icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधेपुरा में आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन ने समर्थकों के टेंट-बैनर हटवाए

Madanpur, Bihar:कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के मतदान के दौरान मधेपुरा में प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की. मधेपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा लगाए गए टेंट और बैनर-पोस्टर को अधिकारियों ने हटवा दिया. इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों ने बिना अनुमति टेंट लगाकर पार्टी कार्यालय जैसा ढांचा तैयार कर लिया था. वहां टेबल-कुर्सियां लगाई गई थीं और कार्यकर्ता बैठकर चुनाव संबंधी गतिविधियों में जुटे थे. टेंट पर प्रत्याशियों के नाम और तस्वीरों वाले बैनर भी लगाए गए थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. अधिकारियों ने बैनर हटवाकर जब्त कर लिया और संबंधित लोगों को तत्काल टेंट हटाने का निर्देश दिया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना आधिकारिक अनुमति के इस तरह कार्यालयनुमा ढांचा तैयार करना और निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रचार सामग्री लगाना स्वीकार्य नहीं है. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की बात भी कही गई. बताया जा रहा है कि सड़क के एक तरफ राजद समर्थित नितेश यादव प्रत्याशी के समर्थकों का टेंट था, जबकि दूसरी तरफ भाजपा समर्थित एन के यादव प्रत्याशी के समर्थकों का कार्यालयनुमा ढांचा बनाया गया था. प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद कुछ समर्थकों में नाराजगी देखी गई. हालांकि, अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई को आवश्यक बताया.
0
0
Report

समस्तीपुर के 58 मतदान केंद्रों पर मतदान, डीएम ने किया खुद मतदान

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के 58 मतदान केंद्रों पर हो रहा है मतदान, डीएम ने भी किया मताधिकार का प्रयोग ।37 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम । समस्तीपुर में दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समस्तीपुर जिले के 58 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में कुल 36,941 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।मतदान के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई है।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 34,515 मतदाता हैं। इनमें 24,647 पुरुष और 9,868 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके मतदान के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 मूल मतदान केंद्र और 10 सहायक मतदान केंद्र हैं।वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 2,426 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,913 पुरुष और 512 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
0
0
Report

पटना MLC चुनाव के दौरान DIU ने छोटू सिंह को हिरासत में लिया

Patna, Bihar:पटना MLC चुनाव के दौरान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके से DIU की टीम ने अनंत सिंह के समर्थक छोटू सिंह को डिटेन किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मतदान के दौरान शांति भंग करने और गड़बड़ी फैलाने की आशंका है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटू सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जक्कनपुर थाने लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि छोटू सिंह हाल के दिनों में JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में आए थे। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना- कुचामन जिला परिषद चुनाव: आखिरी दिन नामांकन के साथ सियासी ज्वार तेज

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर आज सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। कल तक 71 आवेदन जमा हो चुके हैं। अंतिम दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट में आवेदकों की भारी भीड़ है। निर्वाचन विभाग की ओर से दोपहर 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की नजरें आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर टिकी हैं। सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट में बेरीकेडिंग और अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। सभी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट में मौजूद हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा और अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रतन लाल कलेक्ट्रेट में आवेदकों के फार्म जांच कर स्वीकार कर रहे हैं। नवगठित जिले की जिला परिषद का पहला जिला प्रमुख बनाने के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। डीडवाना जिला प्रमुख का पद इस बार एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व है। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन के दौरान राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद एमएलसी मतदान बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: एमएलसी चुनाव में डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 23-10-2026 ➡️ फर्रुखाबाद में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी ➡️ डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ➡️ फतेहगढ़ के एमआईसी कॉलेज और बढ़पुर ब्लॉक, कमालगंज स्थित मतदान केंद्र पहुंची डीएम-एसपी ➡️ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ➡️ बूथों पर पुलिस बल तैनात, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर ➡️ सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8.50% मतदान ➡️ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 15.73% मतदान बाइट - डॉ अंकुर लाठर , जिलाधिकारी , फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

नूंह-गुरुग्राम के पैरलल लाइसेंस रद्द: हड़तालकारियों ने तीन दिनों में सरकार से ठोस जवाब माँगा

Jhajjar, Haryana:हड़ताली बिजली कर्मचारियों की दो टूक, नूंह-गुरुग्राम के पैरलल लाइसेंस रद्द होने से कम कुछ मंजूर नहीं सीएम और ऊर्जा मंत्री को दो जिलों के लाइसेंस की जानकारी न होने का दावा बताया हास्यास्पद, बोले कर्मचारी नेता राम दर्शन कौशिक- जानकारी नहीं है तो कुर्सी छोड़कर धरने पर आकर बैठें बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पैरलल लाइसेंस का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नूंह और गुरुग्राम में दिए गए पैरलल लाइसेंस रद्द किए जाने से कम उन्हें कुछ भी स्वीकार नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन को लेकर उनका रुख स्पष्ट और अडिग रहेगा बिजली कर्मचारी नेता राम दर्शन कौशिक ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री वास्तव में इस मामले से अनजान हैं, तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़कर बिजली कर्मचारियों के धरने पर आकर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज करने के बजाय सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और पैरलल लाइसेंस रद्द करने के संबंध में ठोस निर्णय लेना चाहिए राम दर्शन कौशिक ने कहा कि बिजली कर्मचारी अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार से समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि नूंह और गुरुग्राम में पैरलल लाइसेंस का मामला समाप्त किया जाए, ताकि बिजली कर्मचारियों की चिंताओं का समाधान हो सके। उन्होंने संकेत दिया कि कर्मचारी फिलहाल सरकार के रुख का इंतजार करेंगे, लेकिन मांग पूरी होने तक उनके आंदोलन की स्थिति में बदलाव की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए तीन दिन तक इंतजार करेंगे कर्मचारी राम दर्शन कौशिक के अनुसार, बिजली कर्मचारी अगले तीन दिन तक इंतजार करेंगे। इसके बाद आंदोलन को लेकर आगे की दिशा तय करने के लिए सेंटर काउंसिल के फैसले का इंतजार किया जाएगा। सेंटर काउंसिल के निर्णय के बाद ही आगामी रणनीति स्पष्ट होगी। ऐसे में आने वाले तीन दिन बिजली कर्मचारियों की हड़ताल और सरकार के साथ चल रहे टकराव के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं फिलहाल कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि नूंह और गुरुग्राम के पैरलल लाइसेंस रद्द करना उनकी प्रमुख मांग है। अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर क्या रुख अपनाती है और तीन दिन की अवधि के बाद सेंटर काउंसिल आंदोलन को लेकर क्या फैसला लेती है बाइट रामदर्शन जेइ झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

भीमताल में रिटेनिंग वॉल गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत, एक घायल

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के भीमताल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। भीमताल के मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य करते समय अचानक ऊपर से मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल श्रमिक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी भीमताल भेजा गया है। मलबे में दबने से गौरी देवी, और हरीश थापा की मौत हो गई। वहीं, घायल श्रमिक नेत्र बहादुर उर्फ संजू को उपचार के लिए सीएचसी भीमताल भेजा गया है। घायल श्रमिक से पूछताछ में भी निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से मलबा गिरने की बात सामने आई है। घटना का संभावित समय दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच बताया जा रहा है। मृतक और घायल तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल इस हादसे ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बेलेश्वर अस्पताल में नई टीम से मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास

New Tehri, Uttarakhand:टेहरी जिले के सीमांत भिलंगना क्षेत्र के बेलेश्वर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटा विभाग, सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि जिले का दूरस्थ अस्पताल होने के कारण वहां भिलंगना, बालगंगा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों का वर्कलोड ज्यादा रहता है जिसमें अधिकतर गर्भवती केस होते हैं और मरीजों को रेफर किया जाता है जिसे मरीजों को परेशानी होती है इसके लिए बेलेश्वर अस्पताल में दो वरिष्ठ डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं साथ ही अन्य स्पेशलिस्ट की भी तैनाती का प्रयास किया जा रहा है जिससे वहां पर ओपीडी शुरू की जा सके और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
0
0
Report

UP-MLC चुनाव में वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर कार्रवाई, SDMs निलंबित, सुरक्षा बढ़ी

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की 11 mlc सीटों पर आज मतदान हो रहा है यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी अपना वोट डालने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जी मीडिया से बातचीत में विभिन्न सवालों के जवाब दिए। 1 - वोटर लिस्ट नाम में गड़बड़ी रामहित यादव को राम ने यादव को मारा कैसे हुआ इस पर क्या कार्रवाई की。 जवाब - नवदीप ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है इंग्लिश में टाइप करने पर जब सॉफ्टवेयर ने उसका हिंदी में अनुवाद किया तो वह राम ने यादव को मारा हो गया ऐसा होना नहीं चाहिए था इस मामले में संबंधित अधिकारी ero और aero से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश भर में ऐसे नाम की जांच कराई गई तो 158 नाम निकल कर आए जिनका सॉफ्टवेयर के द्वारा हिंदी अनुवाद में नाम बदल गया सबको ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं आगे ऐसी गलती ना हो इसको लेकर भी सभी को अलर्ट कर दिया गया है। 2 - क्या यह भी हो सकता है कि इस नाम का व्यक्ति हो ही ना और गलत चढ़ गया हो। जवाब - ऐसा अभी तक संज्ञान में नहीं आया है वह व्यक्ति मौजूद है बस उसका नाम गलत हुआ है फाउल वोटर नाम की शिकायत अभी तक नहीं आई है अगर कोई शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई होगी। 3 - पीलीभीत मामले में अपने कार्रवाई की मुद्दा बन गया कांग्रेस ने बड़े आरोप लगाए ऐसी गलती कैसे हुई। जवाब - यह बहुत बड़ी गलती है हम इसको मानते हैं सबसे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से पीलीभीत में एक नाम को लेकर हमसे शिकायत की गई हमने उसकी जांच कराई इसके बाद कई नाम गलत निकले इस पर कार्रवाई करते हुए हमने दो एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड किया संबंधित अधिकारी की सेवा समाप्त की गई मुकदमा दर्ज किया गया और सभी जिला अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश है कि आगे इस तरीके की गलती पकड़े जाने पर उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी पूरी सावधानी से वोटर लिस्ट बनाना होगा। 4 - एमएलसी का चुनाव बैلट पेपर से हो रहा है यह evm से कैसे अलग है और क्या सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जवाब - बैलट पेपर से चुनाव ईवीएम से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि यह एमएलसी का चुनाव है इसमें बहुत ज्यादा वोटर नहीं है वोटिंग के समय सावधानी बरतनी की जरूरत होती है इसीलिए इसमें पढ़े-लिखे लोग स्नातक और शिक्षकों को ही वोट करने अनुमति होती है वोट डालने का तरीका होता है वैलेट पेपर को फोल्ड करने का भी तरीका होता है अगर एक नाम की स्याही दूसरे पर चिपक गई तो वह वोट कैंसिल माना जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top