icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow21 Jul 2024, 02:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से राहत अभियान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में रविवार सुबह लगी भीषण आग में तीन कमर्शियल LPG सिलेंडर फट गए। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने इमारत की दूसरी मंजिल से 70-75 वर्षीय सीता देवी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया है कि यह भवन बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों के साथ-साथ तीसरी मंजिल की छत पर बने अस्थायी ढांचे वाला है।दमकल विभाग के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, जबकि कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है।घटना में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

मेरठ के प्रभारी मंत्री असिम अरुण ने रात हादसे में मानवता की मिसाल

मेरठ: देर रात सड़क पर गिरे वाहन को प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने खुद उठवाकर पेश की मानवता की मिसाल मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने देर रात सड़क पर हुए हादसे के बाद मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। मेरठ बिजली बम्बा बाईपास पर जब एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया, तो मंत्री ने खुद रुककर वाहन को सड़क पर लाने में मदद की。 जानकारी के अनुसार, देर रात प्रभारी मंत्री असीम अरुण का काफिला बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त वाहन और घायल अवस्था में पड़े चालक को देखा। मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देरी किए राहत कार्य शुरू करवा दिया。 मंत्री के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। वाहन चालक ऋतिक को भी तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रभारी मंत्री ने मौके पर रुककर यह सुनिश्चित किया कि घायल चालक को समय पर मदद मिले और यातायात बाधित न हो。 स्थानीय लोगों ने मंत्री की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि का इस तरह सड़क पर रुककर आम नागरिक की मदद करना प्रेरणादायक है। वाहन चालक ऋतिक ने भी मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से वह बड़ी परेशानी से बच गया。 प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनसेवा ही उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को सड़क पर परेशानी में देखना उनके लिए संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने तुरंत मदद की। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी मंत्री की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही आम जनता का भरोसा जीतते हैं।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकराई, जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेजरफ्तार बाईक सड़क पर खड़ी भैंस से टकरा गई , दुर्घटना में बाईक सवार जीजा की मौत हो गयी वहीं साला गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटना मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसगना मंडी के पास की है । घायल साले को CHC मड़ावरा में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय मनोहर अपने ससुराल में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था । जहां कार्यक्रम की तैयारियों के लिये सामान लेने बाजार जाते समय सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी ,घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है ।
0
0
Report

पटलीपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, IG ने पिस्तौल से मोर्चा संभाला

Danapur, Bihar:पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का हंगामा और प्रदर्शन बिहार पुलिस मध्य निषेध के एग्जाम में जाने के लिए ट्रेन लेट होने से छात्रों ने किया हंगामा रेलवे ट्रैक पर सो कर किया जाम वही मौके पर पहुंचे रेल आई जी रेल एसपी और कई थाना अध्यक्ष के द्वारा समझाने बुझाने की कोशिश के बाद और उग्र हुए छात्र बिहार पुलिस के आईजी जितेंद्र राणा ने हाथ में पिस्तौल लेकर संभाला मोर्चा पत्थर से जितेंद्र राणा भी हुए घायल कई थाना अध्यक्ष घायल कई जवान घायल प्लेटफार्म पर छात्रों द्वारा जमकर की गई तोड़फोड़ जितेंद्र राणा ने कई राउंड चलाई गोली हाथ में पिस्तौल लेकर भागते दिखे जितेंद्र राणा वही इस पूरे मामले में रेल आईजी के आदेश पर पाटलिपुत्र जीआरपी रेल थाने में 500 अज्ञात समेत 6 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई इस मामले में छह छात्र को गिरफ्तार किया गया इस पूरे घटना में आईजी जितेंद्र राणा समेत 6 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है साथी प्लेटफॉर्म पर लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर उपद्रवी छात्र की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है साथी एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो यह टीम उपद्रवी छात्र की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी और अलग-अलग जगह छापेमारी करेगी इस पूरे मामले में रेल की भी छुपी हुई है कई ट्रेनों मैं तोड़फोड़ की गई है तो वहीं प्लेटफार्म पर आईआरसीटीसी काउंटर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है
0
0
Report
Advertisement

झारखंड पात्रता परीक्षा रांची में शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच

Ranchi, Jharkhand:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही है। राजधानी रांची में बनाए गए पांचों परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन की ओर से कदाचारमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियो निगरानी और बहुस्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जा रही है। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग चेकिंग रूम बनाए गए हैं, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की जांच अलग से की जा रही है। कुल मिलाकर, रांची जिला प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report

खेतड़ी महल में नवाब कायम खां की 607वीं शहादत दिवस पर एकता और देशभक्ति का संदेश

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं खेतड़ी महल में मनाया गया नवाब कायम खां का 607वां योमे शहादत दिवस राजस्थान कायमखानी महासभा के प्रदेश संयोजक कर्नल शौकत अली रहे मुख्य अतिथि दुआएं मगफिरत कर अमन-चैन और खुशहाली की गई कामना वक्ताओं ने कायमखानी कौम की बहादुरी, वफादारी और देशभक्ति को किया याद युवाओं से दादा कायम खां के आदर्शों को आगे बढ़ाने का किया आह्वान झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित ऐतिहासिक खेतड़ी महल में नवाब कायम खां का 607वां योमे शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायमखानी समाज के लोगों ने भाग लिया और नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनकी मगफिरत तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान कायमखानी महासभा के प्रदेश संयोजक कर्नल शौकत अली मौजूद रहे। उनके साथ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और युवा भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआनखानी और दुआएं मगफिरत के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक कर्नल शौकत अली एवं जिलाध्यक्ष उम्मेद खां गिडानिया ने नवाब कायम खां के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादा कायम खां ने अपने शासनकाल में सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर समरसता, भाईचारे और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मिसाल पेश की थी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि कायमखानी कौम अपनी बहादुरी, वफादारी, ईमानदारी, देशभक्ति और बलिदान की परंपरा के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक देश की रक्षा करते हुए 328 कायमखानी वीरों ने शहादत दी है। यह कौम के लिए गर्व का विषय है कि सभी शहीदों ने दुश्मन का सामना करते हुए सीने पर गोलियां खाईं, किसी भी शहीद की पीठ पर गोली नहीं लगी। कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया गया कि वे दादा कायम खां के आदर्शों और समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएं तथा राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवाब कायम खां को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report

नवलगढ़ विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात; विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की विधायक ने मुलाकात नवलगढ़ की जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई विस्तार से चर्चा सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा नवलगढ़ के समग्र विकास को गति देने पर हुआ सकारात्मक मंथन झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक जाखल ने मुख्यमंत्री को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं, लंबित विकास कार्यों तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। बताया गया कि बैठक में नवलगढ़ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक जाखल ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को गति देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नवलगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। राज्य सरकार के सहयोग और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसुविधाओं का विस्तार होगा। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने विश्वास जताया कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से नवलगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम हत्याकांड: मुख्य आरोपी समेत 17 गिरफ्तार, 7 फरार; जाँच तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खैरियापाड़ा गांव में 9 जून की रात हुई मानसिंह हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी जयसिंह समेत 17 महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया गया है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जयसिंह की पत्नी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि वह गांव के ही एक युवक के साथ गई थी। उस युवक के संबंध मृतक मानसिंह से होने के कारण जयसिंह को शक था कि पत्नी को भगाने में मानसिंह की भूमिका है। इसी संदेह के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार मानसिंह के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर सो रहे मानसिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। यह पूरी घटना मृतक की पत्नी और बच्चों के सामने हुई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
0
0
Report

झारखंड में एसआईआर के कारण मतदाता सूची ऑनलाइन कराने की मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने स्तर से तैयारी तेज करने है। हालांकि बयानबाजी भी थम नहीं रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर साल 2003 के मतदाता सूची और बूथ मैपिंग को ऑनलाइन करने की मांग किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी झारखंड में अपने बीएलए के जरिए पूरे प्रोसेस पर पैनी निगाह बनाए है जबकि बीजेपी इस बात को लेकर हमलावर है कि फर्जी वोटर के जरिए सत्ता में बने कांग्रेस और झामुमो को अब सत्ता खोने का डर सताने लगा है। झारखंड में हो रहे एसआईआर ने सभी राजनीतिक दलों को चौकस कर दिया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसको लेकर कहा, जिस 2003 के डेटा बेस की बात हो रही है तो झारखंड की जो टोपोलॉजी है, दुर्गम स्थान पर भी बूथ हैं , और लोग जीविका के लिए पलायन करते हैं तो एसआईआर को लेकर मैपिंग का जो सिस्टम है 2003 का क्राइटेरिया रखा गया है उसके बाद से झारखंड में बहुत सारा डेमोग्राफिक चेंज आया है।, कुछ लोगों की नौकरी विभिन्न स्थानों में हुई और पूरा का पूरा परिवार शिफ्ट होकर आ गया। आप 2003 को ही रखें पर उसके आंकड़े सार्वजनिक करें आधिकारिक तौर पर ये आंकड़े आपके पास है तो इस डिजिटल कॉपी को सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाएं ताकि मैपिंग होने जाए तो बीएलए 2 को हम लोग उपलब्ध करवा सकें। इक्वेशन कमीशन के पास डिजिटल फॉर्मेट ने हैं हम भी हार्ड कॉपी नहीं मांग रहे हैं डिजिटल कॉपी ही मांग रहे हैं। उपलब्ध करवाया जाए हम लोग अपने अपने बूथ तक पहुंचा देंगे। इकट्ठा किया गया।
0
0
Report

यमुना रिवरफ्रंट कैंपेन 2026: भाजप सांसद चंदौलिया ने सफाई में हिस्सा लिया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह सफाई अभियान दिल्ली सरकार की ओर से 28 घाटों पर आयोजित किया जा रहा है। दिल्‍ली | भाजपा सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, "हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, सभी विधायक, पार्षद और सभी लोग यमुना की सफाई के लिए आज निकले हैं। दिल्ली के असंख्य कार्यकर्ता यमुना की सफाई कर रहे हैं जिसमें काफी गंदगी थी। अरविंद केजरीवाल ने बार-बार कहा कि वे यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे लेकिन 2025 में दिल्ली की जनता ने उनकी डुबकी लगवा दी और यमुना के गर्त में उन्हें डाल दिया। भाजपा का कृत संकल्प है कि हम इस यमुना को साफ करेंगे..."
0
0
Report
Advertisement

युवाओं की बेरोजगारी और नशे के खिलाफ राज्य स्तर का प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ

Sikar, Rajasthan:ज़िला-सीकर विधान सभा-लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन-लक्ष्मणगढ़ भारत की जनवादी नौजवान सभा का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। लक्ष्मणगढ़ के महावीर जांगिड़ भवन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य भर से आए लगभग 180 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं में बढ़ती नशे की लत के खिलाफ चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने बेरोजगारी की भयंकर समस्या उत्पन्न हो रही है और नशे की लत के खिलाफ देश में एक बड़ा आन्दोलन शुरू करके युवाओं को नशे से मुक्ति दिलानी होगी। प्रतियोगी-नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा करते हुए सरकार की नीति पर भी चिंता व्यक्त की गई। बाइट 1 किशोर मांडोता, राज्य महासचिव, जयपुर
0
0
Report

नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम

Nuh, Haryana:नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग कार्यक्रम आयोजित। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा नल्हड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एग्जामिनेशन हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पर्यावरण मंत्री कुंवर संजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कुंवर संजय सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा प्रतिभागियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है। कुंवर संजय सिंह ने लोगों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और निरोग जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report

Surajgarh में घर लौटते युवक पर पीछे से पत्थर हमला, सिर फटा

Jhunjhunu, Rajasthan:स सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में घर लौट रहे युवक पर पीछे से पत्थर से हमला सिर पर वार कर हमलावर बाइक से मौके से हुआ फरार घायल विक्रम सिंह यादव को अस्पताल में कराया गया भर्ती पीड़ित बोला— किसी से नहीं है दुश्मनी, दो महीने पहले ही आया था सूरजगढ़ पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, हमले के कारणों की जांच शुरू झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में शनिवार देर रात को एक युवक पर पीछे से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घर लौट रहे युवक के सिर पर अज्ञात हमलावर ने पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार लोटिया गांव निवासी एवं वर्तमान में सूरजगढ़ कस्बे में रह रहे 30 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र सुरेश कुमार यादव पिछले करीब दस दिनों से मंडी में ड्राइवरी का काम कर रहे हैं। शनिवार शाम को वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद बाइक से बुहाना चौराहे तक पहुंचे थे। वहां से वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घर से करीब 100 मीटर पहले ही पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से विक्रम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वार करने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। घायल विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी प्रकार का विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह करीब दो महीने पहले ही सूरजगढ़ आए हैं। इससे पहले वह जयपुर स्थित एक प्लांट में नौकरी करते थे। ऐसे में अचानक हुए इस हमले से वह खुद भी हैरान हैं। मामले में विक्रम सिंह की ओर से लोटिया गांव के ही एक युवक के खिलाफ सूरजगढ़ थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं पुलिस हमले के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की पहचान के साथ-साथ घटना के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किन कारणों से किया गया। बाइट : विक्रम सिंह, घायल युवक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top