203131
खुर्जा के नहर में स्नान के दौरान दो लोग डूबे
Khurja, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की मुड़ा खेड़ा नहर में स्नान करते समय दो व्यक्ति तेज बहाव में डूब गए। मृतकों की पहचान संजय (45) पुत्र चंदर और बॉबी (45) पुत्र बाबू के रूप में हुई, जो खुर्जा नगर के जेवर अड्डा निवासी थे। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने चार घंटे की तलाश के बाद संजय का शव बरामद किया। बॉबी की तलाश अभी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही ह।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी ने होटल में पकड़ा पति-लड़की, नारायणपुर के थाने में चर्चित मामला
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में पत्नी ने पुलिस के साथ मिलकर अपने पति और एक लड़की को गिरफ्तार कराया है. श्री राम होटल में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने गिरफ्तार किया. पति-पत्नी में पिछले डेढ़ सालों से विवाद चल रहा है जिससे पत्नी अपने मायके में रह रही है. पत्नी को सूचना मिली थी उसका पति किसी अन्य लड़की के साथ होटल में आने वाला है. पत्नी शबाना अंजुम ने دلेरी दिखाते हुए होटल पहुंची, पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने होटल के एक कमरे से पति रेयाज अहमद को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया. दोनों को थाना लाया गया, पूछताछ चल रही है. पति रेयाज अहमद होटल में लड़की के साथ आया तो अपनी पत्नी का आधार कार्ड जमा किया था. लड़की को बुर्का में लाया था. पत्नी का आरोप है कि उसका चार साल पहले शादी हुआ था और एक बच्ची भी है, लेकिन डेढ़ साल से मायके में रह रही है. उसका पति कई लड़कियों से अफेयर रहा है. आज मैं अपने आँखों से देखी कि मेरा पति नरकटियागंज में बाइक पर एक लड़की को बैठा घूम रहा है. इसके बाद उसने पीछा किया. दोनों श्री राम होटल पहुंचे; अंदर चले जाने के बाद मैं काउंटर पर पहुंची, पुलिस को बुलाई. दोनों को रंगरेलिया मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. गिरफ्तार युवक-युवती बालिग हैं. पति-पत्नी में विवाद चल रहा है और दोनों अभी अलग रह रहे हैं, तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. पुलिस ने होटल मालिक को भी बुलाया है; होटल में बिना जांच कैसे युवक-युवती को जाने दिया गया, इसकी जांच कर रही है. पुलिस गिरफ्तारों के बारे में रामनगर के नारायणपुर के रहने वाले बताए.0
0
Report
गुरुग्राम-द्वारका टनल में कार आग: फायर सेफ्टी सिस्टम ने 12 मिनट में बुझा दी आग
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम-द्वारका टनल का सीसीटीवी आया सामने...कार में आग लगने के बाद कैसे हरकत में आया फायर सेफ्टी सिस्टम..देखिए ये सीसीटीवी गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में मंगलवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई इससे सुरंग में घना धुआं भर गया कार में सवार लोग समय रहते बाहर सुरक्षित निकल गए टनल के स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम ने तुरंत काम शुरू कर दिया और आग पर 12 मिनट के अंदर काबू पा लिया गया0
0
Report
120 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Morena, Madhya Pradesh:गुना जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राघौगढ़ एसडीएम अमित कुमार सोनी के नेतृत्व में वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 120 बीघा शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान पांच जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। मामला वन परिक्षेत्र मकसूदनगढ़ के खेरखेड़ा बीट, कक्ष क्रमांक 780 का है। यहां वर्ष 2023 में 11 लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर लिया था। वन विभाग ने पहले भी इनके खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन दोबारा कब्जा किए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर किशोर कन्याल और पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में एसडीएम राघौगढ़ अमित सोनी के नेतृत्व में करीब 100 वनकर्मी, 80 पुलिस जवान और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने गोफन, लाठी और डंडों से विरोध करने की कोशिश की। इससे पहले भी वन विभाग के कर्मचारियों को धमकियां मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन भारी पुलिस बल और प्रशासन की तैयारी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और अतिक्रमणकारी मौके से भाग निकले। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी और वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद इस क्षेत्र में वृक्षारोपण कर दोबारा वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गर्म दिन में बर्फ़-सा जमे दूध के ब्रिक के साथ बाघ
Noida, Uttar Pradesh:Tigers with a frozen milk brick on a hot day0
0
Report
जमोड़ी थाना: अंधे कत्ल का खुलासा, भाला बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भाला बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। क्या है पूरा मामला? 24 जून 2026 को जिला अस्पताल सीधी से सूचना मिली कि मुन्ना कोल (42 वर्ष), निवासी ग्राम तेन्दुआ की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2026 में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर रामदास उर्फ लल्ले कोल (25 वर्ष), निवासी ग्राम तेन्दुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 23 जून की रात शराब पीने के दौरान मृतक ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में उसने मृतक के सिर के पीछे भाले से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना कोल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद आरोपी के Memorandum के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के निर्देशन और मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस द्वारा की गई。0
0
Report
सचिन पायलट के मेवाड़ दौरे से मेवाड़ में कांग्रेस का समीकरण बदलेगा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, सचिन पायलट का मेवाड़-वागड़ दौरा, बदलने लगा है मेवाड़ में कांग्रेस का समीकरण, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पायलट से मिले राजसमंद जिले के कांग्रेसी नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकी नंदन गुर्जर,वीरेंद्र वैष्णव और अजय गुर्जर ने की मुलाकात, पायलट को राजसमंद आने का दिया न्यौता, कुछ दिन पहले दिल्ली में भी पायलट से मिले थे राजसमंद के नेता, डॉ सीपी जोशी खेमे से आते है तीनो कांग्रेसी नेता,0
0
Report
Advertisement
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के पास मिला जिंदा बम; सेना निरोधक दस्ते ने घेरे बनाए
Bikaner, Rajasthan:महाजन से बड़ी खबर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के पास मिला जिंदा बम जसवंतसर गांव के समीप सुनसान क्षेत्र में मिला कई साल पुराना बम, सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर सेना के बम निरोधक दस्ते को दी गई सूचना बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की तैयारी इलाके में पहले भी मिल चुके हैं ऐसे विस्फोटक, ग्रामीणों में चिंता का माहौल पुलिस और सेना की संयुक्त निगरानी में पूरा क्षेत्र सुरक्षित कराया गया0
0
Report
धीरेंद्र शास्त्री बोले- भाई की गोलीकांड से तीन साल पहले अलग, पुलिस कार्रवाई की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने छोटे भाई शालिगराम गर्ग द्वारा गोलीकांड पर बयान जारी किया है, उन्होंने अपने विवादित छोटे भाई की करतूत पर बोलते हुए कहा कि वह 3 साल पहले ही भाई को छोड़ चुका हूं, पुलिस कार्रवाई करें.0
0
Report
हीटवेव में हुमिंगबर्ड ठंडी जगह ढूंढ रहा है
Noida, Uttar Pradesh:Hummingbird cooling down in a heatwave0
0
Report
Advertisement
श्योपुर बीजेपी कार्यालय में समझौते से मारपीट तक, पार्षद व कार्यकर्ता भिड़े
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर: श्योपुर में बीजेपी कार्यालय उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में ही विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षद के साथ मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम पार्टी नेताओं की मौजूदगी में हुआ। श्योपुर शहर में भाजपा पार्षद जुगल मेहरा ओर भाजपा कार्यकर्ता श्याम मीणा का आपसी विवाद मारपीट में बदल गया दोनों के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए कार्यालय पर सुलह कराने बुलाया था जो आपसी झगड़े में बदल गया। श्योपुर बीजेपी कार्यालय में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन बातचीत के दौरान माहौल अचानक गर्मा गया और कहासुनी मारपीट में बदल गई।0
0
Report
बिहार में 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेज एक साथ शुरू, उच्च शिक्षा व विक्रमशिला मार्ग
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का कल एकसाथ शुभारंभ होगा। यह पहल बिहार को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही विश्वविख्यात विक्रमशिला की गौरवशाली विरासत को नई ऊर्जा देते हुए लगभग 220 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है。0
0
Report
राइफल साफ करते वक्त गोली चली, युवक की मौत; पुलिस जांच जारी
Delhi, Delhi:राईफल साफ करते चली गोली युवक की मौत युवक का भेजा फटा पिता की रायफल से बेटे की मौत तिलकनगर के चोखंडी इलाके की घटना मौके पर तिलकनगर थाने की पुलिस और क्राइम एफ एस एल की टीम जाँच करने में जुटी पश्चिमी जिला के तिलकनगर थाना इलाके के चौखंडी में देर सायं उस समय अफरातफरी मच गई जब पिता की राईफल साफ करते वक्त बेटे से गोली चल गई और गोली सिर में जाकर लगी और सिर का जबड़ा फट गया और काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।और इसकी सूचना पुलिस को मिली तो काफी संख्या में तिलकनगर थाने की पुलिस क्राइम टीम एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।मृतक की पहचान पंकज चौखंडी ए ब्लॉक के रूप में हुई।मृतक के पिता गार्ड की नौकरी करते थे और आज देर सायं पंकज राईफल को साफ कर रहा था और अचानक से गोली लगी और पंकज की मौत हो गई।पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
फ्लोरिडा में बीगल अपने घर को एलिगेटर से बचाते दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Meanwhile in Florida, a beagle protects its family home from an alligator0
0
Report
UPCC का आरोप: देहरादून में राहुल गांधी रैली के लिए मंजूरी बावजूद तैयारी रोक
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की रैली के लिए 10 जुलाई को प्रशासनिक मंज़ूरी मिलने के बावजूद, कार्यक्रम की तैयारियों का सामान ले जा रहे ट्रकों को वेन्यू में घुसने नहीं दिया जा रहा है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वे इस मामले को सुलझाने के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा हेमपुर के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक सम्मान समारोह का
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के हेमपुर के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा रहे जिन्होंने और महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश चंद्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया। वहीं यहां पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा और कॉलेज के प्रोफेसरों ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की शिक्षिका अनुजा अग्रवाल ने किया। गौरतलब है राजकीय महाविद्यालय हेमपुर के डॉ वेद प्रकाश द्वारा विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विजई छात्रा उजमा,रितिका, नैंसी,राठौर,विशेष पटेल,सौम्या जायसवाल,रामवीर,आस्था,उमा, आनंदी,छवि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के पूरा स्टाफ मौजूद रहा0
0
Report
Advertisement
