icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगढ़ में निजी स्कूल संचालकों का सीबीईओ पर हमला, निलंबन तय, स्कूल बंदी की चेतावनी

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ ब्लॉक के निजी विद्यालय संचालकों ने सोमवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) विश्राम गोस्वामी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम एक ज्ञापन रामगढ़ एसडीएम सुभाष यादव को सौंपा। ज्ञापन में सीबीईओ पर अभद्र व्यवहार और स्कूल संचालकों को धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। निजी स्कूल संचालकों ने मांग की है कि सीबीईओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो रामगढ़ ब्लॉक के सभी निजी विद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीबीईओ विश्राम गोस्वामी छोटी-छोटी बातों पर स्कूल संचालकों को परेशान करते हैं और उनका व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है। संचालकों ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा मोदी और संचालक मनीष खंडेलवाल के मामले का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि फीस बकाया होने के बावजूद छात्रा की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) जारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। निजी विद्यालय संचालक मुरारी दहिया ने कहा कि निजी स्कूलों को सरकार से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलती है। स्कूलों का संचालन, शिक्षकों का वेतन और अन्य व्यवस्थाएं केवल विद्यार्थियों की फीस पर निर्भर रहती हैं। ऐसे में बिना फीस जमा हुए टीसी जारी करने का दबाव स्कूलों के संचालन को प्रभावित करेगा। इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार, ब्लॉक रामगढ़ के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह फांसल, राजेश खंडेलवाल, राजकुमार, ओमप्रकाश सहित कई निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

लोक दल का विद्युत विभाग कार्यालय पर हंगामा, लाइट बंद कर धरना जारी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:लोकदल का हंगामा: विद्युत विभाग के चीफ कार्यालय पर लोकदल कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, कार्यालय की लाइट बंद कर प्रांगण में धरने पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस से धक्कामुक्की. मंत्री अनिल कुमार की चेतावनी के बाद भी विद्युत विभाग ने स्थानीय लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिससे नाराज लोकदल ने चीफ कार्यालय पर हंगामा किया. मुजफ्फरनगर जिले के विद्युत विभाग के चीफ कार्यालय पर सोमवार को हंगामा शुरू हुआ जब लोकदल कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर नारेबाज़ी करते हुए धरना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई. 27 जून रात गांधी कॉलोनी के वाटिका फीडर का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण अगले दिन सुबह 9:00 बजे ट्रांसफॉर्मर बदला गया, पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बनाने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मंत्री जी ने पहले कहा था मुकदमा दर्ज नहीं होगा, पर विभाग ने नई मंडी कोतवाली में स्थानीय लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया. इसी से लोकदल तैयार हुए और कार्यालय पर हंगामा किया. लोकदल के सुधीर भारती ने कहा कि गांधी कालोनी बिजली घर पर क्षेत्र के लोग पहुंचे, जेई ने 174 बार फोन किया पर उठाया नहीं गया; लाइन मेन की ऑडियो हमारे पास है जिसमें वह कह रहा है कि कोई बदतमीजी नहीं हुई. महिलाओं की तहरीर भी दर्ज है. वे कह रहे हैं जनप्रतिनिधि दबाव डालेंगे तो काम होगा. उन्होंने विभाग के चीफ को बदतमीजी बताते हुए विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. 27-27 घर अलीपुर गांव में कई महीनों से बिजली नहीं है. उनका कहना है कि चीफ हटधर्मिता दिखाते हैं और जनप्रतिनिधियों को नहीं मानते. सीनियर नेता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के सामने भी समान रखा गया। विद्युत विभाग के चीफ विनोद कुमार का कहना था कि वार्ता के लिए बुलाया गया था पर वे तैयार नहीं; पुलिस देख रही है कि कैसे लोग घेराव कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि वार्ता के लिए मीटिंग हो सकती है पर महिलाएं भी बदतमीजी की तहरीर देंगी. कहा गया कि मुकदमे नहीं हटेंगे, जनता का अधिकार प्रदर्शन करना है.
0
0
Report

झांसी के धमनी गांव में लोडिंग गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: ललित अहिरवार की मौत, अभिषेक घायल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पास लोडिंग गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ललित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक ललित अहिरवार मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के कुम्हर्रा खास गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा अमित अहिरवार ने बताया बीती रात ललित अपनी बाइक से एक शादी में शामिल होने के लिए उजयान गांव जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई अभिषेक भी था। जैसे ही वे धमनी गांव के पास पहुंचे तभी लोडिंग गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां ललित पड़ा हुआ मिला लेकिन अभिषेक नहीं था, उसकी काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला, सुबह फोन आया कि सेंधरी बैरियर के पास अभिषेक है, उसने बताया कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी, वह लोग उसी लोडिंग गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे, होश आने पर अभिषेक चलती गाड़ी से कूद गया था, फिलहाल घायल अभिषेक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और पुलिस टक्कर मारने वाली लोडिंग गाड़ी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

भागलपुर में भरत तिवाली के समर्थन में कैंडल मार्च, न्याय की तेज़ मांग

Naya Chak, Bihar:बिहार में चर्चित भरत तिवारी मामले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्याय की मांग अब लगातार तेज होती जा रही है और राज्य के विभिन्न जिलों में लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सामाजिक, धार्मिक और युवा संगठनों के साथ-साथ आम नागरिक भी सड़कों पर उतरकर भरत तिवारी को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भागलपुर में भी भरत तिवारी के समर्थन में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियाँ और न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर लेकर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया तथा एक स्वर में सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि भरत तिवारी को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन को जल्द और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। कुल मिलाकर भागलपुर में निकला यह कैंडल मार्च भरत तिवारी के प्रति लोगों के समर्थन और न्याय की मांग का बड़ा संदेश बनकर सामने आया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और बॉर्डर एरिया की धार्मिक स्थलों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी

Jaipur, Rajasthan:बीकानेर पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं और बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आदेश के खिलाफ कल कांग्रेस बीकानेर में प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रसूताओं के मामले को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता बीकानेर में आंदोलन करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शन में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रही है। साथ ही कांग्रेस बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई का भी विरोध कर रही है। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी तरह विफल साबित हो रही है और आम जनता परेशान है। हाल ही में कांग्रेस ने पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन किए थे। अब कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस इन दिनों नई रणनीति पर काम कर रही है। जिलों के मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस सिर्फ प्रदेश स्तर पर बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बड़े मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस इन दिनों इस रणनीति पर काम कर रही है कि जिलों के स्थानीय मुद्दों पर बड़े प्रदर्शन किए जाएं और प्रदेश के बड़े नेता भी इन प्रदर्शनों में शामिल हों, जिससे चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जा सके। पार्टी संगठन अब नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। बीकानेर में स्वास्थ्य व्यवस्था और बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति तैयार करेगी और अन्य जिलों के बड़े मुद्दों को लेकर भी इसी तरह बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।
0
0
Report

जयपुर: शराब के नशे में कार में सोए डॉक्टर की मौत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सोमवार दोपहर एक कार में रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेजिडेंट रोड किनारे कार लगाकर उसमें सोया था। पेट्रोल खत्म होने पर बंद हुई कार में गर्मी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्म के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे में डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा निवासी उदयपुरवाटी झुंझुनूं की मौत हो गई। वह SMS मेडिकल कॉलेज के स्कीन डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। दोपहर करीब 3 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को राहगीरों ने बर्फखाना के पास रोड किनारे खड़ी कार में युवक के बेसुध पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर लॉक कार को खोलने के प्रयास के साथ उसमें ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को काफी आवाज लगाई। काफी प्रयास के बाद कार का शीशा तोड़कर गेट के लॉक खोले गए। कार के अंदर ड्राइवर सीट पर पड़े युवक को चेक करने पर उसकी मौत होने का पता चला। पुलिस को कार के अंदर ही शराब का क्वार्टर भी पड़ा मिला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक संदीप ने शराब का नशा कर रखा था। शराब के नशे में रोड किनारे कार खड़ी कर एसी चलाकर उसमें ही सो गया। स्थानीय लोगों से पता चला है कि पिछले करीब 5 घंटे से कार यहां खड़ी हुई थी। माना जा रहा है कि शराब के नशे में संदीप एसी चलाकर सो गया। पेट्रोल खत्म होने पर बंद हो गई। लॉक कार के अंदर गर्मी में पड़े रहने के कारण उसका दम घुटने से मौत हो गई।
0
0
Report

मुहर्रम पर घर आया युवक खेत में ट्रैक्टर पलटने से मौत, परिजनों ने किया आरोप

Obra, Uttar Pradesh:मुहर्रम का त्योहार मनाने सूरत से घर आया एक युवक कभी सोच भी नहीं सकता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि युवक को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था, इसके बावजूद उससे जबरन खेत की जुताई कराई गई। हादसे के बाद आरोपी पक्ष के मौके से फरार होने का भी आरोप है। दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है। सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के केवाल गांव में ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय मुस्तफा अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। मुस्तफा सूरत की एक निजी कंपनी में काम करता था और मुहर्रम का त्योहार मनाने अपने घर आया हुआ था। अगले ही दिन उसे वापस सूरत लौटना था, लेकिन उससे पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस की एक महिला उसे अपने खेत की जुताई कराने के लिए साथ ले गई। जुताई के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने कई बार कहा था कि उसे ट्रैक्टर चलाना नहीं आता, लेकिन इसके बावजूद उससे खेत की जुताई कराई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद संबंधित महिला और उसके परिजन मौके से फरार हो गए। मुस्तफा अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में तहसील परिसर की बिल्डिंग ढहने से दो मजदूर दबकर मौत, एक घायल

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सदर तहसील परिसर में पुरानी बिल्डिंग को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग का छत का लेंटर गिरने से दो मजदूर दब गए, जिससे एक मजदूर की दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर घायल हुआ जिसका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुईं हैं। इटावा जनपद में सदर तहसील परिसर में बनी बिल्डिंग को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया, जब दो मजदूर छत पर चढ़कर तोड़ने का कार्य कर रहे थे, उसी दौरान अचानक छत नीचे गिर गए और लेंटर में दोनों मजदूर दब गए, जिनका रेस्क्यू कर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने एक मजदूर साहिल को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरा मजदूर शोएब घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने सरयू नहर में लगायी छलांग

MLMadan lalFollow10m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर प्रेमी प्रेमिका के बीच में विवाद के बाद युवती ने नहर में छलांग लगा दी उसे बचाने के लिए युवक भी नहर में कूद गया लेकिन वह किसी तरह बाहर निकल आया जबकि युवती तेज बहाव में लापता हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती का पता नहीं चल सका था मोतीपुर थाना क्षेत्र के गुजरहना गांव निवासी शेख शारीफ 35 वर्ष पुत्र शब्बीर अपनी परिचित काजल 25 पुत्र श्रीकांत प्रसाद निवासी जरही रोड मिहीपुवा के साथ सरयू नहर स्थित बिचपरी पुल पर गया था बताया जाता है कि पुल पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई इसी दौरान काजल ने अचानक नहर में छलांग लगा दी युवती को डूबता देख शारीफ भी उसे बचाने के लिए नहर में कूदा लेकिन तेज बहाव के कारण व किसी तरह किनारे आ गया वहीं काजल पानी में लापता हो गई पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई कई घंटे तक चले खोज अभियान में सफलता नहीं मिलने पर एनडीआरफ एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है देर शाम तक युवती का कोई पता नहीं चल सका था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top