icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो में चार युवकों मौत के विरोध में 8 घंटे सड़क जाम; मुआवजे पर आश्वासन

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में शुक्रवार देर रात चार दोस्तों की मौत के बाद परिजनों ने आज मुआवजे को लेकर 8 घंटे सड़क जाम किया. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बोकारो पुरुलिया सड़क पूरी तरह से जाम रहा. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा.\n\nबोकारो में शनिवार को जहाँ देशभर के बच्चे और बुजुर्ग स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे, वहीं बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत पौखन्ना पंचायत के आमाडीह गांव के चार युवकों के परिजनों ने दुर्घटना में मौत के लिए सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे. अंचलाधिकारी सेवाराम साहु और थाना प्रभारी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से जाम स्थल पहुंचकर नियम अनुसार सभी अधिकार मृतक के परिजन को दिलाने की सहमति पर जाम हटाया. इस जाम से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क बंद रही. पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव के 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, 17 वर्षीय डॉक्टर महतो और 18 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत बंगाल की ओर से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही हो गई. घायल युवकों को इलाज हेतु बोकारो के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बादपरिजनों, ग्रामीण व शुभचिन्तकों ने सड़क जाम रखा. अफसरों के आश्वासन के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द करने की कानूनी प्रक्रिया की गई.
0
0
Report

माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:

गौरीबाजार क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा स्थित माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस आजादी को संजोएं तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0
0
Report
Advertisement

जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्र

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow10m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और प्रेरक नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के साथ युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति रैली निकाली। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। अंत में बच्चों और उपस्थित अतिथियों को मिठाई वितरित की गई।
0
0
Report

​🇮🇳 प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर में स्वतंत्रता दिवस

MKMANISH KUMARFollow12m ago
Bheryaghar, Uttar Pradesh:​हाफिजपुर (मऊ): प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर (विकास खंड रानीपुर, जनपद मऊ) में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक अर्जुन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानाध्यापक नंदलाल, सहायक अध्यापक गोपाल चौबे एवं हितेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। ​बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां ​स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने हाथों में तिरंगा फहराते हुए और माथे पर 'आई लव माई इंडिया' (I Love My India) के बैंड पहनकर देशप्रेम का सुंदर संदेश दिया। ​कार्यक्रम में रहा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान ​इस पूरे आयोजन को सफल और अनुशासित बनाने में सहायक अध्यापक हितेश सिंह एवं गोपाल चौबे जी का विशेष व महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और अथक प्रयास से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार तैयारी की।
0
0
Report

सिरोंज में पालतू बकरी की तेहरवीं पर 500 लोगों ने किया भोज—किसान की श्रद्धांजलि

Vidisha, Madhya Pradesh:सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज सिरोंज, विदिशा । इंसान और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल सिरोंज में देखने को मिली। भवानी नगर मोहल्ले के किसान नवल सिंह मालवीय ने अपनी पालतू बकरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार से लेकर तेहरवीं तक सब कुछ इंसानों की तरह किया। नवल सिंह की बकरी "कटोरी उर्फ चमेली" 3 अगस्त को चल बसी। नवल का कहना है कि उन्होंने उसे 20 साल तक पाला। वो बकरी उनके लिए बेटी जैसी थी। घर में पलंग पर सोती थी और हमेशा परिवार के साथ रहती थी। "जब कटोरी मरी तो लगा घर का ही कोई सदस्य चला गया" - नवल सिंह ने बताया। पूरे विधि-विधान से हुआ संस्कार बकरी की मौत के बाद नवल सिंह ने प्रशासन से अनुमति लेकर उसका दाह संस्कार किया। इसके बाद अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित करने गए। 15 अगस्त को गंगाजली खोलकर तेहरवीं का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, बाकायदा शोक पत्रिका छपवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को न्योता भेजा गया। तेहरवीं में करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। लोगों ने की सराहना आज के समय में जब कई बार बुजुर्गों तक को अंतिम समय में परिवार का साथ नहीं मिलता, ऐसे में एक पालतू पशु का इतने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना लोगों को छू गया। नवल सिंह के इस कदम की आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने खूब प्रशंसा की और तेहरवीं में शामिल होकर उन्हें हौसला दिया।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी जेल में रौशन यादव की संदिग्ध मौत, परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग

Madhubani, Bihar:मधुबनी के जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी रौशन यादव की जेल में संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि घटना की गहन जांच हो ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रशांत किशोर मृतक के परिजनों के साथ मधुबनी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी; जेल प्रशासन आत्महत्या बता रहा है जबकि परिजन हत्या की संभावना जता रहे हैं। परिजन आरोपित रहिका थाना द्वारा गिरफ्तार कर कुछ दिनों तक थाने में रखने और पीटने की बात कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासन की जांच के बाद ही असली तस्वीर स्पष्ट होगी।
0
0
Report

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया

Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंच ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की है। और कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राहुल गांधी का 24 जिला में पुतला दहन किया जाएगा,साथ ही पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग भी मंच की ओर से की गई है। मंच ने राज्य सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। मंच का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और वहां डेरा डालकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, 16 अगस्त को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है। रिफॉर्म मंच ने कहा है कि अब आंदोलन को भगत सिंह के विचारों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। मंच के मुताबिक आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक आक्रोशपूर्ण होगा। JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग जुड़ने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ने की संभावना है。
0
0
Report
Advertisement

कचरा फेंकने के विवाद में पति-पत्नी पर हमला, पत्नी की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sangli, Maharashtra:स्लग - किरकोळ वादातून हल्ला झालेल्या पती-पत्नीपैकी पत्नीचा मृत्यू, गोपीचंद पडळकरांनी कुटुंबाची घेतली भेट. अँकर - सांगलीच्या कुपवाड येथे कचरा फेकण्याल्याच्या किरकोळ वादातून पती-पत्नीवर हल्ला करण्यात आल्याचा प्रकार घडला होता.हल्ल्यात जखमी झालेल्या महिलेचा मृत्यू झाला आहे.मनीषा केसरकर,असे या महिलेचे नाव आहे. शेजारी राहणाऱ्या एका व्यक्तीकडूनच हल्ला करण्यात आला होता.या घटनेनंतर भाजप आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी मिरजेच्या शासकीय रुग्णालयामध्ये धाव घेत कुटुंबाची भेट घेत डॉक्टरांच्याकडून उपचार सुरू असलेल्या पतीची चौकशी केली आहे.तसेच जाते प्रकरणी जिल्हा पोलीस प्रमुखांनी फास्टट्रॅकवर खटला चालवून आरोपीला फाशी मिळावी,तसेच अशा वृत्तीच्या व्यक्तीचा एन्काऊंटर करावा,अशी मागणी पडळकर यांनी यावेळी केली आहे. हल्ल्याच्या घटनेनंतर सांगली पोलिसांकडून संशयित आरोपी फरीद शेख याला अटक करण्यात आली आहे.
0
0
Report

दमोह झरना गया पानी में फंसे 2-3 युवक, रेस्क्यू जारी

Dholpur, Rajasthan:दमोह झरना देखने गए 2-3 युवक पानी में फंसे, रेस्क्यू अभियान जारी धौलपुर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र स्थित दमोह झरना देखने गए 2-3 युवक बारिश के चलते पानी के बीच फंस गए। बताया जा रहा है कि युवक दमोह झरना देखने के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तेज बारिश के कारण रास्ते में दमोह झरने को जाने वाला पानी का बहाव बढ़ गया और वे आगे नहीं निकल पाए। युवकों के पानी में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। युवकों के फंसे होने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई है।
0
0
Report

अमित शाह का अलवर दौरा: सुरक्षा तैयारियाँ और हेलीपैड निरीक्षण, बना रहा सुरक्षा अलर्ट

Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर गृह मंत्री अमित शाह का कल अलवर दौरा विजय नगर ग्राउंड में होगी जनसभा जनसभा को लेकर सभा स्थल पूरी तरह तैयार गृह मंत्रालय से आई सुरक्षा टीम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ओर पुलिस प्रशासन ने सभा स्थल का लिया जायजा सभा स्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचे रही है मंच का निरीक्षण रेंज आई जी राहुल प्रकाश ,एसपी सुधीर चौधरी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाएं गृह मंत्रालय से पहुंची सुरक्षा टीम ने सभा स्थल के चारों तरफ सहित हेलीपैड का किया निरीक्षण गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन सहित तमाम सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट
0
0
Report
Advertisement

नवजात मौत के बाद बलरामपुर के नोवा अस्पताल सील, लाइसेंस-इलाज पर जांच

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर का नवजात की मौत के बाद नोवा अस्पताल सील, बिना लाइसेंस संचालन की जांच परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले नोटिस दिया, शाम को की सीलिंग की कार्रवाई बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज-उतरौला मार्ग स्थित नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इससे पहले शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक दस्तावेज, लाइसेंस और उपचार से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की थी। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। शाम को दोबारा कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। मामला नवजात की मौत के बाद सामने आया। मृतक के पिता अमित कुमार यादव निवासी कुटकुड्‌यों, थाना हरैया ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार अमित कुमार ने अपनी पत्नी खुशबू को 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे नोवा अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 4:30 बजे महिला ने पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का दावा है कि प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में उपचार की व्यवस्था और डॉक्टर की मौजूदगी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि नवजात की जांच के नाम पर उसके शरीर से कई बार खून लिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति के बावजूद उचित उपचार नहीं मिलने का आरोप भी लगाया गया है। परिवार के मुताबिक 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बिना लाइसेंस संचालन की भी जांच स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल के संचालन संबंधी दस्तावेज भी खंगाले गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अस्पताल की ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी लाइसेंस जारी नहीं हुआ था। इसके बावजूद अस्पताल संचालित होने के आरोप की विभाग जांच कर रहा है। इसी बिंदु पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद शनिवार शाम अस्पताल को सील कर दिया गया। महिला डॉक्टर के इलाज पर भी उठे सवाल मामले में अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि जिस महिला डॉक्टर ने नवजात का इलाज किया, वह लखनऊ में मौजूद एक डॉक्टर से फोन पर पूछकर उपचार कर रही थी। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग उपचार के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उपचार में किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं。 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की थी। अस्पताल के दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। नवजात की मौत के मामले में उपचार संबंधी रिकॉर्ड समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस भी मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की जांच में यदि उपचार में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

सुल्तानपुर लोढ़ी राइस मिल में 25 फीट गहरे कुए में तीन मजदूर गिरे

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ, 25 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੂਈ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਡਿੱਗੇ ਮਜ਼ਦੂਰ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ; ਸਾਰੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਖਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ https://we.tl/t-Sha2OvPtVTCAW3NQ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ, 15 ਅਗਸਤ: ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ-ਜੱਬੋਵਾਲ ਮਾਰਗ 'ਤੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਖੂਈ ਦੀ ਖੁਦਾਈ ਦੌਰਾਨ ਤਿੰਨ ਮਜ਼ਦੂਰ 25 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੇ ਟੋਏ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਗਏ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਇਕੱਠੀ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਮਜ਼ਦੂਰ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 5 ਫੁੱਟ ਚੌੜੀ ਅਤੇ 25 ਫੁੱਟ ਡੂੰਘੀ ਖੂਈ ਪੁੱਟਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਨ ਤਿੰਨੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਖੂਈ ਵਿੱਚ ਜਾ ਡਿੱਗੇ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਰਾਹਤ ਟੀਮਾਂ ਤੁਰੰਤ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਅਰਪਨ ਸੰਗਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੇ ਗਏ ਤਿੰਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਿਲਕੁਲ ਠੀਕ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਖਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹਨ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਸਾਰੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਰਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰੋੜੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ। ਖੁਸ਼ਕਿਸਮਤੀ ਨਾਲ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਜਾਂ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਤ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸਾ ਅਚਾਨਕ ਵਾਪਰਿਆ, ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਡਿਊਟੀ ਅਫ਼ਸਰ ਮਹਾਂਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਟੀਮਾਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕਾਰਨ ਤਿੰਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਚਾ ਲਿਆ ਗਿਆ।
0
0
Report

आज़ादी दिवस पर आम आदमी पार्टी के युवा प्रमुख गोल्डी ने तिरंगा यात्रा निकाली

Kurali, Punjab:ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਨਿਆ ਗਾਂਉ ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਯੂਥ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਕੱਢੀ ਤਿਰੰਗਾ ਯਾਤਰਾ। ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪੈਂਦੇ ਨਿਆ ਗਾਂਉ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਯੂਥ ਐਂਡ ਸਪੋਰਟਸ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਤਿਰੰਗਾ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਤਿਰੰਗਾ ਯਾਤਰਾ ਨਿਆਂ ਗਰਾਉਂ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਕੋਲ ਆ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇਆਂ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਆਜ਼ਾਦੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੀ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਇਸ ਸੰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰੀੜ ਦੀ ਹੱਡੀ ਹ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਉਨਿਤੀ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹ ਲਿਖ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਮਿਹਨਤ ਕਰ ਦੇਸ ਦਾ ਨਾਮ ਉੱਚਾ ਕਰੋ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top