232103
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने चकिया में किसानों को वितरित किए निशुल्क बीज
Chakia, Uttar Pradesh:बीजेपी जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य ने चकिया के विकास खंड परिसर में किसानों को सरसों के मिनीकिट का निशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को फसल चक्र अपनाने और तिलहन फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए सल्फर और जिप्सम के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप मानव स्वास्थ्य बनाए रखने और कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को जागरूक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने पाक से संबंध के शक पर युवक हिरासत
Forbesganj, Bihar:जम्मू के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने अररिया जिले के सौरगांव के एक युवक को पाकिस्तान से कनेक्शन होने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। सौरगांव के रहने वाले डोंक सदा 15 दिन पहले ही जम्मू में मजदूरी करने गया जहां सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल में 12 पाकिस्तानी नंबर सेव मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल से vpn भी इस्तेमाल होने की जानकारी मिली है। हिरासत में लिये गए युवक को गांव के ढंग का मकान तक नहीं है और उसके माता पिता एक छोटा सा दुकान चलाते हैं। गांव के मुखिया और पर के मुताबिक डोंक सदा पूरी तरह अनपढ़ है और धान कटनी के लिए जम्मू गया था लेकिन वहां क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है。0
0
Report
कटिहार हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त नंदन यादव गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार में हत्याकांड अपडेट: नंदन यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार। कटिहार पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद। पोठिया थाना कांड सं0 239/26 के प्राथमिक दर्ज की थी। भूमि विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा अग्रतर कारवाई जारी। 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे नंदन यादव खाना पीना खा-पीकर घर के आगे बने मचान पर रोज की तरह सोने गया था, गोलीमार हत्या कर दी गई थी। एसपी, कटिहार के निर्देश पर एसडीपीओ 02 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पोठिया एवं STF के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन हुआ था।0
0
Report
धान खरीद में देरी, नमी कटौती से किसान परेशान; Hooda का दौरा चर्चित
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर न्यू अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंडी का किया दौरा धान खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में रोष, एमएसपी और लिफ्टिंग पर उठाए सवाल हरियाणा की अनाज मंडियों में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कहीं धान की खरीद में देरी तो कहीं लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि उन्हें न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का पूरा लाभ मिल रहा है और न ही मंडियों में उनकी फसल का समय पर उठान हो रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि परेशान होकर एक किसान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। किसानों ने सरकार की खरीद व्यवस्था, पोर्टल वेरिफिकेशन, कैपिंग और नमी के नाम पर कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर की है।0
0
Report
Advertisement
मंडला: तेंदूपत्ता बोनस सहित 84 वन समितियों के लाभांश वितरित, CM ने कांग्रेस पर निशाना
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - तेंदूपत्ता बोनस ओर वन समितियों को कास्ठ लाभांश वितरण करने मण्डला पहुंचे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने जहां 9 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख की बोनस राशि वितरित की, तो 84 वन समितियों को 26 करोड़ 56 लाख का कास्ठ लाभांश वितरित किया जिनमें जबलपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट ओर मण्डला के हितग्राही शामिल थे वहीं मण्डला जिले के करीब 74 कार्यों जिनकी लागत 479 करोड़ का भूमि पूजन ओर लोकार्पण किया. सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल थी. कांग्रेसियों ने प्रदेश की जनता के बजाय अपने घर भरे, अट्टालिकाएं बनाई जबकि हमने प्रदेश की बेहतरी के लिए काम किया. सीएम ने इस मौके पर कुछेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमे पर्यटन को बढ़ावा देने एक टाइगर सफारी, जू बनाने की बात कही और मण्डला जिले में पहले की तरह स्थापित पान उद्योग फिर बढ़ावा देने की घोषणा की.0
0
Report
IIT दिल्ली PhD स्कॉलर मौत: किशनगढ़ थाने में FIR, CCTV से अकेलापन पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:IIT दिल्ली के PhD स्कॉलर की मौत के मामले में FIR\nIIT दिल्ली के PhD स्कॉलर की मौत के मामले में थाना किशनगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की है।\n\nपुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 243/2026, BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।\n\nस्कॉलर 18 अगस्त को मुनिरका गांव स्थित अपने किराए के मकान में बेहोशी और घायल हालत में मिले थे।\n\nघर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पड़ोसियों ने तोड़कर खोला था।\n\nपुलिस ने उन्हें तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां 45 दिन से ज्यादा समय तक उनका इलाज चला।\n\nइलाज के दौरान 3 अक्टूबर को AIIMS में उनकी मौत हो गई।\n\nपुलिस के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर और IIT दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है।\n\nपुलिस ने साफ किया है कि घटना IIT दिल्ली कैंपस में नहीं हुई थी।\n\nमामले की कार्रवाई के दौरान परिवार या गवाहों ने किसी व्यक्ति पर शक या आरोप नहीं लगाया।\n\nपुलिस के मुताबिक, घटना के समय स्कॉलर घर में अकेले थे, इसकी पुष्टि मकान के बाहर लगे CCTV फुटेज से भी हुई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव के साथ सेवा संकल्प अभियान का वितरण करेंगे
Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल हरसूद आएंगे रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को खण्डवा आएंगे। वह हरसूद में रानी दुर्गावती के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे。 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां देशभर में फैले गोंड राजवंशों के 52 राजघराने के वंशजो के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे और उनका सम्मान करेंगे。 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री यहां कुछ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री दुर्गादास उईके भी उपस्थित रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर में 'जय औरत' के नारों के साथ आंदोलन, रेप कल्चर के खिलाफ कड़े कानून की मांग
Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपुरात 'जय औरत' चा नारा देत जेन झी द्वारे आंदोलन, रेप कल्चर विरोधात कडक कायदे करण्याची मागणी, पितृसत्ताक पद्धती दूर सारत पुरुष आणि महिलांना समान न्याय देण्यासाठी मागणी. अँकर:-- चंद्रपुरात 'जय औरत' चा नारा देत जेन झी द्वारे आंदोलन करण्यात आले. रेप कल्चर विरोधात कडक कायदे करण्याची मागणी यावेळी करण्यात आली. पितृसत्ताक पद्धती दूर सारत पुरुष आणि महिलांना समान न्याय देण्याची मागणी पुढे रेटण्यात आली. आता जेम झी लिंगभेदासंदर्भात अन्याय सहन करणार नाहीत असे सांगत चंद्रपुरात कम्युनिटी चंद्रपूर इंस्टाग्राम समूहाने स्थानिक रामाळा तलाव परिसरात आंदोलन केले. विशेषतः महिलांवरील अत्याचाराबाबत समूहाने जनजागृती केली.0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: प्रोबेशन पर भी स्थानांतरण संभव, गोविंद को शेरगढ़ में जॉइनिंग की अनुमति
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रोबेशन पीरियड (परिवीक्षा काल) के दौरान भी कर्मचारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया जा सकता है। कोर्ट ने माना कि राजस्थान सेवा नियम, 1951 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो प्रोबेशनर कर्मचारियों के तबादले या उन्हें रिलीव करने पर रोक लगाता हो। मामला कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित गोविंद (निवासी शेरगढ़, जोधपुर) से जुड़ा है। वे दो साल के प्रोबेशन पीरियड पर बालोतरा जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत थे। 10 जुलाई 2026 को उनका तबादला उपखंड अधिकारी कार्यालय, शेरगढ़ (जोधपुर) कर दिया गया। तबादला आदेश होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें नए स्थान पर कार्यमुक्त करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि आदेश के नोट नंबर 3 के तहत प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे कर्मचारियों को स्थानांतरित स्थान के लिए रिलीव नहीं किया जा सकता। एकलपीठ द्वारा याचिका खारिज होने के बाद गोविंद ने खंडपीठ में विशेष अपील दायर की। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील मनोज बोहरा ने ''मोनिका बनाम राजस्थान राज्य'' मामले के नजीर का हवाला देते हुए कहा कि सेवा नियमों के विपरीत ऐसी शर्तें लगाना मनमाना है। हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को रद्द करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि 10 जुलाई 2026 के स्थानांतरण आदेश पर तुरंत अमल किया जाए और याचिकाकर्ता गोविंद को बालोतरा से कार्यमुक्त कर उपखंड अधिकारी कार्यालय, शेरगढ़ में जॉइनिंग की अनुमति दी जाए。0
0
Report
गहलोत का आरोप: बीजेपी गुंडागर्दी से राजस्थान में पंचायत चुनाव में कांग्रेस मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने। चुनाव को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और उन्होंने कहा। जो हालात किए हैं इन्होंने, नगर निकाय चुनाव में, ऐसा राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जब पूरी तरह इन्होंने गुंडागर्दी करी हो पुलिस के छापे डलवाए, प्रशासन का, पुलिस का पूरा दुरुपयोग किया। पूरा प्रदेश जानता है राजस्थान के इतिहास में कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी, लोगों में आक्रोश भी है, और मैं समझता हूं कि इसके नतीजे आज नहीं तो कल इनको भुगतने पड़ेंगे। अब बात रही है पंचायत चुनाव की, तो मैं समझता हूं कि पंचायत चुनाव में लोग बहुत जागरूक हैं। ये जो कटु अनुभव हुआ प्रदेशवासियों को, ये अनुभव काम आएगा पंचायत चुनाव में। हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस इनकी गुंडागर्दी चलने नहीं देगी । हमारे कार्यकर्ता मजबूत हैं गांव, ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट के अंदर, सब लोग मुकाबला करेंगे, और बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि जो मेहनत हमने करी है ढाई साल तक, कोई कमी नहीं रखी है संघर्ष करने में, समस्याओं को उजागर करने में। हमारी योजनाओं को जो बंद कर दिया गया, उसको लेकर लोगों में रिएक्शन है, क्योंकि गांव-गांव में हमारी योजनाएं बहुत पॉपुलर थीं। गरीबों,दलितों, पिछड़ों के लिए थी,और तो और जो सोशल सिक्योरिटी की स्कीम थी, वो तमाम स्कीमें इन्होंने बर्बाद कर दी। नाम बदलना एक बात थी, पर नाम बदलने के बाद में इनको खत्म क्यों किया, ये समझ के परे है। अब इन्होंने जो जुमले बोले हैं? कि किसान तो जो हैं? 20-25 दिन ही काम करता है, अब मुख्यमंत्री जी को ये बात नहीं बोलनी चाहिए थी, पर बोली उन्होंने। तो किसानों में, गरीबों में, गांवों में इसका रिएक्शन हैं? कि 20-25 दिन ही काम करते हैं, फिर बाकी हम क्या काम करते हैं? तो गांव वाले इनको अभी इस चुनाव में सबक सिखाएंगे और आप देखना कि भारी बहुमत से कांग्रेस जीतेगी, मुझे पूरा विश्वास है। पर ये परंपरा अच्छी नहीं है, 60-70 साल हो गए, कई बार पंचायतों में, नगर निकाय में वो जीतते हैं, कई बार हम जीतते हैं। पर ऐसी शिकायतें, ऐसा आरोप कभी किसी पार्टी ने नहीं लगाया। इनकी पार्टी के ही मुख्यमंत्री बने हैं ना, इनकी सरकारें बनी हैं, ऐसा कभी नहीं हुआ । कल जो लिस्ट आई है आईपीएस की आप देख लीजिए। तो इनको ये भी सहन नहीं होता कि कहीं जीत जाए कांग्रेस,ये तो विपक्ष मुक्त चाहते हैं, केंद्र भी और ये भी, फिर डेमोक्रेसी कहां रहेगी? सूखे की स्थिति जो बनी है राजस्थान में, मैं फिर कहना चाहूंगा सरकार को बहुत ही गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा, नरेगा बंद हो चुका है, उसका खामियाजा भुगतेगा ये देश, जहां- जहां अकाल पड़े हैं,पहले गारंटी थी रोजगार की अब गारंटी नहीं है तो डिपेंड करता है राज्य सरकारों पर। उनकी मर्जी पर है काम खोलें या नहीं खोलें। पहले गारंटी थी कानून के अंतर्गत कोई काम देना पड़ता मांगने पर, नहीं देते तो घर बैठे हुए उनको मुआवजा मिलता था। वो स्थिति अब नहीं रही है। चारे का प्रबंधन करना है आने वाले वक्त के अंदर, पीने के पानी का प्रबंधन करना है पशुओं के लिए भी, मनुष्यों के लिए भी। ये अकाल तो राजस्थान में पड़ते ही रहे हैं पर पिछले 10 साल से या लंबे अरसे से जब से ट्यूबवेल खुदने लग गए हैं, हैंडपंप भी आ गए शहरों के अंदर, नरेगा आ गया, उसके कारण वो मार पड़नी बंद हो गई। तो लोग अकाल की विभीषिका को भूल गए थे। अब जो स्थिति बनी है इस बार, इसको सरकार को मैं आग्रह करना चाहूंगा अभी से कंटिंजेंसी प्लान बने। खाली कह दिया बाड़मेर में मुख्यमंत्री जी ने कि यहां पर एक करोड़ या कुछ दिए हैं कि दिसंबर तक बढ़ा देंगे। कह तो दिया, तीन दिन हो गए, उसके ऑर्डर पहुंचे ही नहीं जिला कलेक्टर के पास। तो जो आदेश दिया मुख्यमंत्री जी ने खाली कागजों में रह गया। तो कहने का मतलब कि ये तमाम बातें जो हैं, उनको गंभीरता से लेनी चाहिए और तब जा करके ये उसका मुकाबला कर पाएंगे मेरा मानना है。0
0
Report
Advertisement
जयपुर-दौसा में नितिन नवीन ने मोबाइल से कार्यकर्ताओं को संबोधित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर/दौसा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद। मोबाइल कॉल के जरिए कार्यकर्ताओं से किया संवाद। सेवा संकल्प अभियान में जुटने का किया आह्वान। दौसा में बीजेपी की जिला बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद। प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के संबोधन के दौरान आया नितिन नवीन का कॉल। नितिन नवीन ने मोबाइल के जरिए कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। संकल्प सभा और सेवा ज्योति कार्यक्रम में सहभागिता का किया आह्वान。0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत 348 ठिकानों पर दबिश, 194 बदमाश गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला पुलिस ने आज पुलिस महानिदेशक और कोटा रेंज आईजी के निर्देश पर जिले भर में सक्रिय वांछित और आदतन बदमाशों व हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया । जिले के 27 पुलिस थाना क्षेत्रो में चले इस अभियान के दौरान 76 पुलिस की टीमों ने सघन घेराबंदी करते हुए वांछित व आदतन अपराधियों सहित तस्करों के 348 ठिकानों पर दबिश दी । इस दौरान पुलिस टीमो ने विभिन्न धाराओं और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 194 बदमाशों को गिरफ्तार किया है । मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले भर में पुलिस महानिदेशक व कोटा रेंज आईजी के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत सक्रिय, आदतन, वांछित हिस्ट्रीशीটার और हार्डकोर बदमाशो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में उन्हें गिरफ्तार किया गया । पुलिस की जिले भर में दिनभर चली ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया । पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों, फायरिंग व आर्म्स एक्ट प्रकरणों के आरोपियो, संपत्ति संबंधी अपराधियों, स्थायी वारंटियों और विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया। इस दौरान पुलिस थाना कोतवाली, सारोला, असनावर, जावर, सदर झालावाड, बकानी, खानपुर, भवानीमंडी में चोरी, मारपीट, सडक दुर्घटना व अन्य प्रकरणों में वांछित आरोपियो को भी गिरफ्तार किया गया ।0
0
Report
स्टेटस-को के आधार पर बिजली कनेक्शन काटना गलत, हाईकोर्ट ने बहाल करने के दिए निर्देश
Jodhpur, Rajasthan:स्टेटस-को के आधार पर बिजली कनेक्शन काटना गलत, हाईकोर्ट ने बहाल करने के दिए निर्देश\nसंपत्ति विवाद और बिजली कनेक्शन का मामला अलग-अलग, डिस्कॉम नहीं काट सकता कनेक्शन\n\nजोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने संपत्ति विवाद के चलते बिजली कनेक्शन काटने के मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा कि संपत्ति की बिक्री को लेकर चल रहे सिविल विवाद और बिजली कनेक्शन का मामला अलग-अलग हैं। ट्रायल कोर्ट के स्टेटस-को आदेश को आधार बनाकर बिजली कनेक्शन काटना उचित नहीं है। कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए डिस्कॉम को बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए है। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने जयंत कुमार की ओर से दायर डीबी स्पेशल अपील रिट पर सुनवाई के बाद आदेश पारित किया। मामला जैसलमेर निवासी सुरेंद्र हिंदू सिंह भाटी के आवासीय मकान से जुड़ा है। मामले के अनुसार, मकान की बिक्री को लेकर पक्षकारों के बीच विवाद होने पर सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ था। ट्रायल कोर्ट ने मामले में स्टेटस-को का अंतरिम आदेश दिया। इसी दौरान मकान में रह रहे सुरेंद्र हिंदू सिंह भाटी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने उन्हें बिजली कनेक्शन जारी कर दिया। बाद में जयंत कुमार के आवेदन पर डिस्कॉम ने कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 5 मई 2026 को याचिका स्वीकार करते हुए कनेक्शन बहाल करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ अपीलकर्ता ने खंडपीठ में अपील दायर की। अपीलकर्ता का तर्क था कि ट्रायल कोर्ट के स्टेटस-को के चलते बिजली कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता था। वहीं प्रतिवादी की ओर से कहा गया कि स्टेटस-को संपत्ति की बिक्री से जुड़े विवाद तक सीमित है और बिजली कनेक्शन से उसका कोई संबंध नहीं है। खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि संपत्ति की बिक्री और बिजली कनेक्शन देने के विवाद आपस में जुड़े हुए नहीं हैं। इसलिए स्टेटस-को के आधार पर डिस्कॉम बिजली कनेक्शन नहीं काट सकता। कोर्ट ने अपील में कोई मेरिट नहीं पाते हुए उसे खारिज कर दिया और संबंधित अधिकारी को बिजली कनेक्शन तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने एम्स रिपोर्ट मानते दिव्यांग अभ्यर्थी की नियुक्ति बरकरार का आदेश दिया
Jodhpur, Rajasthan:हाईकोर्ट ने एम्स की रिपोर्ट को निर्णायक माने हुए दिव्यांग अभ्यर्थी की नियुक्ति बरकरार रखने का आदेश दिया। जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड पद पर दिव्यांग अभ्यर्थी की नियुक्ति के मामले में राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने एम्स जोधपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को निर्णायक मानते हुए कहा कि अभ्यर्थी के बाएं पैर में 70 प्रतिशत स्थायी लोकोमोटर दिव्यांगता है, जबकि दाएं पैर में कोई दिव्यांगता नहीं है। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए आदेश पारित किया। राज्य की अपील 112 दिन की देरी से दायर हुई थी, जिसे कोर्ट ने माफ करते हुए मामले की सुनवाई की। मामले के अनुसार मुकेश कुमार मीणा का आयुर्वेद विभाग में कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड पद पर चयन हुआ था, लेकिन 8 सितंबर 2025 को चयन निरस्त कर दिया गया। राज्य की दोबारा मेडिकल जांच में उसकी दोनों पैरों में दिव्यांगता होने का दावा किया गया था। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एम्स जोधपुर मेडिकल बोर्ड ने दो बार जांच की। दोनों रिपोर्टों में बाएं निचले अंग में 70 प्रतिशत दिव्यांगता और दाएं पैर में कोई दिव्यांगता नहीं होने की पुष्टि हुई। बोर्ड ने इसे पोस्ट-पोलियो रेजिडुअल पैरालिसिस बताया। कोर्ट ने कहा कि इन रिपोर्टों को राज्य की ओर से चुनौती नहीं दी गई और न ही इन्हें फर्जी बताया गया। भर्ती विज्ञापन के अनुसार एक पैर में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी पात्र थे। हाईकोर्ट ने माना कि मुकेश निर्धारित पात्रता पूरी करता है। एकलपीठ का नियुक्ति देने का आदेश सही था। खंडपीठ ने राज्य की अपील को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट ने पैरोल अर्जी रद्द को रद्द कर नया आवेदन करने की अनुमति दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला पैरोल समिति द्वारा कैदी की पैरोल अर्जी को बिना कोई स्पष्ट कारण बताए खारिज करने के आदेश को रद्द कर दिया है। मामला जैसलमेर निवासी कैदी लाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह का है, जो वर्ष 1997 से सजा भुगत रहा है और फिलहाल केंद्रीय कारागार जोधपुर में बंद है। कैदी की ओर से उसकी पत्नी द्वारा दायर याचिका में ''राजस्थान कैदी पैरोल पर रिहाई नियम, 1958'' के तहत 7 दिनों की पैरोल मांगी गई थी। जेल अधीक्षक द्वारा सिफारिश किए जाने के बावजूद जिला पैरोल समिति ने 13 मई 2026 को उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं राजकीय अधिवक्ता दीपक चौधरी ने बताया कि कैदी को दिसंबर 2001 में 30 दिनों की पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसके बाद वह 22 वर्षों तक फरार रहा और उसे अप्रैल 2024 में दोबारा गिरफ्तार किया गया। फरारी के दौरान उसके खिलाफ 14 नए आपराधिक मामले भी दर्ज हुए। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि यद्यपि कैदी ने नियमों का घोर दुरुपयोग किया है, लेकिन पैरोल समिति का 13 मई 2026 का आदेश बिना कारणों वाला था। हाईकोर्ट ने कहा कि पैरोल नियम एक कल्याणकारी व्यवस्था है और किसी भी आवेदन को खारिज या स्वीकार करते समय स्पष्ट कारण लिखा जाना अनिवार्य है। हाईकोर्ट ने खारिज करने का आदेश रद्द करते हुए कैदी को नया आवेदन करने की छूट दी और जिला पैरोल समिति को निर्देश दिया कि नए आवेदन पर कानून के अनुसार विचार कर कारण-सहित स्पष्ट आदेश (स्पिकिंग ऑर्डर ) पारित किया जाए।0
0
Report
करौली में प्रांतीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Karauli, Rajasthan:करौली में प्रांतीय स्तरीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। राजस्थान पूर्व प्रांत की करीब 25 शाखाओं की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की टीमों ने आधुनिक ऑनलाइन एवं कंप्यूटराइज्ड माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और देश की उपलब्धियों से जुड़े सवाल पूछे गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि करौली नगर परिषद के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर रहे। पूर्व महापौर जयपुर नगर निगम सौम्या गुर्जर, समाजसेवी योगेश गुप्ता और पूर्व सभापति कमलेश कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सहसंयोजक-संस्कार मुकेश लाठी और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. शिवदयाल मंगल भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मेगा स्क्रीन और ऑनलाइन क्विज के जरिए विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, कला, साहित्य, खेल, विज्ञान और स्वतंत्रता संग्राम सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विरासत से परिचित कर उनमें भारतीय होने का गौरव और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कनिष्ठ वर्ग में बौली शाखा के सक्षम गोयल और जयान बेग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाड़ी शाखा के जितेश और सौरभ द्वितीय तथा बाड़ी शाखा के ईशांत शर्मा और सत्यम परमार तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद हिण्डौन शाखा की नंदिनी महावर और नंदनी चौधरी प्रथम रहीं। लोहागढ़ भरतपुर शाखा के हर्ष कुमार शर्मा और आरव शर्मा ने द्वितीय तथा भुसावर शाखा के सत्यम शर्मा और अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सह संगठन सचिव योगेन्द्र सिंहल ने किया। आयोजन में करौली शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा।0
0
Report
Advertisement
