बारिश मे भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबे परिवार को ग्रामीणों ने निकाला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में बारिश के कारण एक मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। घायल नोरंगिलाल, उनकी पत्नी प्रवेश और बेटा-बेटी को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। बारिश के चलते बचाव और राहत कार्य में बाधा आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना थाना नरौरा क्षेत्र के गांव खेड़िया में हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में कंपनी के डायरेक्टर की 22 वी मंजिल से गिरकर हुई मौत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:-नोएडा के सेक्टर 107 में प्रतीक अडिफिस सोसाइटी में आत्म हत्या का मामला संदिग्ध परिस्थितियों में एक टेक कंपनी के डायरेक्टर की 22 वी मंजिल से गिरकर हुई मौत सज्जल मेहरोत्रा एक आईटी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर तैनात थे मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच जुटी,सेक्टर 39 थाना इलाके का मामला।
