icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धरियावद में कांग्रेस यूथ शक्ति प्रदर्शन: युवाओं ने बूथ-स्तर मजबूत करने का आह्वान

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस की यूथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत की दोनों बेटियों राजश्री राणावत और चंद्रिका राणावत के साथ पुखराज सिंह राणावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी को मजबूती देने के लिए युवाओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के दौरान सामने आई कमियों से सीख लेते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। साथ ही युवाओं और महिला शक्ति को कांग्रेस संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी की चुनावी तैयारियां भी उतनी ही प्रभावी होंगी। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

बूंदी डाबी रेंज में खुलेआम खनन, डोरा-लक्ष्मीपुरा से वीडियो वायरल

Jaipur, Rajasthan:डाबी रेंज के डोरा-लक्ष्मीपुरा में खुलेआम खनन का आरोप बूंदी जिले की डाबी रेंज के ग्राम पंचायत डोरा और लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है。 स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन गतिविधियां खुलेआम संचालित की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार शिकायतें भी दी गईं, इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में हो रहे खनन की जांच कराने और नियमों के विरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बूंदी में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिलेभर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ASP संजय सिंह चंपावत सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं केशोरायपाटन में भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद सहित गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रमों के दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
0
0
Report

संदिग्ध हालात में महिला की मौत,मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप,फंदे पर मिला आरती का शव,

RavindraRavindraFollow2m ago
Kurara Rural, Uttar Pradesh:संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप कुरारा के पारा गांव में फंदे पर मिला आरती का शव, घरवालों का आरोप—प्रताड़ित कर हत्या की छह साल पहले हुई थी शादी, मृतका दो मासूम बच्चों की थी मां परिजनों के मुताबिक शव फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया, सुबह दी गई मायके पक्ष को सूचना मायके पक्ष ने पुलिस को दी हत्या की तहरीर, कार्रवाई को लेकर थाने में डटे परिजन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार मामला कुरारा थाना क्षेत्र के पारा गांव का।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में राज्य हॉकी प्रतियोगिता: बांसवाड़ा ने बूंदी को 2-0 से हराया

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में स्टेट-लेवल हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पुलिस परेड ग्राउंड नंबर-4 पर एएसपी संजय सिंह चंपावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू करवाया। जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तंवर व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शांता कंवर मौजूद रहीं। मैदान नंबर 1, 3 और 4 पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकाबले हुए। बूंदी को बांसवाड़ा ने 2-0 से हराया, जबकि हनुमानगढ़ ने जयपुर द्वितीय को 10-0 से मात दी। अजमेर ने सलूंबर को 14-0 से हराया। कोटा ने सिरोही को 1-0 से हराया। दिनभर दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 38 टीमें पहुंचीं (48 में से).
0
0
Report
Advertisement

आगरा में सेवा संकल्प अभियान: महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान तेज

Agra, Uttar Pradesh:आगरा, यूपी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महात्मा गांधी जयंती पर आगरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। आगरा, यूपी: भाजपा सांसद नवीन जैन ने कहा, "प्रधानमंत्री ने 2014 में शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम देश में स्वच्छता का संदेश देने का किया। उन्होंने केवल कहने का काम नहीं किया, बल्कि स्वयं झाड़ू उठाई और सफाई भी की। मैं 2014 से पहले के लोगों को यह याद दिलाना चाहता हूं कि वे इस बात पर ध्यान दें..."
0
0
Report

अमरोहा सांसद तंवर ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर सम्मान दिया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
0
0
Report

अनुज के लापता होने पर आश्रम बाहर परिजनों का धरना: तीन महीने बाद भी नहीं मिला सुराग

Mathura, Uttar Pradesh:प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर परिजनों का धरना: 3 महीने से लापता 16 साल के अनुज की वापसी की मांग मथुरा। हाथरस जिले के सादाबाद (बारामई खेड़ा गांव) का रहने वाला 16 वर्षीय युवक अनुज चौधरी बीते तीन महीने से लापता है। शुक्रवार को उसके परिजन उसे वापस पाने की मांग को लेकर वृंदावन स्थित 'केली कुंज आश्रम' के बाहर धरने पर बैठ गए। दीक्षा लेने के बाद से लापता अनुज के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि अनुज इंटरमीडिएट का छात्र था और चार बहनों का अकेला भाई है। वह वृंदावन के पास पानीगांव स्थित अपने ननिहाल आता-जाता था। इसी दौरान उसने केली कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। दीक्षा लेने के करीब 5 दिन बाद वह कंठी-माला और तीन किताबें लेकर महाराज जी के दर्शन का कहकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि तीन महीने से उनकी अनुज से कोई बात नहीं हुई है। परिजनों के आरोप और आश्रम में धरना धरने में अनुज के पिता राजवीर सिंह, मां, दादी मुन्नी, चार बहनें, चाचा और गांव के अन्य लोग शामिल हैं। अनुज की दादी ने आरोप लगाया कि जब वे पूछताछ करने आश्रम पहुंचे, तो उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया और सीसीटीवी कैमरे भी चेक नहीं कराए गए। परिजनों का कहना है कि जब तक अनुज नहीं मिल जाता, वे आश्रम के बाहर से नहीं हटेंगे। मौके पर पहुंची पुलिस और आश्रम का पक्ष सूचना मिलते ही सीओ वृंदावन संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस टीम ने आश्रम के अंदर जाकर स्थिति और दीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड्स का जायजा लिया। पुलिस के साथ बाहर आए आश्रम के एक साधक ने बताया कि आश्रम के सेवादारों के ग्रुप में अनुज की फोटो भेजी गई है। गुरु पूर्णिमा के दौरान भी उसकी तलाश की गई थी, लेकिन अनुज का कोई सुराग नहीं मिला। आश्रम प्रबंधन ने कहा है कि वह परिवार की मदद के लिए तैयार है, हालांकि परिजन इस जवाब से असंतुष्ट हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह के अनुसार, सादाबाद में अनुज के लापता होने का मामला (मुकदमा) पहले से दर्ज है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top