चन्दौली में अवैध गांजा बरामदगी के साथ 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान सेमराकुशही से अमृतपुर जाने वाले रास्ते पर 4 पहिया बोलेरो पिकअप बन्द द्वारा चेकिंग कर रही, वही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर के पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जिसमें से 3 प्लास्टिक की बोरी में प्रत्येक में 9-9 बण्डल अवैध गांजा बण्डल टेप सील कुल 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ एवं 2 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर तलाशी से 1 मोबाइल व कुल 650 रूपया नगद बरामद हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
