सावन के तीसरे सोमवार में आचार्य मनजीत धर्मध्वज जी ने शिवभक्तों के साथ की महापीठ की 7 कोसीय परिक्रमा
Nausana, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के तीसरे सोमवार को पीठाधीश्वर आचार्य मनजीत धर्मध्वज जी के नेतृत्व में शिवभक्तों के द्वारा आत्म कल्याण एवं राष्ट्र सुरक्षा राष्ट्र उन्नत बनाने हेतु 7 किलोमीटर की परिक्रमा की गई, परिक्रमा के दौरान राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्र उन्नति के लिए लगातार गुरु जी एवं शिवभक्तों के द्वारा जाप किये गए। परिक्रमा के पश्चात सिद्ध महापीठ पर वैदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा शांति पाठ का मंत्र उच्चारण करते हुए राष्ट्र उन्नति के लिए दिव्य अभिषेक कराया गया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
