203395
शिकारपुर में रोडवेज बस ने छात्र को मारी टक्कर
Dargahpur Basauti, Uttar Pradesh:मेरठ-बदायूं हाईवे पर शिकारपुर तहसील गेट के सामने एक दुर्घटना हुई। गिन्नोर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी थी। 13 वर्षीय घायल छात्र बांसौटी गांव का निवासी है। वह अपने दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रहा था। बस को देखकर उसका दोस्त कूद गया लेकिन वह बस की चपेट में आ गया। गुस्साई भीड़ ने बस ड्राइवर को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाशिक-पुणे रेल्वे मार्गावर चक्का-भंग आंदोलन; हजारों नागरिक रस्त्यावर
Shirdi, Maharashtra:नाशिक–पुणे रेल्वे मार्गासाठी आज चक्का-भंग आंदोलन झाले. हजारोंच्या संख्येने नागरिक रस्त्यावर उतरले. चाकणपासून सिन्नरपर्यंत चक्काजाम करण्यात आला. नारायणगावातील GMRTच्या कारण देत रद्द केलेला मार्ग पूर्ववत करण्याची मागणी करण्यात आली. जुन्नर तालुक्यात खासदार अमोल कोल्हे, संगमनेर हिवरगाव पावसा टोल नाक्यावर बाळासाहेब थोरात आणि जयश्री थोरात, तर सिन्नर तालुक्यातील गोnde फाटा येथील समृद्धी महामार्गावर सत्यजीत तांबे यांच्या नेतृत्वाखाली आंदोलने सुरु झाली. नाशिक–पुणे महामार्गावरील वाहतूक ठप्प झाली असून हजारों नागरिक आंदोलनात सहभागी झाले आहेत. आंदोलनाचा आढावा घेत काँग्रेस नेत्या जयश्री थोरात यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी.0
0
Report
बाळासाहेब थोरात की गिरफ्तारी के बाद सिन्नर में आंदोलन तेज, सरकार से न्यायसंगत मांगों पर जोर
Shirdi, Maharashtra:बाळासाहेब थोरात ऑन सिन्नर आंदोलक पोलिस ताब्यात - हे जनतेच आंदोलन , जनतेच प्रतिनिधित्व करतानी अटक झाली त्याच वाईट मानण्याच काही कारण नाही... सरकारने न्याय्य मागणीचा विचार करावा , दडपशाही करू नये... सध्या हे सरकार जनेतच्या भावना समजून घेत नाही...विचार समजूत घेत नाही , सवांद साधत नाही... दडपशाहीने सरकार पद्धत हि सुरू झालीय...हे दुर्देवी , जनता याला उत्तर पुर्णपणे उत्तर देईल...0
0
Report
मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर आसमान से फूल बरसे; योगी ने हेलीकॉप्टर से स्वागत किया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उड़नखटोले से पुष्प वर्षा एंकर - मुजफ्फरनगर... इस वक्त पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है... सड़कों पर आस्था का सैलाब है... हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है और गूंज रहे हैं हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत के लिए शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की... और फिर उसके बाद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने भी आसमान से शिवभक्तों का स्वागत किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया और इसी दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही कांवड़ मार्ग के ऊपर उड़ान भरी... नीचे सड़क पर चल रहे शिवभक्तों पर फूलों की बारिश शुरू हो गई। आसमान से बरसते फूल... हाथों में कांवड़... माथे पर भस्म... और जुबां पर हर-हर महादेव के जयघोष... ये नजारा जिसने भी देखा... वो शिवभक्ति में सराबोर हो गया। डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी और जनपद की सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी, पुरकाजी, छपार, अलकनंदा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली समेत कांवड़ मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही शिवभक्तों पर आसमान से फूल बरसे... कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयकारा लगाया... तो किसी ने फूलों को माथे से लगाया। पूरा कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों ने जिला प्रशासन और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुजफ्फरनगर प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया। एक तरफ आसमान से फूल बरसे... तो दूसरी तरफ जमीन पर लाखों शिवभक्तों का रेला... मुजफ्फरनगर का ये नजारा बता रहा है कि कांवड़ सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था और विश्वास का महासंगम है। शिवभक्तों पर आज की इस पुष्प वर्षा के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए हमारे श्रद्धालु जो हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं उसके लिए शासन की तरफ से हेलीकॉप्टर आया हुआ था जिसे हम पुष्प वर्षा के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।0
0
Report
Advertisement
सावन में बरेली की चिकन दुकान पर नॉनवेज बिक्री पर पुलिस का छापा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में सावन माह के दौरान मुंडिया गली के सामने स्थित एक चिकन शॉप पर बिरयानी और चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा तो शिकायत सत्य पाई गई, पुलिस ने मौके से नॉनवेज की खुलेआम बिक्री पाई, पुलिस के मुताबिक, मौके से खाद्य सामग्री और बिक्री से संबंधित सामान कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।0
0
Report
महाकाल की सवारी: पुलिस ने रिहर्सल में भीड़ रोकने के लिए घेरा मजबूत किया
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की दूसरी सवारी से पहले पुलिस की विशेष तैयारी, रस्सा पार्टी की कराई रिहर्सल उज्जैन। सावन माह की दूसरी सवारी सोमवार, 10 अगस्त को निकाली जाएगी। सवारी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्य पालकी की सुरक्षा और सवारी मार्ग को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रस्सा पार्टी की विशेष रिहर्सल कराई गई। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों ने सवारी के समय बनने वाली भीड़ और दबाव जैसी परिस्थितियों का लाइव अभ्यास किया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में श्रद्धालुओं की भीड़ के रूप में लगाया गया। इन पुलिसकर्मियों ने मुख्य रस्सा घेरे में प्रवेश करने का प्रयास किया, जबकि वर्दीधारी जवानों ने उन्हें रोकते हुए पालकी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए रखने का अभ्यास किया। अचानक भीड़ बढ़ने, श्रद्धालुओं के आगे आने और रस्सा घेरे में अनधिकृत प्रवेश की स्थिति में पालकी को सुरक्षित आगे बढ़ाने का भी अभ्यास कराया गया। मुख्य रस्सा पार्टी को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए उसके चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार करने की व्यवस्था का अभ्यास किया गया। मुख्य घेरे के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी व्यक्ति को मुख्य रस्सा पार्टी तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके। बाहरी सुरक्षा लेयर में ‘अपूर्वा जिम’ के वॉलंटियर्स का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके साथ ही रस्सा पार्टी के आगे क्लीयरेंस पार्टी की भूमिका का भी अभ्यास कराया गया। पालकी के आगे, पीछे और दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित स्थान पर चलते हुए भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को पूरी तरह क्लियर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस की इस विशेष रिहर्सल का उद्देश्य सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना, भीड़ को नियंत्रित रखना और बाबा महाकाल की पालकी को निर्धारित मार्ग से सुरक्षित एवं सुगम तरीके से आगे बढ़ाना है।0
0
Report
नोएडा में श्रावण आस्था और साहित्य-सामाजिक सेवा का संगम
Noida, Uttar Pradesh:श्रावण में सजी भक्ति की महफिल, नोएडा में दिखा आस्था, साहित्य और समाजसेवा का संगम श्रावण का पावन महीना... भोलेनाथ की भक्ति... सावन की फुहार और कविताओं की गूंज... नोएडा में ऐसी ही एक शानदार शाम देखने को मिली, जहां आस्था के साथ साहित्य, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन की दिग्गज हस्तियों का संगम नजर आया। गौतमबुद्ध नगर में रिनोक्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रमुख समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा उर्फ शालू पंडित की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की और भक्ति से सराबोर इस शाम को खास बना दिया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे विश्वविख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास। जैसे ही कुमार विश्वास ने मंच संभाला, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं में जब सावन, शिव और भारतीय संस्कृति के रंग घुले तो माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ साहित्यिक रंग में भी रंग गया। इस खास आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, नोएडा से विधायक पंकज सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के उद्योगपति, समाजसेवी, कारोबारी और तमाम गणमान्य हस्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। एक ही मंच पर आस्था, अध्यात्म, साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। यही वजह रही कि श्रावण की यह शाम नोएडा में चर्चा का विषय बनी रही। कुल मिलाकर, नोएडा की इस श्रावणी शाम ने यह संदेश दिया कि जब आस्था के साथ साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा जुड़ती है, तो कोई आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं रहता, बल्कि वह लोगों की यादों में बस जाने वाली एक खूबसूरत शाम बन जाता है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जरवा कोतवाली में शांति समिति की बैठक।।
Bagahia, Uttar Pradesh:त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जरवा कोतवाली में शांति समिति की बै आगामी त्योहार बारावफात, नागपंचमी, सावन कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी, को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना कोतवाली जरवा के मीटिंग हॉल में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था में खल डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। बैठक में प्रधान शकील अहमद, अरशद, चेतराम थारू, घनश्याम यादव, अखिलेश, मैराज खान, मुस्तकीम, सलमान, दीपक यादव, मोहम्मद निसार, रामपाल यादव, मोहम्मद हसन* सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की0
0
Report
प्रधानाध्यापक ने छुट्टी में खुद सड़क के गड्ढे भरे, क्षेत्र में जागरूकता फैलाई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़-राजग्राम मुख्य मार्ग पर बाहिरग्राम कांटा के समीप जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों से परेशान लोगों की सुविधा के लिए नबीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने रविवार की छुट्टी के दिन एक अनोखी पहल की है... उन्होंने किसी प्रशासनिक मदद का इंतजार किए बिना, मजदूर के साथ मिलकर खुद श्रमदान किया और सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरवाया... बताते चलें कि यह मुख्य मार्ग झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ता है... इस पथ से न केवल मालपहाड़ी पत्थर उद्योग क्षेत्र से पत्थर लदे वाहन गुजरते हैं, बल्कि गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने पर इसी रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है... सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं... प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने बताया की, "एक दिन बारिश के दौरान इसी रास्ते से गुजरते समय मेरी बाइक का पहिया गड्ढे में उतर गया था...उस दिन मैं दुर्घटना से बाल-बाल बचा, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना में किसी की जान जा सकती है... उन्होंने आगे कहा, "रविवार की छुट्टी का उपयोग समाजहित में करने के उद्देश्य से मैंने खुद कुदाल उठाई और मजदूर के सहयोग से गड्ढे भरवाए... केवल अपने लिए जीना ही जीवन नहीं है, समाज के प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं... प्रधानाध्यापक ने स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आएं और ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके...0
0
Report
नालंदा में अज्ञात वाहन से पिता-पुत्र हादसे में पिता की मृत्यु
Pariaunna, Bihar:नालंदा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को उनकी चपेट में ले लिया। हादसे में 65 वर्षीय पिता प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी 65 वर्षीय प्रमोद शर्मा रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमोद शर्मा अपने पुत्र अजय कुमार के साथ जजमान के यहां से काम करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अजय को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बिहार शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार: गुणवत्ता, परीक्षा और छात्र-कल्याण पर जोर
Patna, Bihar:बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। घोषणा-1: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुँचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो। घोषणा-2: परीक्षा सुधार बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। समिति बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक एवं AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी। घोषणा-3: विशेष सहयोग शिविर शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं समस्याएँ सुनी जाएंगी। घोषणा-4: छात्र कल्याण छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है。0
0
Report
प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर मचा हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया प्रेमिका के लिए युवक मोबाइल टावर के ऊंचे हिस्से पर जाकर बैठ गया युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़ सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को टावर से दूर किया और युवक से बातचीत शुरू प्रेम प्रसंग में युवक ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम, वजह अभी साफ नहीं नीचे आने के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट में शुरुआती सीईओ नियुक्ति के संकेत, इंटरव्यू शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:सूत्रों के हवाले से खबर, 2 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मिल सकता है पहले सीईओ,राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में CEO की नियुक्ति की मामला,CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है,ट्रस्ट अगस्त के महीने में ही आयोजित कर सकता है इंटरव्यू देश भर से 5400 लोगों ने किया था आवेदन,स्क्रीनिंग में सफल लोग इंटरव्यू में बुलाए जाएंगे राम मंदिर परिसर में होगा इंटरव्यू इंटरव्यू के लिए गठित है तीन लोगो का पैनल0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर हादसे: श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकराई, घायल हों अधिकतर
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग – फतेहपुर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल,3 की हालत गंभीर घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल कोरवा गांव से प्रतापगढ़ के मनगढ़ दर्शन के जा रहे थे सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया पिकअप में 30 लोग थे सवार,पुलिस मौके पर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के पास मामला।0
0
Report
अरुणाचल में डोके-बाम मार्ग पर सेना के ट्रक दुर्घटनाग्रस्त; जनहानि नहीं
Guwahati, Assam:अरुणाचल प्रदेश: डोके-बाम मार्ग पर भारतीय सेना के दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग और लेपा रादा जिलों के बीच स्थित डोके-बाम मार्ग पर 8 अगस्त को भारतीय सेना के दो ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के दोनों ट्रक इस मार्ग से होकर गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने या किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों और सैन्य वाहनों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में खुले तार, छात्रा को करंट, छात्रों में रोष
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सबसे बड़े मोरारका कॉलेज में लापरवाही की तस्वीर! कक्षा कक्षों में खुले पड़े है बिजली के बोर्ड और तार बीबीए कक्षा में खुले तारों से छात्रा को लगा करंट चार दिन पहले ज्ञापन, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था छात्रा को करंट लगने के बाद विद्यार्थियों में रोष एसएफआई ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर दिया धरना कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में जमकर हुई नारेबाजी प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने तार करवाए ठीक भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का दिया आश्वासन झुंझुनूं जिले की सबसे बड़ी सरकार कॉलेज राजकीय मोरारका महाविद्यालय के 22 नंबर कमरे में बीबीए की कक्षा के दौरान खुले और नंगे पड़े बिजली के तारों से एक छात्रा को करंट लगने की घटना के बाद विद्यार्थियों में रोष फैल गया। मामले को लेकर एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने बताया कि 22 नंबर कमरे में बीबीए की क्लास लगती है। जहाँ बोर्ड की विद्युत व्यवस्था लंबे समय से खराब थी और तार खुले पड़े हुए थे। इससे करंट लगने की आशंका बनी हुई थी। विद्यार्थियों की ओर से करीब चार दिन पहले प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया गया था। इसके बाद दो दिन पहले मौखिक रूप से भी कॉलेज प्रशासन को खुले तारों और खराब बोर्ड की जानकारी दी गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों का आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते एक छात्रा को खुले तारों से करंट लग गया। घटना के बाद विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि 22 नंबर कमरे में खराब बोर्ड और खुले पड़े तारों को तत्काल ठीक करवाया जाए। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती। तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और धरने के बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और 22 नंबर कमरे में खुले पड़े बिजली के तारों तथा बोर्ड की व्यवस्था को ठीक करवाया। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से कक्षाओं में बिजली से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जांच करवाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। बाइट : पिंटू सैनी, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष, एसएफआई0
0
Report
Advertisement
