icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर रिश्वतखोर इंस्पेक्टर के ठिकानों से लाखों का खजाना बरामद

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर के ठिकानों और बैंक लॉकरों में मिला 'खजाना' सांभर थानाधिकारी राममिलन मीणा रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था एसीबी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के बाद सरकारी क्वार्टर और जयपुर स्थित आवास पर किया सर्च सरकारी क्वार्टर से 50 हजार रुपए नकद बरामद आरोपी के नाम ग्रैंड विटारा वाहन भी मिला जगतपुरा के महादेव नगर स्थित आवास की तलाशी तलाशी में निवास वाला विला आरोपी के नाम मिला आरोपी और पिता के नाम से दो बैंक लॉकर मिले बैंक लॉकरों की तलाशी में करीब 5.25 किलो चांदी मिली चांदी की अनुमानित बाजार कीमत 12.50 लाख रुपए लॉकर से करीब 20 तोला सोने के जेवरात भी मिले सोने की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपए एसीबी अब बरामद संपत्ति के स्रोत और ज्ञात आय से संबंध की जांच करेगी 13 सितंबर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप हुआ था
0
0
Report

यमुना नदी में युवक के कूदने के मामले में करीब 25 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया

RavindraRavindraFollowJust now
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कूदे युवक का शव करीब 25 घंटे बाद बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है, जो सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास रहता था। एक युवती से विवाद के बाद प्रशांत ने पहले अपनी बाइक युवती के ऑफिस में फेंकी और फिर यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। करीब 25 घंटे बाद युवक का शव संगम में बना पुल के पास नदी से बरामद हुआ कुछ मछुवाओ ने शव को जाते हुए देखा सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यमुना नदी में युवक के कूदने के मामले में करीब 25 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। मृतक युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है, जो सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास रहता था। बीते दिन प्रशांत का एक युवती से विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक ने अपनी बाइक युवती के ऑफिस में फेंकी और इसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई गई। करीब 25 घंटे की तलाश के बाद यमुना नदी से प्रशांत का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

शव यात्रा के दौरान करंट से बची दो जान, लाठी-डंडों से तार हटाया गया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शव यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुआनो घाट पर दाह संस्कार के लिए जा रहे दो रिश्तेदार रास्ते में बिजली के पोल और जमीन पर पड़े तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे तड़पने लगे। शव यात्रा में शामिल लोगों ने लाठी-डंडों से तार हटाकर उनकी जान बचाई। इसके बाद बिजली निगम को सूचना दी गई। सिकरीगंज के अवधेश भुज का बीती रात निधन हो गया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पार्थिव शरीर लेकर कुआनो नदी के घाट की तरफ जा रहे थे। घाट से पहले रास्ते में बिजली का एक पोल गिरा हुआ था। पोल से जुड़ा एरियल बंच कंडक्टर भी जमीन पर पड़ा था। केबल कई जगह से कटा हुआ बतलाया गया। रास्ते से तार हटाने की कोशिश के दौरान हरिनंद (42) और शिवकुमार भुज (52) करंट की चपेट में आ गए। दोनों करंट लगने के बाद छटपटाने लगे। शव यात्रा में शामिल अन्य रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तार को हाथ नहीं लगाकर लाठी-डंडों से तार को दोनों से अलग किया और उन्हें करंट से मुक्त कराया। इसके बाद बिजली निगम को सूचना दी गई। मामाले में स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिकरीगंज क्षेत्र में जर्जर बिजली के पोल और तार लगातार परेशानी का कारण बने हुए हैं। पोल टेढ़े हैं तो कई स्थानों पर तार लटक रहे हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप है। बाईट: सत्येंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग। लापरवाही के इस मामले को लेकर अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइन कटवा दी गई थी और गिरे हुए पोल व बिजली के तार को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। गनीमत रही कि समय रहते शव यात्रा में शामिल लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई और लाठी-डंडों की मदद से उन्हें तार से अलग कर दिया गया। सवाल ये है कि आखिर कई दिनों से सड़क पर पड़ा बिजली का पोल और करंट प्रवाहित तार बिजली विभाग की नजर में क्यों नहीं आया?
0
0
Report
Advertisement

झाँसी में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लगाया रक्तदान शिविर, जिला अस्पताल में 71 यूनिट रक्तदान हुआ

Adil AhmadAdil AhmadFollow6m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद झाँसी की ओर से स्वर्गीय आरके दत्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय, झांसी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन मुख्य अभियंता एवं सदस्य तथा अन्य विभागों के अभियंताओं और कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 71 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के इस आयोजन में सर्व प्रथम मंडल आयुक्त महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया! इस मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में नितेंद्र श्रीवास्तव प्रान्तीय महासचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स, संजीव कुमार अधीक्षक अभियंता, ए.पी. सिंह अधिशासी अभियंता महासंघ के पदाधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव रजनीश पुरोहित द्वारा किया गया।
0
0
Report

कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथियों के पुनर्यौवन कैंप शुरू: संरक्षण के लिए नई पहल

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - जिनके कदमों से जंगल की निगरानी होती है...जिनकी सूंड और ताकत वन्यजीवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटी रहती है...अब इन्हीं गजराजों की सेहत और सुकून का ख्याल कान्हा प्रबंधन रख रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में आज से 20 सितंबर तक हाथियों का पुनर्यौवन यानी रिजुविनेशन कैंप आयोजित किया गया है। कान्हा के जंगलों में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले विभागीय हाथियों के लिए यह कैंप खास है। कान्हा में वर्तमान में 16 विभागीय हाथी हैं—जिनमें 9 नर, 6 मादा और एक नवजात हाथी का बच्चा शामिल है जो गश्ती, वन्यजीव अनुश्रवण, संरक्षण और ट्रांसलोकेशन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में लगातार सेवाएं देने वाले इन गजराजों को कैंप के दौरान काम से अलग आराम और बेहतर देखभाल की जा रही है। कैंप में हाथियों को विशेष आहार दिया जा रहा है। वन्यजीव चिकित्सक नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। मालिश और सेवा के साथ रक्त, फीकल और मूत्र के नमूने भी लिए जा रहे हैं जिन्हें आवश्यक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही सभी हाथियों का शारीरिक माप भी दर्ज किया जाएगा। कैंप के दौरान सुबह जंगल से हाथियों को लाकर नहलाया जाता है, शरीर और पैरों की मालिश की जाती है। दोपहर में महावत और चाराकटरों के साथ परिचय एवं खेल गतिविधियां आयोजित होती है और शाम को भोजन के बाद उन्हें वापस जंगल में छोड़ा जाता है। एक साथ रहने और गतिविधियों में शामिल होने से हाथियों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार को भी बेहतर बनाने का प्रयास होता है। कैंप में सिर्फ हाथियों की देखभाल ही नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले महावत और चाराकटरों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाता है। वरिष्ठ महावत उन्हें हाथियों के रखरखाव, व्यवहार और आपात परिस्थितियों में प्रभावी नियंत्रण के तरीके बताते हैं। कान्हा प्रबंधन पिछले 16 वर्षों से लगातार ऐसे पुनर्यौवन कैंप आयोजित कर रहा है। जंगल के इन मौन प्रहरी गजराजों के प्रति कृतज्ञता और उनके संरक्षण को समर्पित यह पहल... कान्हा के वन्यजीव संरक्षण की मानवीय संवेदना की भी मिसाल है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी STF ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ/stf यूपी Stf को मिली कामयाबी अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त 1- श्रेयांश यादव उर्फ बबल, 2- अजीत यादव, 3- अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, 4- अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी, 5- राहुल गुप्ता Stf द्वारा पकड़े गए अभियुक्त के पास से 4 पिस्टल 32 बोर मय 4 मैगजीन, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिन्दा कारतूस 32 बोर ,1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी होवे बरामद Stf ने सभी अभियुक्तों को पैडलेगंज से मोहददीपुर जान वाली सड़क पर विंध्यवासिनी पार्क के बगल वाली रोड से करीब 10 मीटर आगे जाकर मेन रोड पर थानाक्षेत्र कैण्ट, जनपद गोरखपुर से किया गिरफ्तार
0
0
Report

जयपुर में डीआईजी आनंद शर्मा ने 20 बीघा की चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जेडीए के डीआईजी आंनद शर्मा की बड़ी कार्रवाई。 20 बीघा भूमि पर 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं। जोन-12 के बेगस में 10 बीघा भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई。 जोन-14 में वाटिका की 6 बीघा और कुम्हारियाबास की 4 बीघा भूमि पर कार्रवाई。 बिना भू-रूपांतरण और जेडीए स्वीकृति के बनाई गई थीं सड़कें और अन्य निर्माण。 जेडीए ने जेसीबी से कार्रवाई कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास विफल किए。 साथ ही शिकारपुरा-विप्र विहार और महल रोड से हटाए अतिक्रमण । रोड सीमा से चबूतरे, टीनशेड, थड़ियां, ठेले और तिरपाल हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।
0
0
Report
Advertisement

ANTF की विषधरासीम कार्रवाई में 17 साल से फरार चरस तस्कर शबीर उर्फ हाजी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:ANTF का ऑपरेशन विषधरासीम के तहत राजस्थान पुलिस ने 17 साल से फरार चरस तस्कर शबीर अहमद उर्फ हाजी को अनंतनाग से गिरफ्तार किया. वर्ष 2009 में दिल्ली-आग्रहद से अहमदाबाद की चरस की बड़ी खेप और कश्मीर में तस्करी नेटवर्क से जुड़े मामले ने इस आरोपी को मुख्य सूत्रधार बताया गया था. ANTF टीम ने अनंतनाग में तीन दिन तक निगरानी रखकर ग्रे रंग की 800 कार की शक से उसे दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शबीर ने कश्मीर में चरस की खेती व कारोबार के लिए बाहरी राज्यों के साथ नेटवर्क बढ़ाने की बात स्वीकार की और कहा कि उसने ए-क्लास कॉन्ट्रैक्टर कार्ड बनवाकर ठेकों के जरिये संपर्क बढ़ाया. परिजनों के साथ उसका पुराना कनेक्शन भी उजागर हुआ, पिता चरस तैयार कर सप्लाई करते थे और उसने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी के दौरान चरस पहुंचाने का आरोप स्वीकार किया. पुलिस के अनुसार 17 साल की फरारी के पीछे आतंकवाद के नाम का फायदा उठाने का प्रयास था और उसने बाहरी राज्यों में सप्लाई के लिए मोर्चे बनाकर नेटवर्क फैलाया. आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से स्थानीय और केंद्रीय टीमों की संयुक्त कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी. अब पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि यह जान सके कि 17 साल में शबीर ने नेटवर्क कितना फैलाया और किन-ककिन राज्यों से संपर्क थे.
0
0
Report

राजस्थान में MD ड्रग्स का बड़ा अवैध नेटवर्क, 800 किलो बरामद

Jaipur, Rajasthan:देश के पारम्परिक मादक पदार्थों के साथ ही पश्चिम का एक खतरनाक एक खतरनाक नशा अब राजस्थान में अपना नेटवर्क फैला रहा है...इसका नाम है एमडी ड्रग्स यानी मेफेड्रोन । इस नशे को कभी हाई-प्रोफाइल पार्टियों और पब कल्चर से जोड़कर देखा जाता था, वही अब राजस्थान में अवैध मैन्युफैक्चरिंग के बड़े नेटवर्क में बदल चुका है। ANTF और राजस्थान पुलिस की लगातार कार्रवाई में सामने आई तस्वीर बेहद चिंताजनक है। दावा है कि उत्तर भारत में when्त की जा रही एमडी ड्रग्स का बड़ा हिस्सा राजस्थान से बरामद हो रहा है। जोधपुर से जयपुर तक... खेतों से लेकर बंद औद्योगिक परिसरों तक...आखिर कैसे चल रही हैं ये ड्रग्स की गुप्त फैक्ट्रियां ? कहां से आ रहे हैं केमिकल ? और कैसे तैयार हो रहा है युवाओं के लिए ये सफेद जहर ? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... राजस्थान अब सिर्फ एमडी ड्रग्स की खपत का बाजार नहीं...बल्कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई में सामने आया है कि प्रदेश के कई इलाकों में अवैध मैन्युफैक्चरिंग का नेटवर्क भी खड़ा हो चुका है। जोधपुर... बाड़मेर... पाली... सिरोही... भीलवाड़ा और जयपुर के बाहरी इलाके...सुनसान जगहों, कृषि फार्मों और बंद औद्योगिक परिसरों में चल रही कथित अवैध लैब्स पर ANTF और पुलिस ने लगातार शिकंजा कसा है। ANTF आईजी 48 से ज्यादा अवैध एमडी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के भंडाफोड़ का दावा किया गया है। और इन कार्रवाइयों में 800 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स की बरामदगी सामने आई है। यानी मरुधरा में अब सिर्फ रेत नहीं... ड्रग माफिया का काला कारोबार भी तेजी से पैर पसार रहा है। सबसे बड़ा सवाल...आखिर बनती कैसे है एमडी ड्रग्स? ANTF आईजी विकास कुमार का कहना है कि एमडी यानी मेफेड्रोन एक नया ड्रग है, जिसका यूरोप में आविष्कार माना जाता है। एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है। ड्रग नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे केमिकल्स तक पहुंच, जिनका इस्तेमाल वैध औद्योगिक या दूसरे सामान्य कामों में भी होता है। इसी सप्लाई चेन का दुरुपयोग कर तस्कर इन्हें अवैध तरीके से प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। यानी... केमिकल वैध... लेकिन उसका इस्तेमाल गैरकानूनी। यही वो ग्रे एरिया है, जिसका फायदा उठाकर ड्रग नेटवर्क अपना कारोबार खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। आईजी विकास कुमार का कहना है कि 2017-18 के आसपास गुजरात में सामने आए मामलों के बाद एमडी का नेटवर्क राजस्थान में भी तेजी से फैलने लगा और अब इसके तार शहरी इलाकों से लेकर फार्महाउस और पार्टी कल्चर तक पहुंचने की जांच हो रही है। एमडी उत्तेजक ड्रग है जीवन में मजा लेना चाहता है पार्टियों में आनंद लेना चाहता है । आकर्षण में फंस कर इसे लेता है एक ग्राम से भी कम लेने से नशा आता है। यह प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, इसलिए जो युवा पहले हीरोईन गांजा की आगाझ में था वह अब एमडी ड्रग की चपेट में है। जिसे युवा 'पार्टी ड्रग' समझकर शुरू करते हैं...वही धीरे-धीरे जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन सकता है। ड्रग नेटवर्क के खिलाफ ANTF और राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कहीं खेतों में बने फार्म हाउस...कहीं बंद फैक्ट्री...तो कहीं किराए के कमरों में छिपाकर चलाए जा रहे ठिकाने...जांच एजेंसियां सिर्फ तैयार ड्रग्स तक पहुंचने की कोशिश नहीं कर रहीं...बल्कि केमिकल सप्लायर से लेकर मैन्युफैक्चरर, सप्लायर और पेडलर तक पूरी चेन तोड़ने पर फोकस कर रही हैं। क्योंकि एक लैब बंद होने से नेटवर्क खत्म नहीं होगा...जब तक उस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन नहीं टूटती。 ग्राफिक्स इन 48 अवैध यूनिट्स का भंडाफोड़ 500 किलो एमडी जब्ती देश का करीब 70 प्रतिशत है राजस्थान बना जांच एजेंसियों के रडार पर पुलिस और ANTF की कार्रवाई में लगातार नए ठिकाने सामने आ रहे हैं। लेकिन इस जहर की सप्लाई रोकने के साथ-साथ जरूरी है कि इसके डिमांड साइड पर भी प्रहार हो। यानी...घर, स्कूल, कॉलेज और समाज...हर स्तर पर जागरूकता जरूरी है। रेगिस्तान की जमीन पर...ड्रग माफिया ने अगर सफेद जहर की फैक्ट्री खड़ी करने की कोशिश की है...तो राजस्थान पुलिस और ANTF अब इन फैक्ट्रियों की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। लेकिन लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं...क्योंकि ड्रग्स की एक खेप पकड़े जाने से ज्यादा जरूरी है- एक युवा को इसकी पहली डोज लेने से रोकना। इसमें समाज और परिवार की भूमिका भी बड़ी है।
0
0
Report

नमो मैराथन सोनभद्र में: युवा में दिखा स्वस्थ जीवनशैली और खेल प्रगति

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नमो मैराथन का आयोजन किया गया। ‘दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान’ और ‘फिट इंडिया’ के संदेश के साथ आयोजित मैराथन में सोनभद्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा , मंत्री संजीव गोंड और MLC विनीत सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान सुमन पटेल तो पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार वहीं आयोजक धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। सोनभद्र में आयोजित नमो मैराथन में युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेल से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने बेहतर खेल मैदान, स्टेडियम और खेल उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई। जिले के प्रभारी मंत्री हँस राज विश्कर्मा ने कहा कि मैं पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि वह नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर वह बधाई के पात्र हैं। नमो मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का काम करते हैं। आज यहां प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें अच्छे स्टेडियम, मैदान और खेल उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ता है। मैं इस संबंध में जानकारी करूंगा और आवश्यकता होने पर प्रदेश के खेल मंत्री अजय गिरी यादव जी से बात करके यहां बड़े स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखूंगा। पहले भी यहां मिनी स्टेडियम को लेकर बात हुई है। यहां जगह की कोई कमी नहीं है। इसलिए बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि सोनभद्र के युवक खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और उन्हें बेहतर अवसर मिलें। नमो मैराथन के आयोजक धर्मवीर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के संकल्प के तहत युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने का संदेश देने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सोनभद्र की बालक और बालिका प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश के सशक्त प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि फिट इंडिया होगा तो भारत मजबूत और स्वस्थ होगा। इसी संदेश के साथ ‘दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान’ की भावना को लेकर नमो मैराथन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य सोनभद्र की प्रतिभाओं को सामने लाना और युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। इस मैराथन में सोनभद्र के बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जो प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे, उन्हें जनकल्याण सेवा समिति की ओर से अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया। हमारा प्रयास है कि जो प्रतिभाएं आगे आएंगी, उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जाए। अगले वर्ष जो प्रतिभागी प्रथम आएगा, उसे अतिथि के तौर पर बुलाकर मैराथन को हरी झंडी दिखाने का अवसर दिया जाएगा। जनकल्याण सेवा समिति सोनभद्र की प्रतिभाओं को लगातार आगे लाने और युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जोड़ने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। धर्मवीर तिवारी, आयोजक नमो मैराथन
0
0
Report
Advertisement

मिशन आत्म संतुष्टि संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में बढ़ाये हाथ

Deepak DixitDeepak DixitFollow11m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सांडी व हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बीच मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ बढ़ाया है। मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 154 विधानसभा सवायजपुर के ब्लाक सांडी के ग्राम कसहा,टपुआ, अब्दुलपुर, नोनखारा, गुर्रा, कुचिला बिजना, मोहद्दीपुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर खाना खिलाया व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। व कई परिवारो को आर्थिक मदद दी इस दौरान समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की मदद का निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रहने और भोजन की भी व्यवस्था करने के लिए अपनी टीम को निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम की तैनाती व उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लंगर की व्यवस्था की जा रही है। निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक संचालित की जाएगी। इस मौके पर मुकेश कुमार,शिवराम,संत कुमार,पिंटू कश्यप,आशीष सिंह, आनंद सिंह छोटू, सूर्या सिंह, आमिर मंसूरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
0
0
Report

ललितपुर के गढ़िया ग्राम में होमगार्ड के खाली मकान पर फायरिंग, चार गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 12 सितंबर को बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में उस समय दहशत फैल गई थी जब एक सफेद कार में सवार होकर गांव में पहुँचे आधा दर्जन युवकों ने एक होमगार्ड के खाली मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गये । जिस सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी । जिस पर पुलिस टीम ने आज 4 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है , आरोपियों के पास से फायरिंग के दौरान उपयोग किये जाने वाले तीन देशी तमंचा और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं । पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के दतिया जिला निवासी यशपाल परमार उसके ननिहाल में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था जिसमें वादी का लड़का भी बात करने के लिये परेशान कर रहा था । जिससे नाराज होकर आरोपी यशपाल सिंह परमार ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक के गांव में पहुंचकर उसके सूने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, साथ ही धमकी देते हुये भाग गये । जिसके बाद पुलिस की 4 पुलिस की टीमों को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था । जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी यशपाल सिंह परमार ,शिवम रावत , अजमेर रावत और सुरेंद्र रावत को गिरफ्तार कर लिया गया । अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top