icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow30 Jul 2024, 06:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल के तरावड़ी में मुठभेड़: आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Karnal, Haryana:करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। कुटेल के पास 29 जून को पकड़े गए गिरोह का फरार छठा आरोपी बाइक पर भागते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल बुधवार रात सीआईए-1 टीम को सूचना मिली कि कुटेल के पास से फरार आरोपी परमीत बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और हाइवे पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को संदिग्ध युवक बाइक पर जाता दिखाई दिया। रुकने का इशारा, फिर तेज रफ्तार में भागा आरोपी पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक को तेज गति से भगा लिया। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसल गई और आरोपी नीचे गिर गया। पुलिस जैसे ही उसकी ओर बढ़ी, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना और भागने की कोशिश करता रहा। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। गोली लगते ही आरोपी गिर गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। बाद में पुलिस अपनी गाड़ी में उसे लेकर करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंची।
0
0
Report
Advertisement

अररिया हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव तेज़ जाँच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:अररिया जिला के नगर पंचायत रानीगंज अंतर्गत पंजियार टोला, वार्ड संख्या 16 निवासी श्री योगेश पंजियार उर्फ पूनम पंजियार जी की 17 वर्षीय पुत्री जया श्री, जो JEE की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में रहकर अध्ययन कर रहीं थीं, की बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। आज माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी मृतका के पैतृक आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद जी ने लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी सहित संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच की माँग की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा आश्वासन दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो इस गंभीर मामले को लोकसभा में भी प्रमुखता से उठाकर न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर दरगाह देग ठेके में 20 लाख की कथित गबन, मुकदमा दर्ज

Ajmer, Rajasthan:दरगाह थाना पुलिस ने अजमेर दरगाह की देग ठेका प्रकरण में 20 लाख रुपए की कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के पूर्व सचिव शेखजादा एहतेशाम चिश्ती और देग ठेकेदार सैयद अनवर मोहम्मद नियाजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई अंजुमन के वर्तमान सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2018 के उर्स के दौरान दरगाह शरीफ की देग का ठेका 3 करोड़ 77 लाख 40 हजार 100 रुपए में दिया गया था। ठेका शर्तों के अनुसार अंजुमन को 1 करोड़ 25 लाख 80 हजार 33 रुपए मिलने थे। ठेकेदार ने बैंक चेक और नकद के माध्यम से 1 करोड़ 5 लाख 80 हजार रुपए जमा कराए, जबकि 20 लाख रुपए बकाया रह गए। आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्कालीन सचिव ने बकाया राशि की वसूली के लिए 10-10 लाख रुपए के दो मूल चेक और एक वचन पत्र अपने कब्जे में लिए थे। बाद में ठेकेदार से मिलीभगत कर इन दस्तावेजों को संस्था के रिकॉर्ड से गायब कर दिया गया और 20 लाख रुपए का कथित गबन कर संस्था को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

मानसून की पहली बारिश ने मनेंद्रगढ़ में जल निकासी की खामियां उजागर कर दी

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में मानसून की पहली बारिश ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया और नगरपालिका की दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और दुकानों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा। पहली बारिश में जल निकासी व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। देखते ही देखते पानी नगरपालिका की दुकानों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों का सामान भीग गया और आर्थिक नुकसान हुआ। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने नगरपालिका से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

वन रक्षक पर डेढ़ करोड़ की ठगी: महिला आयोग FIR की सिफारिश

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - संतान सुख दिलाने के नाम पर कथित तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, पीड़ित दंपति का आरोप है कि वन विभाग में पदस्थ वन रक्षक और उसकी पत्नी ने वर्षों तक विशेष पूजा, ताबीज और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूली, शिकायत के मुताबिक इस दौरान एफडी तुड़वाई गई, जमीन बेची गई और करीब डेढ़ करोड़ रुपए आरोपियों को दिए गए, मामला महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचने पर सुनवाई के दौरान वनकर्मी की संपत्ति, वाहन खरीद और मकान निर्माण को लेकर भी सवाल उठे, सुनवाई के दौरान मामला गंभीर पाए जाने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मई नायक ने बस्तर एसपी को एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की है, जबकि एडीएम को चल-अचल संपत्तियों और विभागीय अनुमति की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं, अब पूरे मामले की जांच पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं।
0
0
Report

डेजर्ट लिजर्ड हत्या वीडियो वायरल, तीनों आरोपी जेल भेजे गए

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज के पाड़ाझिर गांव में गोह (डेजर्ट लिजर्ड) की हत्या कर उसे सोशल मीडिया पर शान से पोस्ट करना तीन लोगों को भारी पड़ गया है! घटना का वीभत्स वीडियो बीजेपी मंडल अध्यक्ष के फेसबुक आईडी से "पहली बार देखा इतना बड़ा गुहेरा" कैप्शन के साथ साझा किया गया था। वीडियो वायरल होते ही रेंजर महेंद्र पालेचा और वन विभाग की टीम ने आधी रात को ताबड़तोड़ छापेमारी कर जीवन बंसल और हरि नारायण लोधी को दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई विनोद दुबे ने दबाव में बाद में सरेंडर कर दिया अब तीनों आरोपी को अदालत में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top