icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow10 Sept 2024, 01:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चार फुट का सांप सोते मासूम के गले में फन फैलाकर लिपटा, वीडियो वायरल

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत बुद्धुआचक गांव में चार फीट लंबा एक सांप सो रहे मासूम के गले में एक घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। राममूर्ति महतो की पुत्री शरथा अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ मायके आई हुई थीं। सुबह जब उनकी नींद खुली तब उन्होंने देखा कि बिछावन पर सो रहे उनके पुत्र के सीने से सरकता हुआ एक सांप उसकी गर्दन से लिपटकर फन फैलाए बैठा है। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी नाग बच्चे की गर्दन से एक घंटे तक फ़न फैलाए लिपटा रहा। इसी दौरान जब बच्चे की नींद खुली तब वह रोते हुए उठकर अपनी मां की ओर जाने लगा। तभी सांप बच्चे की गर्दन से निकलकर बाहर चला गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
0
0
Report

नवादा के सदर अस्पताल रोड पर ट्रक पलटा, जान बची, जाम लग गया

Nawada, Bihar:नवादा के सदर अस्पताल रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने से अस्पताल रोड पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर अस्पताल रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान  चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। उस समय वहां कई लोग खड़े थे। ट्रक को पलटता देख लोग चीखते हुए भागे और अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में ट्रांसपोर्ट का सामान लदा हुआ था। सामान अधिक होने के कारण ट्रक को हटाने में काफी परेशानी हो रही है।  ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने से सदर अस्पताल जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया।  क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने  का प्रयास किया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

श्रीमाधोपुर के पंजाबी मोहल्ले में सड़क ऊंची, गुरुद्वारे में जलभराव; कार्रवाई की मांग

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर जल भराव व नालियों के गंदा पानी निकासी बाधित होने पर उत्पन्न हुई समस्या,गुरुद्वारे तथा आस पास के घरों में पानी भरने का आरोप,सीवरेज ठेकेदार द्वारा बनाई जा रहीं सड़क, वार्डवासियों का आरोप सड़क लेवल से करीब 13 इंची बनाई जा रही ऊपर, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा को की शिकायत,पंजाबी समाज सहित वार्ड वासियों ने भेजा ज्ञापन,वार्ड न.24 तथा पंजाबी मौहल्ले का मामला एंकर श्रीमाधोपुर शहर के वार्ड संख्या 24 व पंजाबी मोहल्ले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्डवासियों और पंजाबी समाज ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन भेजकर नगरपालिका और सीवरेज ठेकेदार पर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में आरोप है कि सीवरेज ठेकेदार द्वारा सड़क का स्तर करीब 13 इंच ऊंचा बना दिया गया, जिससे बरसाती पानी और नालियों की गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। इसका खामियाजा गुरुद्वारे और आसपास के कई घरों को भुगतना पड़ रहा है, जहां गंदा पानी भरने लगा है। लोगों का कहना है कि हरिजन मोहल्ले से आने वाला बरसाती पानी भी पंजाबी मोहल्ले में जमा हो रहा है और निकासी का रास्ता बंद होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पानी भराव के कारण गुरुद्वारे की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं तथा श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने करंट फैलने जैसी दुर्घटना की आशंका भी जताई है। लोगों का कहना है कि 20 जुलाई को अधिशासी अधिकारी को शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क का लेवल सुधारकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है। वहीं उक्त समस्या को लेकर तीन दिन तक स्वामी मौहल्ले में विरोध भी हुआ था जो लगातार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

दांतारामगढ़ में अपहरण के बाद हत्या: परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़ सीकर सीकर के दांतारामगढ़ में युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला, युवक ने इलाज के दौर�ा में तोड़ा दम, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करवाने की कही बात सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी बनवारी लाल मीणा की कथित अपहरण के बाद मारपीट किए जाने के मामले में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और शव नहीं लेंगे। मृतक के भाई सोहनलाल मीणा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में उन्होंने दो बार 112 पर कॉल कर पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिकता निभाकर लौट गई और आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। मृतक के भाई सोहनलाल के अनुसार रविवार देर रात बनवारी लाल किशनगढ़ रेनवाल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया, मारपीट कर उन्हें वाहन में डाल लिया और गंभीर घायल अवस्था में बालाजी मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने के कारण समय पर उपचार शुरू नहीं हो सका। इसके बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ गैंग लंबे समय से उन्हें धमकाते रहे थे। उनका कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के छोटे बच्चों के लिए उचित मुआवजा और निष्पक्ष कार्रवाई के होने तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर ने बताया कि पचार निवासी बनवारी लाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट के पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

शिर्डी में गुरुपोर्णिमा उत्सव तीन दिन शुरू, भक्तों की उत्साहपूर्ण पूजा

Shirdi, Maharashtra:Anc - साईबाबांच्या शिर्डीत तीन दिवस चालणा-या गुरूपोर्णीमा उत्सवाला आज भक्तीमय वातावरणात सुरुवात झाली आहे.. साईबाबांची काकड आरती झाल्यानंतर पारंपारीक पद्धतीने साईबाबांचा फोटो आणी विणा याची मंदिरातून सवाद्य मिरवणूक काढत आजच्या उत्सवाला सुरूवात झाली आहे... साईबाबांच्या हयातीत सुरू झालेला गुरूपोर्णीमा उत्सव मोठ्या भक्तीमय वातावरणात शिर्डीत साजरा केला जात आहे.. साईबाबा संस्थानचे मुख्यकार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर यांच्यासह संस्थानचे अधिकारी, साईभक्त आणी ग्रामस्थ या मिरवणूकीत सहभागी झाले होते..
0
0
Report

दिल्ली के इलाके में इमारत के झुकने से लोगों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | इलाके के रहने वाले राकेश कहते हैं, "यह काफी समय से झुका हुआ है। कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज ऊपर से एक स्लैब गिर गया। शिकायतें तो की गईं, लेकिन यह समस्या तब से है जब बिल्डरों ने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। बिल्डरों ने पूरी इमारत को तोड़कर दोबारा नहीं बनाया। उन्होंने बस ऊपर की मंजिलें बनाईं, उन्हें बेचा और चले गए। अब, जिन लोगों ने ये यूनिट्स खरीदी हैं, वे ही इस समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके के एक निवासी का कहना है, "हाल के दिनों में यह बिल्डिंग काफी झुक गई है। हमने पहले भी इसकी शिकायत की थी... आस-पास कई स्कूल हैं। सुबह-सुबह बच्चे यहाँ से गुज़रते हैं... हम भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। पता नहीं यह बिल्डिंग कब गिर जाए... आज तो यह और भी ज़्यादा झुक गई है। इसका एंगल बिगड़ गया है... पुलिस ने अभी तक कुछ खास नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि वे सुबह वापस आएँगे। दूसरी मंज़िल पर एक परिवार भी रहता है - एक नौजवान और उसकी माँ। उन्होंने अभी तक घर खाली नहीं किया है। और नीचे ऑटो-रिक्शा के लिए पार्किंग एरिया है...
0
0
Report
Advertisement

ऑरेंज अलर्ट के बीच केदारनाथ में बारिश थमी, दर्शन जारी, स्कूल अवकाश

Noida, Uttar Pradesh:एंकर : जनपद रुद्रप्रयाग में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रातभर बारिश होती रही। फिलहाल सुबह के समय बारिश थमी हुई है। केदारनाथ धाम में भी मौसम सामान्य बना हुआ है और श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। वीओ: मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच जनपद रुद्रप्रयाग में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार सुबह फिलहाल बारिश थमी हुई है, जिससे केदारनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है। धाम में मौजूद श्रद्धालु बाबा केडार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एहतियातन जनपद के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

अंकित शर्मा मर्डर केस: बरहमी से हत्या, मौत की सज़ा की मांग तेज़ तर्क

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 2020 IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस | दिल्ली पुलिस के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, एडवोकेट मधुकर पांडे कहते हैं, "हमारा तर्क इस बात पर आधारित है कि पीड़ित की हत्या कितनी बेरहमी से की गई थी। उनके शरीर पर 51 चोटें थीं, जिनमें से सात जानलेवा थीं... सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक चोट के लिए भारी और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। मैंने तर्क दिया कि पूरी घटना की बहुत सोच-समझकर योजना बनाई गई थी। एक निहत्था आदमी भीड़ से घिरा हुआ था। उस पर हमला किया गया और लगातार मारा-पीटा गया... उनके साथ ज़रा भी रहम नहीं बरता गया... उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय, उन्होंने बस उनकी लाश को नाले में फेंक दिया। मैंने कोर्ट से अनुरोध किया कि इसे 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (rarest of the rare) मामला माना जाए और मौत की सज़ा दी जाए... मैंने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी और पार्षद के तौर पर उनकी ज़िम्मेदारी एक आम नागरिक की तुलना में कहीं ज़्यादा थी... सबूतों और गवाहों के बयानों से पता चलता है कि पीड़ित ने सिर्फ़ अंडरवियर पहना हुआ था। उनके बाकी सभी कपड़े फाड़ दिए गए थे... उन्हें नाले के दूसरी तरफ़ खींचने के लिए उनके गلے में एक कपड़ा बांधा गया था, जहाँ से अंकित शर्मा को नीचे फेंक दिया गया था... जो लोग कोर्ट में नरमी की अपील कर रहे हैं, उन्हें खुद भी थोड़ी दया दिखानी चाहिए थी..
0
0
Report

अंबेडकर नगर मुठभेड़: ₹15,000 इनामी निखिल यादव घायल, गिरफ्तार की कार्रवाई जारी

Noida, Uttar Pradesh:Ambedkar Nagar (Uttar Pradesh): 27 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे सुधार नगर-गौसीसपुर-करौंडी रोड पर जलालपुर पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई. अपराधी की पहचान निखिल यादव उर्फ हैप्पी (पिता: सुरेंद्र चंद्र यादव, उम्र: लगभग 22 वर्ष, निवासी: करीमपुर गांव, मंसूरपुर, थाना: मालीपुर, अंबेडकर नगर) के तौर पर हुई है. पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया; उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जलालपुर थाने के तहत CSC नागपुर भेजा गया. निखिल यादव एक वांछित अपराधी है जिस पर ₹15,000 का इनाम घोषित है और अंबेडकर नगर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लगभग 15 मामले दर्ज हैं. घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक बंदूक और कारतूस बरामद किए गए हैं. कानूनी कार्रवाई जारी है और स्थिति शांतिपूर्ण है.
0
0
Report

यूपी विधानसभा: भाजपा का नया सर्वे, 403 सीटों पर उम्मीदवार चयन आगे

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का मास्टर प्लान तैयार Zee media exclusive यूपी में भाजपा विधायकों के परफॉर्मेंस का फिर से नए सिरे से होगा सर्वे नए सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा यूपी यूपी में अभी 403 में से पार्टी के 258 विधायक हैं लेकिन, पार्टी सर्वे सभी 403 सीटों पर कराएगी इनमें सहयोगी दल रालोद, सुभासपा, अपना दल (एल) और निषाद पार्टी के हिस्से वाली सीटें भी शामिल हैं प्रत्याशी चयन के लिए नए सर्वे की रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी फील्ड से रिपोर्ट सही आए इसके लिए गुप्त सर्वे तीन स्तर पर होगा इससे किसी एक विधायक या दावेदार का ही पक्ष आने की संभावना भी नहीं रहेगी सर्वेयर जिले में भाजपा के छोटे पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के लोगों से भी संपर्क करेंगे सर्वेयर फील्ड में जाकर सार्वजनिक स्थानों पर जनता के बीच जाकर वहां पर चुनावी मुद्दों पर बात शुरू करते हुए फिर भाजपा के मौजूदा विधायक या हारे हुए प्रत्याशी के बारे में बात करेंगे विधानसभा चुनाव- 2022 से पहले भाजपा ने जार्विस और एबीएम से चुनावी सर्वे कराया था दोनों कंपनियों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा ने 403 में से 165 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया था 120 से अधिक विधायकों के टिकट काटे गए थे एजेंसी के सर्वेयर विधानसभा क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, 2022 और 2024 में विस्तारक रहे कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, छोटे-छोटे सामाजिक संगठनों, वकीलों, डॉक्टर्स, शिक्षक, युवा और महिलाओं से भी बातचीत करेंगे कंपनी हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा के मौजूदा विधायक की छवि से लेकर वैकल्पिक दावेदारों और जनता के बीच चुनावी मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करेगी चुनावी सर्वे में जिन विधायकों की छवि या कार्यशैली पर नेगेटिव रिपोर्ट मिलती है, उनका टिकट कटना लगभग तय होता है मुस्लिम बाहुल्य सीट पर मुफ्त राशन जैसी योजनाओं पर विधायको के क्षेत्र के लाभार्थियों की भी जानकारी ली जाएगी सवाल सर्वे के दौरान ये हो सकता है विधायक की छवि कैसी है क्या विधायक जनता के बीच रहते हैं, जनता की बात सुनते हैं बीते साढ़े चार साल में विधायक ने कितने विकास कार्य कराए हैं विधायक की अपनी जाति या पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कैसी छवि है विधायक को लेकर कोई बड़ा विवाद हुआ है या नहीं विधायक पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का कोई आरोप लगा है क्या यदि मौजूदा विधायक को फिर से टिकट दिया जाए तो क्या वह जीत सकते हैं यदि चुनाव नहीं जीत सकते हैं तो विकल्प कौन होना चाहिए इसके अलावा पार्टी 61 हारी हुई सीटो पर प्रत्याशी के अलावा अलग से सर्वे होगा इन 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है पार्टी अब इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवाएगी भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक भी सर्वे के दौरान इकट्ठा करेगी जिनके अलावा मैं 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ये सीटें विशेष रूप से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर जिलों में हैं इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमे से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था अब दोनो भाजपा के साथ है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top