Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में बारिश से गिरे दो मकान, एक महिला और एक भैंस की गई जान

Sept 13, 2024 05:00:12
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलंदशहर के शिकारपुर में भारी बारिश के कारण बुद्ध सेन और लोकेश के मकानों की छतें गिर गईं। इस हादसे में बुद्धसेन की मां और लोकेश की भैंस मलबे में दबकर जान चली गई। दोनों परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उनके पास रहने के लिए छत नहीं बची है। तहसील प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शासन को रिपोर्ट भेजकर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 29, 2026 13:15:35
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, घटना के समय युवक शराब के नशे में था, झालावाड़ अस्पताल में भर्ती,हालात नाजुक, रामगंजमंडी में सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश अपनी बुआ के निधन की सूचना पर गांव आया था और वह ड्राइवरी का काम करता है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। अज्ञात कारणों के चलते उसने वाहन से पेट्रोल निकालकर खुद पर डाला और आग लगा ली। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कैलाश की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वहीं अस्पताल चौकी के कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि युवक ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच شروع कर दी है। बताया जा रहा है कि कैलाश लंबे समय से गांव से बाहर काम कर रहा था और बुआ के निधन के बाद तीसरे की रस्म से एक दिन पहले ही गांव आया था。
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 29, 2026 13:06:49
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि बीती 24 मार्च को थाना कैलिया में ग्राम उमरी का पुरा, थाना रेंढर निवासी गिरजाशंकर ने तहरीर दी कि उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने तीन टीमों का गठन किया। साक्ष्यों के आधार पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द जाने वाले मार्ग के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला मिथलेशी शामिल हैं। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक हथौड़ा, एक डंडा, दो मोटरसाइकिलें, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड, खून से सने कपड़े व चादर बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी शीतला और मृतक अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मार्च को शीतला ने अमित को फोन कर धमकी दी कि यदि वह नहीं आया तो वह उसके घर आ जाएगी। इस पर अमित 24 मार्च की शाम को अकेले कुलदीप के घर पहुंचा। कुलदीप ने बताया, हम सभी घर में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अमित बेडरूम में पहुंचा, मेरी मां मिथलेशी बाहर निगरानी करने लगी। मैंने, शीतला और अमित दोहरे ने मिलकर उसे दबोच लिया। अमित दोहरे ने उसके मुंह में दुपट्टा ठूस दिया और फिर हम दोनों ने डंडे और हथौड़े से उसके सिर पर तब तक वार किए जब तक वह मर नहीं गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेडशीट और कंबल में लपेटा, उस पर पीली बोरी का तिरपाल डाला और बाइक पर रखकर कैलिया से ब्यौनाराजा जाने वाली सड़क पर ले गए, जहां उन्होंने पहचान छिपाने के लिए शव में आग लगा दी और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में और विवेचना कर रही है।
257
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 29, 2026 13:05:55
CHANDI, Harnaut, Bihar:परवलपुर/होनहार विरवान के होत चिकने पात"यह कहावत नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड के शंकरडीह गांव के तेरह वर्षीय बालक पर पूरी चरितार्थ होती है।इस होनहार किशोर ने इतनी कम उम्र में वो कर दिखाया है,जो करने में अच्छे अच्छों को दशकों का समय लग जाता है। अथर्व की उम्र भले ही कम हो लेकिन सोच और सपने बड़े हैं। किताब लिखना आसान नहीं है लेकिन 13 साल के अथर्व ने इस छोटी सी उम्र में अंग्रेजी में उपन्यास लिखकर बाल साहित्यकारों की दुनिया में एक नया इतिहास रचा है।इस कारनामे से उसने अपने सपनों को एक नयी उड़ान दी है। अथर्व आनंद के पिता आलोक कुमार मिश्र दिल्ली सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गृहणी हैं। अथर्व डीएल डीएवी मॉडल स्कूल दिल्ली के शालीमार में सातवीं कक्षा का छात्र है। अंग्रेजी उपन्यास "द फाइनल थेसिस" उसकी पहली प्रकाशित कृति है।इसे नई दिल्ली के शांडिल्य पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है।अथर्व ने इसके पहले भी कई छोटी-छोटी अप्रकाशित कहानियाँ लिखी है जिसे वह अपने दोस्तों के साथ साझा करता रहा है। अथर्व की माँ ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि कहानियों को गढ़ने और उन्हें विस्तार देने में रही है। वह अपने सपनों और कल्पनाओं को भी कथाओं का रूप देते रहा है। इस उपलब्धि से उसने न केवल अपने शिक्षक दादा स्वर्गीय राधा कृष्ण मिश्र का नाम रोशन किया है बल्कि अपने गांव व जिला की प्रतिष्ठा भी बढ़ायी है। अपने द्वारा लिखी प्रकाशित पुस्तक "द फाइनल थेसिस" के बारे में अथर्व ने बताया कि यह उपन्यास एक रोचक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है और पाठकों को रहस्य व रोमांच की दुनिया में ले जाती है‌ उन्होंने बताया कि उपन्यास लिखने की प्रेरणा उसे विभिन्न लेखकों की साठ से अधिक पुस्तकों को पढ़ने से मिली। उसने बताया कि आगे चलकर वह लेखन के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कमाना चाहता है। अथर्व की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों,बुद्धिजीवियों ने उसे बधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
84
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 29, 2026 13:05:31
94
comment0
Report
KSKamal Solanki
Mar 29, 2026 13:05:21
Dhar, Madhya Pradesh:धार शहर के महाजन अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. जानकरी के अनुसार, बाइक चालक पेट्रोल की कमी की अफवाह के चलते अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराकर आया था। दोपहर के समय अधिक गर्मी और टंकी में ज्यादा पेट्रोल होने के कारण अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पास में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने यह जरूर दिखा दिया कि अफवाहों के चलते की गई लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
178
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 29, 2026 13:05:04
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी घाट पर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम को इस हालत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी छठ घाट की है, जहां एक नवजात बच्ची के लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब घाट के पास मासूम को देखा तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर नवजात बच्ची के होने की पुष्टि हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की। यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है, बल्कि समाज के सामने कई सवाल भी खड़े करती है। फ‍िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में इस मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है, और हर कोई मासूम के सुरक्षित भविष्य की कामना कर रहा है।
169
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 29, 2026 13:04:42
Basti, Uttar Pradesh:जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी सघर्ष मे 80 वर्षीय बुजुर्ग राम कुबेर गौड़ की इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हत्या की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस व उच्चधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तालश मे जुट गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम कुबेर गौड़ और विपिन यादव के बीच काफी समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। बीती रात इसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल राम कुबेर गौड़ को इलाज के लिए कैली अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, एक पक्ष से राहुल और रामू घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विपिन यादव को भी चोटें आई हैं। घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ कलवारी संजय सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस की दो टीमे संदिग्ध स्थानो पर दबिश दे रहे है। वहीं परिजनों ने बताया कि होली के दिन भी ऐ लोग घर पर चढ आये थे और कहासुनी हुई थी पुलिस ने दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामले को शांति करवा दिया था लेकिन उसी विवाद को लेकर आज ऐ मारपीट हुई है।और हमारे बाबा की मौत हो गई पिता जी व भाई एव माँ का ईलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है ।
136
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 29, 2026 13:01:58
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों सहित तमाम मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है, लेकिन संगठन की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी निकाय-पंचायत चुनाव और गैस के मुद्दे पर सक्रिय है, लेकिन संगठन उतनी मजबूती से काम करता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी खुले मंच से जिला अध्यक्षों और नेताओं को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस को लेकर वे संतुष्ट नहीं हैं। गैस जैसे मुद्दों पर भी कई जिलों में प्रभावी प्रदर्शन नहीं हो पाए। राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष बनाए गए थे, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस पर अब सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में निकाय और पंचायत चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को लेकर भी संशय की स्थिति बनती दिख रही है। कांग्रेस प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है, लेकिन नेताओं की निष्क्रियता के कारण कई कार्यक्रमों में अपेक्षित असर नजर नहीं आ रहा। इससे प्रदेश नेतृत्व भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। अब कांग्रेस संगठन विस्तार और सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। निकाय और पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी है। साथ ही संगठन विस्तार के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं, लेकिन इनकी सफलता काफी हद तक नेताओं की सक्रियता पर निर्भर करेगी। बाइट: PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
56
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Mar 29, 2026 13:01:12
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर वीओ - नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति एवं अदम्य साहस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राजस्थान की महिला साइकिलिस्ट 4100 किलोमीटर की यात्रा तय कर पहुंची रामगढ़, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत कहा इस महिला ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। वीओ - राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, पर्वतारोही एवं सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय भारत के पश्चिमी छोर से पूर्वी सीमा तक लगभग 7,800 किमी की राष्ट्रव्यापी साइकिल यात्रा पर हैं। यह यात्रा 11 जनवरी 2026 को जयपुर से प्रारम्भ हुई और राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश से होते हुए आज 29 मार्च 2026 को रामगढ़ पहुँची है। यह महिला साइक्लिस्ट अब तक लगभग 4100 किमी की दूरी तय कर चुकी हैं। यह कार्य उन्होंने नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति एवं अदम्य साहस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया है। बचपन में इनके पिता की मौत होने के बाद माता ने मजदूरी करके इनका पालन पोषण किया है। पत्रकारों से बात करते हुए आशा मालवीय ने बताया कि मेरी यात्रा का उद्देश्य नारी शक्ति, देश भक्ति और अदम्य साहस है। मौके पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश की इस महिला ने अदम्य साहस का परिचय दिया है इन्होंने अपने ही बल पर मजदूरी करते हुए अपने बहन की शादी कराई एवं माता के लिए घर बनवाया, 100 मीटर और 200 मीटर की एथलीट से अपनी यात्रा शुरू कर इन्होंने पर्वतारोहण एवं साइकिलिस्ट को अपना जीवन का हिस्सा बनाया और जीवन में कुछ करने की जज्बा को इन्होंने नारी शक्ति के रूप में आम लोगों को एक संदेश दिया है.
248
comment0
Report
Advertisement
Back to top