232106
किसान विकास मंच की पंचायत में 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा
Kamalpur, Uttar Pradesh:चंदौली के बटौवा गांव में किसान विकास मंच ने आज एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें किसानों की कृषि संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत की अध्यक्षता राधेश्याम पांडे ने की, जबकि राम अवध सिंह ने संचालन किया। इस दौरान नहरों की सफाई को औपचारिकता बताते हुए अधिक प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। अंत में, राधेश्याम पांडे ने 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की, जिससे किसानों के बीच जोश बढ़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी के 22 पड़हा 54 मौजा में मारकुस संगा पड़हा राजा चुने गए
Khunti, Jharkhand:खूँटी के 22 पड़हा 54 मौजा में पड़हा राजा चयन समारोह जियारप्पा बाजार परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें 54 मौजा के लोगों ने पूर्व पड़हा राजा स्व सोमा मुण्डा के पुत्र मारकुस संगा को रुढ़िवादी जनजातीय परम्परा के अनुसार चयन किया गया। जो 54 मौजा के एडेल संगा पड़हा व्यवस्था का राजा के रुप में कार्य करेंगे। सभा में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी जनजातीय रुढ़िवादी समुदाय के होने के नाते कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान तीन लोगों का नाम पड़हा राजा के लिए प्रस्ताव आया था। जिसमें अधिकांश लोगों ने सोमा मुण्डा के पुत्र मारकुस संगा को चयन किया। वहीं उसे अन्य पड़हा राजाओं ने पगड़ी पहनाकर उसे 22 पड़हा के लिए पगड़ी पहनाया। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने मारकुस को शुभकामनाएं दी। वहीं सभी संगा पड़हा के लोगों को रुढ़िवादी परम्परा को आगे बढ़ाने का आवाहन किया।0
0
Report
धनबाद में ढुल्लू महतो-अरूप चटर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप गर्म, प्रिंस खान पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की राजनीति में सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। सांसद ढुल्लू महतो द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के बाद विधायक अरूप चटर्जी ने पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने कहा कि ढुल्लू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान से जेल की दोस्ती है। उन्होंने दावा किया कि दोनों करीब आठ महीने तक एक साथ जेल में बंद रहे और उनकी वही दोस्ती आज भी कायम है। विधायक ने आरोप लगाया कि ढुल्लू महतो एक "इंटरनेशनल क्रिमिनल" हैं और उनका प्रिंस खान से संबंध रहा है। अरूप चटर्जी ने यह भी कहा कि सांसद अब प्रिंस खान की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने की बात कर रहे हैं, जबकि पहले कभी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं दी गई। उनके अनुसार, यदि वास्तव में ऐसी धमकी मिली थी तो इसकी सूचना पहले ही प्रशासन और मीडिया को दी जानी चाहिए थी। विधायक ने आरोप लगाया कि अब इस तरह की बातें सामने लाना कई सवाल खड़े करता है। निरसा विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो को अशिक्षित बताते हुए कहा कि आज मीडिया के सामने धमकी की बात रखना इस पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे यह संदेह और मजबूत होता है कि प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के बीच सांठगांठ है।0
0
Report
ग्वालियर के ई-रिक्शाओं में साइबर हमला: दूर से बंद करने की शिकायतें
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की सड़कों पर अब ई-रिक्शा सिर्फ ट्रैफिक नहीं, साइबर हमले की चपेट में भी आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कई ई-रिक्शे चलते-चलते अचानक बंद हो जा रहे हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि मोबाइल ऐप के जरिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम से छेड़छाड़ की आशंका सामने आई है। शिकायतें बढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आई है और साइबर टीम को आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है। दरअसल ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से उनके वाहनों को दूर से ही बंद कर दे रहे हैं। कई बार यह लोग रिक्शे के पीछे-पीछे चलते हैं या थोड़ी दूरी पर खड़े होकर ब्लूटूथ के जरिए बैटरी सिस्टम से कनेक्ट हो जाते हैं। कनेक्ट होते ही वाहन ठप हो जाता है। सवारियों को बीच रास्ते उतरना पड़ता है और चालकों को किराया व समय दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालकों का मानना है कि इसके पीछे शहर में बढ़ती परिवहन प्रतिस्पर्धा भी हो सकती है। ग्वालियर में ई-रिक्शों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिससे ऑटो-टैक्सी और अन्य सार्वजनिक वाहनों का कारोबार प्रभावित हुआ है। आशंका है कि कुछ लोग ऐप के जरिए ई-रिक्शा बंद कर यात्रियों को दूसरे वाहनों की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ई-रिक्शों में लगी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है। अगर सुरक्षा मानकों का पालन न हो या कोई अनधिकृत ऐप उससे जुड़ जाए, तो 10-15 मीटर की दूरी से ही बैटरी सिस्टम को प्रभावित किया जा सकता है। यही कमजोरी हैकर्स के लिए रास्ता खोल रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि ऐप के जरिए चलती ई-रिक्शा बंद कर लोगों को परेशान करने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ साइबर अपराध और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मिक्सर लोडर और कार की जोरदार टक्कर, कार क्षतिग्रस्त, चालक सहित कार सवार बाल बाल बचे
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर विक्कू सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार कार और मिक्सर लोडर की शनिवार को शाम 7:00 बजे जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोग बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। गलती कार चालक की बताई जा रही है। कार की रफ्तार काफी तेज बताई गई ।0
0
Report
कोंदी स्टैंड गोलीबारी: राकेश यादव और ललन यादव की पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी
Barh, Bihar:बाढ़ थाना अंतर्गत कोंदी स्टैंड गोलीबारी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश यादव और पूर्व मुखिया ललन यादव को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। मेडिकल के दौरान राकेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय मुखिया राजकुमार मुखिया समेत अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। उसका यह भी दावा है कि इस संबंध में बाढ़ थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। राकेश यादव ने कहा कि उन्हें पुलिस और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट राकेश यादव, आरोपी रामकृष्ण एसडीपीओ वन, बाढ़0
0
Report
जियारत करने शाहजहांपुर गई युवती प्रेमी के साथ लापता, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती गुरुवार को जियारत करने के लिए शाहजहांपुर गई लेकिन वापस से नहीं लौटी। युवती के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले भाई ने बताया 2 जुलाई गुरुवार को सुबह 9:00 बजे उसकी बहन जियारत करने के लिए शाहजहांपुर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई । तब पता चला उसकी बहन शाहजहांपुर के एक युवक से फोन पर बात करते थी वही व्यक्ति उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आकाश में शिकारी की चाल: पीछा कर रहे रैवन का सामना
Noida, Uttar Pradesh:A mid-flight scratch, then an effortless roll to face the pursuing raven. Apex predator aura.0
0
Report
2022 से बंद पेंशन फिर शुरू, बुजुर्ग महिला को घर पर ही मिला लाभ
Jaipur, Rajasthan:2022 से बंद थी बुजुर्ग महिला की पेंशन, प्रशासनिक टीम ने घर पहुंचकर दिलाया लाभ आहोर/जालोर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जालोर, सांख्यिकी विभाग तथा पंचायत समिति आहोर की संयुक्त पहल से एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया। टीम के प्रयासों से वर्ष 2022 से बंद पड़ी कोकू देवी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू कराई गई और उन्हें घर पहुंचकर पेंशन का पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, कोकू देवी की पेंशन तकनीकी कारणों से लंबे समय से बंद थी। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सबसे पहले उनका नया जन आधार कार्ड बनवाया और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर पेंशन पुनः स्वीकृत करवाई। इसके बाद अधिकारी स्वयं उनके घर पहुंचे और पीपीओ सौंपते हुए उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाया। इस कार्य का नेतृत्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री भगवाना राम चौधरी ने किया। अभियान में सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री दिलीप कुमार मेवाड़ा, उप निदेशक सांख्यिकी कार्यालय जालौर, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं उनकी टीम, पंचायत समिति के प्रतिनिधि श्री भगवाना राम तथा छात्रावास अधीक्षक श्री राणु सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जा रहा है। कोकू देवी को वर्षों बाद फिर से पेंशन का लाभ मिलने से उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। स्थानीय लोगों ने भी विभागीय टीम की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।0
0
Report
वे वहां खड़े होकर ऊपर कैसे स्विंग कर पाते हैं?
Noida, Uttar Pradesh:how can they stand and swing up there0
0
Report
Advertisement
बच्चे के साथ घोड़ों की प्यारी मुलाकात, उनका स्वागत बेहद नर्म दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Look at the baby's interaction with the horses, it's so nice how the horses greet him gently0
0
Report
रिकोट्टा टमाटर: कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी डिश, बेहद आसान
Noida, Uttar Pradesh:Ricotta tomatoes, looks like it's from a restaurant but unbelievably easy to prepare0
0
Report
योगी सरकार ने बिजली दाम नहीं बढ़ाए, BPL को बड़ी राहत; क्या चुनाव पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 7वें साल भी योगी सरकार ने बिजली दाम नहीं बढ़ाए, BPL वर्ग को सबसे ज्यादा राहत दी है, इस वर्ग के लिए सरकार ने 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली तय की है, क्या इसका असर चुनाव पर हो सकता है, बीजेपी कहीं ना कहीं वोट साधने के लिए इस तरह की सब्सिडी दे रही है0
0
Report
Advertisement
एक वर्षीय पेंग्विन बुलबुओं से होश खो बैठा; अन्य पेंग्विन हैरान
Noida, Uttar Pradesh:A one-year-old penguin loses its mind because of the bubbles while the other penguins wonder what's happening.0
0
Report
राजस्थान में रोजगार उत्सव: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साथ 1746 नवचयनितों को वेलकम किट
Jaipur, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, जिले के 1746 नवचयनितों को मिले वेलकम किट,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिला स्तर सहित ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रदेशभर में लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर 79 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। साथ ही यमुना जल समझौते (MoA), 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखी गई तथा प्रदेशभर के 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी रिकॉर्ड सरकारी भर्तियों का उल्लेख करते हुए युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1746 नवचयनित अभ्यर्थियों को वेलकम किट प्रदान की गई।0
0
Report
तीसरे मंजिल के रहने वाले बढ़ई ने बिल्ली के लिए उतरने का सेटअप बनाया
Noida, Uttar Pradesh:A carpenter who lives on the third floor built an amazing setup so that his cat can easily descend from the third floor and go outside to explore freely0
0
Report
Advertisement
