203395
शिकारपुर में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन, 151 मीटर लंबा तिरंगा लहराया
Shikarpur, Uttar Pradesh:शिकारपुर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बुलंदशहर द्वारा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह 151 मीटर लंबी यात्रा एसकेडी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर अमर शहीद विजय सिंह के शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, रिंकू चौधरी, विजयपाल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसानों का चक्का जाम: 23 माँगों के लिए सड़क पर रातभर प्रदर्शन
Kawardha, Chhattisgarh:क Kavर्धा। कबीरधाम जिले के किसान अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसानों ने कवर्धा पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर सड़क के दोनों किनारों और बीच में ट्रैक्टर खड़े कर चक्का जाम कर दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ आंदोलन देर रात तक जारी रहा। जाम के कारण इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस पहल नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। किसान अपने साथ राशन और बर्तन भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क पर ही भोजन बनाया और साथियों के साथ खाना खाया। देर रात किसानों ने सड़क पर ही रात बिताने की बात कही। किसानों के अनुसार प्रशासन से बातचीत में अभी कोई समाधान नहीं निकला है और शुक्रवार को भी आंदोलन जारी रहने की संभावना है。0
0
Report
दतिया में ज्ञापन के दौरान भिडंतुंत के बाद ब्लैकलिस्टिंग की मांग
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया में ज्ञापन से पहले भिड़े समर्थक, नारेबाजी के बाद हाथापाई पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में प्रदर्शन दतिया। लोधी समाज के लोगों ने बुधवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभारी सहायक यंत्री भूपेंद्र कुमार राजपूत के साथ कथित लूट एवं हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और निर्माण कार्य निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में गौरव धाकड़, भूपेंद्र धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, पदम सिंह धाकड़ और अरविंद धाकड़ सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने से पहले प्रदर्शन के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब लोधी समाज के कुछ लोगों द्वारा कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस समर्थक नेताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते हाथापाई की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी कर रहे थे। विवाद के चलते मौके पर कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 15 सितंबर 2026 को प्रभारी सहायक यंत्री भूपेंद्र कुमार राजपूत के साथ लूट एवं हत्या के प्रयास की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई। ज्ञापन में घटना में शामिल बताए गए ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, उनके निर्माण कार्य निरस्त करने तथा मामले में आरोपी बताए गए धारा सिंह धाकड़, उपयंत्री, के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
हरियाणा कलाकार अंकित बालियान हत्या: परिवार के आरोप, दो महीने बाद भी नहीं मिली न्याय
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर आज देर शाम को गांव बनतीखेड़ा में न्याय पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में मृतक अंकित बालियान की पत्नी और पिता ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द न्याय की मांग की। परिजनों का आरोप है कि घटना को करीब दो माह बीतने के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। जनपद में हुई हत्या को दो महीने के करीब हो चुके हैं, लेकिन 3 मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। परिजन अधिकारियों से लगातार कार्रवाई के लिए मिलते आ रहे हैं। अब परिवार लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं नजर आ रही। अंकित की पत्नी ने कहा कि पंचायत यह बताने के लिए बुलाई गई थी कि अब तक क्या कार्रवाई हुई और क्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी हर मांग ठंडे बस्ते में डाल दी जा रही है; न्याय मिलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वे दो महीने से जगह-जगह चक्कर लगा रहे हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अपना पति वापस चाहिए, उनकी क्या गलती थी और गोलियां क्यों चलीं, इसका जवाब पुलिस-प्रशासन को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कार्रवाई हो रही है, लेकिन धरातल पर न्याय नहीं मिला। अंकित की पत्नी ने कहा कि यह घटना उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुकी है। अगर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे कदम उठाने को मजबूर होंगी जिससे खुद कार्रवाई हो जाएगी, जिससे पंचायत में चिंता का माहौल बना। तीन मांगों के लिए परिवार अड़ा है: पहली—अंकित हत्याकांड में न्याय दिलाना; दूसरी—अंकित के नाम पर स्टेडियम और लड़कियों के लिए स्कूल बनवाने की मांग; तीसरी—सरकार की कड़ाई से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की नीति के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई। परिवार का कहना है कि यदि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उनका पुलिस-प्रशासन पर भरोसा घटेगा। परिवार ने कहा कि अधिकारी कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं, लेकिन दो माह बाद भी न्याय नहीं मिला; पंचायत के माध्यम से आवाज बुलंद की गई है और निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
दिनेश फलाहारी ने प्रेमानंद महाराज पर माफी मांगी; कहा वे सनातन समाज के गौरव
Mathura, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज पर दिए बयानों पर दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी, कहा- \"वे सनातन समाज के गौरव हैं, किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा चाहता हूँ\"0
0
Report
सिकंदरा राव में रामलीला एवं रासलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ मंचन
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- नगर के मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार को श्री रसिक वर रामलीला एवं रासलीला संस्थान, वृंदावन-मथुरा के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला एवं रासलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय सिंह पुंडीर ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन एवं फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि अभय सिंह पुंडीर ने आयोजन की सफलता तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन समाज को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय, महामंत्री जयपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, भाजपा पदाधिकारी पंकज गुप्ता, विशाल राज चौहान, भाजपा नेता वैभव वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय एवं विशाल दरगढ़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार रामलीला एवं रासलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। वृंदावन के कलाकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन करेंगे। महोत्सव के दौरान राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम विवाह, वनवास, भरत मिलाप, लंका दहन, मेघनाद वध, रावण वध तथा श्रीकृष्ण जन्म लीला सहित अनेक धार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है। महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा।0
0
Report
नवसारी में सूदखोरों के उत्पीड़न से युवक ने दी आत्महत्या
Navsari, Gujarat:નવસારીઓ ચીખલીમાં વ્યાજખોરોના ત્રાસથી યુવાને જીવન ટૂંકાવ્યું ચીખલીની દર્શન સોસાયટીમાં રહેતા 31 વર્ષીય રોનિશ જૈને કરી આત્મહત્યા આંતલિયા GIDC સ્થિત ગોડાઉનમાં ગળાફાંસો ખાઈ જીવન ટૂંકાવ્યું ઘટનાસ્થળેથી પોલીસને મળી કરૂણ સુસાઈડ નોટ સુસાઈડ નોટ માં રોનિશ જૈનના છેલ્લલા શબ્દ "મને કોઈ રસ્તો નથી દેખાતો, હું મારી જાતે આ કરી રહ્યો છું, પોલીસને વિનંતી છે કે મારા મમ્મી-પાપાને હેરાન ન કરતા" વ્યાજના વિષચક્રમાં હોમાઈ જતાં 31 વર્ષના ઉગતા યુવાનનો લીધો બલી યુવકના मौतથી પરિવાર ભાંગી પડ્યો, વ્યાજખોરો સામે કડક કાર્યવાહીની ઉગ્ર માગ0
0
Report
Advertisement
सीएम साय ने सुकमा IED घटना में घायल जवानों के इलाज की पुष्टि की
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के पास IED को निष्क्रिय करने के दौरान CRPF के चार जवानों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख जताया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घायल जवानों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.0
0
Report
खैरागढ़: बाजार अतरिया में बिना वैध दस्तावेज चल रहे 3 क्लिनिक-पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस
Khairagarh, Chhattisgarh:Khairagarh: Health Department Issues Notices to 3 Illegal Clinics and Labs in Bazar Atariya खैरागढ़ जिले के बाजार अतरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों पर औचक छापेमारी की। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस जांच में दिशा पैथोलॉजी, रुद्राक्ष पैथोलॉजी और श्रेया क्लिनिक के पास संचालन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले। विभाग ने तीनों संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में दस्तावेज न मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अध्यक्ष संजीव तोमर ने महापंचायत की सफलता पर किसानों का जताया आभार, अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई.
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा की मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसान बचाओ-देश बचाओ महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद। बोले किसानों के साथ कभी अन्याय नही होने देगें।ओर कहा कि अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई0
0
Report
Advertisement
दमोह के हटा में टीआई के हाथ जलने के साथ कांग्रेस प्रदर्शन भारी घटना
Damoh, Madhya Pradesh:कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, पुतला छीनते वक्त टीआई के हाथ जल गए. देश भर में आंदोलन की राह पर चल रही कांग्रेस ने आज काला दिवस मनाया और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंकने का काम भी किया. इसके बीच दमोह जिले के हटा में एक हादसा हुआ जब कांग्रेसियों के पुतला जलाने के बीच यहां के थाना प्रभारी के दोनों हाथ आग में झुलस गए. दरअसल हटा शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ पीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और पुतले जलाने लगे. इन पुतलों को जलने से रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका और उनके बीच झूमाझटकी हुई. जलते हुए पुतले को छीनने की कोशिश में हटा टीआई सुधीर बेगी के हाथों में आग लगी, लेकिन समय रहते आग बुझा दी गई और उनके दोनों हाथ झुलस गए, जिसका इलाज हटा के सिविल अस्पताल में कराया गया. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक देश में लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा और ये कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी; कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी.0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे और अनिल देसाई ने गहरा शोक व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "यह बहुत ही अप्रत्याशित और दुखद है। नाना पाटेकर क्या थे, इस पर विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है। वे हर किसी से बहुत आत्मीयता से मिलते थे। यही उनकी असली पहचान थी। वे मेरे पिता और मुझसे भी इसी तरह मिलते थे। हर किसी के प्रति उनके मन में आत्मीयता थी। मैं इस खबर से स्तब्ध हूं।" "दिग्गज नेता नाना पाटेकर के निधन पर शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई ने कहा, "यह बहुत बड़ा सदमा है... नाना पाटेकर जी एक अभिनेता और एक अच्छे इंसान के तौर पर उन्होंने अपनी एक जगह बनाई थी। वो बहुत ही संवेदनशील इंसान थे। आज उनका जाना समाज के लिए, इंडस्ट्री के लिए और हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा सदमा और क्षति है..."0
0
Report
पतंजलि गाय घी बैच FAWB260017 असुरक्षित, MP खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने का आदेश
Bhopal, Madhya Pradesh:पतंजलि का गाय का घी जांच में असुरक्षित,एमपी खाद्य ओषधि विभाग ने तत्काल स्टॉक वापिस लेने का आदेश जारी किया\n\n- पतंजलि का का गाय का घी का प्रारंभिक जांच में असुरक्षित पाया खाद्य विभाग ने...पूरे बैच को बाजार से वापस लेने का आदेश... \n- स्टॉक मिलने पर जब्त होगा,निर्माता-विक्रेता पर होगा केस...\n- मध्यप्रदेश में पतंजलि गाय के घी के 200ML का एक बैच जांच में असुरक्षित मिला है...\n- इसके बाद खाद्य एवं ओषधि विभाग ने प्रदेशभर मे इस बैच का स्टॉक वापस लेने और बाजार में मिलने पर उसे तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित निर्माता और विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोर्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।\n\n- पतंजलि का बैच FAWB260017 का है, जिसकी निर्माण तिथि अप्रैल 2026 है जो छिंदवाड़ा जिले मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसका सैंपल लिया था। खाद प्रयोगशाला की जांच में इसे असुरक्षित घोषित किया गया। \n- इसके बाद खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर पूरे प्रदेश से इस बैच को वापस लेने की कार्रवाई शुरू की गई है।\n- बाजार से पूरा स्टॉक वापस होगा जारी आदेश मे संबंधित बैच की बिक्री, वितरण और आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार, डिस्ट्रीब्यूटर, थोक विक्रेता और रिटेलर के पास मौजूद स्टॉक की पहचान कर उसे तत्काल वापस लेना होगा। वापस लिए गए घी को दूसरे खाद्य पदार्थों से अलग रखकर 'फूड रिकॉल - बिक्री के लिए नहीं' के रूप में चिन्हित करना होगा।\n(आर्डर)0
0
Report
Advertisement
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुँचे; भाजपा ने किया स्वागत
Dhanbad, Jharkhand:झारखण्ड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद पहुँचे. धनबाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यो की जानकारी, निर्देश इस दौरान दिया. कोयला व्यवसायी कुम्भनाथ सिंह भी सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुँचे. शिष्टाचार मुलाकात की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन होने पर रामगढ़ अंतिम संस्कार में पहुँच श्रमांजलि देकर वापस लौटे हैं. कोयला व्यवसायी कुम्भनाथ सिंह ने कहा नेता प्रतिपक्ष के सर्किट हाउस में आने की सूचना में मिलने पहुँचे थे. शिष्टाचार मुलाकात किये हैं.0
0
Report
बेतिया में लापता 2 वर्षीय अनन्या का शव बरामद, आरोपी महिला-परिजन हिरासत में
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां दो दिन से लापता बच्ची का शव मिला है। पड़ोसी के छत से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। बच्ची का शव बोरे से बरामद हुआ है। मझौलिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच से दो वर्षीय अनन्या 5 अक्टूबर को गायब हो गई थी, एक महिला को उसको अपने साथ ले जाते सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुआ था, उसी आधार पर कल एक महिला और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। आज देर शाम बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सीसीटीवी फुटेज में सुमी खातून नाम की लड़की बच्ची को ले जाते दिख रही है। बच्ची के दादा हारून खान ने थाना में कल शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची का शव मिलने से स्थानीय लोगो में आक्रोश है। स्थानीय लोगो का कहना है कि कल दिन में ही सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया था; त्वरित कार्रवाई अगर की गई होती तो बच्ची सकुशल बरामद हो गई होती। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला से सख्ती से पूछ ताछ कर बच्ची का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही बच्ची के दादा ने बताया कि 30 हजार रुपया का मांग किया जा रहा था; मुझे रेलवे स्टेशन बुलाया गया था; बाद में बच्ची का शव उसी के छत से बरामद किया गया है। पुलिस की निष्क्रियता के वजह से बच्ची की मौत हो गई है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के पांच विकासखंड टीबी मुक्त घोषित, राष्ट्रव्यापी अभियान को गति
Muju, Jeonbuk State:टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के कई विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें खड़गवां, सोनहत, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार, बतौली और घरघोड़ा विकासखंड शामिल हैं। नई दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर काम करने वाले विकासखंडों और पंचायतों को सम्मानित किया गया। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े समेत जिला प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के खड़गवां, सोनहत, बलौदाबाजार, बतौली और घरघोड़ा विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ टीबी मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और उपचार की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। इन्हीं सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप इन विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी मुक्त भारत अभियान में डिजिटल तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कार्यक्रम में संगिनी ऐप को जोड़ा गया, जिसके माध्यम से टीबी से संबंधित जानकारी, जागरूकता और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में संबंधित विकासखंडों से जनपद स्तर के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच और बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को भी सम्मानित किया गया। लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को गोल्ड, दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को सिल्वर, जबकि पहली बार टीबी मुक्त घोषित होने वाली पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को महात्मा गांधी की प्रतिमा, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
