icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203408
Pawan SharmaPawan SharmaFollow20 Aug 2024, 09:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गरीब चौपाल से हर गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा

Makhdun pur Kabir, Bihar:गरीब चौपाल में मंत्री संतोष सुमन बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ अरवल जिले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की ओर से गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। अरवल इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन पिछले कई महीनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जा रहा है। अरवल इस यात्रा का 19वां जिला है। उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से ऐसे गरीब परिवारों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, जो किसी कारण से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। कई लोग अपनी समस्याएं लेकर जिला या पटना स्थित कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं होने के बावजूद जानकारी के अभाव और कुछ बिचौलियों के कारण पात्र लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पाता है। ऐसे लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रही है और गरीबों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

औरैया में पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी की कोशिश, FIR के नाम पर मांगे 15 हजार

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow6m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बिजली चोरी के एक मामले में आरोपी व्यक्ति को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया गया और मुकदमे से बचाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर दी गई। इतना ही नहीं, ठगों ने रकम लेने के लिए व्हाट्सऐप पर QR कोड भी भेज दिया। कॉलर की पहचान में पुलिस अधिकारी का नाम दिखाई देने से पीड़ित को भरोसा हो गया। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में ठगी के तरीके को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। पूरा मामला 20 अगस्त 2026 का है। प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम निगड़ा में बिजली चोरी की चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान ओमकांत पुत्र श्यामबाबू चतुर्वेदी को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। इसके बाद 21 अगस्त को थाना विद्युत चोरी निरोधक, औरैया में उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 22 अगस्त को ओमकांत के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दावा किया कि मुकदमे को लेकर कार्रवाई रोकने के एवज में 15 हजार रुपये देने होंगे। खास बात यह थी कि कॉलर की पहचान में ट्रूकॉलर पर दरोगा कृष्णकांत प्रजापति का नाम दिखाई दे रहा था। ठग ने भुगतान के लिए व्हाट्सऐप पर QR कोड भी भेज दिया। मामला संदिग्ध लगने पर ओमकांत ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता होरीलाल को दी। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और मुखबिर की सूचना पर ककोर बंबा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र निवासी कृष्णकांत यादव और मोहित यादव, दोनों की उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी ऑनलाइन माध्यमों से मुकदमों से जुड़े लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें उपलब्ध कराता था। इसके बाद कृष्णकांत और मोहित खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संबंधित लोगों को फोन करते और मुकदमा सेट कराने या कार्रवाई से बचाने के नाम पर पैसों की मांग करते थे। रकम QR कोड के जरिए अलग-अलग खातों में मंगाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट -- अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

Kusu, Chhattisgarh:
0
0
Report

करमाखेड़ा-पुंगतालाब में वन्यजीव सप्ताह के साथ आया कठपुतली शो, संरक्षण संदेश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में 72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को ग्राम करमाखेड़ा एवं पुंगतालाब में कठपुतली शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कठपुतली शो के जरिए कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वन विभाग की ओर से बताया गया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत जिले के अलग-अलग गांवों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ा जा सके। वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन करमाखेड़ा और पुंगतालाब में कठपुतली शो के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

काशी दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों के पिंडदान से सामाजिक जागरूकता तेज

JPJai Pal9m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ पिंडदान। • आगमन संस्था ने कोख में मारी गईं बेटियों की शांति के लिए किया पूजन। • 5 आचार्यों की देखरेख में पिंडदान, तर्पण, पंचबलि और ब्राह्मण भोज संपन्न। • पवित्र गंगाजल, कुशा और अग्नि से भूमि का संस्कार कर बनी विशेष वेदी। • जौ, तिल, शहद और घी से बने पिंडों का विधि-विधान से हुआ पूजन। • दक्षिण दिशा की ओर मुख कर तर्पण किया और गंगाजी में पिंड विसर्जित किए। • कार्यकर्ताओं ने सुबह 3 घंटे में तैयार किए 10 हजार पिंड। • संस्था अब तक 1 लाख 60 हजार से अधिक अजन्मी बेटियों का कर चुकी है तर्पण। • कन्या भ्रूण हत्या के महापाप के खिलाफ आगमन संस्था उठा रही आवाज। • बाइट - संतोष ओझा, संयोजक, आगमन संस्था
0
0
Report

कैराना के नाहिद हसन पर विवाद के बीच विकास के दावे तेज

Shamli, Uttar Pradesh:शामली एंकर .......... शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहने वाले नाहिद हसन जनता के लोकप्रिय नेता बताये जाते हैं।इस अंदाजा कैराना विधानसभा सीट पर जीतने से लगाया जा सकता है।एक और जहां नाहिद हसन हमेशा विवादों में रहते है।वहीं क्षेत्र की जनता ने उन्हें अभी तक तीन बार विधायक बनाया है।ओर 2027 के चुनाव में जहां सपा सीट से विधायक की दावेदारी पक्की है।वहीं क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि विपक्ष के होने के नाते वह अपने क्षेत्र में कम विकास कर पाते हैं।और कार्यकर्ताओं की बात उठाने के दौरान उन पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं。 वहीं आपको बता दे कि शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट जहां विश्व विख्यात है।वहीं कैराना विधानसभा सीट के तीन बार से लगातार विधायक रहने वाले नाहिद हसन राजनीतिक घराने से आते हैं। जिनके पिता मन्नुवर हसन और मां तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है।वहीं वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन भी सांसद है। कैराना से नाहिद हसन तीन योजनाओं से लगातार विधायक होने के साथ-साथ विवादों में भी रहे हैं। जिसमे वह कई मुकदमे होने के साथ-साथ जेल की सजा भी गये हैं।विवादों से नाता रखने वाले बाहुबली व क्षेत्र के जनता के दिलों पर राज करने वाले नाहिद हसन जनता के बीच कम आते जाते है। जनता की बीच उनकी लोकप्रियता कम नही होती है।वही बारे में जहां स्थानीय कैराना के एक निजी अबखार के वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि क्षेत्र में नाहिद हसन एक राजनीतिक घराना से आते हैं। जिसके पिता मन्नुवर हसन चारों सदन में विजय हुए थे जिनका गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम है वही उनके पिता माता तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है। जबकि वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन कैराना से सांसद है। विपक्ष की सरकार होने के नाते नाहिद हसन अपने क्षेत्र की जनता में काफी लोकप्रिय नेता है। जिन पर कई मुकदमे अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के दौरान लिखे जा चुके हैं। वहीं उन्होंने क्षेत्र में सड़के विद्यालयों का नवीनीकरण ,व अन्य कई जनता के हितों के लिये अनेकों कार्य भी किए हैं। बाइट ...
0
0
Report
Advertisement

नेपाली हाथियों का चंदिया हजारा में प्रवेश: वीडियो वायरल, ग्रामीण दहशत में

Pilibhit, Uttar Pradesh:चंदिया हजारा के जंगल में पहुंचे नेपाली हाथी, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के नजदीक जंगल में नेपाली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हाथियों के जंगल में चहलकदमी करने का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें हाथी जंगल के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी की खबर से जंगल किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर पहुंच सकता है, जिससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान हो सकता है। क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही से किसानों को फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच हाथियों की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड आबादी और खेतों की ओर बढ़ता है तो जनहानि और फसल नुकसान का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और गांव के लोगों को सतर्क करने की मांग की है।
0
0
Report

नवादा में अनंत सिंह के समर्थक युवक का टैटू चर्चा का विषय

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के प्रति एक युवक की दीवानगी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। नवादा के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव के रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवा लिया है। टैटू में अनंत सिंह की तस्वीर के साथ दादा और छोटे सरकार लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनखुश, अनंत सिंह को अपना आइडल मानता है। इसी दौरान जब उसने भीड़ में अपने सीने पर बना टैटू दिखाया तो वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया और लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। अनंत सिंह को उनके समर्थक प्यार से छोटे सरकार और दादा के नाम से ही बुलाते हैं, और इस युवक ने वही नाम अपने टैटू में भी लिखवाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top