करीब 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की जानकारी सामने आई। आग लगने के बाद धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक सॉल्वेंट के ड्रम में धमाके होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए 7 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर टीमों द्वारा पानी और फोम की बौछार कर आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग की चपेट में कंपनी का पूरा प्लांट आने की जानकारी, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज रोहिन बैराज में डूबे दो युवक, इलाके में सनसनी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज रोहिन बैराज में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हुई है. इलाक़े में सनसनी फैल गई; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर नौतनवा और परसामालिक थाने की पुलिस पहुंची और खोजबीन के बाद दोनों लड़कों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रिंस वर्मा और 14 वर्षीय मोनू साहनी बताए गए हैं. बैराज के फाटक संख्या 4 से पानी में उतरे वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे इटहिया मंदिर दर्शन के लिए गए थे और वापसी के समय रोहिन बैराज में नहाने के लिए उतर गए. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
चमोली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदी किनारे अलर्ट, यात्री मार्ग जोखिम
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिण्डर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों में खतरा पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा खास तौर पर नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर भी यात्रा करना जोखिम भरा बना हुआ है। चमोली में आसमान से आफत बरस रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। अलकनंदा नदी उफान पर है और लगातार बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर भी मौसम की मार दिखाई दे रही है। लगातार बारिश के बीच हाईवे पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। बद्रीनाथ-हेमकुण्ड यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। खराब मौसम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर बारिश का मिजाज जल्द नहीं बदला, तो आने वाले समय में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फाइनल बीओ चमोली में लगातार जारी बारिश ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।0
0
Report
आज सावन सोमवार पर देवकली मंदिर में कांवरियों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Auraiya, Uttar Pradesh:आज सावन का तृतीय सोमवार है ऐसे अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर भक्तों और कांवड़ियों का ताता लगा हुआ है। तड़के सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भक्त और कांवरिया भगवान भोलेनाथ को गंगाजल दूध बेलपत्र बेल धतूरा आदि अर्पित करने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि औरैया से 5 किलोमीटर दूर यमुना नदी के तट पर बना भगवान भोलेनाथ का देवकली मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां पर बड़ी संख्या में कावड़िया और भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हैं। औरैया जनपद ही नहीं आसपास के सीमावर्ती जनपद औरैया जालौन कानपुर देहात इटावा कन्नौज आज की भक्ति भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यहां पर दर्शन करते हैं। सावन सोमवार पर हजारों की संख्या में कांवरिया डाक कांवड़ लेकर बिठूर से देवकली धाम पहुंचे और उन्होंने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ अपने साथ लाये गंगाजल को भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। देवकली मंदिर पर सावन के सोमवार पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते है। देवकली मंदिर की मानता है कि भगवान भोलेनाथ को जो श्रद्धा भाव से जल अर्पित करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं आज भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी रूट डायवर्जेंट की व्यवस्था की है साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत किए हैं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है पूरे मंदिर परसों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है जिसकी मॉनिटरिंग औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारतीय स्वयं कर रहे हैं जिला प्रशासन के लोग भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। और पुलिस लगातार चप्पे छपे पर नजर रखे हुए हैं वहीं भगवान भोलेनाथ के बम बम भोले और जय जय महादेव के नारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन में लगे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
गजरौला में डीजे में आग लगने से हड़कंप, कांवड़ियों ने बुझाई आग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार और सोमवार की आधी रात को कांवड़ियों के साथ चल रहे एक डीजे में लगी अज्ञात कारणों से आग, साथी कांवड़ियों ने बुझाई; वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार और सोमवार की आधी रात कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। डीजे में आग लगते ही कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद साथी कांवड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। डीजे में आग लगने की घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कांवड़ियों को डीजे में लगी आग बुझाते हुए देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कांवड़ियों की मदद की। पुलिस ने मौके पर मौजूद कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग देते हुए स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा ली गई , आग बुझ जाने के बाद कांवड़ियों ने राहत की सांस ली और डीजे को वापिस भेजकर यात्रा आगे जारी रखी।0
0
Report
NH-9 पर कांवड़ मार्ग पर अज्ञात कारणों से कांवड़िया घायल; पुलिस जांच शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोजहा? (Note: This line is intentionally left out to ensure clarity in the cleaned content.) अमरौहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बीती रविवार और सोमवार की आधी रात कांवड़ मार्ग पर अज्ञात कारणों से एक कांवड़िया घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कांवड़िए को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कांवड़िया हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हलचल मच गई। फिलहाल हादसे के सही कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
चमोली: गोपेश्वर-मंडल मार्ग पर विशाल पेड़ गिरा, यातायात बाधित; फायर टीम ने हटाकर मार्ग खुलवाया
Noida, Uttar Pradesh:चमोली गोपेश्वर-मंडल मार्ग पर बैरागना के पास एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मुस्तैदी से राहत कार्य शुरू किया। फायर यूनिट ने वुडन कटर की मदद से भारी-भरकम पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया। मार्ग को सुचारु कर दिया।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में 8 हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, थार वाहन सीज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून थाना बसंत विहार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में थार रॉक्स और अन्य वाहन की खिड़कियों-छत पर सवार होकर हुड़दंग मचाना 8 युवकों को भारी पड़ गया। जीएमएस रोड, बल्लीवाला के पास यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालते युवकों के वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष बसंत विहार की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहनों और युवकों की पहचान की। पुलिस ने सभी 8 हुड़दंगियों को थाने ले आई, जहां उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई और भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही संबंधित थार वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने जनता से जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है。0
0
Report
ये वायरल शो किसके लिए है? ट्रेंड ने मचा रखा है धमाल
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
गो तस्करों के साथ बिजनौर में मुठभेड़: एक घायल, दो महिलाएं गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ गो तस्कर जंगल में गो मांस का वध कर रहे थे। पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की वृत्तियों के अनुसार अकबराबाद के जंगल स्थित कब्रिस्तान के पास गौकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती है। वहीं मौके से दो महिलाओं को भी लगभग पांच-पांच किलो गोवंशीय मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बारामद गोवंशीय मांस, अवशेष, पशु काटने के उपकरण, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी भंडारण से बरामद हुआ है। गोवंशीय मांस और अवशेष चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना कोतवाली देहात के अकबराबाद जंगल का मामला है।0
0
Report
Advertisement
अकोला के रोड पर रॉयल ढाबे में आग, अवैध ईंधन भंडारण का शक
Akola, Maharashtra:अकोला-मूर्तीजापूर महामार्गावरील कोळंबी गावाजवळ असलेल्या ‘रॉयल ढाब्याला’ अचानक भीषण आग लागल्याची घटना घडली. या आगीत ढाब्यातील साहित्य आणि एक बोलेरो पिकअप वाहन जळून खाक झाले असून, या दुर्घटनेत लाखों रुपयांचे नुकसान झाल्याचा अंदाज व्यक्त करण्यात आलाय. विशेष म्हणजे, सूत्रांकडून मिळालेल्या माहितीनुसार ढाब्यावर अवैधरीत्या पेट्रोल-डिझेलची साठवणूक करून विक्री केली जात असल्याचा आरोप स्थानिकांकडून करण्यात आला आहे. याच अवैध इंधन साठवणुकीमुळे आग लागली असावी, असा संशयही व्यक्त केला जात है. मात्र, आगीचे नेमके कारण अद्याप स्पष्ट झालेले नाही. दरम्यान, ‘माँ चंडिका’ आपत्कालीन शोध व बचाव पथकाच्या सदस्यांनीही घटनास्थळी धाव घेत पाण्याचे टँकर घटनास्थळी आणून आग विझवण्यासाठी प्रयत्न सुरू केले. टँकरच्या मदतीने शर्थीचे प्रयत्न करत अखेर आग आटोक्यात आणण्यात आली. या घटनेत सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नसल्याची माहिती आहे. दरम्यान, ढाब्यावर इंधनाची अवैध साठवणूक होत होती का? आणि आज नेमकी कशामुळे लागली? याचा तपास पोलीस करत आहे0
0
Report
मालेगाव में आज श्रावण कावड़ यात्रा शुरू, मार्ग पर खोदकाम के बावजूद तयारी पूरी
Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - मालेगावी पहिल्या श्रावण सोमवारी निघणाऱ्या कावड यात्रेचा मार्ग झाला सुकर... - झी 24 तासच्या बातमीचा इंपॅक्ट... रातोरात JCB, ट्रॅक्टर लावून केला मार्ग सुकर - मालेगाव शिवभक्त कावड समिती सदस्यांनी मानले आभार मालेगाव शहरात श्रावण महिन्याचा आज पहिल्या सोमवारी भव्य कावड यात्रा निघणार असून तिच्या परवानगी साठी कावड समितीने 10 दिवसांपूर्वीच कागदोपत्री पूर्तता केली होती मात्र एक दिवस अगोदरच मनपा प्रशासनाकडून कावड यात्रेच्या रस्त्यावर भले मोठे खोदकाम करून मातीचा डोंगर उभा केला होता त्याची झी 24 तासने बातमी देखील प्रसिद्ध केली होती. तेव्हा रात्री या मार्गावर एक जेसीबी आणि एक ट्रॅक्टर लावून तो मातीचा डोंगर उचलला गेल्याने कावड धारी सदस्यांनी msg करून, wtsup स्टेटस ठेवत झी 24 तासचे आभार मानले.0
0
Report
काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण के पावन अवसर पर भक्तों का फूलों से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी श्रावण मास-2026 के पावन तृतीय सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शनार्थ पधारे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर काशी धाम में गूंजा हर-हर महादेव。0
0
Report
Advertisement
