232102
Baburi - दोस्तों से शर्त लगाना पड़ा महंगा, तालाब में डूबने से युवक की हुई मृत्यु
Baburi, Uttar Pradesh:शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुआ गांव में सोमवार शाम एक दोस्तों का ग्रुप तालाब के किनारे बैठा हुआ था. इसमें काजू चौहान 18 वर्ष तैरने की शर्त को स्वीकार कर लिया. काजू ने एक बार तालाब पार कर लिया, लेकिन वापस लौटते समय गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचाने में असफल रहे. और उसकी मृत्यु हो गई। वही आज पुलिस द्वारा उक्त युवक के शव को तालाब से निकाल कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर पुलिस ने 136.84 किग्रा गांजा के साथ स्कार्पियो कब्जे में लिया
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर। जबलपुर की भेड़ाघाट पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चौकीताल गांव के पास नहर के किनारे एक काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी है इसके बाद जब पुलिस ने जाकर जांच की तो गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं थी पीछे वाली सीट की खिड़की का कांच भी टूटा था पुलिस ने जब वहां की तलाशी ली तो डिक्की में टेप से लिफ्ट के 12 पैकेट मिले जांच करने पर उनमें 136 किलो 84 ग्राम गांजा निकला है जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 42हजार बताई जा रही है गाड़ी के अंदर उत्तर प्रदेश की एक नंबर प्लेट में मिली है जिसमें यू पी 57 सीसी 7869 लिखा था पुलिस ने गांजा और स्कार्पियो जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
मुरादाबाद में घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता घट गई
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Fog Engulfs Moradabad, Visibility Drops In Several Areas / Visuals / Vox Pop मुरादाबाद में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटी0
0
Report
नीतीश कुमार के साथ आने पर राजद की रणनीति, 2029 तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री?
Gaya, Bihar:बिहार में सत्ता को लेकर वर्तमान में चल रहे अटकलों-बयानबाजी व कयास को लेकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने अपनी बातें रखी. राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मुंबई में जो बयानबाजी छठ पर्व को लेकर हो रही है. वह ठीक नहीं है. देश में जो राज्यवार लिंग भेद पर जो राजनीति कर रहे हैं. वह हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए. वहीं, रोहिणी आचार्य जी के बयान, कि नीतीश कुमार चाचा है. इसपर अभय कुशवाहा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को चाचा कहा है. तो गलत क्या है. यदि नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं. तो उनका स्वागत रहेगा. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी ने मिलकर नीतीश कुमार को पूर्व में भी मुख्यमंत्री बनाया था. फिर साथ आएं लालू- तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगें. लालू- तेजस्वी ने बनाने का कार्य किया है. किंतु लोग भूल जाते हैं. यह अलग बात है. अभय कुशवाहा ने यह भी कहा, कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास जब कुछ नहीं था. तो उस समय उन्हें राज्यसभा में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था. हम सिर्फ नीतीश कुमार की बात नहीं कर रहे हैं. बल्कि रामविलास पासवान के संबंध में भी बात कर रहे है. कुशवाहा ने कहा, कि बिहार में राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत, वोट शेयर मतदाता मलिक ने राजद को ही दिया है. भाजपा कहती है. कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन उनका वोट कहां है. सबसे ज्यादा वोट बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में आई है. अभय कुशवाहा ने कहा, कि यूपी में परिवर्तन की लहर बन चुकी है. यूपी में अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे. वहीं, 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगें.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा सरकार की योजनाओं से महिलाओं, किसानों और गरीब परिवारों को बड़े लाभ
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के अलग-अलग वर्गों को राहत देने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहन और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य, आवास व परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आइए जानते हैं सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का प्रावधान है। वहीं मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण संबंधी सहायता दी जाती है। किसानों की बात करें तो सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल उगाने पर 8 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा देसी गाय खरीदने पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। वहीं गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को 100 गज के प्लॉट देने, चिरायु हरियाणा योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त यात्रा योजना और परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
उत्तरकाशी में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत: ऑनलाइन स्व-गणना करें
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस बार सरकार ने नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी देने की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए सिर्फ 1-2 घंटे निकालकर अपनी स्व-गणना जरूर पूरी करें। वहीं स्व जनगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है स्व जनगणना के Beside se.census.gov.in पर जाकर अपनी स्व-जनगणना अवश्य करें। स्व जनगणना होने बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर कर्मचारी/ अधिकारी जनगणना करेंगे। स्व जनगणना अपने मोबाइल, लैपटॉप से सभी नागरिक कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्व जनगणना करने बाद सभी नागरिकों एक आईडी मिलेगी जिसे सभी नागरिकों सुरक्षित रखना है। और जब घर घर जाकर कर्मचारी जनगणना करेंगे तो उस समय सटीक जानकारी मिल पाएगी। जिलाधिकारी ने स्व जनगणना के लिए पुनः सभी नागरिकों से अपील की है।0
0
Report
संभल में पीएम आवास योजना के नाम पर ठग महिला गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर गरीबों से लाखों की रकम ठगने की आरोपी महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने ठगी की आरोपी महिला को बंधक बनाया ..कई घंटे बंधक बनाये रखने के बाद पुलिस को सौंपा। महिला ठग पर चन्दौसी तहसील के नगला पूर्वा गाँव में 2 वर्ष में 16 बेघर ग्रामीणों से 8 लाख 70 हजार की रकम ठगी का आरोप। महिला ठग बीते मंगलवार की शाम ग्रामीणों को ठगी का निशाना पहुँची थी। ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर बंधक बनाया ..112 पुलिस को सूचना देकर पुलिस हिरासत में दिया। पुलिस महिला ठग से पूछताछ में जुटी। कूड़ फतेहगढ़ थाना इलाके के नगला पूर्वा गाँव का मामला।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में गोवंश तस्करी रोकथाम: पुलिस-राष्ट्रीय हिंदू सेना ने Maharashtra नंबर टवेरा गाड़ी पकड़ी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर टवेरा गाड़ी पकड़ी है। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम जामझिरी के पास देर रात की गई इस कार्रवाई में वाहन के अंदर 5 गोवंश बेहद अमानवीय तरीके से रस्सियों से बंधे मिले। तस्करी के लिए टवेरा की बीच वाली सीटें निकालकर खिड़कियों पर प्लाईवुड और पर्दे लगाए गए थे। पुलिस और संगठन की टीम को देखकर वाहन में सवार दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। टीम ने पांचों गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराकर मां पूर्णा गौशाला भैंसदेही पहुंचाया,जहां उनका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
डोभी में आलू ट्रक से छह वर्षीय गोलू कुमार की मौत, जीटी रोड जाम
Gaya, Bihar:शेरघाटी अनुमंडल के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा मोड़ के समीप जीटी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में 6 वर्षीय एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक जीटी रोड जाम रखा। मृतक झारखंड के হंटरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वाल गांव के रहने वाला था। महिला अपने दो बच्चों के साथ छठ पर्व संपन्न होने के बाद अपने मायके बांकेबाजार के विशुनपुर से ससुराल लौट रही थी। मृतक बच्चा की पहचान रामखेलावन पासवान का 6वर्षीय पुत्र गोलू कुमार ही है। इसी दौरान वह डोभी चतरा मोड़ के समीप भारत पेट्रोल पंप के पास ऑटो से उतरकर बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे आलू लदे ट्रक की चपेट में एक बच्चा आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बच्चे को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की। कुछ लोगों ने ट्रक के टायरों की हवा भी खोल दी। इसके बाद जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर शेरघाटी-2 के एसडीपीओ, डोभी बहेरा थाने की पुलिस, डोभी बीडीओ, सीओ घटनास्थलबर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद जाम पर काबू पाया गया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने जीटी रोड के किनारे सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े रहने वाले ट्रकों को हटाने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्विस रोड पर ट्रकों के अवॉयध ठहराव के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डोभी पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा, ट्रक को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
यमुना से झाग गायब: अदालत की निगरानी और सफाई पहलों पर जोर
New Delhi, Delhi:कभी सफेद जहरीले झाग की मोटी चादर से ढकी नजर आने वाली यमुना की तस्वीर मंगलवार को बदली हुई दिखाई दी। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर दूर-दूर तक सफेद झाग नजर नहीं आया। नदी का पानी बिना झाग के बहता दिखाई दिया। कुछ दिन पहले तक जिस यमुना को लेकर प्रदूषण, गंदगी और जहरीले झाग के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही थी, उसकी बदली हुई तस्वीर ने एक बार फिर नदी की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चल रही कोशिशों पर ध्यान खींचा है। हालांकि, पानी की सतह से झाग गायब होने को यमुना के पूरी तरह स्वच्छ होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता। नदी की वास्तविक स्थिति का आकलन पानी की वैज्ञानिक जांच से ही संभव है। दरअसल, छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना की सतह पर सफेद झाग दिखाई देने के बाद दिल्ली में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए थे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा शासित दिल्ली सरकार को घेरा था। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से झाग की समस्या को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पानी की सतह पर बनने वाले झाग को कम करने के लिए केमिकल का छिड़काव किए जाने की बात भी सामने आई थी। छठ महापर्व के दौरान यमुना के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच नदी की सतह पर झाग की मौजूदगी सरकार और संबंधित एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई थी। अब छठ महापर्व समाप्त होने के बाद मंगलवार को नदी की तस्वीर पहले से अलग नजर आई। पानी की सतह पर पहले की तरह सफेद झाग की परत दिखाई नहीं दी। हालांकि, इस बदलाव के पीछे किस स्तर पर सफाई, रासायनिक छिड़काव या अन्य उपायों का कितना योगदान रहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि और वैज्ञानिक जांच जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद यमुना प्रदूषण पर बढ़ा दबावYamuna में प्रदूषण और पानी की सतह पर तैरते सफेद झाग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी गंभीर चिंता जताई है। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने नदी की खराब स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई पर भारी रकम खर्च किए जाने के बावजूद प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने से नदी की स्थिति नहीं सुधरेगी, बल्कि मौजूदा संयंत्रों का सही तरीके से संचालन और उनमें आने वाले गंदे पानी का समुचित उपचार भी सुनिश्चित करना होगा। अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को यमुना और उसमें मिलने वाले नालों के पानी की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। नदी के पानी में सफेद झाग, मछलियों की मौत और शैवाल के जमाव जैसी घटनाओं के कारणों की जांच भी इस निगरानी का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बेसिन से जुड़े राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों में नदी के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पानी की गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा है। यदि किसी क्षेत्र से गुजरते हुए नदी के पानी की गुणवत्ता खराब होती है तो संबंधित प्रशासन की जवाबदेही तय करने और पर्यावरणीय मुआवजा लगाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा, पांच एमएलडी या उससे अधिक क्षमता वाले प्रत्येक एसटीपी और सभी सीईटीपी की कम से कम हर तीन महीने में एक बार औचक जांच कराने का निर्देश दिया गया है। संयंत्रों के संचालन और पानी की गुणवत्ता से जुड़े आंकड़ों की निगरानी के लिए भी अदालत ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। DPCC की सितंबर 2026 की रिपोर्ट नदी की वास्तविक स्थिति को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। 7 सितंबर को लिए गए पानी के नमूनों की जांच में सामने आया कि दिल्ली में प्रवेश के शुरुआती हिस्से में पानी की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन शहरी क्षेत्र से गुजरते हुए प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पल्ला में घुलित ऑक्सीजन (DO) का स्तर 6.5 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया, जबकि वजीराबाद में यह 5.2 मिलीग्राम प्रति लीटर था। इसके मुकाबले आईएसबीटी ब्रिज पर यह घटकर 2.9 मिलीग्राम प्रति लीटर रह गया। निजामुद्दीन ब्रिज पर 3.8 और ओखला बैराज पर 4.0 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया। असगरपुर में यह स्तर शून्य रहा। सामान्य जल गुणवत्ता मानक के अनुसार DO पांच मिलीग्राम प्रति लीटर या उससे अधिक होना चाहिए। बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) के आंकड़े भी चिंताजनक हैं। पल्ला में BOD का स्तर 2.0 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज हुआ, जो निर्धारित तीन मिलीग्राम प्रति लीटर के मानक के भीतर है। लेकिन वजीराबाद में यह 4.0, निजामुद्दीन ब्रिज पर 14.0, आईटीओ ब्रिज पर 18.0 और आईएसबीटी ब्रिज पर 30.0 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गया। BOD का अधिक होना पानी में जैविक प्रदूषण और सीवेज के भार को दर्शाता है। फीकल कोलीफॉर्म के आंकड़े भी नदी की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ाते हैं। पल्ला में यह 1,100 और वजीराबाद में 1,300 MPN प्रति 100 मिलीलीटर दर्ज किया गया। वहीं आईएसबीटी ब्रिज पर इसका स्तर 35,000, निजामुद्दीन ब्रिज पर 15,000 और असगरपुर में 38,000 तक पहुंच गया। निर्धारित अधिकतम स्वीकार्य स्तर 2,500 MPN प्रति 100 मिलीलीटर है। सिर्फ झाग हटाना काफी नहीं, प्रदूषण के स्रोतों पर रोक जरूरीYamuna की सफाई को लेकर सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली में नदी में मिलने वाले गंदे नालों और सीवेज का समुचित उपचार करना है। नदी में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग होना इस बात की ओर इशारा करता है कि केवल सतह पर दिखाई देने वाली गंदगी हटाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी पहलू पर जोर देते हुए एसटीपी और सीईटीपी की कार्यप्रणाली की निगरानी, पानी की गुणवत्ता के आंकड़ों को सार्वजनिक करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संयंत्रों पर पर्यावरणीय मुआवजा लगाने जैसे निर्देश दिए हैं। अदालत ने दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 के तहत यमुना के जोन-O को ग्रीन जोन के रूप में संरक्षित रखने और नदी के किनारे अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने की जरूरत भी बताई है। दिल्ली सरकार की ओर से भी अगले दो से ढाई साल में यमुना को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में कालिंदी कुंज में झाग का गायब होना फिलहाल राहत देने वाली तस्वीर जरूर है, लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब नदी के पानी की गुणवत्ता के वैज्ञानिक आंकड़ों में भी सुधार दिखाई देगा। फिलहाल सवाल यही है कि क्या यमुना की सतह से गायब हुआ झाग नदी की सफाई की शुरुआत है या फिर यह कुछ समय के लिए दिखाई देने वाला बदलाव है? इसका जवाब आने वाले दिनों में पानी की गुणवत्ता की जांच और प्रदूषण के स्रोतों पर होने वाली कार्रवाई से ही मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
तपकरा-तोरपा क्षेत्र में 19 हाथियों के दल ने धान फसलें बर्बाद कर दीं, दहशत फैल गई
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के तोरपा, रनिया व तपकरा थाना क्षेत्र में हाथियों का दहशत बढ़ता ही जा रहा है। अब तो धान कटनी के साथ हाथी जंगलों से निकल कर गाँवों में भी पहुंच जा रहे हैं। इससे लोगों में काफी दहशत का माहौल है। वहीं तपकरा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का दल गाँव के निकट पहुंच जाने से दहशत में हैं । जहां 13 हाथी एक साथ विचरण करते हैं। रनिया थाना क्षेत्र के उड़िकेल में डेरा जमाये 19 जंगली हाथियों का झुंड का झुंड भटककर मंगलवार की मध्य रात्रि तोरपा प्रखंड क्षेत्र के तपकरा और कोचा गांव पहुँचा। इस दौरान तपकरा में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के बारी का जाली घेरा को तोड़कर बारी में लगे केला मटर सहित अन्य हरे साग सब्जियों को 19 जंगली हाथियों हाथियों ने रौंद डाला। हाथियों के झुंड ने कोचा गांव किसान चिंता सिंह,मार्शल गुड़िया, सरासत सिंह और भुवनेश्वर सिंह के खेत में लगे धान के फसल को जंगली हाथियों ने नुकसान पहुँचाकर परेशानी बढ़ा दिया है। फसल को नुकसान पहुँचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर तोरपा के कुलडा जंगल की ओर भगाया है। फिलहाल जंगली 19 हाथियों का झुंड कुलडा जंगल डेरा जमाए हुए हैं। जंगली हाथियों के झुंड पर वन विभाग के वंनरक्षियो के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग के कर्मी लगातार क्षेत्र के लोगों से मिलकर हाथी भगाव उपकरण पटाखा सौंपकर लोगों से सावधानी पूर्वक जंगली हाथियों को जंगल की ओर भागने की अपील कर रहे हैं। लगातार क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ने से स्थानीय निवासी और किसानो की परेशानी बढ़ती जा रही है.वन विभाग के कर्मियों से लोगों ने जंगली हाथियों को भगाने की दिशा में ठोस पहल करने का मांगा है।0
0
Report
करन चौधरी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार, आठ दिन पूर्व शहीद
Aligarh, Uttar Pradesh:शादी से महज आठ दिन पहले घर लौटे सेना के जवान करन चौधरी का मंगलवार रात गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के गांव सिरसा में रात में पिता पप्पू सिंह ने बेटे को मुखाग्नि दी. इसके पहले शव लेने को लेकर परिजनों और सेना के अधिकारियों के बीच लगभग दो घंटे तक बातचीत चली. परिवार ने शहीद का दर्जा देने और मौत की परिस्थितियां स्पष्ट करने की मांग की. जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह राना के कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बाद निर्णय लेने का लिखित आश्वासन मिलने पर परिवार शव लेने को राजी हुआ. लगभग पांच हजार लोगों की मौजूदगी में सेना की टुकड़ी ने करन को अंतिम सलामी दी. अंतिम विदाई में सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सेना के दस्तावेजों में करन के बेस कैंप में मृत मिलने और सिर-माथे पर दो गोलियां लगने का उल्लेख था, लेकिन मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं थीं. करन की 24 नवंबर को शादी होनी थी; घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं, कार्ड बंट चुके थे और लॉज व हलवाई को एडवांस दिया जा चुका था. 14 नवंबर को उसने खुद शादी के कार्ड बांटने का वादा किया था. वर्ष 2020 में सेना में भर्ती हुए करन की तैनाती जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में थी. अब परिवार को कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के फैसले का इंतजार है.0
0
Report
कानपुर के महाराजपुर में रात्रिकालीन केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग—लपटें 1 किमी दूर तक दिखीं
Kanpur, Uttar Pradesh:केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग आग की लपटें 1km दूर से दिखाई दी एंकर- कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र रात में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। लपटें लगातार ऊंची उठती रहीं। बीच-बीच में धमाके की आवाज भी आती रही। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। आग कहाँ और किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां उस समय काम नहीं हो रहा था। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात में आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोङो का नुकसान हो गया। बाइट-दीपक शर्मा -CFO0
0
Report
Advertisement
चुनाव हार के बावजूद ग्रामीणों ने महेश बाजिया को किया भव्य सम्मान
Sikar, Rajasthan:चुनाव हारने के बाद भी ग्रामीणों के दिलों में जीते महेश बाजिया, 11.81 लाख रुपए और स्कॉर्पियो भेंट कर किया सम्मान लाखनी में अनूठी मिसाल: करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि भी समारोह में हुए शामिल लोकतंत्र में चुनाव जीतना ही जनसमर्थन का पैमाना नहीं होता, कभी-कभी जनता का प्यार चुनावी हार पर भी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही नजारा रींगस उपखंड क्षेत्र की लाखनी ग्राम पंचायत में देखने को मिला। यहां चुनाव में हारे पूर्व सरपंच महेश कुमार बाजिया का ग्रामीणों ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अनूठे अंदाज में सम्मान किया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से एकत्रित 11 लाख 81 हजार 500 रुपए की नकद राशि और स्कॉर्पियो एस-11 गाड़ी भेंट कर उनके प्रति अपना आभार जताया। गांव की मुख्य चौपाल पर आयोजित समारोह में करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि महेश बाजिया ने करीब 12 वर्षों तक सरपंच पद पर रहते हुए गांव में अनेक विकास कार्य करवाए। उन्होंने हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ निभाया और बिना किसी भेदभाव के गांव की सेवा की। उनके इसी सेवाभाव और योगदान को देखते हुए ग्रामीणों ने चुनावी परिणाम से इतर उनका सम्मान करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 11 लाख 81 हजार 500 रुपए की राशि एकत्रित कर महेश बाजिया को भेंट की। वहीं गांव के दशरथ सिंह पुत्र मूलसिंह शेखावत ने अपनी ओर से स्कॉर्पियो एस-11 गाड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। ग्रामीणों से मिले इस अप्रत्याशित सम्मान से महेश बाजिया भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने घुटनों के बल बैठकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। सम्मान से अभिभूत महेश बाजिया ने कहा कि उन्हें गांव की सेवा करने का जो अवसर मिला, उसमें उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम किया। ग्रामीणों ने जो प्यार और सम्मान दिया है, वह उनके लिए जीवन की अनमोल पूंजी है। वे आगे भी गांव और ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। गौरतलब है कि लाखनी ग्राम पंचायत में शुरुआती पांच साल महेश बाजिया की धर्मपत्नी संतोष देवी सरपंच रहीं। इसके बाद सात साल तक महेश बाजिया ने स्वयं सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाली। इस बार सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद ग्रामीणों ने सांत्वना और उनके परिवार के पूर्व कार्यकाल में किए गए योगदान के प्रति आभार स्वरूप यह सम्मान समारोह आयोजित किया।0
0
Report
मंडी में मूंगफली नीलामी बंद, अनिश्चितकाल के लिए व्यापारी आह्वान जारी
Sikar, Rajasthan:कृषि उपज मंडी में व्यापारियों का बड़ा ऐलान, आज से अनिश्चितकाल के लिए मंड़ी बंद, मूंगफली की नीलामी व्यवस्था को लेकर कच्चे आढ़तियों में नाराजगी, तीन-चार बार शिकायत के बावजूद मंडी प्रशासन ने नहीं किया समस्या का समाधान, संपूर्ण मंडी प्रांगण में नीलामी नहीं होने से किसान और व्यापारी परेशान, व्यवस्था में सुधार होने तक नीलामी नहीं कराने का लिया फैसला, व्यापारियों ने किसानों से मंडी में मूंगफली नहीं लाने की की अपील, मंत्री प्रकाश जैन व अध्यक्ष पवन चौधरी ने दी जानकारी एंकर श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में मूंगफली की नीलामी व्यवस्था में अव्यवस्था से परेशान होकर कल देर शाम को व्यापारियों ने बैठक कर अनिश्चितत काल के लिए मंड़ी बंद का ऐलान कर दिया। मंडी प्रांगण में सभी स्थानों पर नियमित नीलामी नहीं होने और लगातार बिगड़ती व्यवस्थाओं से नाराज कच्चे आढ़तियों ने 18 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से मंडी में मूंगफली बेचने आने वाले किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। कच्चे आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में संपूर्ण प्रांगण में नीलामी करवाने को लेकर कई बार मंडी प्रशासन को अवगत करवाया गया। तीन-चार बार निवेदन करने के باوجود समस्या का समाधान नहीं हुआ। खरीददार व्यापारी मंडी प्रशासन के निर्देशों की पालना नहीं कर रहे हैं। वहीं कच्चे आढ़तियों की मांगों को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। इसके चलते नियमित नीलामी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।नीलामी में हो रही अव्यवस्था के कारण कच्चे आढ़तियों की दुकानों पर अपनी उपज लेकर पहुँचने वाले किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मंडी प्रांगण में नीलामी की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं होती और सभी स्थानों पर नियमित नीलामी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक नीलामी का काम शुरू नहीं किया जाएगा। कच्चे आढ़तियों ने बुधवार से मंडी में अनिश्चितकाल के लिए व्यापार स्थगित कर दिया साथ ही व्यापारियों ने किसानों से अपील की है कि आगामी सूचना तक अपनी मूंगफली विक्रय के लिए मंडी में लेकर नहीं आएं।0
0
Report
खाटूश्यामजी पाटोत्सव मेले में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, VIP दर्शन बंद
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की खाटूश्यामजी धार्मिक नगरी बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी और पाटोत्सव मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मेले की व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले की व्यवस्थाएं फाल्गुनी मेले के अनुरूप होगी। आम श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं होगी। चिकित्सा सुविधाओं के लिए उप-जिला अस्पताल में चार डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, पाँच स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और 20-25 स्थानों पर 24 घंटे शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी शौचालय सुविधा पर्याप्त होनी चाहिए। विद्युत सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटी, नगरपालिका और विद्युत विभाग मिलकर ऑडिट करेंगे और कहीं भी तार झूलते नहीं मिलने चाहिए। मंदिर निकास मार्ग और निर्माणाधीन गड्ढे को भरवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
