icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203395
Dharmendra Kumar NigamDharmendra Kumar NigamFollow22 Jul 2024, 10:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाचपावली में नाबालिग से बलात्कार का मामला, आरोपी फरार; गर्भवती पीड़िता और नवजात जन्म की सूचना

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:नागपूर बाईट - नूतन जाधव, पीएसआय, - पाचपावली परिसरात अल्पवयीन मुलीवर अत्याचाराचा आरोप आहे... - अल्पवयीन मुलीसोबत लग्नाचे आमिष दाखवून शारीरिक संबंध ठेवल्याचा आरोप - शाळेत शिकत असताना आरोपी आणि पीडितेची झाली होती मैत्री... २७ ऑगस्ट २०२५ रोजी आरोपीने घरी बोलावून अत्याचार केल्याचा आरोप - वारंवार शारीरिक संबंधांमुळे पीडिता गर्भवती राहिल्याची माहिती.. १२ ऑक्टोबर २०२६ रोजी पीडितेने दिला नवजात बालकाला जन्म दिल्याची माहिती... - भारतीय न्याय संहिता आणि पोक्सो कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल...गुन्हा दाखल, मात्र आरोपी अद्याप फरार - पाचपावली पोलिसांकडून आरोपीचा शोध सुरु.. पोलीस उपनिरीक्षक नूतन जाधव यांची माहिती
0
0
Report

मोहनिया चेकपोस्ट पर विदेशी शराब की 701 पेटी बरामद, कीमत 80-90 लाख

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - मोहनिया चेकपोस्ट पर करीब नब्बे लाख की विदेशी शराब जब्त चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी 701 पेटी शराब, उत्पाद विभाग ने राजस्थान निवासी तस्कर को मौके से दबोचा。 वियो - उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चप्पल की कटिंग की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 से 90 लाख रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है。 जी मीडिया से खास बातचीत में जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ से बिहार में शराब की एक बहुत बड़ी खेप लाए जाने की संभावना है। सूचक द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर विभाग ने विशेष रणनीति बनाई। छज्जू पोखर से ही कुछ कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में निगरानी के लिए लगाया गया था, जबकि बाकी स्टाफ चेकपोस्ट पर पूरी तत्परता के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इसी क्रम में जब संबंधित वाहन चेकपोस्ट पर पहुंचा, तो टीम द्वारा उसे रोक लिया गया। वाहन चालक द्वारा माल से संबंधित कोई भी बिल्टी या वैध कागजात नहीं दिखाए गए। इसके बाद उत्पाद विभाग के स्टाफ और स्कैनर की मदद से गाड़ी की गहन जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गाड़ी में चप्पल की कटिंग के नीचे छुपाकर विदेशी शराब की पेटियां रखी गई थीं。 चेकपोस्ट प्रभारी के अनुसार, तलाशी में कुल 701 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है, जो लीटर के हिसाब से कुल 6218 लीटर और 640 मिलीलीटर है। लगभग 80 से 90 लाख रुपये आंका गया है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नग्गा राम बताया है और वह राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच-पड़ताल में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में किस स्थान पर पहुंचाई जा रही थी。 वन टू वन-- संतोष श्रीवास्तव, चेकपोस्ट प्रभारी मोहनिया
0
0
Report

रबाले MIDC पुलिस ने 3.2 लाख रुपए के गुटखे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किया

SNSWATI NAIKJust now
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील रबाळे एमआयडीसी पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत बिट मार्शल यांना एका अर्टिगा गाडीवर संशय आला असता त्यांनी सदर गाडीची तपासणी केली असता त्या गाडीत महाराष्ट्रात प्रतिबंधित केलेला सुगंधित तंबाखू और गुटखा आढळून आला. या गुटख्याची किंमत 3 लाख 20 हजार रुपये असून प्रतिबंधित गुटख्याची वाहतूक केल्या प्रकरणी 2 आरोपीना पोलिसांनी अटक केलेय. हा गुटखा कोणाकडून खरेदी केला आणि कोणाला विक्री करण्यात येणार होता याचा तपास रबाळे एमआयडीसी पोलिस करत आहेत. देविदास कठाळे (वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक - रबाळे एमआयडीसी पोलिस ठाणे)
0
0
Report
Advertisement

नवरात्र मेले का उद्घाटन: JMएम प्रवक्ता ने माँ दुर्गा के पट खोलकर मेले का शुभारम्भ किया

Sahibganj, Jharkhand:आज से चार दिनों तक चलने वाली नवरात्र पूजा के अवसर पर वानंचल दुर्गा मंदिर और गेड़ाबादी दुर्गा मंदिर में JMएम प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने माँ दुर्गा के पट खोल कर मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंकज मिश्रा ने माँ का पूजा अर्चना किया और पूरे देश सहित झारखंड वासियो के लिए सुख और समृद्धि की प्रार्थना की. इसी के साथ साहिबगंज में वानंचल पूजा समिति और गेड़ाबाड़ी पूजा समिति में मेला का शुभारम्भ हो गया. वानंचल पूजा समिति में अध्यक्ष विमल यादव सहित पूजा समिति के लोग माँ का जयकारा लगाते हुए पूजा के प्रारम्भ का उदघोष किया वही गेड़ाबाड़ी पूजा समिति के संरक्षक बोदी सिन्हा सहित पूजा समिति के सदस्यों ने माता रानी के जयकारे लगाए. इस उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु कि भीड़ मौजूद रही. इस मेला उद्घाटन में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था कि गई हैँ जिसकी निगरानी स्वयं साहिबगंज डीएसपी के द्वारा किया जा रहा है.
0
0
Report

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सप्तमी तिथि पर माता की भव्य पूजा की परंपरा

Deoghar, Jharkhand:देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव और शक्ति एक साथ विराजमान है नवरात्र को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर भीतरखंड दुर्गा बेदी मंडप में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत माता की पूजा अर्चना होती है सप्तमी तिथि पर सर्वप्रथम बेल वृक्ष के नीचे से माता को डोली में बिठाकर पवित्र शिवगंगा तालाब के तट पर लाया गया जहां पर पुजारी सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा एवं आचार्य श्रीनाथ महाराज के द्वारा माता को सात सागर सात नदी सात झरने एवं ओलावृष्टि जल से माँ का स्नान कराया गया इसके बाद उन्हें डोली पर बिठाकर बाबा मंदिर का परिक्रमा करते हुए बाबा मंदिर प्रांगण स्थित भीतर खंड दुर्गा मंडप में पूरे विधि विधान के साथ लाया गया जिसके बाद माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना शुरू की गई इसके बाद आम भक्तों के लिए माता का पट खोल दिया गया मौके पर उपचारक भक्ति नाथ फलाहारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सप्तमी तिथि की पूजा की जाएगी और कल भी सप्तमी तिथि की पूजा किया जाएगा निशा पूजा किया जाएगा या परंपरा सरदार पांडा भव प्रीत नंद ओझा के द्वारा शुरू की गई थी जो आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है बता दें कि यह एक शक्ति स्थल भी है जिसे लेकर मां शक्ति की आराधना विशेष रूप से तांत्रिक विधि से की जाती है
0
0
Report
Advertisement

दबंग बनने की सनक पर गोलीबारी, दो गिरफ्तार नालंदा में

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के बिहारशरीफ में युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर वायरल होने और दबंग बनने की होड़ में कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा के पास कारगिल चौक स्थित दुखी होटल के निकट हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान चंदन कुमार और देवीदयाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने और दबंग बनने की चाहत में गोलीबारी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है。
0
0
Report

करोड रुपए की चोरी का सच क्या है।व्यापारियों में माल बरामद होने की चर्चा तेज,आरोपी पुलिस से कोसो दूर

Shrvan PanditShrvan PanditFollow9m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... करोड़ो की चोरी का क्या सच ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में सर्राफा व्यापारी के यहां पर हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में अभी तक जहा पुलिस के हाथों से आरोपी गिरफ्त से दूर है। वहीं स्थानीय सर्राफा व्यापारियों में माल बरामद होने ओर आरोपियो की गिरफ्तारी न होने की बात को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि पुलिस अधिकारी का इस मामले में साफ कहना है की जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । ..... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद की क्षेत्र के गांधी चौक के पास स्थित नाला पटरी पर दीपक ओर हर्ष की सर्राफा व्यापारी की दुकान का है। जिसमें अज्ञात चोरों ने छत को फाड़ कर दुकान में रखें करीब 500 ग्राम सोना और करीब 40 किलो चांदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद जहां पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है वहीं अब स्थानीय व्यापारियों में चर्चा है कि पुलिस ने माल तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि इस मामले में व्यापारी से हुई बातचीत के बाद पता चला कि कुछ सामान दुकान के आसपास से बरामद होने की आशंका है जबकि पुलिस आरोपियो की तलाश के मामले में कोसों दूर नजर आ रही है इस मामले में दुकान संचालक व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने अभी हमें कुछ नहीं बताया हालांकि हम लोगों को व्यापारियों ने बताया कि कुछ माल दुकान के आसपास से ही बरामद हुआ है जबकि इस मामले में उच्च अधिकारी जल्दी घटना का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियां तेज, 18 अक्टूबर को जुटेंगे दिग्गज नेता सीतापुर। रेउसा कस

RKRamendr KumarFollow11m ago
Reusa, Sitapur, Uttar Pradesh:रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियां तेज, 18 अक्टूबर को जुटेंगे दिग्गज नेता सीतापुर। रेउसा कस्बे में आगामी 18 अक्टूबर, रविवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम तंबौर मार्ग स्थित रेउसा में आयोजित होगा। महासभा के पदाधिकारी रामसिंह लोधी ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत सहित कई प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा विधायक चंद्रपाल सिंह राजपूत, हरिओम वर्मा, कैलाश राजपूत, गंगाचरण राजपूत और समाज के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़े समाज को एकजुट करना, राजनीतिक चेतना जागृत करना और समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया जाएगा। रामसिंह लोधी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष रामशंकर लोधी, पीयूष लोधी समेत समाज के प्रबुद्ध लोग गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। महासभा के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं, ताकि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

बद्रीनाथ धाम: BKTC अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट के लिए अनशन चौथे दिन जारी

Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में चल रहे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का वन टाइम सेटलमेंट की माँग को लेकर क्रमिक अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। बद्रीनाथ केदार मंदिर में बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड ने अनशन पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों से वार्ता की। सोहन सिंह रांगड ने बताया कि शासन और मुख्यमंत्री जी ने उनसे बात की है और शासन से एक लेटर भी प्राप्त हुआ है, जिसमें कर्मचारियों का डेटा मांगा गया है। हमने डेटा बनाना शुरू कर दिए हैं... कोशिश करेंगे कि दो-तीन दिन में अभिलेख तैयार करके शासन को भेज दें ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार आगे का निर्णय लिया जा सके।
0
0
Report

लातूर जिला सहकारी बैंक: महाऐक्यती में अंदरूनी टकराव सामने, विपक्षी दल आरोप-प्रत्यारोप

Latur, Maharashtra:लातूर जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत महायुतीतील बिघाडी आता स्पष्टपणे समोर आलीय. राज्यात भाजप आणि राष्ट्रवादी काँग्रेस सत्तेत एकत्र असले, तरी लातूरमध्ये मात्र जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीवरून दोन्ही पक्षांमध्ये मतभेद निर्माण झालेत. सहकारमंत्री बाबासाहेब पाटील आणि काँग्रेस नेते धीरज देशमुख एकाच गाडीतून दाखल झाल्यानं राजकीय चर्चांना उधाण आलंय. दुसरीकडे, भाजप आमदार संभाजी پाटील निलंगेकर यांनी सहकारमंत्र्यांना थेट राजीनाम्याचं आव्हान दिलंय. नेमकं काय घडलंय, पाहूयात हा स्पेशल रिपोर्ट. लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेवर गेल्या अनेक वर्षांपासून काँग्रेस आणि देशमुख कुटुंतील वर्चस्व राहिलंय. हे वर्चस्व मोडून बँक ताब्यात घेण्यासाठी भाजप आणि राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या महायुतीकडून प्रयत्न सुरू होते. मात्र, निवडणुकीच्या तोंडावरच महायुतीतील अंतर्गत मतभेद समोर आलेत. सहकारमंत्री बाबासाहेब पाटील आणि भाजप आमदार संभाजी पाटील निलंगेकर यांच्यातील संघर्षामुळे जिल्हा बँकेची निवडणूक आता राजकीय प्रतिष्ठेची बनलीय.
0
0
Report

चार अस्पतालों की मुस्तैद चेकिंग: 7 कर्मचारी अनुपस्थित निकले, स्वास्थ्य सेवाएं सवालों के घेरे में

Karauli, Rajasthan:सीएमएचओ ने चार चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना ने चार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सा अधिकारी और चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमएचओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति भी देखी गई। सीएमएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनीराम सरपंच का पुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडर, फतेहपुर और कोटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, जांच व्यवस्थाओं और संस्थानों में साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिले और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई बनाए रखने, जरूरी दवाइयां उपलब्ध रखने और जांच सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top