बुलंदशहर के अहमदगढ़ नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का बहता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह लखावटी गंग नहर में बहता हुआ शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकलवाया। शव अहमदगढ़ नहर की झाल से टकराकर पानी में रुक गया था। मेरठ-बदायू हाईवे पर चलने वाले लोगों ने नहर में तैरते हुए शव को देखा और थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
