दबंग बहू ने ससुराल वालों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के इस्लामाबाद क्षेत्र में दबंग बहू ने देर रात अपने मायके से 12 लोगों के साथ ससुराल पहुंचकर हमला कर दिया। CCTV में कैद हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रात 12 बजे बहू ने अपने भाई और 12 हमलावरों के साथ ससुराल का गेट खुलवाया और हमला किया। यह हमला पति सलमान से फोन पर विवाद के बाद हुआ। मारपीट में ससुराल पक्ष के लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का निधन: पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के करीबी और समर्थक लगातार आवास पर पहुंच रहे हैं। अपर्णा यादव के पहुंचने पर माहौल भावुक हो गया। फिलहाल परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।
