icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow28 Aug 2025, 07:05 am

मुगलसराय में टावर पर चढ़ा प्रेमी प्रेमिका से शादी के लिए कर रहा जिद, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर

Mughalsarai Railway Settlement, Uttar Pradesh:मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने टावर पर चढ़कर प्रशासन को चुनौती दे रखी है। वाराणसी का रहने वाला रितेश श्रीवास्तव नाम का यह युवक चंदौली की एक युवती से प्रेम करता है। युवक का आरोप है कि प्रेमिका ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। इसी कारण उसने टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा है।राम मंदिर इलाके में स्थित टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

कर्णप्रयाग घटना: 30 मिनट में ऋषिकेश AIIMS पहुँचाकर पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा

Rishikesh, Uttarakhand:सलग : घायल निहंग सिख को ऋषिकेश एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया, डॉक्टरों की टीम ने भी मुस्तैदी से उनका इलाज किया उत्तराखंड के कर्णप्रयाग प्रकरण से जुड़ी एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। इस घटना के दौरान घायल हुए और एम्स अस्पताल में भर्ती निहंग सिख ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि संकट के समय पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया, उसकी वजह से आज वे सुरक्षित हैं। कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद घायल निहंग सिख को ऋषिकेश एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बेड से जारी एक वीडियो में उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। घायल निहंग सिख ने बताया कि घटना के दौरान उनकी टांग में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था, और वे असहाय स्थिति में थे। लेकिन पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए, तत्काल सक्रियता दिखाई। महज आधे घंटे के भीतर पुलिस की टीम उन्हें घटनास्थल से रेस्क्यू कर अस्पताल ले आई। निहंग सिख ने साफ तौर पर कहा कि अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज चलने तक, पुलिस के आला अधिकारी और जवान लगातार उनके संपर्क में रहे। डॉक्टरों की टीम ने भी मुस्तैदी से उनका इलाज किया। पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की अब चारों तरफ सराहना हो रही है। अमूमन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन कर्णप्रयाग मामले में पुलिस ने आधे घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाकर और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराकर संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की है, जिसकी गवाही खुद पीड़ित दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चलती बस में चालक से अभद्रता, बेल्ट दिखाकर धमकी, वीडियो वायरल

Kawardha, Chhattisgarh:चलती पैसेंजर बस रोककर चालक से अभद्रता, बेल्ट लहराकर दी धमकी; वीडियो वायरल कबीरधाम जिले के पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर हिसार पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम कुछ युवकों ने एक चलती पैसेंजर बस को बीच सड़क पर रोककर चालक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। वायरल वीडियो में युवक बेल्ट लहराकर चालक को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय बस में महिला, बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्री सवार थे, जिससे उनमें दहशत फैल गई और कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
0
0
Report
Advertisement

सीहोर नियमो को ताक पर रखकर एक ही नाम से दो अलग अलग जगह संचालित किए जा रहे हॉस्पिटल को CMHO ने दिया न

PRPrem RaiFollow24m ago
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर नियमो को ताक पर रखकर एक ही नाम से दो अलग अलग जगह संचालित किए जा रहे हॉस्पिटल को CMHO ने दिया नोटिस सीहोर नगर में प्राइवेट हॉस्पिटलों की बाढ़ सी आई हुई है जगह जगह हर गली मोहल्ले में प्राइवेट हॉस्पिटल खुल गए है इन हॉस्पिटल में न त सुविधा है और न ही डॉक्टर नियमो को ताक पर रखकर ये हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे है भारत आयुष्मान योजना का लाभ लेकर 5 लाख के मुफ्त इलाज का भरोसा दिलाकर मरीजो का इलाज किया जा रहा है नगर में ये प्राइवेट हॉस्पिटल नियमो की कैसे धज्जियां उड़ा रहे है इसकी बानगी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के एक पत्र से मिलती है जिसमे अटल हॉस्पिटल के नाम से दो अलग अलग जगह हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे थे ओर गुमराह करने के लिए दोनों हॉस्पिटल पर A ब्लाक ओर B ब्लाक का बोर्ड लगा रखा था अब CMHO ने इस हॉस्पिटल की कारगुजारी को संज्ञान ने लेते हुवे एक नोटिस जारी किया है जिसमे A ब्लाक में संचालित हॉस्पिटल को एक हप्ते में बंद करने को कहा गया है अन्यथा पंजीयन निरस्त करने के साथ साथ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report

इटावा में दो बाइक भिड़ंत: CCTV फुटेज में घटना स्पष्ट, घायल का इलाज जारी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दो बाईकों का लाइव एक्सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है,जहां एक बाइक सवार को पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मारी,इस हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है। इस पूरे हादसे का पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। महेंद्र कुमार ऊसराहार इलाके के किशनी विधूना मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी जिससे महेंद्र कुमार घायल हो गए और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है लेकिन इस मामले में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर पर घटना कैसे घटी साफ देखा जा सकता है हालांकि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है तो घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top