icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वारली चित्रकला से सजे कळसुबाई मंदिर में नवरात्रि की रंगत

Shirdi, Maharashtra:महाराष्ट्रातील सर्वोच्च कळसुबाई शिखरावरील कळसुबाई मंदिराला नवरात्री निमित्ताने, आदिवासी वारली चित्रकलेची आकर्षक सजावट करण्यात आली आहे.. प्रसिद्ध वारली चित्रकार रमेश साबळे आणि पूजा साबळे यांनी आदिवासी संस्कृती, परंपरा, तारपा नृत्य, होळीचा सण आणि निसर्गदेवतेची चित्रे साकारली आली आहेत. शिखरावरील मंदिरात घटस्थापना करण्यात आली असून, परिसरात सौरदिवाही बसवण्यात आला आहे.. शिखरावर येणाऱ्या भाविकांनी स्वच्छता राखावी आणि सोबत आणलेला कचरा तसेच पाण्याच्या बाटल्या खाली घेऊन याव्यात, असे आवाहन जहागीरदारवाडीच्या ग्रामस्थांनी केले आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रामरेखा धाम में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष का दर्शन-पूजन, प्रेम-एकता की नई पहल

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामरेखा धाम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार पहुंचे। उन्होंने पवित्र गुफा में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी एवं शिवलिंग का दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा एवं देवराहा बाबा के दर्शन भी किए。 धाम के संरक्षक कौशल राज सिंह देव ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आलोक कुमार ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने गांव-गांव तक भगवान श्रीराम के आदर्शों को पहुंचाने पर भी जोर दिया。
0
0
Report

गोरखपुर में रोडवेज बस ने बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। युवक बाइक से कुईं बाजार में सामान खरीदने आया था, तभी सिकरीगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्वीरें गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र की हैं, जहां सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजाराम गुप्ता की जान चली गई। राजाराम की उम्र करीब 40 वर्ष थी और वह सिकरीगंज क्षेत्र के अलावलपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, राजाराम गुप्ता बाइक से कुईं बाजार में कुछ सामान खरीदने आए थे। इसी दौरान हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास सिकरीगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि राजाराम को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। राजाराम गुप्ता हैदराबाद में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे। वह करीब दस दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह वापसी उनके परिवार के लिए इतना बड़ा दुख लेकर आएगी। परिवार के सामने अब अपनों को खोने का गम और भविष्य की चिंता दोनों हैं। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बालोद के जगतरा में बच्चों ने दुर्गा पंडाल में लोकगीतों से मनमोह लिया

Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के ग्राम जगतरा में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और नवाचार का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दुर्गा पंडाल में अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर जसगीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। बच्चों की इस संगीतमयी प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु और ग्रामीण का दिल जीत लिया। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक नवाचार को बढ़ावा देते हुए पीएम श्री प्राइमरी स्कूल जगतरा ने जिले में एक नया मान स्थापित किया है। प्राथमिक शाला के इन मासूम बच्चों ने किसी मंझे हुए पेशेवर कलाकारों की तरह पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जसगीतों की प्रस्तुति दी। मांदर, झांझ और ढोलक की लय पर जब नन्हे हाथों ने ताल मिलाई और उनकी सुरीली आवाज से दुर्गा पंडाल गूंज उठा, तो उपस्थित जनसमुदाय मंत्रमुग्ध हो गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार इन बच्चों ने यह साबित कर दिखाया कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो प्राथमिक स्तर के छात्र भी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को गौरवपूर्ण मंच दे सकते हैं।
0
0
Report

रेलमगरा बस स्टैंड की CNG कार में आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

Rajsamand, Rajasthan:रेलमगरा कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार को निजी होटल के पीछे खड़ी मारुति सुजुकी CNG स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. CNG कार में आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए. संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और दरीबा से फायर ब्रिगेड बुलवाई. फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार कार में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने बताया कि कार एक तरफ खड़ी होने से बड़ा हादसा टल गया. CNG से संचालित होने के कारण घटना को गंभीरता से लिया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों में जलती कार को देखने की उत्सुकता बनी रही. पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग घटनास्थल से दूर हटने में लापरवाही करते दिखाई दिए. यदि आग के कारण CNG टैंक में कोई बड़ी घटना होती, तो वहां मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे. घटना ने आपात परिस्थितियों में जन-जागरूकता की जरूरत को उजागर किया. ऐसे समय में भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और पुलिस के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top